अब भाजपा को दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज जवाब देगा: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्वांचल के रहने वालों के लिए जो बयान दिया है, वह पूरी तरीके से गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा ने संसद में दो दिन पहले हमारे पूर्वांचल के रहने वाले भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की थी। दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब भाजपा को जवाब देगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह आम आदमी पार्टी के वोटरों के वोट कटवाने के लिए इलेक्शन कमीशन को पत्र दे रही है और जिसमें नाम-पता सब कुछ होने के बावजूद उनके उस स्थान पर नहीं होना बताया गया था। इस पर आम आदमी पार्टी ने अपनी तरफ से एक सर्वे भी करवाया था, जिसमें तकरीबन 75 प्रतिशत लोग इस पते पर पाए गए, जिनके वोट कटवाने के लिए भाजपा की तरफ से आवेदन दिए गए थे। इसी मुद्दे पर जब सदन में सवाल उठा तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने जिन लोगों का भी नाम कटवाने के लिए पत्र दिया है, उसमें उन्होंने कारण लिखे होंगे। फिर चाहे वह पूर्वांचली हो, रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी हों। उनके बयान को आम आदमी पार्टी ने मुद्दा बनाया और अब भाजपा पर हमलावर है। अरविंद केजरीवाल ने इस बयान को लेकर कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, हमने पूर्वांचलियों को सम्मान दिया है और हम हमेशा उन्हें सम्मान देते रहेंगे। recent visitors 73

ASI ने गुपचुप तरीके से संभल में पांच तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण भी किया

संभल संभल में मंदिर मिलने के मुद्दे का मामला गरमाया हुआ है. इसी बीच ASI ने यहां मंदिर में कार्बन डेटिंग की. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने संभल में स्थित प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग गुपचुप तरीके से संपन्न की. इस प्रोसेस के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम तैनात की गई थी. ASI ने संभल में पांच तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण भी किया. प्राचीन तीर्थ श्मशान मंदिर टीम ने क्षेत्र में मौजूद 19 प्राचीन कूपों की स्थिति और ऐतिहासिक महत्व का भी गहन अध्ययन किया गया. सूत्रों के अनुसार, ASI ने इस निरीक्षण के दौरान प्रशासन से आग्रह किया था कि इसे मीडिया कवरेज से दूर रखा जाए. संभल क्षेत्र अपने प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है. ASI की इस गतिविधि से इतिहास के नए पहलुओं पर प्रकाश डालने की उम्मीद की जा रही है. क्या बोले संभल के डीएम? संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया है कि मंदिर का सर्वेक्षण सुरक्षित तरीके से पूरा कर लिया गया है. संभल के प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा गुप्त तरीके से की गई. सुरक्षा कारणों से इस प्रक्रिया को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया. चार सदस्यीय ASI टीम ने प्रशासन से अनुरोध किया था कि निरीक्षण को गोपनीय रखा जाए. जिलाधिकारी संभल राजेंद्र पेंसिया के अनुसार, मंदिर का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. 46 साल से बंद था मंदिर बता दें कि संभल में हिंसा के बाद जब उपद्रवियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो बिजली चोरी का मामला सामने आया था. 14 दिसंबर को पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है. यह मंदिर 46 सालों से बंद था. जो सपा सांसद के घऱ से 200 मीटर की दूरी पर था. इसके बाद 15 दिसंबर को मंदिर को खोला गया और वहां पूजा पाठ की गई. इसके बाद कुएं मिलने की जानकारी सामने आई और उसकी खुदाई कराई गई. वहीं, इसी बीच संभल के और इलाके सरायतरीन में भी मंदिर मिला. अब इसी मिले मंदिर की जांच और सर्वे के लिए ASI की टीम पहुंची है. recent visitors 82

राजधानी में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण: आरोपी लड़की को उसके घर के अंदर से खींचकर अपने साथ ले गया

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण कर लिया। आरोपी लड़की को उसके घर के अंदर से खींचकर अपने साथ ले गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भानपुर अटल नेहरू नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की सगाई इमरान नाम के युवक से हुई थी। लेकिन इमरान का अपराधिक रिकॉर्ड देखकर घर वालों ने सगाई तोड़ दी थी। इसके बाद इमरान लड़की के घर वालों पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को इमरान लड़की के घर पहुंचा और जबरन युवती को घर से खींचकर बाहर निकाला। फिर ऑटो में बैठकर ले गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं बेटी का अपहरण होने पर उसकी मां और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल छोला मंदिर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। recent visitors 75

ओम बिरला ने कहा सदन की गरिमा बनाए रखें, संसद भवन के द्वार पर धरना-प्रदर्शन करने पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल, संसद सदस्य या सदस्यों का समूह संसद भवन के द्वार पर धरना या प्रदर्शन आयोजित नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संसद भवन का परिसर और उसकी प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा को बनाए रखना सभी सांसदों की सामूहिक जिम्मेदारी है। ओम बिरला ने कहा कि संसद क्षेत्र में किसी भी दरवाजे पर धरना-प्रदर्शन करना सही नहीं है। अगर कोई सदस्य या समूह ऐसा करता है, तो इसका असर उनकी प्रतिष्ठा पर पड़ेगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस प्रकार की गतिविधियों से सदन की कार्यवाही और संसद की गरिमा को नुकसान पहुंचता है, जिससे लोकतंत्र की असल भावना प्रभावित होती है। उन्होंने सांसदों ने आग्रह किया कि वह सदन की गरिमा बनाए रखें और संसद भवन के भीतर या उसके आसपास किसी भी प्रकार के प्रदर्शन से बचें। उन्होंने सांसदों की जिम्मेदारी की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है, और इसे हर किसी को आदर देना चाहिए। दरअसल, गुरुवार को संसद भवन परिसर में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए थे। भाजपा सांसदों का आरोप है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद वह गिर गए और घायल हो गए। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस घटना पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों चोटिल सांसदों का हालचाल भी जाना था। धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा था कि राहुल गांधी बीआर अंबेडकर की फोटो लेकर शांति पूर्वक ‘जय भीम’ के नारे लगाते हुए संसद में जा रहे थे। संसद में जाने से किसने रोका? हम इतने दिनों से साइड में प्रदर्शन कर रहे हैं। जो भी आ रहा है, जा रहा है, उसके लिए पूरा रास्ता है। इन्होंने पहली बार प्रदर्शन किया और सबको रोक दिया, धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की। अमित शाह को बचाने के लिए यह साजिश हुई है। बता दें कि संसद भवन परिसर में इंडिया ब्लॉक के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी नेता अमित शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन डॉ अंबेडकर की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक किया जा रहा है।   recent visitors 96

बदरपुर सीट पर बिधूड़ी के सांसद बनने के बाद मजबूत प्रत्याशी की तलाश में भाजपा

नई दिल्ली बदरपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा मजबूत उम्मीदवार की तलाश में जुटी है। इस सीट से भाजपा के विधायक रहे रामवीर सिंह बिधूड़ी के सांसद बनने के बाद पार्टी अब यहां किसी अनुभवी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। यहां से आम आदमी पार्टी ने रामसिंह नेताजी को प्रत्याशी घोषित किया है। वह इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दक्षिणी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की 10 में से एकमात्र बदरपुर सीट भाजपा के खाते में आई थी। ऐसे में भाजपा इस सीट को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास में लगी है। भाजपा किसी दमदार प्रत्याशी की तलाश में 2020 के विधानसभा चुनाव में बदरपुर सीट से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप के रामसिंह नेताजी को हराकर बाजी मारी थी। तीसरे नंबर पर बसपा के नारायण दत्त शर्मा रहे थे। बिधूड़ी को 47.05 और रामसिंह को 45.11 फीसदी मत मिले थे। बिधूड़ी के दक्षिणी दिल्ली से सांसद बनने के बाद परिस्थितियां अलग हो गई हैं। अब यहां भाजपा किसी दमदार प्रत्याशी की तलाश कर रही है। इसके लिए वरिष्ठ नेता के नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है। recent visitors 112

राजनीति में भाग्य का बड़ा योगदान होता है, मेहनत तो सभी को ही करनी पड़ती है: भगवानदास सबनानी

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मानस भवन में आयोजित की गई, बैठक में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधि द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी का भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में टैगोर मंडल के अध्यक्ष पारस नरवरिया, करुणाधाम मंडल के अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, माता शबरी मंडल के अध्यक्ष हेमंत बडगैया, तात्या टोपे मंडल के अध्यक्ष सोनू पालीवाल, पंचशील मंडल के अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय के साथ ही मंडल प्रतिनिधि शैलेंद्र निगम, राम सागर यादव, राजेंद्र राठौर, दिनेश भारती, राजू अनेजा सहित सभी बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी जी ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नए दायित्व की बधाई दी। श्री सबनानी ने कहा कि राजनीति में भाग्य का बड़ा योगदान होता है, मेहनत तो सभी को ही करनी पड़ती है पर जिसका भाग्य प्रबल होता है वह ऊंचे पदों पर पहुंचता है, हर कार्यकर्ता को दिए गए काम को निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए आपका काम ही आपकी पहचान बनता है, भाजपा में हर कार्यकर्ता के लिए काम है और काम के आधार पर ही कार्यकर्ता का मूल्यांकन होता है, अभी मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ है अब मंडलों का गठन होगा जिसमें भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएगी, इसलिए हर कार्यकर्ता को दिए गए काम को गंभीरता से करके संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान देना है, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा को हम सब मिलकर संगठन की विधानसभा बनाएंग इसलिए आगे से किसी भी बैठक में कोई भी मेरे नाम का नारा नहीं लगाएगा सभी भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और हमारे नेतृत्व के जिंदाबाद के नारे लगाएंगे, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप लोग ने ही मुझे विधायक बनाया है मैं कोई भी ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे आपकी नज़रें नीची हो, दिसंबर माह में हमारे कुछ प्रमुख कार्यक्रम आ रहे हैं जिसे भी हम सबको बडचढ़कर योगदान देकर सफल बनाना है 25 दिसंबर को अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष सुशासन दिवस के रूप में, 26 दिसंबर वीर बालक दिवस के रूप में एवं 29 दिसंबर को मन की बात, मैं आप सभी को पुनः बधाई देता हूं।  इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल, महापौर परिषद के सदस्य जगदीश यादव जोन अध्यक्ष एवं पार्षद ब्रजुला सचान, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद आरती अनेजा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेन्द्र मारण, राकेश जैन, राजेश खटीक, महेश जोशी, आशुतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   recent visitors 69

इसरो ने शार रेंज से अपने पहले अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन स्पेसडेक्स उपग्रह के लिए तैयारियां पूरी की

चेन्नई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक और मील का पत्थर कायम करने और चंद्रयान-4 (चौथे चंद्र मिशन) और गगनयान सहित भविष्य के मिशनों के लिए गेम चेंजर साबित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। उसने 30 दिसंबर को शार रेंज से अपने पहले अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन स्पेसडेक्स उपग्रह के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इसरो मिशन के लिए अपने विश्वसनीय और ‘वर्कहॉर्स’ प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी -सी 60 का उपयोग करेगा और पूरी संभावना है कि इसे श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट में पहले लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जायेगा। इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “आंतरिक स्रोतों के माध्यम से, हमने पुष्टि की है कि स्पैडेक्स के अलावा, इसरो अपने अगले मिशन-पीएसएलवी-सी 60 पर रोबोटिक आर्म प्रयोग के माध्यम से अपने टेथर्ड सैटेलाइट कैप्चर का संचालन करने के लिए भी तैयार है!” यह भी कहा गया, “अब तक, हम इस प्रयोग के बारे में पहले से ही जानते हैं कि इसमें पीओईएम प्लेटफॉर्म से जुड़े एक प्रकार के मुक्त उड़ान क्यूबसैट को शामिल किया जाएगा, जिसे पीओईएम पर लगे रोबोटिक हाथ की मदद से कैप्चर किया जाएगा।” इसरो ने पोस्ट किया, “इस तकनीक का प्रदर्शन अंतरिक्ष मलबे को पकड़ने और डीऑर्बिट के साथ-साथ कक्षा में अंतरिक्ष यान की सर्विसिंग और ईंधन भरने की क्षमताओं को विकसित करने की इसरो की भविष्य की योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”   recent visitors 79