यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर ने दो कारों को पीछे से टक्कर मार दी, इस हादसे में 1 की मौत 7 घायल

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रविवार तड़के एक बेकाबू कैंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ वाले कृपालु जी महाराज की 3 बेटियों सहित 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक कैंटर ने दो कारों इनोवा हायक्रॉस और टोयोटा केमरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कारों में सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोगों में प्रतापगढ़ वाले कृपालु महाराज की तीन बेटियां भी शामिल हैं। तीनें बहनों सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ने के लिए प्रतापगढ़ के मनगढ़ से कार में सवार होकर दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में रविवार तड़के यह हादसा हुआ। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाखा की मौत हो गई, जबकि श्यामा और कृष्णा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों बेटियों और ड्राइवर को इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का शिकार हुए घायलों की डिटेल 1. दीपक पुत्र यशपाल उम्र 35 वर्ष, निवासी दिल्ली 2. हंसा पटेल पुत्री शिवाजी पटेल उम्र 56 वर्ष, निवासी मथुरा 3. कश्मीरा पटेल पुत्री रामखडका उम्र 53 वर्ष, निवासी मथुरा 4. जानूका खडका पुत्री रामखडका उम्र 40 वर्ष निवासी मथुरा 5. संजय मलिक उम्र 57 वर्ष, निवासी प्रतापगढ 6. विशाखा त्रिपाठी उम्र 75 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 द्वारका दिल्ली 7. श्यामा त्रिपाठी उम्र 69 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 द्वाराका दिल्ली 8. कृष्णा त्रिपाठी उम्र 67 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 दिल्ली recent visitors 114

राहुल गांधी ने झारखंड में INDIA गठबंधन की जीत के लिए लोगों को दिया धन्यवाद, JMM और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी बधाई

रांची कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीते झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव परिणामों को अप्रत्याशित बताया और कहा कि बाद में गठबंधन के हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।  गांधी ने कहा, 'झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-जमीन की रक्षा की जीत है।' उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव परिणाम को चौंकाने वाला बताया और कहा, 'महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।'   recent visitors 69

भोपाल में पारा लुढ़कते हुए 8.8 डिग्री सेल्सियस पर, उमरिया समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, चली शीत लहर

भोपाल मध्यप्रदेश में नवंबर माह में ही ठंड तीखे तेवर दिखाने लगी है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को मध्य प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मंडला सबसे सर्द रहा। राजधानी भोपाल, उमरिया, राजगढ़ समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भोपाल में 9 डिग्री से नीचे पारा भोपाल में रात का पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, साथ ही यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यहां शीत लहर चली। यहां एक दिन पहले रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 वर्ष में नवंबर माह का सबसे कम तापमान रहा। उत्तर के पहाड़ों में बर्फबारी मौसम विज्ञानियों के अनुसार कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम (12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) भी बना हुआ है, जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। यही वजह है कि रात का पर लगातार लुढ़क रहा है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बरकरार है। राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से रविवार रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आ रहीं सर्द हवाएं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जेट स्ट्रीम और प्रति चक्रवात के प्रभाव से लगातार सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि प्रति चक्रवात कुछ कमजोर पड़ गया है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने लगेगा, जिसके चलते रविवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। recent visitors 101

भगवानों को गर्म वस्त्र शाल ओढ़ाना शुरू किया, गर्म तासीर के व्यंजनों का लगाया जायेगा भोग

भोपाल नवंबर माह के अंत की ओर आते-आते शहर में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। भोपाल शहर में शीत लहर जैसे हालात हैं। ऐसे में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए अलग-अलग मंदिर समितियों व ट्रस्टों के पदाधिकारियों ने भी भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, श्रीराधा-कृष्ण, गणेश जी सहित सभी भगवानों को गर्म वस्त्र शाल ओढ़ाना शुरू कर दिया है। वहीं ठंड के चलते भगवान जी को गर्म खाद्य पदार्थ खजूर, गुड़ सहित अन्य पदार्थों का भोग लगाना शुरू कर दिया है। समय में भी बदलाव आगामी दिनों में अधिक ठंड बढ़ती है तो मंदिरों के गर्भगृह में हीटर लगाए जाएंगे। समितियों व मंदिर ट्रस्ट के पदधिकारियों का कहना है कि जब हम लोगों को ठंड लगती है तो इसी भाव से भगवान जी को गर्म कपड़े धारण कराए जाते हैं कि उन्हें भी ठंड लगती है। इसी के चलते मंदिरों में देव प्रतिमाओं को शाल ओढ़ाई गई हैं। गर्म कपड़े भी धारण कराए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, सुबह आरती का समय भी बदला जा रहा है। सुबह सात व आठ की जगह नौ बजे आरती होने लगी है। मंदिर खुलने के समय में भी सुबह 5:30 बजे से 6:30 व सात बजे तक किया जा रहा है। इन मंदिरों में बदली व्यवस्था     श्रीजी मंदिर : पुराने शहर के लखेरापुरा श्रीजी मंदिर के प्रमुख पंडित श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीनाथ को शाल ओढ़ानी शुरू कर दी है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे ही भगवान के लिए हीटर भी लगाए जांएगे।     टीन शेड : मां वैष्णो देवी आदर्श दुर्गा मंदिर में मातारानी को शाल ओढ़ाई गई है। वहीं भगवान श्रीराम, हनुमान जी की प्रतिमाओं को भी शाल धारण कराया गया है। मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि भगवान को इसी भाव से शाल ओढ़ाई जा रही है, ताकि ठंड से बचाव हो सके।     श्रीबड़वाले महादेव मंदिर : मंदिर के मुख्य पदाधिकारी संजय अग्रवाल व प्रमोद नेमा ने बताया कि दिसंबर से मंदिर में बाबा श्री बटेश्वर के समक्ष हीटर लगाया जाएगा। भगवान को ऊन से निर्मित वस्त्र धारण कराए जाएंगे। गर्म पदार्थों का भोग भी लगाया जाएगा।     माता मंदिर : मां शीतला को शाल ओढ़ाई गई है। वहीं भगवान श्रीराम को भी शाल ओढ़ाई गई है। मंदिर के पुजारी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर के खुलने व बंद होने के समय भी बदलाव किया गया है।   recent visitors 128

शहर में इस साल कड़ाके की ठंड में अलाव नहीं जलाए जाएंगे, आबोहवा रहे स्वच्छ लिया निगम ने फैसला

 भोपाल  शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इस बार शहर में अलाव नहीं जलाए जाएंगे । नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय पहली बार लिया है ताकि वायु प्रदूषण का स्तर कम किया जाए सके। लिहाजा शहर के वह 500 स्थान जहां पर हर साल कड़ाके की ठंड पड़ते ही अलाव जलाए जाते थे, वहां इस बार अलाव नहीं जलाए जाएंगे। नगर निगम की इस पहल से यकीनन वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी, लेकिन अहम बात यह है कि जो लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते थे। वह किस तरह इस कड़ाके की ठंड से अपना अब बचाव करेंगे। लोगों से अपील इसको लेकर भी निगम ने नागरिकों से अपील की है कि बेवजह ठंडे में बाहर नहीं रहें। रैन बसेरों में पर्याप्त कमरे और गर्म रजाई-गद्दे हैं। वह आराम से वहां सोए। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के संग सिर्फ एक अटेंडर परिसर में रुके। बाकी के लोग अपने घरों में रहें। प्राइवेट कॉलोनियों में जो लोग अलाव जलाते रहे हैं, वे हीटर का उपयोग करें। ताकि लोग ठंडे से भी बचे रहें और शहर की हवा भी स्वच्छ हो सके। अलाव के लिए नहीं किए आदेश जारी शहर में अलाव जलाने के लिए नगर निगम द्वारा कड़ाके की ठंड पड़ते ही अलाव के लिए लकड़ियां मुहैया करवाने के आदेश जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार निगमायुक्त ने ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया। अलाव जलाने के लिए निगम के स्टोर से लकड़ियां मुहैया करवाई जाती थीं। इन लकड़ियों को निगम के वाहनों से सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचाया जाता था। जिसमें डीजल खर्च के अलावा निगम को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता था, लेकिन इस बार अलाव नहीं जलाए जाएंगे। लिहाजा लाखों रुपये के डीजल खर्च की बचत भी होगी। इसलिए लिया निर्णय शहर की हवा की सेहत को सुधारने के लिए निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, क्योंकि तमाम प्रयास के बाद भी शहर में बढ़ता वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा। शुक्रवार को भी शहर का एक्यूआई 300 पार हो गया था। शाम सात बजे पर्यावरण परिसर क्षेत्र में एक्यूआई 305, टीटी नगर में 285 और कलेक्ट्रेट में 236 दर्ज किया गया थे। शहर की हवा में अभी भी पीएम 2.5 धूल कण अधिक मात्रा में है, जो कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को बीमार करने के लिए काफी है। इस हवा में सांस लेना बीमारियों को न्योता देने के बराबर है। सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड हालांकि राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो चुकी है। भोपाल में सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। नवंबर में सबसे ठंडी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात रही, जब पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे एक दिन पहले भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। इससे पता चलता है कि सर्दी लगातार जोर पकड़ रही है। recent visitors 80

चैंपियंस ट्रॉफ़ी पर चर्चा के लिए आईसीसी ने 26 नवम्बर को अपनी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई

दुबई आईसीसी ने 26 नवम्बर को अपनी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी पर चर्चा की जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो को यह जानकारी मिली है कि बैठक का एकमात्र एजेंडा यह है कि क्या टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाए, जिसमें पाकिस्तान और किसी अन्य देश में इसे आयोजित किया जाए। टूर्नामेंट की संभावित शुरुआत से 100 दिन से भी कम समय बचा है। मेज़बान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसे 19 फ़रवरी से 9 मार्च तक आयोजित करने के लिए निर्धारित किया है। हालांकि आईसीसी ने अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया है। लेकिन इस पर अभी इससे भी ज़्यादा बड़ा रोड़ा अटका हुआ है। बीसीसीआई ने आईसीसी को सूचित किया है कि भारतीय सरकार ने रोहित शर्मा की टीम को पाकिस्तान यात्रा करने की अनुमति नहीं दी है। पाकिस्तान को नवंबर 2021 में इस आठ-टीम के वनडे टूर्नामेंट की मेज़बानी के अधिकार दिए गए थे और वह तीन वेन्यूज़ – लाहौर, कराची और रावलपिंडी में पूरे टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए अडिग है। पाकिस्तान में इस सप्ताह मीडिया से बात करते हुए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कहा था कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफ़ी पाकिस्तान में आयोजित होने के बारे में “सकारात्मक अपेक्षाएं” हैं। नक़वी पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख भी हैं, उन्होंने कहा कि वह बीसीसीआई से इस गतिरोध को तोड़ने के लिए संवाद करने के लिए तैयार हैं। पीसीबी आईसीसी से इस बात का जवाब पाने का इंतज़ार कर रहा है कि भारत को पाकिस्तान यात्रा करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती।” यह लगातार दूसरा वर्ष है जब पाकिस्तान को भारत की वजह से टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करने के प्रश्न से जूझना पड़ा है। पिछले वर्ष एशिया कप के लिए भी भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, जिसके चलते टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित करना पड़ा था। इसके ठीक बाद पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा करनी पड़ी थी, पीसीबी ने हाल ही में कहा था कि उसने यह फ़ैसला इसलिए किया था ताकि इसके चलते उसे चैंपियंस ट्रॉफ़ी केवल पाकिस्तान में ही आयोजित किए जाने का ठोस आधार मिलेगा। इसी सप्ताह की शुरुआत में भारत को टी20 ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस लेना पड़ा था क्योंकि भारतीय टीम को सरकार से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिल पाई थी।   recent visitors 78

स्टार की करारी हार, 56 लाख फॉलोवर्स वाले Ajaz Khan को मिले महज 153 वोट

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ रहे हैं। महायुति एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर रही है। इस बीच महाराष्ट्र की ‘वर्सोवा’ सीट भी बेहद चर्चा में है। इस सीट से बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेता एजाज खान भी चुनावी मैदान में थे। हालांकि, चुनावी नतीजे देखकर लग रहा है कि एजाज का ये फैसला गलत निकला है क्योंकि अगर वोटिंग रिजल्ट देखा जाए, तो एक्टर का करारी हार का सामना करना पड़ा है। ‘वर्सोवा’ सीट पर मतगणना जारी महाराष्ट्र की ‘वर्सोवा’ सीट सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए है क्योंकि इस सीट से एजाज खान चुनावी रणभूमि में थे। एजाज ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट पर नामांकन किया था। अभी भी ‘वर्सोवा’ सीट मतगणना जारी है और एजाज को अब तक महज 153 वोट मिले हैं। बता दें कि 10वें राउंड तक एजाज खान को सिर्फ 79 वोट मिले थे। हालांकि, दसवें राउंड के बाद हारूण 32,499 वोट 6,856 मतों से आगे चल रहे थे। वहीं, अगर बीजेपी की भारती की बात करें तो उन्हें 25,643 वोट मिले थे। इंस्टाग्राम पर एजाज की तगड़ी फैन फॉलोइंग गौरतलब है कि एजाज खान को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद करते हैं। एजाज की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अगर एजाज के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उन्हें करीब 5.6 मिलियन लोग इंस्टा पर फॉलो करते हैं, इसके बाद भी उन्हें इतने कम वोट मिलना अपने आपमें ही हैरानी की बात है। ‘वर्सोवा’ सीट से एजाज की हार की वजह से अब चारों ओर उनकी बातें हो रही हैं और लोग इस पर तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एजाज को नहीं मिले वोट जैसे ही महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने लगे तो सोशल मीडिया पर चुनावी नतीजों की चर्चा होने लगी और इसी के साथ एजाज को ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने कहा कि जिस शख्स को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं उसे 150 वोटों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है, तो बेहद बड़ी बात है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानभा में कुल 288 सीटें हैं और महायुति गठबंधन को 220 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं, लेकिन इस हार की वजह से एजाज को खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एजाज चुनाव हार गए हों। हर मामले में अपना रिएक्शन देने वाले एजाज का अभी तक रिएक्शन सामने नहीं आया है। मतगणना को देखते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा है। लोग उन्हें बोल रहे हैं कि ये आदमी सोशल मीडिया में खूब हीरो बनता है, लेकिन असल में सच्चाई दिख गई। वहीं, कुछ लोग उन्हें छपरी भी बता रहे हैं। एजाज के 56 लाख फॉलोअर्स हैं सोशल मीडिया पेज खुरपेंच ने अपनी पोस्ट में लिखा, संसद और विधायिका में लगभग हर वर्ग से लोग चुनकर जाते हैं , लेकिन आज तक छपरी समाज से वहां तक कोई नहीं पहुंच पाया , एजाज खान जी ने कोशिश की लेकिन उनको सिर्फ 103 वोट ही प्राप्त हुए हैं। ये सिर्फ छपरी समाज की हार नहीं है बल्कि समाज के तौर पर हमारी और लोकतंत्र की हार है। बता दें, सोशल मीडिया पर एजाज को 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। recent visitors 100