एयरटेल ने 8 अरब स्पैम कॉल और 800 मिलियन स्पैम एसएमएस की पहचान की

नई दिल्ली सरकार द्वारा दूरसंचार ऑपरेटरों को स्पैम कॉल और संदेशों के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए जाने के बाद, भारती एयरटेल नेकहा कि उसने अपने एआई-संचालित, स्पैम-फाइटिंग समाधान को लॉन्च करने के ढाई महीने के भीतर 8 बिलियन स्पैम कॉल और 800 मिलियन स्पैम एसएमएस की पहचान की।कंपनी ने एक बयान में कहा कि एआई-संचालित नेटवर्क ने हर दिन करीब 1 मिलियन स्पैमर्स की सफलतापूर्वक पहचान की है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार ऑपरेटरों से स्पैम कॉल और संदेशों को रोकने और यूआरएल, एपीके और ओटीटी लिंक की व्हाइट लिस्टिंग के संबंध में अपने निर्देश का पालन करने को कहा था। इस संबंध में, एयरटेल ने सितंबर में एक एआई-संचालित स्पैम डिटेक्शन समाधान लॉन्च किया जो ग्राहकों को संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस के बारे में रियल टाइम में जानकारी देता है। एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉलों में से छह प्रतिशत को स्पैम कॉल के रूप में पहचाना गया है, जबकि सभी एसएमएस में से 2 प्रतिशत को भी स्पैम के रूप में पहचाना गया है। एयरटेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "दिलचस्प बात यह देखी गई कि 35 प्रतिशत स्पैमर ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है।" इसके अलावा, दिल्ली के ग्राहकों को सबसे अधिक स्पैम कॉल प्राप्त हुए हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों का स्थान रहा। इसी तरह दिल्ली से सबसे अधिक स्पैम कॉल आए हैं, उसके बाद मुंबई और कर्नाटक का स्थान है। एसएमएस के मामले में, सबसे अधिक संख्या गुजरात से आई है, उसके बाद कोलकाता और उत्तर प्रदेश का स्थान है और टारगेट किए गए ग्राहकों की अधिकतम संख्या मुंबई, चेन्नई और गुजरात से है। सभी स्पैम कॉलों में से 76 प्रतिशत में पुरुष ग्राहकों को टारगेट किया गया था। कंपनी ने कहा, "स्पैम कॉल सुबह 9 बजे से शुरू होती हैं और दिन चढ़ने के साथ-साथ इनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। स्पैम एक्टिविटी दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे के बीच पीक टाइम पर होती है, जिस दौरान स्पैम कॉल की सबसे अधिक मात्रा होती है।" सरकार ने सेवा और लेन-देन संबंधी कॉल के लिए 160 प्रीफिक्स के साथ 10 अंकों के नंबर आवंटित किए हैं। इसके अतिरिक्त, जिन ग्राहकों ने डू-नॉट-डिस्टर्ब (डीएनडी) का विकल्प नहीं चुना है और प्रचार कॉल प्राप्त करने के लिए सदस्यता ली है, वे 140 प्रीफिक्स के साथ 10 अंकों के नंबर से कॉल प्राप्त करना जारी रखेंगे। सरकार के अनुसार, अनरजिस्टर्ड सेंडर और स्पैम कॉल/ एसएमएस की रजिस्टर्ड शिकायत अक्टूबर में घटकर 1.51 लाख रह गईं, जो कि अगस्त से 20 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है। कंपनी के अनुसार, पिछले 2.5 महीनों में, एआई-संचालित स्पैम डिटेक्शन समाधान ने करीब 252 मिलियन ग्राहकों को इन संदिग्ध कॉलों के बारे में सचेत किया। कंपनी ने पाया है कि इन कॉलों का जवाब देने वाले ग्राहकों की संख्या में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉलों में से छह प्रतिशत को स्पैम कॉल के रूप में पहचाना गया है, जबकि सभी एसएमएस में से 2 प्रतिशत को भी स्पैम के रूप में पहचाना गया है। एयरटेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "दिलचस्प बात यह देखी गई कि 35 प्रतिशत स्पैमर ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है।" इसके अलावा, दिल्ली के ग्राहकों को सबसे अधिक स्पैम कॉल प्राप्त हुए हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों का स्थान रहा।   recent visitors 129

पीवीटीजी समुदाय के सभी बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार देने के लिये 217 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कराया जा रहा

सबका पोषण-सबका कल्याण भोपाल केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) में आने वाले बैगा, भारिया एवं सहरिया समुदाय के सभी बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार देने के लिये 217 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि पीवीटीजी बहुल 20 जिलों में बनाये जा रहे इन 217 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों में से 108 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण पूर्णता की ओर हैं, शेष 109 आंगनवाड़ी भवन 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम जन-मन के तहत ही पीवीटीजी परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में पोषण आहार अनुदान के रूप में राज्य सरकार द्वारा पहले 1000 रूपये प्रतिमाह दिये जाते थे। गत वर्ष अक्टूबर से यह राशि बढ़ाकर 1500 रूपये प्रतिमाह कर दी गई है। जारी वित्त वर्ष में सितम्बर 2024 तक 2 लाख 18 हजार 563 पीवीटीजी महिला मुखिया के बैंक खाते में 198 करोड़ रूपये से अधिक की आहार अनुदान राशि का वितरण किया जा चुका है। मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि इस महाअभियान में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 20 जिलों में 12 लाख रूपये प्रति आंगनवाड़ी केन्द्र भवन की दर से कुल 26 करोड़ 4 लाख रूपये लागत से 217 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा प्रदेश के शिवपुरी जिले में 39, श्योपुर में 37, शहडोल में 29, उमरिया में 23, गुना में 14, डिंडौरी में 12, अशोकनगर में 11, अनूपपुर में 7, मंडला एवं दतिया में 6-6, विदिशा, बालाघाट, ग्वालियर एवं सीधी में 5-5, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा में 4-4, मुरैना में 2 तथा कटनी, भिंड एवं रायसेन जिले में 1-1 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिये जरूरी राशि सीधे संबंधित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आंवटित की गई है। उल्लेखनीय हैकि केन्द्र एवं राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार एवं पोषण संवर्धन के प्रति बेहद गंभीर होकर प्रयासरत है। प्रदेश में नये आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन, पक्के आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण के साथ-साथ पोषण आहार के लिये विशेष अनुदान देकर सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाये हैं। राज्य सरकार द्वारा पीएम जन-मन के तहत केन्द्र सरकार को 529 नये आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन तथा 1107 पुराने आंगनवाड़ी केन्द्रों के नवीन भवन के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव के आधार पर केन्द्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में 194 नये आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन तथा 217 आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण की मंजूरी दी गई थी। नये 194 आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन जनवरी 2024 से प्रारंभ कर दिया गया है। 217 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से 108 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण 31 मार्च 2025 तक पूर्ण हो जायेगा। राज्य सरकार के पूर्व प्रस्ताव पर ही केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में 355 नये आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन तथा 355 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। जल्द ही इनपर भी काम प्रारंभ हो जायेगा।   recent visitors 79

10 दिसम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मुश्किलों का डटकर सामना करना, प्रॉब्लम्स को सफलता की सीढ़ी में बदल सकता है। भविष्य के खर्चों की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ भावनाओं को शेयर करें। वृषभ राशि- रोमांटिक मामलों को सावधानी से निपटाना समय की मांग है। आपका शरीर आज आपके द्वारा दिए गए ध्यान और देखभाल के लिए आपको धन्यवाद देगा। वित्तीय डीसीजन में सावधानी बरतें। मिथुन राशि- बेहतर करियर विकास के लिए अवसरों का उपयोग करें। कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। प्रेम संबंध में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कुछ सिंगल्स प्यार में भी पड़ सकते है। कर्क राशि- आपको सेल्फ लव पर फोकस करने की सलह दी जाती है। अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने पर फोकस करें। फिटनेस पर गौर फरमाएं। किसी भी तरह की बहस में आज न उलझें। सिंह राशि- हेल्थ के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए परिवर्तन को खुली बांहों से स्वीकार करें। प्रेम, और करियर के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। कन्या राशि- दिन मिक्स्ड एनर्जी वाला रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। समझदारी से वित्तीय डीसीजन लें क्योंकि कुछ लोग आज पैसा खूब कमा सकते हैं। चुनौतियों को स्टेपिंग स्टोन में बदलना आप जानते हैं। तुला राशि- दिन सरप्राइज से भरपूर रहेगा। अप्रत्याशित बदलाव का अनुभव हो सकता है, जो समृद्धि और विकास का अवसर लाएगा। दूसरों की भावनाओं के प्रति आपको सेंसीटिव रहना चाहिए। भारी सामान उठाने से बचें। वृश्चिक राशि- लव के मामले में डेट पर जाना अच्छा रहेगा। इससे आपका बॉन्ड स्ट्रॉंग होगा। खुद को हेल्दी रखें। काम का प्रेशर ज्यादा न लें। आर्थिक रूप से भाग्यशाली होने के लिए हर विकल्प पर विचार करें। धनु राशि- करियर में ग्रोथ और बदलाव का एक महत्वपूर्ण समय है। आप चुनौतियों और रोमांचक अवसरों दोनों का सामना कर सकते हैं। आज आपकी लीडरशिप स्किल को भी परखा जाएगा। सेहत पर फोकस करें। मकर राशि- बदलावों भरे दिन के लिए रेडी रहें। अवसरों और व्यक्तिगत विकास पर अपना फोकस रखें। आज का दिन आपको पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर सोच-विचार करने के लिए मोटिवेट कर रहा है। कुम्भ राशि- विकास के अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा लाभ होगा। आज मुश्किलों को मुस्कुराहट के साथ पार करें। प्यार का जश्न मनाएं और रोमांटिक संबंधों से अहंकार को दूर रखें। मीन राशि- आज उत्साह आपकी सबसे बड़ी संपत्ति रहेगी। प्रेम जीवन को बरकरार रखने के लिए सोल्यूशन पर फोकस करें। चुनौतियां आपको डराती नहीं हैं। ऑफिस में शांत रहें और सभी कार्य पूरे करें। recent visitors 117

विवाह सम्मेलन में पैसे वाले भी कराएं बेटे -बेटी की शादी : चेयरमैन जयनारायण चौकसे

भोपाल। वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज मप्र व एलएनसीटी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार दिनांक 10 दिसंबर 2024 को कलचुरि समाज का निशुल्क: विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। अंतिम तैयारियो को लेकर आज रविवार को एलएनसीटी सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी आयोजन समितियों के प्रभारियों को उनके कार्यों और दायित्वों को सौंपा गया। बैठक में अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जयनारायण चौकसे ने कहा कि सामुहिक विवाह सम्मेलन में पूरा समाज आपके सामने होता है कलचुरि समाज में सभी की सहभागिता से ऐसे विवाह सम्मेलन होना चाहिए जिसे देखने के लिए देश विदेश भी लोग आये। सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधु का विवाह होने से समय की बर्बादी, दहेज एवं शादी पर होने वाले फिजूलखर्ची जैसी कुरितियों से भी समाज को धीरे-धीरे मुक्ति मिल रही है। श्री चौकसे ने कहा कि अब जरूरत है समाज का बड़ा वर्ग भी इसमें सम्मिलित हो ताकि कोई भी जरूरतमंद और कमजोर परिवार अपनी नजरों में हीन होने का पात्र ना महसूस करें। साथ ही आने वाले समय में संपन्न व समृद्ध परिवार के लोग भी अपने डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमेन बेटे-बेटियों का विवाह भी सम्मेलन से कराने पर फ्रक महसूस करें। मंच की संरक्षक श्रीमती पूनम चौकसे ने कहा कि मंच के माध्यम से कई ऐसे गरीब परिवारों की बेटियों को संबल प्रदान हो रहा है जिनके माता-पिता शादी-ब्याह का खर्च उठाने में असमर्थ हैं कलचुरि समाज पूरी शानो शौकत के साथ सम्मेलन में शादी करने का प्रयास करता है। कई ऐसी बेटियां हैं जिनके पास गृहस्थी का सामान खरीदने तक की व्यवस्था नही है लेकिन समाज के लोगो की सहभागिता से वर-वधु को शादी का पूरा जोडा (सूट पगडी, लहंगा, साडी, मैकअप का सामान इत्यादि), सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल- बिछुडी, पलंग, रजाई-गद्दे, स्टील अलमारी, फ्रीज, एलईडी टीवी, सिलाई मशीन, कूलर, मिक्सी, कुकर, घडी, ओवन, इलेक्ट्रिक प्रेस, स्टील की पानी की टंकी, परात, किचन के बर्तन सहित गृहस्थी का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक मंच की अध्यक्ष कल्पना आईडी राय ने बताया कि विवाह सम्मेलन के पीछे मंच की मुख्य संरक्षक श्रीमती पूनम जयनारायण चौकसे सबसे बड़ी प्रेरणा हैं, और इस कार्यक्रम में उनका विशेष सहयोग प्राप्त रहता है। जिसकी वजह से हम बहुत भव्य और सुव्यवस्थित कार्यक्रम कर पाते हैं। दो वर्ष पूर्व जब हम अपने सीमित संसाधनों के चलते हम सम्मेलन करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे तब श्रीमती चौकसे ने भरोसा दिया कि आप संसाधनों की चिंता मत करें, आगे बढ़े…हम हैं न। तब जाकर हमने सामुहिक विवाह कराने का निर्णय लिया और अब हम 10 दिसंबर को तीसरा निशुल्क विवाह सम्मेलन कराने जा रहे है। इसे सफल बनाने के लिए अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा, श्री सहस्त्रबाहु कलचुरि महासभा, कलचुरि सेना, युवा हैहय क्षत्रिय कलचुरि कलार समाज, कलचुरि मित्र मंडल व समाजिक बंधु सहयोग प्रदान कर रहे है। बारात प्रभारी कौशल राय ने बताया कि सम्मेलन में आकर्षण का केन्द्र 11 दुल्हों की सामुहिक बारात होगी जिसमें दुल्हे घोडे पर सवार होंगे तो आयोजक डीजे, ढोल की ताल पर डांस करते हुए नजर आयेंगे। बारात का जगह-जगह फूलों से स्वागत होगा तो मन लुभावनी आतिशबाजी से नजारा आकर्षित होगा। तत्पश्चात मंगलगीतों के साथ दुल्हे विवाह स्थल पर पहुंचेंगे जहां सुसज्जित स्टेज पर 11 दुल्हे अपनी दुल्हनों को वरमाला पहनाकर अपना जीवनसाथी बनायेंगे। मंत्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), दिलीप जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्रालय, पूर्व प्रोटेम स्पीकर व हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, विधायक सुदेश राय, वर-वधु के जोडो को मंच पर आशीर्वाद देंगे। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले अमन चौकसे को डीफ क्रिकेट टीम का कप्तान बनने पर आयोजकों द्वारा उन्हें शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। सामुहिक विवाह सम्मेलन में “दहेज प्रथा बंद करो”, “मृत्युभोज बंद हो” जैसी कुरितियों को बंद करने और “पर्यावरण को संरक्षण और संबर्धन हेतु पौधारोपण करो बारंबार”, “भोजन करो छक कर, थाली में न छोडों कण भर”, “मितव्यायी बनो सामुहिक विवाह सम्मेलन को अपनाओं”, “बेटियां होंगी शिक्षित तभी समाज बनेगा सशक्त”, का संदेश कलचुरि समाज देगा। मंच से दहेज प्रथा जैसी कुरीति बंद हो ऐसी शपथ भी युवाओं को दिलाई जाएगी। आयोजन समिति की महिलाएं गोल्डन साडी और पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा जैकेट (मनपसंद रंग) की वेशभूषा में शामिल होंगे ताकि आयोजको का परिधान मेहमानों से भिन्न नजर आएं और सम्मेलन में एकरुपता प्रदर्शित हो। प्रचार-प्रसार समिति के राजेश राय ने बताया कि बैठक में जयनारायण चौकसे, श्रीमती पूनम चौकसे, श्रीमती कल्पना राय, आईडी राय, डीपी गुप्ता, सतीश आर्य, प्रकाश मालवीय, सुशीला चौकसे, रामकृष्ण चौकसे, उर्मिला आर्य, कमलेश राय, दीपक राय, जीसी जायसवाल, मिनी शिवहरे, जागृति आलोक मालवीय, पद्मश्री बनवारी लाल राय, हरिराम राय, कौशल राय, राजाराम शिवहरे, राजेश राय, संगीता चौरागढे, प्रदीप राय, माया चौरिवार सहित बडी संख्या में कलचुरि कलार समाज के लोग शामिल हुए। recent visitors 106

हैती देश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई , जादू टोना के शक पर 110 लोगों की हत्या कर दी गई

सोलेइल हैती देश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जादू टोना के शक पर 110 लोगों की हत्या कर दी गई है। इसमें ज्यादातर बुजुर्गों को निशाना बनाया गया है। बता दें कि इस घटना को मोनेल “मिकानो” फेलिक्स गिरोह के नेता ने विव अंसनम ग्रुप के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, मामला केरिबियन द्वीप समूह के देश हैती के सिटे सोलेइल स्लम का है। यहां मोनेल “मिकानो” फेलिक्स गिरोह का एक बच्चा बीमार हो गया था। जिसे तांत्रिक के पास ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। तांत्रिक से ली थी सलाह नेशनल ह्यूमन राइट डिफेंस नेटवर्क द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीमार बच्चे को तांत्रिक के पास ले जाया गया था और सलाह मांगी। जिसके बाद उसकी हालत बिगाड़ने लगी, फिर बच्चे की मौत हो गई। जिससे गुस्साए गिरोह के नेता ने अपने लोगों के साथ मिलकर इलाके के बुजुर्गों की हत्या कर दी। जिनपर आरोप लगाया कि इनलोगों ने जादू टोना की मदद से बच्चे को नुकसान पहुंचाया है। लोगों में डर का माहौल आगे RNDDH की जानकारी के मुताबिक, गैंग के लोगों ने चाकू और छुरे से शुक्रवार को लगभग 60 और शनिवार को लगभग 50 लोगों की हत्या कर दी। जिनकी उम्र 60 साल से अधिक थी। फिलहाल, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। recent visitors 122

कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 10 तो दीदी का 70…’, INDIA ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले TMC सांसद

नई दिल्ली इंडिया गठबंधन में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? यह सवाल इसलिए भी क्योंकि I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल कई दल एक के बाद एक राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल गांधी पर कोई सीधे सवाल खड़े कर रहा है तो कोई ममता बनर्जी को बेहतर बता कर नेता विपक्ष पर सवाल उठा रहा। संसद के शीतकालीन सत्र के बीच ही राहुल गांधी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। टीएमसी की ओर से कही गई बात और ममता बनर्जी की हां के बाद कई नेताओं को लगने लगा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जिद ठीक नहीं है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के बयान पर यदि गौर किया जाए तो ऐसा लगता है कि उनमें भी कहीं न कहीं बेचैनी है। जिनके साथ आने की सबसे अधिक हुई चर्चा, अब वही हुए दूर! लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक चर्चा यूपी में कांग्रेस और सपा के साथ आने की हुई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव कई मौकों पर साथ आए और नतीजों में इसका असर भी देखने को मिला। लोकसभा नतीजों के बाद सबसे अधिक चर्चा यूपी की हुई। कांग्रेस और सपा दोनों यूपी के मतदाताओं का आभार करते नहीं थक रहे थे। लेकिन अब ये बात पुरानी हो चुकी है। सपा और कांग्रेस के बीच दूरिया बढ़ती हुई नजर आ रही है। महाराष्ट्र में सपा ने महाविकास अघाड़ी से अलग होने का ऐलान कर दिया लेकिन इससे पहले संभल और लोकसभा में सीटिंग अरेंजमेंट पर भी मनमुटाव साफ-साफ देखने को मिला। सपा के एक नेता आईपी सिंह ने राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इन्होंने जिद कर ली है कि ये नहीं सुधरेंगे। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने राहुल गांधी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई भी कह सकता है, राजनीति में कोई साधु-संत तो बनकर आता नहीं है। सब पद पाना चाहते हैं। चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का कांग्रेस कहीं अच्छा परफॉर्म कर नहीं पाई। मौका मिला तो नेतृत्व करने को तैयार- ममता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया है साथ ही मौका मिलने पर इसकी कमान संभालने के संकेत भी दिए। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के साथ दोहरी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम होंगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने इंडिया गठबंधन का गठन किया था, अब इसे ठीक से चलाना मोर्चे का नेतृत्व करने वालों पर निर्भर है। अगर वे यह नहीं कर सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस यही कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि एक मजबूत भाजपा विरोधी ताकत के रूप में अपनी साख को देखते हुए वह गठबंधन का प्रभार क्यों नहीं ले रही हैं, बनर्जी ने कहा, यदि अवसर दिया गया तो मैं इसका सुचारू संचालन सुनिश्चित करूंगी। ममता बनर्जी की यह टिप्पणी उनकी पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों से अपने अहंकार को अलग रखने और ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन के नेता के रूप में मान्यता देने का आह्वान किए जाने के कुछ दिन बाद आई। इन दलों ने भी कांग्रेस पर उठा दिए सवाल विपक्षी गठबंधन के भीतर हाल के घटनाक्रम पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गठबंधन के अध्यक्ष हैं और उन्हें मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस को अपने सहयोगियों के प्रति अधिक उदार होना चाहिए और कुछ गंभीर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। राजा ने कहा, कांग्रेस को गंभीरता से आत्मचिंतन करना होगा और इस बात पर विचार करना होगा कि विधानसभा चुनावों में सीटों का बंटवारा ठीक से क्यों नहीं किया गया, जहां उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने बूते चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है और कांग्रेस से दूरी भी बना ली है। उद्धव ठाकरे की पार्टी भी सामना के जरिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में इस बात पर जोर दिया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने रहने के लिए मनाने की जरूरत है। संपादकीय में कहा गया, कि ममता बनर्जी कांग्रेस से दूरी रखकर राजनीति करने की कोशिश कर रही हैं। अब केजरीवाल भी उसी राह पर जा रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने और (विपक्ष की) एकजुटता के लिए कदम उठाने की जरूरत है। recent visitors 133

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा

ब्रिस्बेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे उसने बेहद आराम से हासिल कर लिया. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर (शनिवार) से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव! देखा जाए तो एडिलेड टेस्ट में हार की सबसे बड़ी वजह भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा. दोनों पारियों को मिलाकर भारतीय टीम 355 रन ही बना सकी, ऐसे में मैच जीतना दूर की बात थी. भारतीय गेंदबाज भी इस मुकाबले में उतने असरदार नहीं दिखे. तेज गेंदबाज हर्षित राणा तो खासे महंगे साबित हुए. हर्षित ने 5.40 की इकोनॉमी रेट से 16 ओवरों में 86 रन लुटाए. रविचंद्रन अश्विन की फिरकी भी नहीं चली और उन्होंने 53 रन देकर एक विकेट लिया. अश्विन के खिलाफ ट्रेविस हेड ने आक्रामकर रवैया अपनाया और कुछ बड़े शॉट्स लगाए. भारतीय टीम को अब यदि इस सीरीज में धमाकेदार कमबैक करना है तो उसे एडिलेड टेस्ट में की गई गलतियों को दोहराने से बचना होगा. चाहे बैटिंग हो या बालिंग या फील्डिंग, तीनों डिपार्टमेंट में भारत को बेहतरीन खेल दिखाना होगा. भारतीय टीम की अब अगली परीक्षा ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर होनी है. गाबा टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की तीसरे टेस्ट से छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका मिल सकता है. हालांकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी दावेदार हैं, लेकिन आकाश को तवज्जो दी जा सकती है. आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में भाग लिया है, जहां उनके नाम पर 10 विकेट हैं. ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी इस मुकाबले से पत्ता कट सकता है. उनकी जगह रवींद्र जडेजा को गाबा टेस्ट में मौका मिल सकता है. जडेजा के होने से टीम को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का भी विकल्प मिलेगा और भारत की बल्लेबाजी में भी गहराई रहेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी बदलाव की संभावना उधर ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी हो सकती है. हेजलवुड साइड स्ट्रेन के चलते एडिलेड टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. हेजलवुड के आने की स्थिति में स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए अब तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है. ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. ब्रिस्बेन टेस्ट के ल‍िए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड/जोश हेजलवुड भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में h2h कुल टेस्ट सीरीज: 28 भारत जीता: 11 ऑस्ट्रेलिया जीता: 12 ड्रॉ: 5 ऑस्ट्रेलिया में भारत का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड कुल टेस्ट सीरीज: 13 भारत जीता: 2 ऑस्ट्रेलिया जीता: 8 ड्रॉ: 3 भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता) 6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न 03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी recent visitors 165