विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज बांग्लादेश का एक दिवसीय दौरा करेंगे

नई दिल्ली विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज बांग्लादेश का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं को ढाका के समक्ष उठाएंगे। अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को अपदस्थ करने के बाद भारत की ओर से यह पहला उच्चस्तरीय दौरा है। मिसरी का अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ व्यापक वार्ता करने। उनका बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि भारतीय विदेश सचिव ढाका की अपनी लगभग 12 घंटे की यात्रा के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि मिसरी की यात्रा के दौरान बांग्लादेश हसीना को भारत द्वारा शरण दिए जाने पर अपनी चिंता व्यक्त कर सकता है। पिछले महीने यूनुस ने कहा था कि उनकी सरकार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेगी। अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों तनाव में आ गया। हसीना के भारत में शरण लेने के कुछ दिनों बाद ही यूनुस ने अंतरिम सरकार की बागडोर संभाली थी। हालिया हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों के संबंध और भी तनावपूर्ण हो गए। पिछले कुछ हफ्तों में पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के साथ-साथ मंदिरों पर हमलों की घटनाएं हुई हैं, जिसे लेकर नई दिल्ली द्वारा गहरी चिंता जताई गई है।   recent visitors 74

हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में माइनस में तापमान

शिमला हिमाचल प्रदेश में इस समय भीषण सर्दी की लहर चल रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भयंकर सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे गिर गया है और बिना बारिश-बर्फबारी के लोगों को कड़ी शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में माइनस में तापमान हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाकों में रात का तापमान माइनस में बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड किया गया। शिमला शहर का पारा इस सीजन में पहली बार 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। लाहौल-स्पीति के ताबो में सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां पारा -13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी जिला के कुकुमसेरी में -6.9 डिग्री, किन्नौर के रिकांगपिओ में -1 डिग्री और शिमला के नारकंडा में -0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दर्जन शहरों का पारा शून्य व इसके करीब पहुंच गया है। भुंतर व सियोबाग में शून्य डिग्री, बजुआरा में 0.1 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कुफ़री में 0.4 डिग्री, सोलन व बरठीं में 0.5 डिग्री, भरमौर में 0.8 डिग्री, ऊना में 1 डिग्री, सुंदरनगर में 1.9 डिग्री, हमीरपुर में 2.1 डिग्री, शिमला में 2.8 डिग्री, बिलासपुर में 3.1 डिग्री, मंडी में 3.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 3.8 डिग्री, कांगड़ा में 4.5 डिग्री औऱ धर्मशाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज से बादलों के बरसने की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानों में बारिश होगी। विभाग ने आठ मैदानी व मध्यवर्ती जिलों में बादलों के गरजने व आसमानी बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। नौ दिसम्बर को भी बारिश व बर्फबारी होने की सम्भावना है। 10 दिसम्बर को मध्यपर्वतीय व उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जबकि मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। 11 से 14 दिसम्बर तक पूरे राज्य में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। विभाग ने 10 व 11 दिसम्बर को मंडी और बिलासपुर जिलों के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में और ज्यादा गिरावट आने से सर्दी का असर तेज़ होगा। इस बीच राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम साफ बना हुआ है। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में धूप खिली है जिससे लोगों को ठंड से निजात मिल रही है।   recent visitors 76

हिमाचल प्रदेश में 97 नए मंडल बने, अब प्रदेश में भाजपा के 74 की जगह 171 मंडल हो गए हैं

शिमला हिमाचल प्रदेश में संगठन चुनाव से पहले भाजपा ने 97 नए मंडलों का गठन कर दिया है। अब प्रदेश में भाजपा के 74 की जगह 171 मंडल हो गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को इस फैसले की घोषणा की और कहा कि यह बदलाव पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कूपर की अध्यक्षता में एक डिलिमिटेशन कमेटी का गठन किया गया था जिसने इन नए मंडलों का गठन किया। केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद भाजपा ने प्रदेश में 171 संगठनात्मक मंडल बनाए हैं। जो पहले केवल 74 मंडल थे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए एक मजबूत और सुसंगठित ढांचा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को नया बल मिलेगा। यह कदम भाजपा के संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी को तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में पूर्व में छह मंडल थे। अब कुल 16 मंडल होंगे जिनके नाम माँ बैरा, भंजराडू, कोटी, पांगी, त्रिलोचन महादेव, होली, भरमौर, खजियार, करीयां, साहू, सलूणी, भलेई, बनीखेत, मेल, चुवाडी और सिहुनता होंगे। इसकी प्रकार जिला नूरपुर पूर्व में चार मंडल थे औऱ अब कुल 12 मंडल होंगे जिनके नाम सदवां, भडवार, जसूर, गंगथ, इंदौरा, डमटाल, राजा का तालाब, फतेहपुर, रे, ज्वाली, कोटला और नगरोटा सुरियाँ हैं। जिला देहरा में पहले तीन मंडल थे। अब कुल छह मंडल होंगे जिनका नाम हरिपुर, ढलियारा, जसवां, प्रागपुर, ज्वालामुखी और खुन्ड़ियाँ होगा। जिला पामलपुर में पहले चार मंडल थे और अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम पंचरुखी, जयसिंहपुर, आलमपुर, सुलह, थुरल, भवारना, पालमपुर ग्रामीण, पालमपुर शहरी, बैजनाथ अप्पर और बैजनाथ लोअर होगा। जिला कांगड़ा में पहले चार मंडल थे, अब नौ मंडल होंगे जिनका नाम नगरोटा वगवां, बड़ोह, वृजेश्वरी, जयंती, धारकंडी मंडल, शाहपुर मंडल, लदवाडा, धर्मशाला शहरी और धर्मशाला ग्रामीण होगा। जिला लाहौल स्पीति में तीन मंडलों को ही रखा गया जिनका नाम केलांग, उदयपुर और स्पिति ही रहा। जिला कुल्लू में पहले चार थे अब 12 मंडल होंगे जिसका नाम मनाली, नग्गर, कुल्लू सदर, पार्वती, भुंतर, बजौरा, सैंज, मंगलोर, बंजार, आनी, दलाश और निरमंड होगा। सुंदरनगर में पांच मंडल की जगह अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बगशाड, सराहन, करसोग, निहरी, डैहर, शहरी, नाचन, महादेव, नौंण, धर्मपुर, टीहरा, बल्डवाड़ा और सरकाघाट होगा। मंडी जिला में पांच की जगह अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम थुनाग, बाली चौकी, जंजैहली, पद्धर, दरंग, सनौर, लड़भड़ोल, जोगेंद्र नगर, चौंतडा, कोटली, मंडी, बल्ह और नेर चौक होगा। ज़िला हमीरपुर में पहले पांच मंडल थे, अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम समीरपुर, भोरंज खास, सुजानपुर टीहरा, बमसन (टोनी देवी), हमीरपुर शहरी, हमीरपुर ग्रामीण, धतवाल (बिझड़ी), बड़सर, नादौन और गलोड़ होगा। जिला ऊना में पहले पांच मंडल थे औऱ अब 10 मंडल होंगे जिनका नाम चिंतपूर्णी अप्पर, चिंतपूर्णी लोअर, दौलतपुर, गगरेट, हरोली खास, हरोली बीत, ऊना, बसदेहडा, कुटलैहड और डेरा बाबा रुद्रानन्द होगा। जिला बिलासपुर में पहले पांच मंडल थे अब आठ मंडल होंगे जिनका नाम झण्डुता, शाहतलाई, घुमारवीं, भराडी, बिलासपुर सदर, बिलासपुर, श्री नैना देवीजी (अप्पर) और श्री नैना देवीजी (लोअर) होगा। ज़िला सोलन में पहले पांच मंडल थे और अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम अर्की, दाडला, जयनगर, नालागढ़ शहर, नालागढ़, पंजैहरा, राम शहर, पट्टा, दून, कंडाघाट, सोलन ग्रामीण, सोलन शहरी, धर्मपुर और कसौली होगा। ज़िला सिरमौर में पहले पांच मंडल थे, जो अब 12 मंडल होंगे जिनका नाम राजगढ़, सराहाँ, धारटी नाहन मण्डल, माता त्रिलोकपुर नाहन, माता कटासन नाहन, नौहरा धार, संगडाहा, ददाहू, पांवटा-साहिब, गिरीपार आंजभोज, शिलाई और नेडापार होगा। जिला महासू के पहले पांच मंडल थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बलसन, चौपाल, नेरवा, कुपवी, कुमारसेन, मत्याना, ठियोग, कोटखाई नावर, जुब्बल, रामपुर, ननखडी, सराहन, रोहडू मण्डल और छोहारा मण्डल होगा। ज़िला शिमला में पहले तीन मंडल थे अब छह मंडल होंगे जिनका नाम कसुम्पटी शहरी मण्डल, कसुम्पटी ग्रामीण मण्डल, शिमला, संजौली, शिमला ग्रामीण और शिमला ग्रामीण सुन्नी होगा। ज़िला किन्नौर में पहले तीन मंडल थे अब पांच होंगे जिसका नाम पुह, मुरंग, कल्पा, सांगला और निचार होगा।   recent visitors 84

बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर गए धमाका, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल

कोलकाता बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर के सामने बम धमाका हुआ है. देर रात अचानक बम की आवाज से इलाका दहल उठा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है, सूचना मिलने के बाद ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर गयी. बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ बदमाशों ने अचानक बीजेपी नेता बैसाखी डालमिया के घर के गेट के सामने बम फेंक दिया. तेज आवाज से क्षेत्रवासी भयभीत हो गए। कई लोगों को लगा कि किसी घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया है ,एक पड़ोसी के मुताबिक, "मैं रात को सोने जा रहा थी. तभी ज़ोर की आवाज़ आई. ऐसा लगा जैसे किसी घर में गैस सिलेंडर फट गया हो. फिर मैंने बाहर आकर देखा तो लोगों की बड़ी भीड़ थी." ठाकुरपुकुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बम की सुतली और पत्थर के टुकड़े बरामद किए हैं. इस संबंध में स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया। अपराधियों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी की जांच की जा रही है. पता चला है कि बीजेपी नेता अब ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के पास एक घर में रहती हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना की वजह क्या है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं। बीती रात की घटना के बाद रविवार सुबह से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. इस बीच, सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में ठाकुरपुकुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। recent visitors 94

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर में हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया, खुलेगा मेडिकल कॉलेज, मिली सौगात

शाजापुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर दौरे पर थे, जहां उन्होंने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सीएम ने बस स्टैंड का शिलान्यास किया और इसका लोकार्पण किया। साथ ही शाजापुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी। साथ ही शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की। सीएम ने आयुर्वेदिक कॉलेज और एलोपैथिक महाविद्यालय की दी सौगात कार्यक्रम के दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावत ने पांच मुख्य मांगें रखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज और शाजापुर में एलोपैथिक महाविद्यालय की सौगात देने की घोषणा की। सीएम ने कहा, अब तो शाजापुर में विकास की नदियां बहेंगी। जहां देखो, वहां पानी ही पानी होगा, क्योंकि एक तरफ मां नर्मदा शाजापुर जिले के लोगों के कंठों की प्यास बुझाएगी। वहीं आसपास की कालीसिंध, लखुंदर, पार्वती जैसे नदियों से खेती किसानी के लिए पानी दिया जाएगा। कांजी हाउस का नाम बदलकर किया जाएगा गौशाला इसके बारे में भी जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता विराजमान है। अब कांजी हाउस का नाम बदलकर वह गौशाला का नाम करने जा रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने में गौशाला निर्मित होगी। हर घर में एक गाय पालने का निवेदन भी उन्होंने किया। शाजापुर विधायक की आलू प्याज मंडी और शहर के लिए एक और बाईपास की मांग पर कहा कि जल्द ही दिल्ली में प्रस्ताव रखकर इसे भी पूरा किया जाएगा। recent visitors 80

अब असम के श्रीभूमि जिले में एक मंदिर का निर्माण कार्य बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के हस्तक्षेप के बाद अस्थायी रूप से रोक दिया

ढाका हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर उतारू बांग्लादेश की हिमाकत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब असम के श्रीभूमि जिले में एक मंदिर का निर्माण कार्य बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बांग्लादेशी सैनिक) के हस्तक्षेप के बाद अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हालांकि, श्रीभूमि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि यह केवल भ्रम की स्थिति थी, और चर्चा के बाद इसे सुलझा लिया गया। श्रीभूमि के जिला आयुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी ने एचटी को बताया कि भ्रम की वजह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंदिर के पुनर्निर्माण स्थल के पास एक काले रंग का प्लास्टिक कवर था। उन्होंने कहा, "सीमा के पास मनसा मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा था और श्रमिकों ने वहां एक छोटा सा तम्बू बनाया, जिससे बीजीबी के जवान वहां आए। बीजीबी के हस्तक्षेप के कारण, निर्माण कुछ समय के लिए रोक दिया गया और शाम को फ्लैग-मीटिंग के बाद भ्रम दूर हो गया।" श्रीभूमि जिला (पूर्व में करीमगंज) बांग्लादेश के साथ लगभग 95 किलोमीटर की सीमा साझा करता है और इसमें से लगभग 40 किलोमीटर नदी की सीमा है, जिसमें श्रीभूमि शहर के पास का एक बड़ा क्षेत्र शामिल है। गुरुवार दोपहर को, बांग्लादेश के सिलहट डिवीजन से बीजीबी की एक टीम कथित तौर पर नदी की सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गई, जहां निर्माण कार्य हो रहा था। उन्होंने बीएसएफ को एक पत्र भी लिखा और श्रमिकों से अपनी गतिविधियां बंद करने को कहा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कोई असामान्य प्रयास नहीं था और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। उन्होंने कहा, "नदी यहां की सीमा है, इसलिए इसका आधा हिस्सा बीजीबी और आधा हिस्सा हमारे द्वारा कवर किया गया है। जब भी हमें कुछ असामान्य दिखाई देता है, हम एक-दूसरे के पक्ष के बारे में पूछताछ करते रहते हैं। वे भारतीय क्षेत्र में निर्माण के बारे में बात करना चाहते थे और हमने चर्चा करके भ्रम को दूर कर दिया।" अधिकारी ने कहा कि वे फ्लैग मीटिंग के संकेत दिखाने के बाद कुशियारा नदी के बीच में गए और बीजीबी ने इसका जवाब दिया, वहीं इस मामले पर चर्चा हुई। श्रीभूमि जिला प्रशासन में असम पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मंदिर कुशियारा नदी के किनारे स्थित है और इसके पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने 3 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। श्रीभूमि जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पार्थ प्रतिम दास ने कहा कि मामले के बारे में कुछ अधूरी जानकारी साझा की गई थी। उन्होंने कहा, "ये चर्चाएं बहुत आम हैं। इस बारे में कुछ अधूरी जानकारी साझा की गई थी, लेकिन अब सब ठीक है।" इस सप्ताह की शुरुआत में, असम की बराक घाटी के हजारों स्थानीय लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमलों के विरोध में श्रीभूमि में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान, एक बिंदु पर पुलिस और बीएसएफ पर हमला किया गया और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। recent visitors 102

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर, रेलवे व्यवस्था का लिया जायजा

वाराणसी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। वह महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने आए। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत तैयारी की गई है, उस तैयारी का आज जायजा लेंगे। पिछले तीन साल से तैयारी चल रही है। कई नए ब्रिज वेटिंग एरिया, डबलिंग के काम, स्टेशन का सुसज्जित करण स्टेशन के सारे काम कंप्लीट हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस बार चार बड़े स्नान वाले दिन हैं। चारों दिन बड़ी संख्या में देशभर से भक्त आएंगे। उनके लिए एक बढ़िया व्यवस्था की गई है। इस बार अयोध्या से और प्रयागराज से एक रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। चार रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। बहुत बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ के 45 दिन में 13,000 सर्विसेज कुल चलेंगी। ज्ञात हो कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार सक्रिय मोड में है। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदेश में दिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें। ऐसे में रेल सुविधाओं की जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। ट्रेन से कैबिनेट मंत्री वैष्णव वाराणसी से प्रयागराज की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह बनारस स्टेशन से झूसी तक रेल मार्ग का निरीक्षण करेंगे और कुंभ की तैयारियां का जायजा लेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे के पहले देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) वाराणसी जंक्शन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। recent visitors 67