जयशंकर ने स्पष्ट किया कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए कोई सस्ता सौदा नहीं है, बोले- आपके पास है बेहतर डील तो बताएं

नई दिल्ली रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद पश्चिमी देशों ने रूस का बहिष्कार किया, लेकिन भारत ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस की यात्रा की। साथ ही भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा। इसको लेकर जब विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल पूछे गए तो उन्होंने करारा जवाब दिया। जयशंकर ने भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले का जोरदार बचाव किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विश्व के पास भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोई बेहतर विकल्प है। यह बयान उन्होंने 22वें दोहा फोरम के पैनल "नए युग में संघर्ष समाधान" पर चर्चा के दौरान दिया। जयशंकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल बाद दुनिया यह महसूस करने लगी है कि इस समस्या को केवल वार्ता के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। रूस से तेल खरीदने पर भारत का रुख जयशंकर ने स्पष्ट किया कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए कोई सस्ता सौदा नहीं है, बल्कि यह देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "मैं तेल खरीदता हूं। यह सच है। यह सस्ता नहीं है। क्या आपके पास बेहतर डील है?" भारत ने हाल के वर्षों में रूस से कच्चे तेल के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि की है। रूस अब भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन चुका है, जो भारत के कुल तेल आयात का 35 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखता है। रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत की भूमिका जयशंकर ने कहा कि भारत का हमेशा मानना रहा है कि यह युद्ध युद्धभूमि पर नहीं सुलझ सकता है। उन्होंने कहा कि अंततः दोनों पक्षों को वार्ता की मेज पर लौटना होगा और भारत इसे संभव बनाने के लिए हर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, "हम मास्को जाते हैं तो राष्ट्रपति पुतिन से बात करते हैं। जब कीव जाते हैं तो राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मिलते हैं। हम दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के सूत्र तलाशने की कोशिश करते हैं।"हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत कोई शांति योजना पेश नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, "हम मध्यस्थता नहीं कर रहे। हम बातचीत कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दोनों पक्षों को पूरी पारदर्शिता से जानकारी दी जाए।" यूक्रेन और भारत के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की शुरुआत में कीव का दौरा किया और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। पीएम मोदी ने भारत के शांति के पक्ष में रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। दूसरी ओर ज़ेलेंस्की ने भारत से यूक्रेन का समर्थन करने और संतुलनकारी रवैया न अपनाने की अपील की। दोहा फोरम में जयशंकर ने संकेत दिया कि वैश्विक राजनीति में यथार्थवाद की ओर रुख हो रहा है। उन्होंने कहा, "वार्ता की आवश्यकता को स्वीकार करना युद्ध जारी रखने की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हो रहा है।" recent visitors 73

अब कड़ाके की ठंड देगी दस्तक, भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली देश का मौसम आज से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे देगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होगा। देश के अन्य राज्यों में भी अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। राजधानी में सीजन की सबसे सर्द सुबह दिल्ली में शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, सफदरजंग का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध छाई रहेगी मौसम विभाग ने राजधानी में रविवार सुबह और शाम हल्की धुंध के अलावा दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। झारखंड में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री एवं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा राजस्थान के सीकर में शुक्रवार रात पारा पांच डिग्री रहा। वहीं राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में और गिरेगा तापमान श्रीनगर में शनिवार को तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यहां तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में बारिश होने की भी उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से नजर आएगा मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और भारत के उत्तर-पश्चिम के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। आईएमडी ने 10 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। recent visitors 82

9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान समिट होगा आयोजन, इस आयोजन से प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी

नई दिल्ली जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके आयोजन से राज्य सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी। अब तक करीब 25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। समिट में कई दिग्गज भी शामिल होंगे। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के सीईओ पुनीत चटवाल, इज माय ट्रिप के फाउंडर रिकांत पिट्टी,प्लैनेट एबल्ड की फाउंडर नेहा अरोड़ा, कवि और अभिनेता शैलेष लोढ़ा और अभिनेता नकुल मेहता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पर्यटन पर होगा विशेष सेशन राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में विभिन्न विषयों पर 12 सेशन का आयोजन होगा। इसमें से एक सेशन पर्यटन क्षेत्र के लिए भी आयोजित होगा। इस सेशन का थीम 'एम्ब्रेसिंग डायवर्सिटी: प्रमोटिंग इन्क्लूसिव टूरिज्म' रखा गया है। सत्र में पर्यटन क्षेत्र को बूस्ट देने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। कुलिनरी टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन और मनोरंजक पर्यटन में विस्तार, पर्यटन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना, पर्यटन क्षेत्र में तकनीक का प्रयोग बढ़ाना और किफायती एवं सुलभ पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। recent visitors 109

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में होगा इजाफा

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में सर्दियों की पहली बारिश का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। हवा में नमी का स्तर 32 से 90 प्रतिशत तक रहा।  सुबह के समय स्मॉग छाने के साथ ही आज संभावित बारिश के बाद 9 दिसंबर से मौसम साफ होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। अनुमान है कि 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। 10 और 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 23-24 डिग्री के बीच रह सकता है। यहां बताते चलें कि इस सीजन में कोहरा छाना जल्दी शुरू हुआ है। नवंबर में 17 से 20 तारीख तक घना कोहरा देखा गया था, जबकि 8 से 11 दिसंबर तक मध्यम कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है। विजिबिलिटी कम होने से लोगों को परेशानी हो सकती है। दिसंबर और जनवरी में भी कोहरे के कई स्पेल देखने को मिल सकते हैं। बहरहाल बारिश होने पर दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।   recent visitors 74

राजनाथ सिंह भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री और रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव मंगलवार को मास्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों नेता सैन्य-से-सैन्य और औद्योगिक सहयोग सहित रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। रक्षा मंत्री सोमवार को यंत्र शिपयार्ड, कलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना के नवीनतम बहुउद्देशीय स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ’आईएनएस तुशिल’ को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी इस अवसर पर श्री सिंह के साथ होंगे। इसके अलावा, रक्षा मंत्री द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों के सम्मान में मास्को में ’अज्ञात सैनिक के मकबरे’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।   recent visitors 84

ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी 7 करोड़ नेट सब्सक्राइबर्स जुड़े

नई दिल्ली श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई हालिया जानकारी के अनुसार लेटेस्ट वार्षिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट में पिछले सात वर्षों के दौरान अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) में वृद्धि दर्ज की गई है। बेरोजगारी दर (यूआर) 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत पीएलएफएस रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 में अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 46.8 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 58.2 प्रतिशत हो गया है। डब्ल्यूपीआर में यह वृद्धि कोरोना महामारी सहित अवधि में दर्ज हुई है। रोजगार का संकेत देने वाला डब्ल्यूपीआर इस अवधि के दौरान 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति में बेरोजगारी दर (यूआर) 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है। श्रम शक्ति भागीदारी दर (एलएफपीआर) में लगातार वृद्धि पिछले दिनों, महिला रोजगार पर राज्यसभा सांसद सागरिका घोष के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने उच्च सदन को बताया था कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) और श्रम शक्ति भागीदारी दर (एलएफपीआर) में लगातार वृद्धि देखी गई है। 2017-18 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात 22 प्रतिशत और श्रम शक्ति भागीदारी दर 23.3 प्रतिशत थी, जो कि 2023-24 में बढ़कर क्रमश: 40.3 प्रतिशत और 41.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है। श्रमिकों की संख्या में वृद्धि केंद्रीय मंत्री करंदलाजे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, असंगठित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई) ने असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या में वृद्धि दिखाई है, जो 2021-22 में 9.79 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 10.96 करोड़ हो गई है। एएसयूएसई सर्वेक्षण विशेष रूप से विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों पर केंद्रित है। ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की संख्या 7 करोड़ केंद्रीय मंत्री ने भारत के रोजगार बाजार को लेकर कहा कि सितंबर 2017 से सितंबर 2024 तक की अवधि में ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी 7 करोड़ नेट सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। आरबीआई डेटा का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि देश में 2014-15 के दौरान रोजगार का आंकड़ा 47.15 करोड़ से 2023-24 में बढ़कर 64.33 करोड़ हो गया है, जो 9 वर्षों में 17.18 करोड़ की वृद्धि को दर्शाता है।   recent visitors 125

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.09 अरब डॉलर हो गया

नई दिल्ली  विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत को बड़ी राहत मिली। इस सप्ताह भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में $1.51 billion की बढ़ोतरी दिखी। इससे पहले लगातार आठ सप्ताह तक इसमें कमी ही हो रही थी। उधर, अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में (Pakistan Foreign Exchange Reserve) लगातार आठ सप्ताह से बढ़ोतरी ही हो रही है। आठ सप्ताह बाद मिली राहत भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से जारी आंकड़ों के मुताबिक 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $1.51 billion की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़ कर $658.091 billion हो गया है। इससे पहले, लगातार आठ सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी हो रही थी। हालांकि, पिछले सप्ताह भंडार में बढ़ोतरी हुई है, तब भी अपना भंडार पांच महीने के न्यूनतम स्तर पर है। इसी साल 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था। फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई बढ़ोतरी रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी बढ़ी हैं। 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $2.061 Billion की वृद्धि हुई है। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर USD 568.852 Billion पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। गोल्ड रिजर्व घट गया बीते सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार भले ही बढ़ा हो, लेकिन गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार घट गया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $595 Million की कमी हुई है। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर USD 66.979 Billion का रह गया है। एसडीआर में बढ़ोतरी रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 22 Million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर 18.007 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह इसमें $22 Million की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर $ 4.254 Billion का हो गया है। पाकिस्तान का भंडार फिर बढ़ा अपने पड़ोसी देश, पाकिस्तान को इन दिनों विदेशी मुद्रा भंडार की जबरदस्त किल्लत झेलनी पड़ रही है। तब भी वहां का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह बढ़ गया। यह लगातार आठवां सप्ताह है, जबिक वहां का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के मुताबिक 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 546.8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 16.076 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। recent visitors 146