लोक नृत्य से बिखरी भारतीय संस्कृति की झलक रंगकृति नाट्य संस्था का एक शाम लोक नृत्य के नाम…कार्यक्रम का आयोजन

A glimpse of Indian culture spread through folk dance An evening in the name of folk dance by Rangkriti Natya Sanstha…organized a program सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। रंगकृति नाट्य संस्था समिति द्वारा एक दिवसीय एक शाम लोक नृत्य के नाम का आयोजन भोपाल के एलडीएफएच के ओडिरियम में आयोजित किया गया । इस दौरान कलाकार लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की झलक बिखरते नजर आए । इस दौरान 17 महिला कलाकारों ने मनमोहन नेत्रों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि रंग कृति संस्था की सचिव और समाजसेवी नीता चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । समारोह का शुभारंभ गुजराती गरबा लोक गीत     चालो रे…समुह नृत्य से हुआ। रंगतारी, गोरी राधा ने करो कान, मोर बनी ….। कार्यक्रम की अगली कड़ी में फोक डांस मोरनी बागा में …की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सेमी क्लासिकल प्रस्तुति हुई , जिसके बोल छाप छाप तिलक सब छीनी रे. .. रहे। इस पृथ्वी में भूमिका तनवानी और शालिनी गुप्ता ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आनंदित कर दिया।    ‎। यह प्रस्तुति भूमिका तवानी के निर्देशन में दी गई। कार्यक्रम के अंत में गरबा नृत्य किया गया जिसमें सिया राणा , इंदु राणा, मोना लक्ष्मी गिरी, यशिका शिवदासानी, बबीता ठाकुर, रश्मि शुक्ला, शालिनी श्रीवास्तव , शालिनी गुप्ता , मुनमुन शर्मा, छवि तवानी ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर आयोजक रवि चौधरी मौजूद रहे। recent visitors 237

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा कल, राहुल नार्वेकर ने भरा नामांकन

मुंबई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर (सोमवार) को होगा। वहीं, नामांकन की प्रक्रिया 8 दिसंबर (रविवार) से शुरू हो चुकी है। हालांकि, विधानसभा में महायुति के संख्या बल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनाव होगा। राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुझे पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर जो भी फैसले लिए जाएंगे, वो मुझे सहर्ष स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए कई मौके दिए और इस बार भी मुझे जो मौका दिया जाएगा, मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं उसी के मुताबिक काम करूंगा। बता दें कि राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की कोलाबा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने शनिवार को विधानसभा में पद की शपथ ली। महायुति की ढाई साल की सरकार में भी वह विधानसभा स्पीकर चुने गए थे। राहुल नार्वेकर कोलाबा में बड़े मार्जिन से जीते हैं। उन्हें कांग्रेस के हीरा नावजी देवासी के 32,504 वोटों की तुलना में 81,085 वोट मिले, जबकि 2019 में उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता भाई जगताप को हराया था। नार्वेकर को 57,420 और भाई जगताप को 41,225 वोट मिले थे। राहुल नार्वेकर ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत शिवसेना से की थी। इसके बाद वह 2014 में शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे। जून 2016 में वह विधानसभा पार्षद निर्वाचित हुए थे। उन्हें गवर्नर ने मनोनीत किया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं, 2022 में महायुति की सरकार आने के बाद भाजपा ने उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष भी बनाया था। recent visitors 81

किसान खाद के लिए परेशान, लंदन में डायनासोर के अंडे देख रहे मोहन यादव, उमंग सिंगार

रीवा ! मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 2 दिवसीय प्रवास पर रीवा आए. उमंग सिंघार ने राज निवास भवन में अयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष ने सिंगरौली जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की. इसके साथ ही उन्होंने खाद की समस्या पर भी प्रदेश सरकार को घेरा. प्रदेश के प्रशानिक अधिकारियों पर सवाल खड़े करते हुऐ उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि यहां पर अधिकारी जिस प्रकार से भाजपा नेताओं की गुलामी कर रहे उन्हें तेल ले लेना चाहिए और भाजपा नेताओं के लगाना चाहिए. पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “सिंगरौली जिला देश के नक्शे में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाला जिला बनता जा रहा है. सिंगरौली मध्य प्रदेश की ऊर्जाधानी कहलाता है. प्रदूषण के मामले में दिल्ली के बाद सिंगरौली दूसरे नंबर पर है. भविष्य में यह जगह वहां पर निवासरत लोगों के लिए बड़ी मुश्किल वाली जगह होगी. लगता है वहां पर सिर्फ खदाने ही रह जाएगी और लोगों को वहां से विस्थापित होना पड़ेगा. निजी कंपनियों की कोल माइंस ने वहां पर अपनी अपनी नीतियां बनाई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, “वहां पर पुलिस और एसएएफ की बटालियन लगाकर लोगों के घर तोड़ दिए गए. ऐसा लगता है की मोहन यादव की सरकार दबाव में काम कर रही है. मुझे लगता है कि देश के अंदर मोदी के साथ अडानी सेफ है और प्रदेश के अंदर मोहन यादव के साथ अडानी सेफ है. झारखंड से कोल डस्ट सिंगरौली आती है. इसके बाद उसे कोयले में मिलाकर अन्य जगहों पर भेजा जाता है. इस तरह से कई प्रकार के घोटाले हैं, जो देखने को मिले हैं. इन सभी मुद्दों को विधानसभा में उठाने के साथ ही अगर पार्टी को जरुरत पड़ी, तो आने वाले समय में आंदोलन भी करेंगे.” नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “रीवा जिले में 50% भी बोवनी नहीं हो पाई. किसानों को खाद नहीं मिली. इनके तो कृषि मंत्री को पता ही नहीं है कि खाद कौन देता है. सरकार पिछले 4 सालों से बहाना बना रही है कि रसिया यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, लेकिन मैं सरकार से जानना चाहता हूं. भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने कई बार चाइना, अमेरिका और मोरक्को सहित कई ऐसे देश है, जहां से खाद को इंपोर्ट किया, तो अब क्या दिक्कत है. क्या सरकार के पास पैसे नहीं है, किसानों के लिए, मुख्यमंत्री लंदन में घूम रहे थे, उसके पहले शिवराज गए थे, तब वह अमेरिका की सड़कों को चिकने गालों की तरह बता रहे थे. मोहन यादव लंदन में डायनासोर के अंडे देख रहे थे.” उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अस्पतालों के बातें करते हैं, लेकिन अस्पतालों की स्थिति ऐसी है की मरीजों को दवाईयां नहीं मिल पा रही है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन अपने ही जिले में मरीजों को दवाई उपलब्ध नहीं कर पा रही है. उमंग सिंघार ने कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री से प्रदेश नहीं संभल रहा तो वह अपना जिला ही संभाल ले. स्वास्थ्य विभाग में जो घोटाले चल रहे हैं, जांचों के नाम पर पूरे प्रदेश के अंदर 200 – 300 करोड़ रुपए ब्लड टेस्ट के नाम से जिन कंपनियों को कम दिया जा रहा है, क्या वह कंपनियां सही जांच कर रही है या फिर फर्जी तरीके से सेंपल के नाम पर उनसे पैसे निकाले जा रहे हैं. कई आधिकारी तो ऐसे हो गए है, जो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की गुलाम हो गए है. ऐसे अधिकारी जो भारतीय जनता पार्टी के नाम से माला जप रहे हैं. इनके लिए कांग्रेस को एक अभियान शुरू करना पड़ेगा कि इन्हें एक तेल की सीसी दें. यह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को तेल लगाएं. क्योंकि ये तो जानता के काम नहीं कर रहे. 16 दिसंबर को हम जन हितैसी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे. नेता प्रतिपक्ष के तीखे प्रहार पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, “कांग्रेस के नेताओं को किसी भी मुद्दे में सरकार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. 2003 के पहले की स्थिति मध्य प्रदेश की जनता अब तक नहीं भूली है. मैंने भी देखा है, सब ने देखा है कि कैसे खाद के लिए किसानों को तीन से चार दिन तक लाईन में लगना पड़ता था और डंडे भी खाने पड़ते थे. अभी तो खबर बनती है, लाइट जाने की तब खबर बनती थी. सिगरौली के सड़क बन रही है. दुनिया की सर्वाधिक कृषि प्रगति दर अगर कहीं है, तो वह मध्य प्रदेश में है. कांग्रेस मुद्दा विहीन है कांग्रेस को जनता समझ भी चुकी है और जवाब भी दे चुकी है. बहुत जल्द हमारा प्रदेश और देश कांग्रेस मुक्त राष्ट्र होगा. recent visitors 136

चुनावी प्रक्रिया पर शिवराज सिंह ने उठाए सवाल, बोले- चुनावों से देश हो रहा बर्बाद

भोपाल ! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को विदिशा पहुंचे. जहां उन्होंने विदिशा को कृषि और बागवानी का मॉडल बनाने की बात कही. वहीं देश में बार-बार होने वाले चुनावों को लेकर शिवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में लगातार चुनाव होने के कारण समय, ऊर्जा और धन की बर्बादी होती है. देश में एक चुनाव खत्म होता है, तो दूसरा शुरू हो जाता है. प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री सभी चुनाव प्रचार में व्यस्त हो जाते हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित होता है. शिवराज सिंह ने “एक देश एक चुनाव” अभियान की शुरुआत करते हुए विदिशा की जनता से इस विचार का समर्थन करने की अपील. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके साथ हाथ उठाकर इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. चौहान ने संविधान में संशोधन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एक बार में चुनाव हो ताकि बाकी समय देश के विकास पर ध्यान दिया जा सके. शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती को अपनाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड्स के अत्यधिक उपयोग ने जमीन की उपजाऊ क्षमता को खत्म कर दिया है. इससे न केवल इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं. कई उपयोगी कीट-पतंगे जैसे केंचुए, जो धरती के डॉक्टर कहे जाते थे आज विलुप्त होने की कगार पर हैं.” शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे विदिशा जिले से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्राकृतिक खेती नहीं अपनाई गई, तो आने वाली पीढ़ियां धरती पर रहने लायक परिस्थितियां नहीं पाएंगी.” recent visitors 128

दिल्ली में 20 सिटिंग विधायकों के कट सकते हैं टिकट, सत्ता विरोधी लहर से निपटने को केजरीवाल का प्लान

नई दिल्ली दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर और लोगों के गुस्से को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) एक तिहाई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इनमें वो विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने 2015 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। मगर 2025 की चुनावी दौड़ से इन्हें बाहर किया जा सकता है। यह जानकारी पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने दी है। 20 विधायकों के कट सकते हैं टिकट पार्टी की चुनावी रणनीति में शामिल नेताओं ने बताया कि 20 से अधिक विधायकों को टिकट न देने का फैसला जमीनी सर्वे और विधायकों के विभिन्न मानदंडों जैसे कि संबंधित क्षेत्रों में किए गए विकास कार्य, लोकप्रियता, पहुंच और सत्ता विरोधी भावना के आधार पर किया गया है। पार्टी ने पिछले महीने जारी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची से तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया। विधायक से जनता नाराज एक नेता ने कहा, 'सर्वे और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर टिकटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विधायक काफी लोकप्रिय बने हुए हैं, वहीं कई विधायकों के खिलाफ गुस्सा है, लेकिन स्थानीय लोग कह रहे हैं कि वे अरविंद केजरीवाल से संतुष्ट हैं। हमारे अनुमान के मुताबिक, करीब 20 विधायकों को हटाया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।' फरवरी 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जबकि आठ सीटों पर भाजपा को विजय मिली थी। आप के चार नेताओं, जिनमें हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत शामिल हैं, ने या तो इस्तीफा दे दिया या उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे विधानसभा में पार्टी की ताकत घटकर 58 रह गई। सत्तारूढ़ पार्टी अब चुनावों के लिए कमर कस रही है और इस उम्मीद में है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों से ऊपर उठ जाएगी, जिसके कारण पिछले कुछ सालों में आप में कई बदलाव हुए हैं। एक नेता ने स्वीकार किया कि लोगों में 'काम न करने वाले कई विधायकों' के खिलाफ भी गुस्सा पनप रहा है। recent visitors 79

प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों की 45 फीसदी सीटें खाली, छात्रों को फार्मेसी में दिलचस्पी

भोपाल ! मध्य प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों में एडमिशन कराने की तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में 45 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली रह गई. इन सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने दो राउंड की काउंसलिंग कराई. इसके बाद भी सीटें नहीं भरी, तो दो बार कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) भी कराई गई. इसके बाद भी 1 लाख 10 लाख सीटों पर स्टूडेंट्स ही नहीं मिले. प्रदेश में कुल 2 लाख 60 हजार सीटों पर काउंसलिंग कराई गई थी. जिसमें से सिर्फ डेढ़ लाख सीटों पर ही एडमिशन हुए हैं. तकनीकी कॉलेजों में एडमिशन के लिए अक्टूबर माह में काउंसलिंग खत्म होने के बाद अब फॉर्मेसी कोर्सेस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग खत्म हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए समय सीमा निर्धारित की थी. विभाग ने इसके लिए दो राउंड की काउंसलिंग और दो सीएलसी भी कराई. फार्मेसी कोर्स की 30 हजार सीटों में से 24 हजार सीटों पर एडमिशन हो गए. हालांकि, 6 हजार सीटें खाली रह गई हैं. बीफार्मा कोर्स में सबसे ज्यादा एडमिशन हुए हैं. बीफार्मा की कुल 16340 सीटें थी, जिसमें से 15386 सीटें फुल हो गई. वहीं डी-फार्मा कोर्स की पांच हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं. 8 बी-फार्मा और डी-फार्मा कॉलेजों को एक भी नया स्टूडेंट नहीं मिला. प्रदेश में एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब खाली रह गई सीटों पर प्रवेश नहीं हो सकेंगे. उधर बीफार्म कोर्सेस के साथ ही प्रदेश में काउंसलिंग प्रक्रिया खत्म हो गई है. प्रदेश में एमबीए और इंजीनियरिंग कॉलेजों की करीबन 30-30 हजार सीटें खाली रह गईं. प्रदेश में 62 हजार एमबीए सीटों में से 36 हजार 858 पर ही एडमिशन हो सके. वहीं इंजीनियरिंग की 73 हजार 500 सीटों में से 42 हजार 858 सीटों पर एडमिशन हुए हैं. बीफार्मा की 16340 सीटों में से 15386 एडमिशन हुए हैं. एमसीए सीटों पर 6 हजार सीटों में से 3668 सीटें भर पाई. इसी तरह बीई डिप्लोमा की 33 हजार 225 सीटों में से 20 हजार सीटें खाली रह गई. उधर तकनीकी विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण रेड्डी कहते हैं कि हर साल छात्रों का सब्जेक्ट्स को लेकर रूझान बदलता रहता है. कई बार छात्र इंजीनियरिंग की किसी खास ब्रांच में एडमिशन ज्यादा लेते हैं, तो किसी साल सिविल ब्रांच में इस बार फार्मेसी को लेकर छात्रों का रूझान ज्यादा देखने को मिला है. recent visitors 134

सुरक्षा कर्मियों ने युवक को मारा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग

जबलपुर ! एक दिल दहला देने वाली घटना जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां आए दिन शराब पीने बैठे युवक के बीच रोज-रोज की बेइज्जती से परेशान होकर निजी प्रेस बिल्डिंग के अंदर दो सुरक्षा कर्मियों ने 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. यह घटना एक निजी प्रिंटिंग प्रेस की बिल्डिंग में हुई. जो कई सालों से बंद पड़ी थी. बैंक ने इस बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए हेमराज सरिया और ज्ञानी सिंह ठाकुर को तैनात किया था. मृतक विकास पटेल इसी बिल्डिंग के पास पान की दुकान चलाता था. पिछले कुछ महीनों से विकास और दोनों सुरक्षा कर्मी अक्सर साथ में शराब पीते थे. घटना के दिन भी तीनों ने शराब पी. नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हेमराज और ज्ञानी ने विकास पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. विकास की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को बिल्डिंग के अंदर ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है. ओमती थाना टीआई राजपाल बघेल ने बताया कि “दोनों आरोपी बैतूल और डिंडौरी के रहने वाले हैं. हत्या की मुख्य वजह आपसी विवाद है. आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही मृतक ओमती थाना जिला बदर यानी कि एनएसए का भी आरोपी था, जो पुलिस थाने जाकर हाजिरी लगाता था. इस बीच, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी खुद ओमती थाना पहुंचे और सरेंडर कर दिया. प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के पीछे आपसी विवाद की वजह सामने आई है. यह जघन्य घटना आपसी विवाद के गंभीर परिणामों को दर्शाती है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. recent visitors 143