राजधानी स्थित सेंट जॉन चर्च गोविंदपुरा में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू

भोपाल ! प्रभु यीशु के आगमन के दूसरे रविवार पर,गोविंदपुरा के सेंट जॉन्स चर्च में यूथ संडे मनाया गया,इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना की गई,और प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिए,वही सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल सुमन मार्टिन ने बताया कि,चर्च में प्रभु यीशु के आगमनकाल पर विशेष तैयारियां शुरू हो गई है,समाज के लोग धूमधाम से क्रिसमस मनाएंगे,वहीं उन्होंने बताया कि,यूथ संडे युवाओं को समर्पित किया गया, इस मौके पर युवाओं द्वारा अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई,इस अवसर पर युवाओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से बाइबल की शिक्षा को लेकर प्रस्तुति दी,और प्रभु यीशु के बताए हुए मार्ग पर चलने का संदेश दिया,वहीं फॉदर अनिल मार्टिन ने युवाओं को संदेश दिया कि,वे मोबाइल, फेसबुक,इंस्ट्राग्राम से परे हटकर,समाज के उत्थान में अपना योगदान दें,माता पिता, बुजुर्गों का आदर करे,इसके साथ ही समाज के उत्थान में भागीदार बनकर अपना योगदान दें, इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही recent visitors 105

फिर चली प्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस, 15 आईएएस के तबादले

भोपाल ! राज्य सरकार ने रविवार रात को कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है. राज्य सरकार ने एसटीएफ के स्पेशल डीजे पंकज कुमार श्रीवास्तव को नक्सल विरोधी अभियान की कमान भी सौंप दी है. वे एसटीएफ के साथ नक्सल विरोधी अभियान की भी कमान संभालेंगे. इसके अलावा 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला को नक्सल विरोधी अभियान में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. उधर राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को लोक निर्माण विभाग से हटा दिया है. उनको राज भवन में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. recent visitors 145

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रिंग रोड में आरओबी – पुल निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करते हुए सड़क कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में सिलपरा – बेला रिंग रोड के अद्यतन कार्य की जानकारी ली और कार्य को अधिक गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने रिंग रोड में आरओबी तथा पुल निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करते हुए सड़क कार्य को अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने ढेकहा तिराहे से करहिया मंडी तक के सड़क निर्माण कार्य की बाधाओं को दूर करते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में ठण्ड से बचाव के लिये गौवंश के लिये बनाये जा रहे शेड निर्माण कार्य को आगामी दस दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने हिनौती गौधाम में अधोसंरचना विकास के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, समाजसेवी राजेश पाण्डेय सहित निर्माण विभाग के अधिकारी, जिला पंचायत के संजय सिंह उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में निर्माणाधीन ओपीडी तथा 100 बिस्तर के अस्पताल विस्तार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि आगामी एक माह में कार्य को पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन रीवा सर्किट हाउस का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि सभी शेष कार्य 11 दिसंबर तक पूरा किया जाना सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा सर्किट हाउस का लोकार्पण प्रस्तावित है अत: सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किए जायें। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि राजनिवास परिसर में नवीन सर्किट हाउस 2100 वर्ग मीटर में 6 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अटल पार्क रीवा में आयोजित पैदल दौड़ व स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पैदल दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। गुड मार्निंग ग्रुप एवं निजी चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।   recent visitors 57

फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों के हुए तबादले …

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मेनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर (अतिरिक्त प्रभार) के वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है। इसी तरह आईएएस रजनी सिंह को मध्यप्रदेश का श्रम आयुक्त बनाया गया है, साथ ही उनके पास मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।   recent visitors 81

11 दिसंबर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व का आयोजन, प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड में लगेंगे शिविर

भोपाल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने 11 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व एवं लाल परेड मैदान में गीता जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को समीक्षा की। भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने समीक्षा बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत 11 दिसंबर से की जाएगी, जो 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के दिन संपन्न होगा। इस दौरान 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मंत्री श्री काश्यप ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री काश्यप ने भोपाल में गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियाँ समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाल परेड मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में 6000 बटुक एक साथ सस्वर गीता पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।इस कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारिया करने के भी निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम से “लाड़ली बहना योजना” की पात्र बहनों को दिसंबर माह की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। मंत्री श्री काश्यप ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और हर स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नवरंग गुर्जर,नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे recent visitors 120

MP में छात्र संघ चुनाव 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे इलेक्शन, सरकार ने तैयारी शुरू की

भोपाल मध्यप्रदेश में 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव होंगे। नए साल के शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनावों को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में अक्टूबर 2025 चुनाव का उल्लेख किया गया है। तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए सीएम डॉ. मोहन ने की थी पैरवी दरअसल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बतौर उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए तत्कालीन सरकार से छात्र संघ चुनावों की पैरवी की थी। लिहाजा प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनावों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। उधर, प्रदेश के दो प्रमुख छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी भी तैयारी शुरू कर दी हैं। चुनावों को लेकर विभागीय प्रस्ताव में चुनाव की अवधि 15 दिन की निर्धारित की गई है। लंबे अरसे के बाद हो रहे चुनावों को लेकर मुद्दे भी अपग्रेड हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के मामले पटे पड़े हुए हैं। लिहाजा विंग अलग-अलग यूनिवर्सिटी का काला चिट्ठा तैयार कर रही है। इसके अलावा छात्रों के बीच इलेक्शन कैंपेन भी व्यापम घोटाला, पटवारी परीक्षा घोटाला, नर्सिंग घोटाला, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, बेरोजगारी, शिक्षा में माफिया राज और बदहाल शिक्षा नीति के आधार पर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनावी की मांग एनएसयूआई द्वारा की जा रही है। लेकिन, अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्र संघ चुनावों से सरकार ने दूरी बनाई। रोजगार सृजन और शिक्षा से राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव- एबीवीपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र ऋतिक मालवीय ने बताया कि एबीवीपी युवा समेत छात्र शक्ति का एक मात्र ऐसा संगठन जो राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। एबीवीपी छात्रों के बीच उनके मुद्दों और समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहा है। सरकार नहीं बल्कि छात्र हित ही संगठन के लिए सर्वोपरि है। लिहाजा कई बार पक्ष-विपक्ष की सरकार के खिलाफ हम मुखर भी हुए। उन्होंने बताया कि इस बार के चुनावों में बेहतर शिक्षा नीति, राष्ट्रीय स्तर के संस्थाओं का आधार, छात्र एकता, राष्ट्र समर्पण और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों के बीच लगातार काम कर रहे हैं। बीते चुनावों में भी एबीवीपी एक विचारधारा के रूप में पूरे राष्ट्र के सामने अग्रणी स्थान पर ही रहा है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव में ये अंतर प्रत्यक्ष प्रणाली में संबंधित किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का कोई भी स्टूडेंट किसी भी पद के लिए उम्मीदवार हो सकता है। हर छात्र मतदाता होता है। जबकि अप्रत्यक्ष प्रणाली में संबंधित कक्षा के सभी विषयों में पास हुआ स्टूडेंट ही उम्मीदवार होगा। छात्र-छात्राएं कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) के चुनाव में वोट देते हैं। कक्षा प्रतिनिधि मिलकर अन्य पदों में शामिल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। recent visitors 76

मोहासा-बाबई का औद्योगिक क्षेत्र कर्मशील मानव संसाधन औद्योगिक विकास में सहायक बनेगा: मुख्यमंत्री

नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में हुई छठी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31,800 करोड़ के प्रस्ताव मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने नर्मदापुरम को लेकर कहा है कि मोहासा-बाबई का औद्योगिक क्षेत्र कर्मशील मानव संसाधन औद्योगिक विकास में सहायक बनेगा. मोहासा में विद्युत एवं नवकरिणी ऊर्जा उपकरण विनिर्माण पार्क सहित नवीन इकाइयों का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भूमि पूजन भी किया. नर्मदापुरम इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को सफल मानते हुए सरकार दावा कर रही है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र लाखों लोगों को रोजगार देने वाला बनेगा. नर्मदापुरम इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अलग-अलग प्रकार के 31,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नर्मदा पुरम में एमपीआईडीसी का सर्व सुविधा युक्त कार्यालय शुरू होगा. सभी प्रकार की सुविधा होगी प्राप्त इसके माध्यम से उद्योगपतियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं, सिंगल विंडो पर उन्हें सभी प्रकार की सुविधा प्राप्त होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशक एवं उद्योग जगत के लोगों से अलग-अलग टेबल पर बातचीत भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा पुरम में औद्योगिक गतिविधियों में आने वाले समय में तेजी आने वाली है. रीवा की सात उद्यम इकाइयों का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान रीवा की सात उद्यम इकाइयों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पर पहले रेल नहीं चलती थी वहां अब हवाई जहाज उड़ान भर रहे हैं. मध्य प्रदेश में आने वाले समय में और भी विकास की प्रबल संभावनाओं पर काम किया जा रहा है. इन उद्योगों पर रहा फोकस नर्मदा पुरम में आयोजित इंडस्ट्री में देश ही नहीं बल्कि विदेशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. आयोजन में कनाडा, मेक्सिको, नीदरलैंड, मलेशिया आदि के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इस इन्वेस्टर कॉन्क्लेव में फूड इंडस्ट्री,  कृषि, डेयरी, पर्यटन, कपड़ा उद्योग आदि पर विशेष फोकस रहा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि नर्मदा पुरम आने वाले समय 24000 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि सभी सेक्टर में शुरू होने वाली इंडस्ट्री में 50000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. recent visitors 117