इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित कई ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से होगा कम, देखें लिस्ट…

भोपाल मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मध्यप्रदेश में चलने वाली कुछ ट्रेनों का रेलवे ने किराया कम करने का फैसला लिया है और इसका आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल रेलवे ने विशेष से नियमित हुई पैसेंजर ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से कम करने का आदेश जारी किया है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को पुराने नियमित नंबर जारी कर दिए हैं। विशेष से नियमित ट्रेन करने की प्रक्रिया में कुछ ट्रेनों के नंबर परिवर्तित हुए हैं। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस आनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा। विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर 05703/05704 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर 51703/51704 05705/05706 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर 51705/51706 05713/05714 जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर 51707/51708 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू 61617/61618 06603/06604 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन 61619/61620 06617/06618 कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू 61601/61602 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू 61603/61604 06625/06626 कटनी-सतना-कटनी मेमू 61605/61606 06635/06636 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू 61607/61608 06637/06638 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू 61609/61610 06607/06608 बीना-गुना-बीना ट्रेन 61611/61612 नौ दिसम्बर को वैष्णोदेवी जाएगी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है। यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जबलपुर से पुणे के लिए नियमित वायु सेवा और ट्रेन की जाए शुरू वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे विवेक तन्‍खा ने कहा कि जबलपुर की पहचान रानी दुर्गावती, ओशो, महर्षि महेश योगी एवं स्वामी स्वरूपानंद की वजह से जबलपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा बेहद आवश्यक है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे विवेक तन्‍खा बोले-जबलपुर को आचार्य रजनीश ओशो ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है तथा जबलपुर एवं पुणे में ओशो के बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे जिसके लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। recent visitors 82

रिश्वतखोर ड्रग इंस्पेक्टर लोकायुक्त टीम के हफ्ते चढ़ा , मेडिकल स्टोर लाइसेंस के मांगे 26000

मंदसौर ! मध्‍यप्रदेश के सरकारी विभागों में रिश्वत लेने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिना पैसे खिलाए कोई काम नहीं होता है। हालांकि ऐसे मामलों की शिकायत मिलते ही लोकायुक्त भी गंभीरता से एक्शन लेती है। ताजा मामला एमपी के मंदसौर जिले में का है, जहां शुक्रवार को उज्‍जैन लोकायुक्‍त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने ड्रग इंस्‍पेक्‍टर को 26 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ड्रग इंस्‍पेक्‍टर ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनाने के बदले रिश्वत मांगी थी। उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि फरियादी लखन पिता कृष्ण कुमार पाटीदार निवासी नारायणगढ़ रोड हरसोल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि उसे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनवाना था। इसके बदले ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार 26 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर उज्जैन लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष को रिश्वत के 26 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही उसने ड्रग इस्पेक्टर के लिए रुपए लिए थे। इसलिए उनको भी अरेस्ट किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने फरियादी लखन को रुपए लेकर मंदसौर एसपी कार्यालय के सामने बुलाया। रुपए मनीष चौधरी को देने की बोला। इसके बाद फरियादी 26 हजार रुपए लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंचा। यहां फरियादी को दलाल के रूप में मेडिकल एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी मिला। उसने जैसे ही ड्रग इंस्पेक्टर के नाम के रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में डीएसपी पाठक ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार और उसके साथी मनीष चौधरी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही मामले में विभिन्‍न स्‍तर पर जांच जारी है। recent visitors 146

एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तिरुपति बाला जी के 12वां ब्रह्मोत्सव "पुष्कर महोत्सव" में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पावन पुष्कर महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। आज के अनुष्ठान और पूजन में हमारी भारतीय सनातन संस्कृति के अलौकिक दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान वेंकटेश्वर की कृपा सब पर बनी रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हैदराबाद के स्टेच्यू ऑफ इक्वैलिटी के महंत त्रिदण्डी चिन्ना श्रीमन नारायण रामानुज जीयार स्वामी जी से भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने भी वैदिक मंत्रोच्चारण से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिषेक किया और मंगलकामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित एनआरआई इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस और अर्णव हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। चेयरमैन एनआरआई ग्रुप डॉ. सुबोध सिंह साथ रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे एनआरआई ग्रुप के प्रबंधन और छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।   recent visitors 75

लव मैरिज करने वाली युवती का परिवार ने किया अपहरण, हाईकोर्ट ने नवविवाहित जोड़े को पुलिस प्रोटेक्शन भी दे रखा

 बालोतरा राजस्थान के बालोतरा जिले में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां लव मैरिज करने वाली युवती का अपहरण कर लिया गया है. लड़की को आरोपियों ने ऑटो रिक्शा से खींचा और फिर सड़क पर घसीटते हुए ले गए. घटना के वक्त लड़के का परिवार चिल्लाता रहा. बड़ी बात यह है कि हाईकोर्ट ने लव मैरिज के बाद नवविवाहित जोड़े को पुलिस प्रोटेक्शन भी दे रखा था. पूरे घटनाक्रम को लेकर युवती के पति कुलदीप ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. कुलदीप का दावा है कि पुलिस ने उन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी, इसलिए युवती के घरवाले ही उसे इस तरह से उठाकर ले गए. दरअसल, बालोतरा जिले के रहने वाले कुलदीप ने पास ही के कस्बे की रहने वाली मंजू से कुछ दिन पहले 11 नवंबर को ही हनुमान मंदिर में शादी की थी, लेकिन इस शादी से लड़की के घरवाले नाखुश थे. पति का शादी के बाद हमने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसपी से भी मुलाकात की थी. लेकिन पुलिस ने हमें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी. शुक्रवार को हम टैक्सी में सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पत्नी के परिवार के लोग उसे मारपीट कर जबरदस्ती उठाकर ले गए. 20 सेकेंड का वीडियो वायरल पिछले कुछ घंटे से सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्कॉर्पियो से आए बदमाश एक टैक्सी को रुकवाते हैं और फिर टैक्सी में सवार युवती को जबरदस्ती नीचे उतारकर सड़क पर घसीटते हुए स्कॉर्पियो में डालते हैं. इस दरम्यान लड़की चिल्लाती रहती है. लड़के के परिवार के लोग विरोध करते हैं तो स्कॉर्पियो सवार बदमाश उनके साथ भी मारपीट करते हैं. आसपास के लोग यह देखकर दंग रह जाते हैं. जल्द करेंगे खुलासा इस पूरे मामले पर बालोतरा के एसपी कुंदन कंवरिया ने आजतक को बताया कि घटना के बाद SIT का गठन कर पुलिस ने पूरी रेंज में नाकाबंदी करवाई गई है. आज पुलिस इस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी.   recent visitors 90

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दादाबाड़ी में आयोजित भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दादाबाड़ी में भगवान ऋषभदेव की आरती कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भगवान महावीर के विचारों की ही शक्ति है कि पीढ़ी दर पीढ़ी उनके मूल्यों को लेकर जैन समाज आगे बढ़ रहा है। महावीर स्वामी के विचार केवल जैन धर्म के अनुयायियों के लिए ही नहीं बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।           मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया और कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि पूरे देश से जैन मुनि यहां आए है।  उन्होंने दीक्षा ग्रहण करने वाले मुमुक्षु भाई अरिहंत जी, मुमुक्षु भाई नीलेश जी तथा मुमुक्षु बहन निकिता जी और उनके परिजनों का अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि जैन समाज का सौभाग्य है कि समाज के युवा धर्म को आगे बढ़ाने दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि यह क्षण समूचे समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व संसदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना, ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय कांकरिया और जैन मुनिगण और जैन समाज के अनुयायी मौजूद रहे। recent visitors 99

मुख्यमंत्री यादव ने भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 और 2023 कैडर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 और 2023 कैडर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भेंट की। मध्यप्रदेश कैडर सहित अन्य राज्यों के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट की। ये अधिकारी हाल ही में पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आवंटित राज्य में लौटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले आईपीएस अधिकारियों में वर्ष 2022 बैच के राजस्थान के आयुष जाखर, उत्तर प्रदेश के गौरव पाण्डे, मध्यप्रदेश की सुमिनी शुक्ला, झारखण्ड के राज कृष्णा, पंजाब के सुजावल जग्गा और वर्ष 2023 के बैच की मध्यप्रदेश की सुउर्वशी सेंगर, मध्यप्रदेश के ही विक्रम अहिरवार, सिक्किम के जेनडेन लिंगजेरपा, उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंघारिया, हरियाणा के मनस्वी शर्मा और बिहार के मनीष भारद्वाज शामिल हैं।   recent visitors 76

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा देश तेजी के साथ विकास पथ पर अग्रसर , आजादी की 100वीं वर्षगाँठ पर हम विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बन जायेंगे

भोपाल संयुक्त राष्ट्र के धारणीय विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा 22 से 24 नवंबर 2024 तक चौथे अंतर्राष्ट्रीय सतत् विकास के लक्ष्य (एसडीजी) सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। चतुर्थ त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को दीनदयाल परिसर के विवेकानंद सभागार में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया, तेलंगाना राज्य के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार, सांसद सतना गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, डॉ लोकेश शर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री मुख्य कार्यकारी अधिकारी अटल विहारी बाजपेई सुशासन नीति विश्लेषण, प्रो0 भरत मिश्रा कुलगुरु महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय , डॉ वी के जैन ट्रस्टी एवं निदेशक सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, अशोक जाटव जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट, पंकज अग्रवाल अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक बाँदा-चित्रकूट, श्रीमती अनुजा ताई परचुरे प्रबन्ध समिति सदस्य डीआरआई, अभय महाजन संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान, वसंत पण्डित कोषाध्यक्ष द्वारा भारतरत्न नानाजी देशमुख के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। सेमिनार में एसडीजी 5 – लैंगिक समानता और एसडीजी 7 – नवकरणीय ऊर्जा तथा ग्रामोदय से सर्वोदय के लक्ष्य की प्राप्ति में परिवार एक महत्वपूर्ण आधार है पर विमर्श किया जाएगा। एसडीजी-5 के अन्तर्गत महिला समानता प्राप्त करना तथा सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना तथा एसडीजी -7 के अन्तर्गत स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा तक पहुँच सुनिश्चित करना है। सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं सेमिनार के संयोजक वसन्त पंडित ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार वैश्विक संपर्क बनाने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति को गति देने के प्रयास को जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में देश भर से 14 प्रमुख संस्थान सहभागी बने हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे देश विदेश के सभी विद्युत जनों का अभिनन्दन करते हुए सेमिनार की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि देश तेजी के साथ विकास पथ पर अग्रसर है। आजादी की 100वीं वर्षगाँठ पर हम विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बन जायेंगे और सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करेंगें। अपनी संस्कृति एवं सभ्यता का संरक्षण एवं संवर्धन करना अति आवश्यक है तभी विकास हमारे लिए वरदान बनेगा। लैंगिक समानता के बगैर उन्नति का मार्ग नही निकलता जहाँ चाह वहाँ राह, मजबूत इच्छाशक्ति से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। हम सभी का सामूहिक प्रयास देश को विश्व गुरु बनाने में सहभागी होगा। शासन द्वारा स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा तक पहुँच सुनिश्चित कराने के लिये किये जा रहे कार्यों का विस्तृत रोडमैप की जानकारी प्रदान की गई, 2030 तक ऊर्जा के कुल उपयोग के 50 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में सकारात्मक प्रयत्न किया जा रहा है। मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया ने कहा कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख ने व्यक्तिगत जीवन की जगह सामाजिक जीवन को प्राथमिकता दी और अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया। मातृशक्ति का सम्मान एवं उनके सशक्तिकरण के लिये सामूहिक प्रयत्न हमारे जीवन का ध्येय बने। लैंगिक समानता के बिना कोई भी समाज सशक्त एवं समृद्ध नही हो सकता है इसे हम सभी अपने जीवन मे अपनाएं एवं बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान प्रदान करें। ऊर्जा के लिए पवन की शक्ति, सूर्य की ऊर्जा, समुद्र की ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कैसे कर सकते है इस पर विचार करें।   recent visitors 56