ये लड़की 158 लड़कों के साथ संबंध बना चुकी है मात्र 14 दिनों में, माँ लेकर देती है कंडोम, करती थी सफाई

नॉटिंघम पोर्न इंडस्ट्री आजकल युवाओं को काफ़ी आकर्षित कर रही है. इसकी वजह है इसमें मिलने वाला पैसा. युवाओं का मानना है कि जल्दी पैसा कमाने के तरीकों में से ये एक है. कुछ माता-पिता अपने बच्चों के पोर्न इंडस्ट्री में काम करने को न सिर्फ़ स्वीकार करते हैं, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं. कुछ दिन पहले इससे जुड़ा एक रील वायरल हुआ था. एक व्यक्ति ने बताया था कि जब उसने अपने माँ को पोर्न फिल्म में काम मिलने की बात बताई तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी. अब एक पॉर्न स्टार ने एक हैरान करने वाली बात बताई है.   पॉर्न स्टार का नाम बोनी ब्लू (Bonnie Blue) है. हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी ब्लू ने अपनी कमाई और काम के बारे में एक चौंकाने वाली बात बताई. वो एक एडल्ट साइट पर युवाओं का कंटेंट पोस्ट करती है. उसने बताया कि दो हफ़्तों में उसने 158 पुरुषों के साथ संबंध बनाए. कॉलेज के लड़के आगे आए! : बोनी ब्लू ने वीडियो कंटेंट के लिए कॉलेज के लड़कों के सामने अपना प्रस्ताव रखा. उसने 18-19 साल के लड़कों से बात की. सिर्फ़ 14 दिनों में 158 युवक इसके लिए तैयार हो गए. पहले बोनी ब्लू ने उनसे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाए. फिर उनके साथ संबंध बनाए. उसके इस काम में उसके माता-पिता ने पूरा साथ दिया. उन्होंने बोनी की मदद की और उसे इस काम के लिए प्रोत्साहित किया. अब वही वीडियो बोनी ब्लू के लिए कमाई का ज़रिया बन गए हैं. बोनी ब्लू ने बताया कि वो वीडियो से काफ़ी पैसा कमा रही है. फ्रेशर्स के साथ किया सेक्स लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार ने हाल ही में दावा किया कि उसने अपने ऑनलाइन कंटेंट के लिए यूनिवर्सिटी फ्रेशर्स के साथ सेक्स किया है। बोनी ने कहा कि उसने अपने OnlyFans पेज के लिए कंटेंट बनाने के लिए 18 और 19 साल के लड़कों को अपने साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उसने दावा किया कि लड़के सहमति फॉर्म पर साइन करने से पहले घंटों तक अपार्टमेंट के अंदर कतार में खड़े रहते थे। शिकारी महिला से बच के रहना नॉटिंघम में जन्मी इस एडल्ट फिल्म स्टार ने अब खुलासा किया है कि उसके माता-पिता ने उसके इस आंकड़े को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। उसने दावा किया है कि वह अपने वीडियो से हर महीने £750,000 कमाने वाली है। इस महीने की शुरुआत में, बोनी ब्लू ने जल्दी पैसे कमाने के लिए सेक्स की योजना बनाई। सोशल मीडिया पर लोग अब इस महिला को “शिकारी” कह रहे हैं। मां ने किया सपोर्ट स्टार ने कहा- “मेरी मां नए छात्रों के बीच जाकर उन्हें पर्चे और कंडोम बांटती थीं और कहती थीं, ‘जाओ और मेरी बेटी के साथ सेक्स करो’. मूल रूप से डर्बीशायर की रहने वाली बोनी वास्तव में ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. हालांकि, इस साल की शुरुआत में, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों को छोड़कर ब्रिटेन के ठंडे तापमान की ओर वापस जा रही हैं ताकि कुछ मसालेदार कंटेंट बना सकें जिससे उन्हें पैसे की बरसात हो रही है. माँ लाती थी कंडोम : आज की दुनिया और लोगों की सोच बिल्कुल अलग है. बेटी के पोर्न वीडियो के लिए माँ का पूरा सहयोग है. बोनी ब्लू की माँ ने उसके लिए लोगो तैयार किया और घर आने वाले पुरुषों को कंडोम देती है. उनके जाने के बाद घर की सफ़ाई का ज़िम्मा भी माँ का ही है. पिता सभी को बिज़नेस कार्ड देते हैं. बोनी ब्लू ब्रिटेन के डर्बीशायर की रहने वाली है. अब वो ऑस्ट्रेलिया में रहती है. बोनी को किसी कंपनी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसलिए उसने ये पेशा चुना. बोनी ब्लू ने शुरुआत में अपने माता-पिता की मर्ज़ी के बिना ये काम शुरू किया था. लेकिन पहला वीडियो लीक होने के बाद सब बदल गया. बोनी ब्लू बताती है कि उसके माता-पिता बेटी का वीडियो देखकर हैरान नहीं हुए, बल्कि उसका साथ दिया. उन्होंने कहा कि तुम्हारी ख़ुशी में ही हमारी ख़ुशी है और बेटी के काम में मदद करने लगे. recent visitors 87

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत में कांग्रेस को गुजरात वाली चोट मिली, कांग्रेस नहीं बचा पाई नेता विपक्ष की कुर्सी

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति की प्रचंड जीत में कांग्रेस को गुजरात वाली चोट मिली है। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों कांग्रेस सिर्फ 17 सीटें जीत पाई थी। इसके बाद राज्य की सत्ता में 25 साल से बाहर कांग्रेस के हाथों से नेता विपक्ष का पद भी चला गया था। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में भी कुछ ऐसी स्थिति उभरी है। विपक्ष गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को कोई भी घटक जरूरी 29 सीटों के आसपास पहुंचता नहीं दिख रहा है। नियमानुसार संसद और विधानसभा में नेता विपक्ष के लिए 10 फीसदी सीटों का होना आवश्यक है। महाराष्ट्र में कम से 29 सीटों होनी चाहिए। कांग्रेस को 25 सीटों के अंदर सिमटती गई है। ऐसे में सवाल खड़ हो गया है कि जिस महाविकास आघाड़ी में सीएम बनने के लिए लड़ाई थी। उसके घटक दल नेता विपक्ष की हैसियत भी नहीं रख पाए। गुजरात को बनाया था मुद्दा महाविकास आघाड़ी के नेताओं ने विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र से गुजरात की तरफ निवेश, कारखाने और नौकरियां जानें को चुनावी मुद्दा बनाया था, लेकिन एमवीए का यह दांव उल्टा पड़ा। महायुति को 220 से अधिक सीटें मिलती दिख रही है तो वहीं एमवीए 50 के आसपास सिमट गया है। राहुल गांधी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के 99 सीटें हासिल करने के बाद नेता विपक्ष बन पाए थे। लोकसभा में 13 सीटें जीतने वाली कांग्रेस की यह दुर्गति होगी यह शायद किसी ने नहीं सोचा था। गुजरात के बाद कांग्रेस महाराष्ट्र में भी कमजोर स्थिति में पहुंच गई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा था। आखिर में कांग्रेस को मिला था पद 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी बनी थी। से 105 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और फिर तीसरी नंबर पर एनसीपी रही थी। शिवसेना और एनसीपी के टूटने के बाद कांग्रेस को राज्य में नेता विपक्ष का पता मिला था। जब राज्य में शिंदे सीएम बने थे तो पहले संख्याबल के हिसाब से एनसीपी को यह पद मिला था और अजित पवार नेता विपक्ष बने थे। एनसीपी के टूटने के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी हो गई थी। तब विजय वडेट्टीवार नेता विपक्ष बने थे। वह 1 साल 112 दिनों तक नेता विपक्ष रहे। 2024 के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि वह नेता विपक्ष की कुर्सी भी नहीं बचा पाई। recent visitors 75

डेढ़ लाख बालिकाओं को दिलाया गया रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण

स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिये दिया जा रहा है प्रशिक्षण  प्रदेश में एक लाख 50 हजार बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिये जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिलाया गया डेढ़ लाख बालिकाओं को दिलाया गया रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण भोपाल प्रदेश में शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं में आत्म-विश्वास और सुरक्षा की भावना सशक्त करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण योजना चलाई जा रही है। योजना से प्रदेश में करीब एक लाख 50 हजार बालिकाओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिलाया गया है। योजना में 15 हजार 245 शासकीय विद्यालयों की 80 हजार 466 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिलाया गया। इसी के साथ प्रदेश में संचालित 207 कस्तूरबा गांधी विद्यालय और 324 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास में अध्ययनरत 70 हजार 450 बालिकाओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिलाया गया। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 की बालिकाओं के विद्यालयों के लिये प्रशिक्षण राशि भी जारी की है। दृष्टि बाधित बच्चों को पुस्तकों का वितरण स्कूल शिक्षा विभाग ने दृष्टि बाधित बच्चों की सुविधा को देखते हुए उनके पाठ्यक्रम की समस्त पुस्तकें ब्रेल लिपि में उपलब्ध करवाई हैं। ब्रेल लिपि पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण शासकीय ब्रेल प्रेस भोपाल से कराया गया है। दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढने वाले दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन शिविरों के माध्यम से कराया गया। पिछले वर्ष 30 जिलों के विकासखंडों पर आयोजित शिविर में 6 हजार 560 दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें उनकी आवश्यकता के उपकरण वितरित किये गये। इसी के साथ दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को भी गृह आधारित शिक्षा एवं बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर फेस-टू-फेस प्रशिक्षण जिला स्तर पर प्रदान किया गया है।   recent visitors 138

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मिलिंग नीति की खाद्य मंत्री ने की समीक्षा

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के मिलिंग नीति की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को कड़े निर्देश दिये  कि उपार्जन के दौरान या उसके बाद होने वाली गड़बडि़यों को रोकने के लिए विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें। मंत्रालय में प्रस्तावित मिलिंग नीति की समीक्षा करते हुए खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अफसर कड़े निर्णय लेने से गुरेज न करें। व्यवस्था में सुधार लाने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनिमितता पाये जाने पर जिम्मेदारों के  खिलाफ कठोर कार्यवाही करें। उपार्जन में गड़बड़ी रोकने के लिए उड़न दस्ता गठित करें। उड़नदस्ता औचक रूप से उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।     मंत्री राजपूत ने कहा कि मैदानी स्तर पर   जिला प्रबंधक नियमानुसार कार्य करने में कोई कोताही न बरतें।  अफसरों को निर्देश दिये गये कि उपार्जन कार्य में संलग्न सर्वेयरों पर सतत् निगरानी रखें, जिससे वे उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न करें। उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कुछ नई कार्य-योजना बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त खाद्य सिबि चक्रवर्ती, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम पी.एन. यादव सहितसंबंधित अधिकारी उपस्थित थे।   मशीनों से होगी अनाज की सफाई, मंडला में पायलेट प्रोजेक्ट खाद्य मंत्री राजपूत ने निर्देश दिये कि भारतीय खाद्य निगम को उच्च गुणवत्ता का चावल प्रदान करने के लिए अनाज की सफाई मशीनों से कराई जाये। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस कार्य को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मंडला से शुरूआत की जायेगी। इसे बाद में पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा, जिससे भारतीय खाद्य निगम को गुणवत्ता युक्त चावल दिया जा सके। 20 दिन में मानक स्तर का चावल जमा कराना अनिवार्य प्रस्तावित नई मिलर्स नीति 2024-25 में पहली बार दंड का प्रावधान किया गया है। इसमें  चावल की सूचना मिलर्स को प्राप्त होने के दिनांक से 20 दिवस में मानक स्तर का चावल जमा कराना अनिवार्य होगा। ऐसा न होने की स्थिति में मिलर्स पर 2 रूपये प्रति दिन प्रति क्विंटल का जुर्माना लगाया जाऐगा और एक माह में मानक स्तर का चावल जमा न कराये जाने पर मिलर्स द्वारा जमा की गई प्रतिभूति राशि राजसात कर ली जाऐगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिलर्स द्वारा भारतीय खाद्य निगम को प्रदान किये जाने वाले चावल की मात्रा 60 प्रतिशत से कम प्रदान करने पर मिलर्स को प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाऐगी।   recent visitors 81

24 नवंबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि आज का राशिफल मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है .यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है. संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. सरकारी योजनाओ का आपको पूरा लाभ मिलेगा. वृषभ राशि आज का राशिफल वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन परोपकार के कार्यों में बाढ़-चढकर  हिस्सा लेने के लिए रहेगा. आपकी साख चारों ओर फैलेगी. आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा. मिथुन राशि आज का राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा आप बिजनेस में कोई बदलाव न करें तो समस्या हो सकती है सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को यदि कोई समस्या आ रही थी तो वह भी दूर होगी परिवार में कल किसी पूजा पाठ में भजन कीर्तन आगे का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा आपके तरफ से आ रहे बढ़ाएं दूर होंगे और आपको अपने सहयोगियों से शाम को लेकर बातचीत कर सकते हैं कर्क राशि आज का राशिफल कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती हैं. आप अपने परिवार में सदस्यों के साथ कुछ मौज-मस्त के भरे पल व्यतीत करेंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है. सिंह राशि आज का राशिफल सिंह राशि के जातकों के लिएआज दिन सामान्य रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के लिए आप कुछ नए कपड़े वगैरा आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं. आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी पत्रक संपत्ति के मिलने से भी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. कन्या राशि आज का राशिफल कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लाने वाला है. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. नौकरी में आप पूरी मेहनत दिखाएंगे, तभी आप  प्रमोशन के बारे में सोच सकते हैं. किसी नई भूमि, मकान, वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा. यदि सेहत को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी पहले से बेहतर रहेगी. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. तुला राशि आज का राशिफल तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आपका यदि कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला लटका हुआ था, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उस पर खरी उतरेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आप अपने बॉस से सलाह मश्वरा अवश्य करें. वृश्चिक राशि आज का राशिफल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन टेंशन भरा रहने वाला है. आप अपने माता-पिता से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियां में यदि आपने ढील दी, तो कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है. आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा. यदि आप किसी प्रोपर्टी को खरीदने  की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी. धनु राशि आज का राशिफल धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों को काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनामा रहेगा. आपको अपने किसी  काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. मकर राशि आज का राशिफल मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझनो भरा रहने वाला है. आपको कोई निवेश  सोच समझकर करने की आवश्यकता है. जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है. आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा. आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपके घर से दूर जाना कर सकता है. आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है. कुंभ राशि आज का राशिफल कुंभ राशि के जातकों के लिएआज दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा.  विद्यार्थियों को कामों में सफलता मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको स्कॉलरशिप भी मिल सकती है. जीवन साथी को करियर में  अच्छा उछाल देखने को मिलेगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार मांगा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. आपकी तरक्की की राह मे  आ रही बाधा दूर होंगी. आप किसी से कोई बात सोच समझ कर बोले. मीन राशि आज का राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा. आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप अपने कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आप जल्दबाजी में किसी से कोई बात ना बोले. सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा. recent visitors 90

टीएमसी ने सभी छह सीटों पर जीत का परचम लहरा, किया क्लीन स्वीप

बंगाल पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्लीन स्वीप किया है। टीएमसी ने सभी छह सीटों क्रमश: सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहरा है। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए। सभी छह सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। सिताई सीट पर टीएमसी उम्मीदवार संगीता रॉय ने भाजपा के दीपक कुमार को 130636 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। संगीता रॉय को कुल 165984 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 35348 वोट मिले हैं। मदारीहाट सीट पर टीएमसी उम्मीदवार जय प्रकाश टोप्पो ने भाजपा उम्मीदवार राहुल लोहार को 28168 वोटों से हराया है। टीएमसी उम्मीदवार को 79186 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 51018 मिले हैं। नैहाटी सीट पर टीएमसी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सतन डे ने भाजपा उम्मीदवार रूपक मित्रा को 49277 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। सतन डे को 78772 और रूपक मित्रा कुल 29495 वोट मिले। हरोआ सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शेख रबी उल इस्लाम ने ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के उम्मीदवार पियारूल इस्लाम को 131388 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। जबकि 13570 वोटों के साथ भाजपा उम्मीदवार बिमल दास तीसरे स्थान पर रहे। टीएमसी उम्मीदवार को 157072, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवार को 25684 वोट मिले। मेदिनीपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुजय हाजरा ने जीत दर्ज की है। सुजय ने भाजपा उम्मीदवार सुभाजीत रॉय (बंटी) को 33996 वोटों के अतंर से हराया है। टीएमसी प्रत्याशी को 115104 और भजापा प्रत्याशी को 81108 वोट मिले। तलदांगरा सीट पर भी टीएमसी उम्मीदवार फाल्गुनी सिंघबाबू ने जीत दर्ज की है। सिंघबाबू ने भाजपा उम्मीदवार अनन्या रॉय 34082 वोटों से हराया है। अनन्या रॉय को कुल 64844 वोट मिले हैं। जबकि, टीएमसी प्रत्याशी को 98926 वोट मिले। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने उम्मीदवारों की जीत से गदगद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मां-माटी-जनता को विनम्र हृदय से प्रणाम। जय बांग्ला।" recent visitors 96

देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, मतदाताओं के ध्रुवीकरण के प्रयासों को जनता ने नाकाम कर दिया: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उनके दिए नारे 'एक हैं तो सुरक्षित हैं' के अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया। यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है। विपक्ष की ओर से धर्म के आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के प्रयासों को जनता ने नाकाम कर दिया। प्रदेश की जनता को हमारी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर मिला है। जिसका परिणाम यह है कि जनता ने हमें बड़े बहुमत के साथ सेवा करने का एक और अवसर दिया है। महाराष्ट्र के अगले सीएम के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। यह पहले दिन से तय था कि चुनाव के बाद तीनों पार्टियों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करें। फैसला सभी को मान्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है। जो होगा उचित निर्णय होगा। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि मैंने पहले कहा था कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं। मुझे लगता है कि इस जीत में मेरा योगदान छोटा है, यह हमारी टीम की जीत है। लोगों ने एकनाथ शिंदे को असली शिवसेना के रूप में स्वीकार कर लिया है। वहीं जनता ने अपने जनादेश से अजित पवार की एनसीपी को असली माना है। हम इस जीत के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताते हैं। संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए उन्होंने तंज कसा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड में जीत हासिल की है। वहां चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हुआ। वहां चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया। वहां ईवीएम इतनी मजबूत थी कि उसे हैक नहीं किया जा सका और महाराष्ट्र में हमें बहुत बड़ी जीत मिली है। यहां ईवीएम पक्षपाती हो गई। यहां लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है। कभी-कभी आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होती है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भारी बहुमत की ओर अग्रसर है। वहीं झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है और सत्ता में लगातार दूसरी बार लौटने में कामयाब रही है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 226 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्ष महाविकास अघाड़ी (एमवीए) 288 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटों पर आगे है। झारखंड में शुरू में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 41 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है और 55 सीटों पर बढ़त बना ली। वहीं एनडीए 25 सीटों पर आगे चल रहा है। recent visitors 97