सरगुजा में किसान की वेश में एक घंटे समिति में रहे पर किसी ने कलेक्टर को नहीं पहचाना

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कलेक्टर श्री विलास भोसकर किसान बनकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे और घंटों तक लाइन में लगे रहे. उनके साथ एसडीएम रवि राही भी थे. पेटला धान उपार्जन केंद्र पर कलेक्टर ने किसान के भेष में टोकन से लेकर तौल प्रक्रिया का जायजा लिया. कलेक्टर ने किसानों बात की और व्यवस्था के बारे में पूछा. कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली. जब लोगों को पता चला कि यह कलेक्टर हैं, तो सभी चौंक गए. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कलेक्टर श्री विलास भोसकर और एसडीएम रवि राही ट्रैक्टर पर सवार होकर धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले किसान बनकर टोकन प्रक्रिया की जानकारी ली. कलेक्टर ने किसान के भेष में घंटों लाइन में खड़े होकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. कलेक्टर सिर में गमछा बांधकर पहुंचे थे, लिहाजा किसी ने भी उन्हें नहीं पहचाना. वे केंद्र की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे. कलेक्टर ने करीब एक घंटे तक खरीदी केंद्र का भ्रमण किया और कर्मचारियों व किसानों के बीच व्यवहार के बारे में जानकारी ली. उन्होंने किसानों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना. फड़ में धान की तुलाई करवाने के बाद उन्होंने तौल पत्रक की ऑनलाइन एंट्री भी करवाई. जब सबको पता चला कि यह कलेक्टर श्री विलास भोसकर हैं तो सभी चौंक गए. इस दौरान कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए. खरीदी प्रक्रिया के दौरान चौकस रहें और कोचियों-बिचौलियों पर निगरानी रखें. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस निरीक्षण के बाद कलेक्टर सहकारी बैंक सीतापुर भी पहुंचे, जहां धान बेचने के बाद पैसे निकालने के लिए किसान लाइन में खड़े थे. कलेक्टर खुद भी लाइन में खड़े हो गए और पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया. उन्होंने एक किसान के खाते से पैसे निकलवाए और उन्हें गिना. इसके बाद उन्होंने नई पासबुक के लिए फार्म लिया और बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कलेक्टर ने बैंक के कर्मचारियों से भी बातचीत की और फीडबैक लिया कि किसानों के पैसे ट्रांसफर होने में या अन्य बैंकिंग कार्यों में कोई दिक्कत तो नहीं है. उन्होंने शाखा प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों के प्रति व्यवहार हमेशा अच्छा रहे.   recent visitors 60

आज तमिलनाडु-पुडुचेरी में टकरा सकता हैCyclone Fengal, स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी, कई उड़ान रद्द

तिरुवन्नामलई तमिलनाडु में चक्रवात के खतरे के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने खराब मौसम की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर सभी आगमन और प्रस्थान उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों और पायलट्स-केबिन क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होने पर उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा. हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे वास्तविक समय के अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात 'फेंगल' के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस बीच, तिरुवन्नामलई जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. इसी तरह पुडुचेरी और कराईकल में भी सभी स्कूल और कॉलेज को अगले दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है. तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिले में भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. यह भी निर्देश दिया गया है कि छात्रों के लिए कोई विशेष कक्षाएं या परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी. जिन अन्य जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहां के जिला कलेक्टर को मौजूदा स्थिति के अनुसार स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित करने का निर्णय लेने को कहा गया है. आवश्यक होने पर ही घर से निकलें! चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर एस बालाचंद्रन के अनुसार, फेंगल चक्रवात का असर तटीय इलाकों जैसे कराईकल और महाबलीपुरम के बीच के क्षेत्रों पर ज्यादा होगा. हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वह अत्यधिक आवश्यकता न हो तो घर के अंदर ही रहें. IT कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी आम जनता को समुद्र किनारे जाना, मनोरंजन पार्कों का दौरा और अन्य मजेदार गतिविधियों में शामिल होने से बचने की सलाह दी है. तमिलनाडु में आईटी कंपनियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों को कल आज घर से काम करने का निर्देश दें. इस बीच, पूर्वी तट सड़क (ECR) और ओल्ड महाबलीपुरम रोड (OMR) पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी जाएंगी.   recent visitors 66

सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाएं, निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द पूर्ण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए निर्देश रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग तथा वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाने, जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में परिवहन विभाग द्वारा तैयार कराया गया ‘‘बस संगवारी एप’’ लांच किया और परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया।     बैठक में जानकारी दी गई कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद की पाठ्यपुस्तकों में सड़क यातायात नियमों से संबंधित अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। बैठक में बताया गया कि यातायात व्यवस्था का इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में किया जा रहा है। भिलाई और दुर्ग में यह व्यवस्था आंशिक रूप से संचालित है। सितंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक 101 ब्लैक स्पॉट और 748 जंक्शन के सुधार कार्य पूर्ण किए गए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संभावना 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग द्वारा 6 लाख 70 हजार से अधिक तथा पुलिस विभाग द्वारा 4 लाख 87 हजार से अधिक चालानी कार्यवाही की गई है। 01 जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2024 तक 7826 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित किया गया है। 8 दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों राजनांदगांव, धरसींवा अभनपुर, पाली, सिमगा, सुकमा, बेमेतरा और पत्थलगांव में ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। 14 हजार 261 वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस, 72 हजार से अधिक वाहनों में स्पीड गवर्नर तथा 2200 बसों में पेनिक बटन लगाए गए हैं। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार की कार्यवाही, सड़कों में यातायात संकेतक, होर्डिंग्स हटाने, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने आदि कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसव राजू एस. और राहुल भगत, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, आबकारी सचिव श्रीमती आर. संगीता, एडीजी ट्रेफिक प्रदीप गुप्ता, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर उपस्थित थे। सभी संभागों के आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक वर्चुअली बैठक में शामिल हुए। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी के अध्यक्ष एवं एआईजी ट्रेफिक संजय शर्मा ने बैठक में प्रेजेंटेशन दिया। recent visitors 75

बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा एप का उपयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को अब बस की समय-सारणी और बस रूट की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सुशासन की अवधारणा पर अमल करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए  ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस संगवारी एप बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। निकट भविष्य में इस एप के माध्यम से अंतर्राज्यीय बसों के परिवहन और बसों के रियल टाइम ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अभी यात्रियों को बस की टाइमिंग पता करने के लिए बस स्टैण्ड या बस स्टॉप पर जाना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी का समाधान इस एप के जरिए मिल सकेगा। परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने बस संगवारी एप के संचालन के बारे में मुख्यमंत्री साय को विस्तार से जानकारी दी। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा तैयार कराए गए इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस एप के माध्यम से यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधाजनक होगा। इस एप में वर्तमान में 5 हजार से अधिक बसों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न रूट में संचालित हैं। जल्द ही अंतर्राज्यीय बसों के संचालन की जानकारी भी इस एप के माध्यम से मिल सकेगी। बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। बस संगवारी एप को जीपीएस के साथ एकीकृत किया जा रहा है, जिससे बसों की लाइव ट्रेकिंग भी की जा सकेगी। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसव राजू एस. और राहुल भगत, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, आबकारी सचिव श्रीमती आर. संगीता, एडीजी ट्रेफिक प्रदीप गुप्ता, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर उपस्थित थे। बैठक में सभी संभागों के आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक वर्चुअली शामिल हुए। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी के अध्यक्ष एवं एआईजी ट्रेफिक संजय शर्मा ने बैठक में प्रेजेंटेशन दिया। recent visitors 86

कलेक्टर ने जिले में अच्छी किस्म के फ्रूट का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए

मछली पालन को प्रोत्साहित करें : कलेक्टर कलेक्टर  पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में खरीफ एवं रबी की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न कलेक्टर ने जिले में अच्छी किस्म के फ्रूट का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए छतरपुर कलेक्टर  पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में खरीफ 2024 एवं रबी 2024-25 की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट छतरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, डी.डी. कृषि, जीएम कॉपरेटिव बैंक, उप संचालक पशु चिकित्सा श्री आर.एन. सेन, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री जगदीश सिंह मुजाल्दा, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री नितिन वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रबी मौसम की उर्वरक मांग एवं उपलब्धता, विकास खण्डवार बुवाई की जानकारी, सोयाबीन उपार्जन की स्थिति, पंजीयन केन्द्रों की जानकारी, मिट्टी परीक्षण लैब की स्थिति, किसानों को दिए जाने वाले किसान क्रेडिट कार्ड, कस्टम हायरिंग केन्द्रों की जानकारी, नरवाई में आग लगने की घटना, जैविक खेती, बीज निगम आदि कि समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना, राज्य पोषित योजना, एकीकृत बागवानी मिशन योजना, अटल भूजल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन योजना, पशु चिकित्सा वाहन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकर पालन, चरी चारा विकास, आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना आदि की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिले के किसानों में कितने डिफॉल्टर है कि जानकारी लेकर कॉपरेटिव बैंक के अधिकारियों को वसूली प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। बक्सवाहा में निम्न वसूली पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। एडी मत्स्य को दिसम्बर माह तक 50 तालाबों के पट्टे निर्धारित कर मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कुल 916 में से मात्र 300 तालाबों में पट्टे वितरित किए जाने पर नाराजगी व्यक्त कि गई। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिए कि जिले में किसानों का चयन करते हुए अच्छी किस्म के फ्रूट तरबूज, अमरूद आदि का उत्पादन कराएं। साथ ही किसानों को उत्पादन के संबंध में जरूरी सलाह भी दी जाए। इसके अलावा पशुओं के वैक्सीनेशन आदि कि समीक्षा की गईं। recent visitors 66

मंत्री पटेल ने भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं स्वस्थ जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। मंत्री पटेल शुक्रवार को एसीएस श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विकास भवन ऑडिटोरियम ने आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव द्वारा सेवाकाल में की गई कड़ी मेहनत और समयबद्धता सराहनीय है। उन्होंने श्रीवास्तव के कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धियों का जिक्र किया और भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव ने अपने कार्य अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने हर विषय का गहन अध्ययन कर कार्य को प्रधानता देते हुए अपने शासकीय सेवा का निर्वहन किया। सभी से सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक रवैया रखा। उन्होंने इस अवसर पर समस्त स्टॉफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीवास्तव के शासकीय जीवन की यात्रा पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया और अतिरिक्त संचालक पीसी शर्मा द्वारा लिखित और राजू राव द्वारा गाये गीत "मलय सर आप बहुत याद आओगे" को सुनाया गया। विभिन्न अधिकारियों ने श्रीवास्तव के साथ अपने कार्य अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरआरडीए दीपक आर्य, आयुक्त मनरेगा अवि प्रसाद, डायरेक्टर वाल्मी श्रीमती सरिता बाला, उपसचिव राकेश कुशरे सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी और अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत संयुक्त आयुक्त अनिल कोचर ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम आयोजन में उपायुक्त राजीव खरे, नरेश रावत और चंद्रभान राही का विशेष सहयोग रहा।   recent visitors 76

सांची में आज से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित महोत्सव में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के बौद्ध पर्यटन गंतव्यों से अवगत कराएगा सांची में आज से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन कार्यक्रम में प्रवेश रहेगा नि:शुल्क भोपाल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची में 30 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के बौद्ध पर्यटन गंतव्यों से अवगत कराएगा। यहां विशेष रूप से लगाए गए एग्जीबिशन से प्रदेश में मौजूद गौतम बुद्ध के जीवन मूल्यों से संबंधित प्रमुख स्थलों को आधुनिक तकनीक से प्रचारित किया जाएगा। साहित्य और ऑडियो व वीडियो के माध्यम से बौद्ध स्थलों की जानकारी दी जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क, सांची में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति व प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि बौद्ध अनुयायियों को आकर्षित करने प्रदेश में बौद्ध सर्किट का विकास और प्रचार किया जा रहा है। सांची, मंदसौर, धार, सतना, रीवा, सतधारा, सोनारी, मुरेल खर्द, ग्यारसपुर जैसे गंतव्यों पर अनुयायियों व पर्यटकों की सुविधा हेतु थीम पार्क, पर्यटन सुविधा केंद्र सहित आधारभूत संरचनाओँ का विकास किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले अनुयायियों को एग्जीबिशन से प्रदेश के अन्य गंतव्यों की जानकारी भी दी जाएगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी महाबोधि महोत्सव से देश-विदेश से सांची आने वाले बौद्ध अनुयायियों के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाओं में बौद्ध विचार, भगवान बुद्ध की मूल प्रेरणा विश्व शांति और राष्ट्र निर्माण का चित्रण होगा।‘ 30 नवम्बर शाम 6:30 बजे सर्वप्रथम 'जापानी लोक नृत्य एवं गायन' की प्रस्तुति जापान के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इसके बाद भगवान बुद्ध की जीवन कथा पर आधारित महानाट्य 'धम्म चक्र' का मंचन कृति थियेटर एण्ड स्पोर्ट अकादमी, नागपुर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा, जिसका निर्देशन शीतल विश्वंभर दोडके ने किया है। पहले दिन 30 नवम्बर की अंतिम प्रस्तुति सुविख्यात गायिका सुआकृति मेहरा एवं साथी, भोपाल की 'भक्ति गायन' से होगी।      कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क दूसरे और आखिरी दिन 1 दिसम्बर को सायं 6:30 बजे से श्रीलंका से आए कलाकार श्रीलंका के लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद पंचशील क्लॉसिकल डांस ग्रुप, भोपाल के कलाकारों द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। अगली प्रस्तुति भक्ति/बौद्ध गायन की होगी, जिसे ध्वनि ब्रदर्स, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम प्रस्तुति बुद्ध समूह वंदना की होगी, जिसे ध्रुपद गायन शैली सुसुरेखा कामले एवं साथी, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।   recent visitors 142