शिवराज की बुधनी सीट पर कांग्रेस आगे, विजयपुर सीट पर भाजपा के रामनिवास रावत आगे

भोपाल बुधनी में दूसरे राउंड में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं। इससे कांग्रेस की बढ़त का अंतर 6000 से घटकर 953 वोट पर आ गया है। दूसरे राउंड में कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 5766 जबकि बीजेपी के रमाकांत भार्गव को 11239 वोट मिले। विजयपुर में पहले राउंड में पिछड़ने के बाद मंत्री रामनिवास रावत आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड में भाजपा को 29685 और कांग्रेस को 37812 वोट मिले हैं। भाजपा कुल 8170 वोटों से आगे है। विजयपुर में 11 और बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। विजयपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है। वहीं, बुधनी में पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल आमने-सामने हैं। बुधनी में 13 राउंड जबकि विजयपुर में 21 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी। उपचुनाव रिजल्ट के 3 बड़े अपडेट     बुधनी में भाजपा लगातार दो राउंड से पीछे है। कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, बढ़त का अंतर कम हुआ है।     विजयपुर में पहले राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस 188 वोटों से आगे रही। इसके बाद छठे राउंड में कांग्रेस को भाजपा से 506 वोट ज्यादा मिले।     विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिंग के दौरान जिस धनाचया गांव में आदिवासियों पर हुई, वहां 16 पोलिंग बूथों पर पहले राउंड में कांग्रेस आगे रही।     11 बजे आंठवे राउंड की गिनती में भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत 8661 वोटों से लीड लिए हुए हैं.     विजयपुर विधानसभा सीट पर 10:45 बजे सांतवे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत 8187 वोटों से लीड बनाए हुए हैं.     बुधनी उपचुनाव में 10:30 बजे दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. कांग्रेस की लीड अब कम हो चुकी है, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अब 953 वोटों से आगे हैं.     10:30 बजे विजयपुर सीट पर छंटवे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत की लीड कम हुई, वे 5242 वोटों से लीड बनाए हुए हैं.     बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजकुमार पटेल पहले राउंड की गिनती के बाद 6481 वोटों से आगे चल रहे हैं.     सुबह 10:15 बजे विजयपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने पांचवे राउंड में 5748 वोटों से लीड बना ली है.     बुधनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल सुबह 9 बजे तक 5600 मतों से आगे चल रहे हैं. दोपहर तक हो जाएगी तस्वीर साफ बुधनी में 13 राउंड में गिनती होनी है. यहां दोपहर 1 बजे तक रिजल्ट आने की उम्मीद है. इस उपचुनाव में बुधनी विधानसभा सीट से 20 प्रत्याशी मैदान में थे. मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी.. 16 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटो की गिनती के लिए 16 टेबल लगाई गई हैं, जिन पर ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती हो रही है। हर टेबल के लिए एक गणना सुपरवाइजर तथा एक गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही माईक्रो आब्जर्वर भी प्रत्येक गणना टेबल पर नियुक्त हैं। पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती के लिए दो एवं सर्विस वोटर द्वारा ईटीपीबीएस के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती के लिए एक टेबल लगाई गई है। इस प्रकार कुल 19 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 16 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना हो रही है। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर के अलावा तीन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी मौजूद हैं। ये प्रत्याशी हैं मैदान में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में है। जिनका भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद है। आज जिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस, रामनिवास रावत भारतीय जनता पार्टी, नेतराम देवरिया सहरिया भारत आदिवासी पार्टी, भारती पचौरी आजाद समाज पार्टी (काशीराम), मंजू आदिवासी राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी, अशोक आदिवासी निर्दलीय, छोटेलाल सेमरिया, निर्दलीय, बैजनाथ कुशवाह निर्दलीय, रमेश आदिवासी निर्दलीय, रमेश सोलंकी निर्दलीय, रामप्रसाद गोरछिया निर्दलीय, रामसिंह भईया निर्दलीय के नाम शामिल हैं। 250 पुलिसकर्मी संभाल रहे मोर्चा, शहर में घूमेगी 10 मोबाइल टीमें मतगणना के लिए पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था न सिर्फ मतगणना स्थल पर जमाई जाएगी, बल्कि जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर भी पुलिस फोर्स अलर्ट मोड में रहेगा। ताकि जीत हार का परिणाम आने के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि श्योपुर में 10 मोबाइल टीमें दिनभर भ्रमण करेगी और पूरे शहर पर नजर रखेगी कि शहर की शांति व्यवस्था को कोई बाधित तो नहीं कर रहा है। वहीं 250 पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। recent visitors 93

एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेला मात्र मेला न होकर सुशासन आधारित समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण का एक यज्ञ है : मुख्यमंत्री यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेला नागपुर, कृषि के क्षेत्र में नए ज्ञान, नवाचारों और आधुनिक तकनीक के प्रदर्शन का उदाहरण है। यह मात्र मेला न होकर सुशासन आधारित समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण का एक यज्ञ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ग्रामीण कृषि आधारित कार्यों में नए आयाम जुड़ रहे हैं। कृषि के साथ मछलीपालन और पशुपालन के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के इस विजन पर अमल कर रहा है। इस नाते नागपुर में 23 और 24 नवम्बर को राष्ट्रीय कृषि मेले एग्रोविजन में मध्यप्रदेश से विभिन्न मंत्रीगण हिस्सेदारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार 22 नवम्बर को स्वयं एग्रोविजन में भागीदारी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि एग्रोविजन में हिस्सेदारी से मध्यप्रदेश के मंत्रीगण प्रदेश हित में नई जानकारियों और कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों को प्राप्त कर किसान कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जयसवाल और पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल एग्रोविजन में हिस्सेदारी के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर प्रदेश के कुछ विभागों के अधिकारी भी एग्रोविजन में शामिल होने के लिए नागपुर दौरे पर रहेंगे।   recent visitors 78

दिल्ली के सीएम की उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की प्रशंसा, केजरीवाल से हजार गुना बेहतर

नई दिल्ली दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के सीएम की प्रशंसा की। एक समारोह में एलजी ने सीएम आतिशी की तरफ देखते हुए कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं। एलजी और आप सरकार के बीच के संबंध को देखते हुए आतिशी की प्रशंसा करना किसी हैरानी से कम नहीं है। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री आतिशी, दोनों पहुंचे थे। वहां मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए एलजी ने आतिशी की प्रशंसा की। उपराज्यपाल ने कहा कि आतिशी अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं। उपराज्यपाल ने कहा, "मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपनी पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं।" यह टिप्पणी करते समय उपराज्यपाल ने आतिशी पर नजर भी डाली। अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने छात्राओं से कहा, "जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके पास चार जिम्मेदारियां होती हैं। पहली आपकी खुद के प्रति जिम्मेदारी है, दूसरी आपके माता-पिता और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी है जबकि तीसरी जिम्मेदारी समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति है।" उन्होंने कहा कि चौथी जिम्मेदारी खुद को ऐसी महिला के रूप में साबित करना है, जिसने लिंग के बंधन को तोड़ दिया है। एक ऐसी महिला जो सभी क्षेत्रों में दूसरों के बराबर खड़ी हो गई है। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल और आप सरकार के बीच अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं। ऐसे में उपराज्यपाल द्वारा आतिशी की प्रशंसा करना किसी हैरानी से कम नहीं है। केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आप सरकार और उपराज्यपाल कई मुद्दों पर एक-दूसरे केआमने-सामने हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर जनता से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मांगेंगे। अगर जनता उन्हें ईमानदार घोषित करेगी तभी वह दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेंगे। केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम प्रस्तावित किया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था। recent visitors 73

राजधानी के हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, दिसंबर से सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का संचालन शुरू हो जाएगा

भोपाल राजधानी की पुलिस साइबर ठगी की रोकथाम, इसका शिकार हुए लोगों की मदद के लिए एक और नवाचार करने जा रही है। अब राजधानी के हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। एक दिसंबर से सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां पर पांच लाख रुपये तक की साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। यह होगा लाभ इससे न सिर्फ साइबर ठगी के पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी, बल्कि साइबर क्राइम सेल का भार भी कम होगा। साथ ही जल्द शिकायत होने से पीड़ितों की ठगी गई राशि भी साइबर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर होल्ड करेगी, जिससे रिफंड होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। थानों की साइबर डेस्क में साइबर अपराध की इस चुनौती से निपटने के लिए शहर के हर थाने से दस पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों से जुड़ी बारिकीयों की जानकारी दी जा रही है। साइबर विशेषज्ञ अधिकारी दे रहे प्रशिक्षण डीसीपी क्राइम अखिल पटेल ने बताया कि साइबर डेस्क संचालन के लिए तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है। फिलहाल छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 20 साइबर विशेषज्ञ पुलिस अधिकारी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय पोर्टल एनसीसीआरपी, जेएमआईएस एवं सीईआइआर पर डाटा अपलोड करने के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही टेलीकॉम कंपनी एवं अन्य तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। बड़े मामले राज्य साइबर पुलिस ही संभालेगी साइबर अपराध की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की जा रहा है कि अब 5 लाख रुपय तक ऑनलाइन ठगी की शिकायत थानों में दर्ज कराई जा सकेगी। हालांकि पांच लाख रुपए से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की जांच स्टेट साइबर पुलिस ही करेगी। यानी बड़ी साइबर ठगी के शिकार लोगों को भदभदा स्थित राज्य साइबर पुलिस के कार्यालय में ही शिकायत दर्ज करानी होगी। recent visitors 94

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नए एलान ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी, आवाज से भी तेज स्पीड, 5000 किमी की रेंज

रूस रूस-यूक्रेन युद्ध में हाल के दिनों में काफी तेजी आई है। अमेरिका की ओर से यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने के बाद रूस ने भी खतरनाक मिसाइलों से जवाबी हमला किया है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नए एलान ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि रूस ने अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों के इस्तेमाल के जवाब में यूक्रेन पर एक नई हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। 'ओरेशनिक' मिसाइल से हमला समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पुतिन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध वैश्विक संघर्ष की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि अमेरिका और ब्रिटेन ने यूक्रेन को अपनी मिसाइलों से रूस में और भी गहराई तक हमला करने की अनुमति दी है। साथ ही पुतिन ने पश्चिम को चेतावनी दी है कि मॉस्को जवाबी हमला कर सकता है। पुतिन ने कहा कि रूस ने यूक्रेनी शहर द्निप्रो में अपनी लेटेस्ट मध्यम दूरी मिसाइलों में से एक "ओरेशनिक" लॉन्च की है। यूक्रेन का यह शहर मिसाइल और अंतरिक्ष रॉकेट कंपनी पिवडेनमाश का केंद्र है, जिसे रूसियों के लिए युजमाश के रूप में जाना जाता है। क्या है ओरेशनिक मिसाइल? पुतिन ने इस नई मिसाइल की विशेषता बताते हुए कहा कि "ओरेशनिक" एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल थी। उन्होंने कहा कि यह आवाज की गति से 10 गुना अधिक गति से यात्रा करती है और इसलिए इसे रोका नहीं जा सकता। रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले से बताया कि इसकी सीमा 5,000 किमी (3,100 मील) थी, जिससे रूस यूरोप के अधिकांश हिस्सों और संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर हमला कर सकता था। यूक्रेन में जन्मे एक प्रमुख रूसी समर्थक और सैन्य ब्लॉगर यूरी पोडोल्याका ने रॉयटर्स को बताया कि बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कई स्वतंत्र रूप से लक्षित करने योग्य पुनः प्रवेश वाहन हैं: अलग-अलग वारहेड, अलग-अलग लक्ष्यों को मारने में सक्षम हैं। रूसी सैन्य विशेषज्ञ अनातोली मतविचुक ने एजेंसी से कहा कि यह छह से आठ पारंपरिक या परमाणु वॉरहेड ले जा सकता है और संभवतः पहले से ही सेवा में था। इससे पहले पेंटागन ने कहा था कि रूस द्वारा दागी गई मिसाइल "RS-26 रुबेज़" अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) पर आधारित थी। recent visitors 85

संसदीय कार्य विभाग ने विभागाध्यक्ष और कलेक्टर्स को जारी किया पत्र, प्रदेश में चलेगा जन-जागरूकता अभियान

भोपाल देश में 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद तैयार किया गया संविधान 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया था। इसके बाद देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान की जानकारी के प्रति जन-जागरूकता के लिये 26 नवम्बर 2024 से वर्ष भर चलने वाला "हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान" अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में संसदीय कार्य विभाग ने शासन के समस्त विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और कलेक्टर्स को पत्र जारी कर निर्देश जारी किये हैं। अभियान के दौरान जन-सामान्य को संविधान की प्रस्तावना, संविधान का निर्माण और देश के संविधान पर गर्व करने जैसे बिन्दुओं पर मुख्य रूप से जानकारी दी जायेगी। इसी दौरान जन-समुदाय के बीच में संविधान पर केन्द्रित कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। वर्ष भर की गतिविधियों को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिये वेबसाइट constitution75.com भी तैयार की गई है। वेबसाइट में गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किये जा सकेंगे। इस अभियान में युवाओं और स्कूल के बच्चों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिये एक अन्य वेबसाइट https://www.mygov.in: पर संविधान विषय पर निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता की तस्वीरें साझा की जा सकती हैं। स्थापना दिवस पर आयोजन संविधान के स्थापना दिवस 26 नवम्बर 2024 को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधि नागरिकों के बीच संविधान की प्रस्तावना को पढ़ेंगे। इसी दिन प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों में भी सामुहिक रूप से संविधान प्रस्तावना का वाचन किया जायेगा। ग्राम पंचायतों को बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान का प्रचार करने के लिये मायभारत स्वयं सेवकों के माध्यम से संविधान स्वाभिमान यात्राएं आयोजित किये जाने के लिये भी कहा गया है। यह यात्राएं अनुसूचित जाति -अनुसूचित जनजाति घनत्व वाली आबादी में विशेष रूप से हो। यात्रा के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। ग्राम सभाओं में संविधान के अनुच्छेद-51(ए) में नागरिकों के मौलिक कर्त्तव्यों को पढ़कर सुनाया जायेगा।   recent visitors 63

पर्यावरण मंत्री ने कहा- दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की जब सरकार बनी तो एक नया अध्याय शुरू हुआ था

नई दिल्ली दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को बातचीत की। उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा “रेवड़ी पर चर्चा” सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है। पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की जब सरकार बनी तो एक नया अध्याय शुरू हुआ था। अब तक जितनी सरकारें बनती थी, तब सरकार के खजाने से सिर्फ नेताओं को सुविधा मिलती थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यह निर्णय लिया कि हम जनता को सुविधा देंगे। हमने लोगों को 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट फ्री, फ्री पानी और अच्छे स्कूल के जरिए यह कर दिखाया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में फ्री में मोहल्ला क्लीनिक बनाकर दिए। बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त की। बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा मुफ्त की। दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को सुविधाएं दे रही है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम केजरीवाल द्वारा बांटी जा रही रेवड़ियां बंद कर देंगे। आज आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया कि हां हम फ्री की रेवड़ी देते हैं और आम जनता को सुविधाएं देते रहेंगे। भाजपा कह रही है कि हम फ्री की रेवड़ी बंद कर देंगे। आज से रेवड़ी पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। दिल्ली की सभी विधानसभा में रेवड़ी पर चर्चा की जाएगी और जनता की राय लेंगे। भाजपा द्वारा जनता को सुविधा दिए जाने की बात पर गोपाल राय ने कहा कि जनता को पता है कि कौन रेवड़ी देता है और कौन सिर्फ कहता है। 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा में इनकी सरकार है। इनकी सरकार में जनता को महंगी बिजली मिल रही है और बिजली कट लग रहे हैं। अब जनता को एक बात समझ में आ गई है कि अरविंद केजरीवाल के काम के सामने भाजपा को झुकना पड़ रहा है। '7वीं रेवड़ी' के सवाल पर गोपाल राय ने कहा है कि महिलाओं को मिलने वाली यह सुविधा कब से शुरू हो जाती। लेकिन, केजरीवाल के जेल जाने से यह रुक गई। जबकि, इसके लिए पैसे भी आवंटित कर दिए गए थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल अब आ गए हैं और उन्होंने ऐलान कर दिया है कि यह सुविधा भी जल्द शुरू कर देंगे।   recent visitors 85