मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया श्री आर. वेंकटरमानी ने की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया श्री आर. वेंकटरमानी ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ और शॉल भेंट कर श्री वेंकटरमानी का अभिवादन किया। साथ ही स्मृति चिन्ह के रूप में राजा भोज की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया को प्रदेश में संचालित जन-कल्याणकारी गतिविधियों और क्रियान्वित की जा रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में विधिक सहायता और विधिक जागरूकता के लिए संचालित गतिविधियों से भी अवगत कराया।   recent visitors 66

असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई, हिमंत बिस्व सरमा ने बताया की पुलिस ने अब तक 335 मामले दर्ज किए

असम असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तीसरे चरण में अब तक 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 21-22 दिसंबर की रात से शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने इस दौरान 335 मामले दर्ज किए हैं और गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी और असम सरकार इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए निरंतर साहसिक कदम उठाती रहेगी। तीसरे चरण में बड़ी कार्रवाई हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 21-22 दिसंबर की रात से बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई का तीसरा चरण शुरू किया गया था। इस दौरान पुलिस ने 335 मामले दर्ज किए और 416 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाल विवाह को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। पहले और दूसरे चरण की सफलता इससे पहले असम सरकार ने 2023 में दो चरणों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया था। पहले चरण में फरवरी 2023 में 3,483 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4,515 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं दूसरे चरण में अक्टूबर 2023 में 915 गिरफ्तारियां की गईं और 710 मामले दर्ज हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह कार्रवाई कड़ी से कड़ी होती जाएगी और असम में इसे पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री का कड़ा बयान हिमंत सरमा ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम विवाह और तलाक अधिनियम 1935 को निरस्त करने के उनके फैसले की आलोचना करने वालों को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, तब तक असम में बाल विवाह नहीं होने देंगे। सरमा ने कहा कि कोई भी किसी के जीवन के साथ खेल नहीं सकता। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के नेताओं से पूछा कि क्या उन्हें शर्म नहीं आती कि वे 6-8 साल के बच्चों की शादी के पक्ष में खड़े हैं। विपक्ष की प्रतिक्रिया विपक्षी दलों ने बाल विवाह को रोकने के लिए कानून में संशोधन की मांग की है। AIUDF और कांग्रेस ने पूरे कानून को खारिज करने के बजाय यह सुझाव दिया है कि इस कानून को इस तरह से बदला जाए ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो। उनका मानना है कि कानून के कुछ प्रावधानों का दुरुपयोग हो सकता है और उन्हें इन प्रावधानों को बदलने की जरूरत है। इस तरह से असम सरकार बाल विवाह के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखे हुए है और मुख्यमंत्री हिमंत सरमा का कहना है कि इस लड़ाई में कोई भी समझौता नहीं होगा। recent visitors 74

डॉ अभिषेक जैन ने सपत्नीक आदिवासी बच्चों को गर्म स्वेटर किए भेंट

राम बिहारी गोस्वामी, पन्ना देवेंद्र नगर। पन्ना जिले के देवेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन अनुज भ्राता सानू जैन 21 दिसंबर को पन्ना जिले के देवेंद्र नगर मुख्य मार्ग स्थित जमुनहाई कला ग्राम पहुंचे, जहां पर कक्षा एक से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पास गर्म स्वेटर नहीं थे। यह देख कर बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन ने बच्चों को स्वेटर देने का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल गर्म स्वेटर मंगवाए और अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन के साथ बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन जामुनहाई कला स्कूल में लगभग 70 गर्म स्वेटर गरीब आदिवासी बच्चों को पहनानेे का पुनीत कार्य किया है। डॉ अभिषेक जैन एवं उनकी पत्नि पारुल जैन ने सभी छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज आपके पास गरीबी है मगर पढ़ लिखकर के एक बड़ा आदमी आप भी बनेंगे। इसलिए सभी बच्चे पढ़ाई मन लगाकर करें। शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता है। जिसे कोई चोर चुरा नहीं सकता है और शिक्षा से ही व्यक्ति डॉक्टर मास्टर और कलेक्टर भी बनता है। इसलिए पढ़ाई पर सभी बच्चे ध्यान दें और किसी को पढ़ाई में किसी भी चीज का अभाव लगता है तो वह मुझसे कभी भी मुलाकात कर सकते हैं, उनकी यथासंभव मदद करेंगे। इस अवसर पर माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। recent visitors 232

पहली सिख प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

First Sikh Premier League cricket tournament launched भोपाल ! राजधानी स्थित शाहपुरा रन आउट मैदान पर पहली बार,सिख क्रिकेट लीग 2024 का आयोजन किया गया ! जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा उपस्थित हुई ! अरदास कर के टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया ! वहीं बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया ! टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आप सी भाईचारे को बढ़ावा देना है ! उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी वहीं सचिव ने हमें बताया कि ! इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया है,ये टूर्नामेंट दो दिन तक चलेगा ! विजेताओं एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे recent visitors 224

शिवपुरी में ठंड से बचने के जलाया था अलावा, अलाव से आग झोपड़ी में फैल गई और इसमें सो रहे तीनों लोगों की मौत

शिवपुरी मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के लक्ष्मीपुरा गांव में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ठंड से बचने के लिए ये झोपड़ी में अलाव जलाकर सोए थे। अलाव से आग झोपड़ी में फैल गई और इसमें सो रहे तीनों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बुजुर्ग और दो बच्चे हैं, जिनके नाम हजारी बंजारा(65), संध्या बंजारा(10) और अनुष्का बंजारा(5) हैं। दोनों बच्चियां अपने दादा के साथ सो रही थीं। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने मृतकों के परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। ठंड में बढ़ जाते हैं ऐसे हादसे ठंड में अलाव या सिगड़ी से आग लगने के हादसे बढ़ जाते हैं। लोग हाथ सेकने और गर्माहट पाने के लिए आग जलाते हैं। ऐसे में ही थोड़ी लापरवाही जानलेवा बन जाती है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी अलाव और सिगड़ी से आग लगने की घटना बढ़ जाती है। सिगड़ी जलाकर सोने से दम घुटने का खतरा भी रहता है। यह रखें सावधानी अलाव या सिगड़ी जलाकर हाथ सेकने के बाद उसकी आग जरूर बुझाएं। कभी भी सिगड़ी को जलाकर ना सोएं, इससे निकली कार्बनडाइन ऑक्साइड से दम घुट सकता है। अलाव तापते समय साथ में पानी भी रखें, कभी अचानक आग फैल जाए तो इससे बुझाया जा सके। अलावा में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, पेट्रोल, डीजल या केरोसीन ना डालें, इससे आग भड़क सकती है। आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दें। देवास में कल आग ने ले ली थी एक ही परिवार के चार लोगों की जान मध्य प्रदेश के देवास में शनिवार अलसुबह एक घर में लगी आग से चार लोगों की मौत हो गई थी। दो मंजिला इमारत के निचले हिस्से से आग लगना शुरू हुई और ऊपर की मंजिल तक जा पहुंची जहां परिवार सो रहा था। दम घुटने से पति पत्नी और उनके एक बेटा और बेटी की मौत हो गई थी। फायर बिग्रेड की टीम को भी आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। recent visitors 58

खंडवा- इंदौर मार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई, लगी आग, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

खंडवा खंडवा- इंदौर मार्ग पर छोटी छैगांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कुत्ते को बचाने के दौरान कार पेड़ से टकराई गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उसमे सवार पांचों व्यक्तियों ने तत्काल बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। सभी को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती किया गया है। वे इंदौर से अमरावती लड़के का उपचार करवाने के लिए जा रहे थे। कुर्बान अली ने बताया कि कार के सामने अचानक श्वान आने से उसे बचाने के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ से कार टकरा गई। आधे घंटे सड़क पर थमे रहे वाहन सभी की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही छैगांव माखन पुलिस और ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सड़क किनारे कार से उठ रही आग की लपटों की वजह से करीब आधे घंटे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। खंडवा से फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। छैगांव माखन पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घायलों के नाम कुर्बान अली, नन्हे खान, आसिफ अली और गुड्डू भाई बताए गए है। सभी इंदौर के निवासी है। recent visitors 56

रेलवे पर कोहरे की मार…हुआ सतर्क, कई प्रमुख ट्रेनें हुई कैंसल, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली भारत में सर्दी के मौसम में शीत लहर व कोहरे शुरुआत हो गई है। कोहरे की वजह से लोगों की विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे भी कोहरे के बाद सतर्क हो जाती है। रेलवे के संचालन को तो बंद नहीं किया जा सकता है, लेकिन यह काफी हद तक प्रभावित जरूर होता है। कई बार रूट पर अधिक कोहरे की वजह से आगे का दिखाई पड़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई ट्रेनों को रेलवे रद्द कर देता है या फिर उनको गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी होती है। हम आपको इस आर्टिकल में उन ट्रेनों की लिस्ट बताने वाले हैं जिनको रेलवे ने कैंसिल कर दिया है।   रेलवे के ट्रेनों को कैंसिल करने का कारण भारतीय रेलवे यात्रियों को शानदार सफर का अनुभव देने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन कई बार कुछ जरूरी कारणों की वजह से ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है। रेलवे कई बार अलग-अलग रेल डिविजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ने का काम के चलते ट्रेनों को कैंसिल कर देता है। कई बार खराब मौसम के चलते रेलवे यह फैसला लेता है। इस बार रेलवे ने कई ट्रेनों को फरवरी तक कैंसिल करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों को किया कैंसिल ट्रेन नंबर – 15057 गोरखपुर,आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2025 तक ट्रेन नंबर- 5058 आनन्द विहार टर्मिनल,गोरखपुर एक्सप्रेस- 26 फरवरी 2025 तक ट्रेन नंबर- 15059 लालकुआं,आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2025 तक ट्रेन नंबर- 15081 नकहा जंगल,गोमतीनगर एक्सप्रेस- 1 मार्च 2025 तक ट्रेन नंबर- 15082 गोमतीनगर,नकहा जंगल एक्सप्रेस- 28 फरवरी 2025 तक ट्रेन नंबर- 11897 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- 24 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11808 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-आगरा कैट- 24 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैट- 23 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11902 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- 22 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11903 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा- 22 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11904 इटावा जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- 23 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 04652 अमृतसर-जयनगर हमसफर स्पेशल- 18 दिसंबर से 5 जनवरी तक ट्रेन नंबर- 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर स्पेशल- 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक ट्रेन नंबर- 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल- 20 दिसंबर से 3 जनवरी तक ट्रेन नंबर- 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल- 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक   recent visitors 59