16-17 नवंबर को इस राज्य के 18 जिलों में येलो अलर्ट, 22 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी: भारत मौसम विज्ञान विभाग

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 और 17 नवंबर को तमिलनाडु के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रभावित जिलों में कन्याकुमारी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम, तेनकासी, विरुधुनगर, मदुरै, थेनी, डिंडीगुल, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू शामिल हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश दक्षिण तमिलनाडु और इसके आसपास के चक्रवाती हवाओं के कारण हो रही है। 22 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी आरएमसी ने यह भी चेतावनी दी है कि 22 नवंबर से राज्य के उत्तरी तटीय जिलों, जैसे चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम में भारी बारिश हो सकती है। 22 से 28 नवंबर तक इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मानसून और बिजली की खपत में गिरावट 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के दौरान 276 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें कोयंबटूर ने 418 मिमी बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश दर्ज की। भारी बारिश के कारण बिजली की खपत में गिरावट आई है, जो पहले 380 मिलियन यूनिट प्रति दिन थी, वह अब घटकर 302 मिलियन यूनिट हो गई है। मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा वहीं, भारी बारिश के कारण वायरल बीमारियों के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। चेन्नई और आसपास के जिलों में बुखार, इन्फ्लूएंजा और मलेरिया जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण से बचाने के लिए। कुल मिलाकर, तमिलनाडु में आगामी दिनों में मौसम के और बिगड़ने की संभावना है, साथ ही मानसून के प्रभाव से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।   recent visitors 94

मणिपुर फिर हिंसा की चपेट में, 3 अपहृत महिलाओं की लाश नदी में तैरती मिली

जिरीबाम मणिपुर के जिरीबाम से सोमवार से लापता (अपह्रत) छह लोगों में से तीन के शव शाम असम-मणिपुर के बार्डर पर स्थित जिरीमुख में मिले हैं. इन लोगों को कुछ दिन पहले जिरीबाम के कैंप से अगवा किया गया था. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है. इनकी लाशें जिरी नदी में बहती दिखीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जिरी नदी में शव तैरते देखे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला. परिवार के सदस्यों ने अभी तक शवों की पहचान नहीं की है, लेकिन उनके विवरण लापता हुए 6 लोगों में तीन से मेल खाते हैं. 6 लोगों का हुआ था अपहरण आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मणिपुर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में कम से कम 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था, जो जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे.11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया. सीआरपीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में कम से कम 11 कुकी उग्रवादी मारे गए. इस हमले के बाद तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए थे. कहा गया कि जिरीबाम में कुकी उग्रवादियों ने इन छह सदस्यों का अपहरण किया था. अब इन्ही अपह्रत लोगों में से तीन के शव जिरीमुख में मिले हैं. मणिपुर में कैसे हुई हिंसा की शुरुआत? मणिपुर में हिंसा की शुरुआत पिछले साल 3 मई से तब हुई, जब मणिपुर हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ कुकी-जो जनजाति समुदाय के प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की गई. दरअसल, मैतेई समुदाय ने इस मांग के साथ मणिपुर हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी कि उन्हें जनजाति का दर्जा दिया जाए. मैतेई समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था. उससे पहले उन्हें जनजाति का दर्जा मिला हुआ था. मणिपुर हाई कोई ने याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने पर विचार किया जाए. recent visitors 104

मंडला में सबसे कम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब तेज ठंडक दस्तक देने लगी है। राजधानी भोपाल में भी जहां दिन में धूप तेज हो रही है। वहीं शाम और सुबह ठंडा का एहसास हो रहा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक काम हो गया है। शुक्रवार को भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। मंडला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तरी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में से आ रही शीत लहरों एवं जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है। इस कारण यहां कई जिलों में ठंडक देखने को मिल रही है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। सबसे सर्द भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। यहां रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के जिलों को देखें तो बालाघाट उमरिया और छतरपुर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि प्रदेश में अब दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में लगातार तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। मंडला बालाघाट पचमढ़ी सहित कई जिलों की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की आसार नजर आ रहे हैं। recent visitors 60

भारत की विश्व बंधुत्व की भावना और देश में हो रही प्रगति को देखकर कई देश आश्चर्य भी करते हैं- CM मोहन

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) पर भारत कॉमनवेल्थ ट्रेड काउंसिल (Commonwealth Trade Council of India) के ट्रेड कमिश्नर (Trade Commissioner) के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि ट्रेड कमिश्नर के रूप में पीयूष तिवारी की नियुक्ति मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है. ब्रिटेन जैसे देश जिन्होंने कभी भारत पर राज किया था, आज हमारे पीछे खड़े हैं. भारत आज विश्व के अनेक देशों का मार्गदर्शक, सहयोगी और लोकप्रिय मित्र राष्ट्र है. वर्ष 2026 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इतने देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल इस कार्यक्रम में कई कॉमनवेल्थ राष्ट्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, यूनाइटेड किंगडम, मलावी, समोआ शामिल हैं. इन देशों के राजदूत और म्यांमार, तुर्की, मोरक्को, अल्जीरिया और युगांडा जैसे देशों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीयूष तिवारी को ट्रेड कमिश्नर का नियुक्ति पत्र प्रदान किया और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश के नागरिकों की ओर से बधाई दी. CM मोहन यादव ने उम्मीद जताते हुए कहा कि पीयूष तिवारी के पद पर नियुक्त होने से कॉमनवेल्थ देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिलेगी. संयुक्त राष्ट्र विश्व सहिष्णुता दिवस के कार्यक्रम में आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने पीयूष तिवारी को दिए गए दायित्व के लिए बधाई दी. इंवेस्टमेंट के लिए MP है अनुकूल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ब्रिटेन जैसे देश जिन्होंने कभी भारत पर राज किया था, आज हमारे पीछे खड़े हैं. इसके पीछे भारतीयों की बुद्धिमता, हमारा स्वावलंबन, हमारे संसाधन और PM मोदी का सक्षम नेतृत्व शामिल है. मध्यप्रदेश में विश्व के अनेक राष्ट्रों से व्यापार, वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में कार्य के प्रस्ताव मिल रहे हैं. मध्यप्रदेश न सिर्फ उद्योग और व्यापार बल्कि संस्कृति, खनिज, विमानन, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अनुकूल है और इन क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य की संभावनाओं को समेटे हुए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मन के भाव अच्छे हों, नागरिक श्रेष्ठ हों, अपराध न्यूनतम हो तो वह श्रेष्ठ राज्य कहलाता है. वर्ष 2004 तक मध्यप्रदेश में पांच या छह मेडिकल कॉलेज ही थे, वर्तमान में इनकी संख्या 20 हो गई है. पीपीपी मॉडल पर एक वर्ष में 12 नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होंगे. recent visitors 101

लेफ्टिनेंट कर्नल पर शोषण का आरोप लगाने वाली महिला मेजर को कोर्ट से राहत नहीं, जानें-क्या है पूरा मामला

 जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जबलपुर हाई कोर्ट (Jabalpur High Court) पीठ ने शोषण के आरोप लगाने वाली महिला मेजर की याचिका को खारिज कर दिया. महिला मेजर को कोर्ट से किसी तरह की राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और उसके नतीजे याचिकाकर्ता के खिलाफ हैं. ऐसे में अदालत इसमें कोई दखल नहीं देगी. महिला मेजर ने दायर की थी ये याचिका महिला मेजर ने अपनी याचिका में कहा था कि 2020 में उनकी पोस्टिंग सीओडी में हुई थी. जनवरी 2021 से 8 नवंबर 2021 तक एडवांस मटेरियल मैनेजमेंट कोर्स के दौरान वहां तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल ने अभद्र टिप्पणियां की और अनुचित व्यवहार करते हुए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की थी. उनका कहना था कि उनकी शिकायत करने पर भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. समिति ने दिया था ये फैसला महिला मेजर ने अपनी याचिका में शिकायत की थी कि 7 अप्रैल 2021 की शाम एक परीक्षा के दौरान, जब फैकल्टी रूम में केवल लेफ्टिनेंट कर्नल मौजूद थे, उन्होंने फिर से याचिकाकर्ता के साथ अनुचित बातें की. इसके बाद महिला ने आंतरिक शिकायत समिति को घटना की जानकारी दी. जांच के बाद 31 दिसंबर 2021 को समिति ने महिला मेजर को ही दोषी ठहराते हुए जांच के आदेश दिए थे. कोर्ट ने महिला की याचिका की खारिज इस पूरे मामले की चार्जशीट को याचिकाकर्ता महिला ने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली. इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा. यहां सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार का पक्ष डिप्टी सॉलिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव ने रखा. सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद हाई कोर्ट ने महिला मेजर की याचिका खारिज कर दी और किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया.     recent visitors 74

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, ओडिशा में रिन्यूएबल एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं

भुवनेश्वर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केंद्र ओडिशा को अक्षय ऊर्जा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने और राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन की संभावनाओं की जानकारी पाने की योजना बना रहा है। केंद्रीय मंत्री ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, "ओडिशा में रिन्यूएबल एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं, यहां 140 गीगावाट की सौर क्षमता है और इसकी लंबी तटरेखा तथा बंदरगाह के कारण हरित हाइड्रोजन में काफी अवसर है। केंद्र का लक्ष्य ओडिशा को अक्षय ऊर्जा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना और राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन की संभावनाओं का पता लगाना है। ओडिशा में फ्लोटिंग सोलर पैनल की संभावनाओं का भी पता लगाया जाएगा।" केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एक एजेंसी ने राज्य के ढेंकनाल जिले में लगभग 9,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सौर मॉड्यूल, सौर सेल और इंगोट-वेफर के उत्पादन के लिए 6,000 मेगावाट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक अन्य एजेंसी भुवनेश्वर में इन्फोवैली-II में लगभग 730 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सौर मॉड्यूल और सेल के उत्पादन के लिए 1,000 मेगावाट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी स्थापित कर रही है। अपने संबोधन के दौरान, जोशी ने घोषणा की कि 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एमएनआरई द्वारा विद्युत मंत्रालय के सहयोग से सभी हितधारकों के साथ एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अगले छह वर्षों में 288 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके लिए ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर सहित 42 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी हितधारकों को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि दो दिवसीय कार्यक्रम में 117 उद्योग जगत के लीडर और विभिन्न राज्यों -सार्वजनिक उपक्रमों के 67 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें 12 प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादक राज्यों की भागीदारी रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘पंचामृत’ लक्ष्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी के लक्ष्य पर जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एमएनआरई रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में स्टार्टअप के लिए हैकाथॉन का आयोजन करेगा। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए विद्युत मंत्रालय के सहयोग से रिसर्च और विकास के लिए एक नया जॉइंट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस भी स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) को शीघ्र अंतिम रूप देने और नवीकरणीय खरीद दायित्वों (आरपीओ) को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया। recent visitors 66

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस केबिन के बाहर से गोलियां चलाईं, कर्मचारी घायल, हुई फरार

नई दिल्ली दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के वजीराबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। पेट्रोल पंप के ऑफिस में करीब दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गईं, जिससे वहां काम कर रहे पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10:38 बजे हुई, जब दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस केबिन के बाहर से गोलियां चलाईं और फिर घटनास्थल से फरार हो गए। गोलीबारी में घायल अंशुल राठी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो कांच के टुकड़ों से घायल हो गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि अंशुल राठी छह साल से पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी ने पुलिस को बताया कि यह घटना संभवत: पुरानी रंजिश के कारण हुई हो सकती है। हरीश चौधरी गोकुलपुरी इलाके का निवासी है और उस पर कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं। हालांकि, पंप के सुपरवाइजर अंशुल राठी के परिवार और जानकारों से बातचीत करने पर यह जानकारी मिली कि उनका किसी से कोई निजी विवाद नहीं था। एक शख्स ने बताया, “बदमाशों का टार्गेट हरीश चौधरी थे। उन्होंने 20-22 राउंड गोलियां चलाई। ऑफिस के अंदर और बाहर दोनों जगह गोलियों के निशान ही नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस का खौफ बदमाशों के अंदर से निकल गया है। दिल्ली अब क्राइम सिटी बन चुकी है। हमारे पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है।” प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक “गोकुलपुरी के मुकुल डीजल पंप पर 20-22 राउंड गोलियां चली हैं। देर रात करीब 10-11 बजे के बीच की वारदात थी।” पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। recent visitors 72