भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, 2 पकड़ाए

भोपाल भोपाल के गायत्री नगर में रहने वाले फील्ड इंजीनियर प्रमोद कुमार को उनके ही घर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6 घंटे तक बंधक बनाने के मामले में पुलिस कानपुर देहात स्थित उनके गांव पहुंच गई। वहां 2 दिनों से डेरा डाले हुए है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवक गिरफ्तार। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांव के अन्य लोग बड़ी संख्या में ऑनलाइन ठगी करने वाले नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के इस मामले में अलग-अलग नंबरों के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया आरोपियों के गांव में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों ने इंजीनियर को धमकाने के लिए जिन तीन नंबरों का इस्तेमाल किया, वे सभी नंबर बंद हैं। ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस बुधवार दोपहर तक आरोपियों ने इंजीनियर प्रमोद कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर 3.50 लाख रुपए की मांग की। इसी दौरान पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली थी। कानपुर पुलिस को भी तुरंत इस मामले का इनपुट दिया गया। हालांकि, पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे, और उनका नंबर तब से बंद है। हालांकि दो संदेहियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने कानपुर देहात स्थित आरोपियों के गांव में रहने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों से भी दो दिनों में पूछताछ की हैं। मोबाइल में किसका कॉल आ रहा, यह तक उन्हें पता था इंजीनियर प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कॉलर ने कहा कि उनके नंबर से अलग-अलग लोगों को कॉल कर फिरौती मांगी जा रही है और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उसने उनका पता कन्फर्म कराया और मोबाइल पर आ रही वेटिंग कॉल के बारे में भी पूछा। कॉलर ने वेटिंग कॉल करने वाले का नाम भी बताया। इंजीनियर ने कहा, "मैं घबरा चुका था कि मेरे मोबाइल पर आ रही कॉल्स को भी पुलिस देख रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेरे फोन में मौजूद दूसरी चीजों के बारे में भी बताया।" recent visitors 112

छतरपुर पुलिस ने फरार इनामी बदमाश एवं फरार वारंटी को तलाश कर गिरफ्तार किया जा रहा

छतरपुर माह सितंबर में थाना गुलगंज क्षेत्र के बिजावर रोड बक्सवाहा हार से भैंसे चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। आरोपी फरार हो गए थे जिनकी तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी। थाना गुलगंज पुलिस ने पशु चोरी के अपराध में फरार 4 आरोपी 1. प्रकाश यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 2. पुष्पेंद्र यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 3. रज्जू यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 4. भज्जू राजपूत निवासी ग्राम भारतपुरा थाना बिजावर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रकाश यादव एवं पुष्पेंद्र यादव के विरुद्ध पूर्व से मारपीट संबंधी चार-चार अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त  कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा , उनि डीपी व्यास, प्रआर. कैलाश राजपूत ,प्रआऱ प्रवेश तिवारी , रूपेश, राजाराम , आर. भरत कुमार बेदी , आर. सतीष , कृष्ण प्रताप सिंह , मुकेश, राहुल, शीलेन्द्र, कैलाश, घनश्याम, अवनीश की भूमिका रही। recent visitors 69

CG श्रम विभाग का आज कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

कोरबा छत्तीसगढ़ श्रम विभाग (Chhattisgarh Labour Department) द्वारा 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा (Korba) में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (Lakhan Lal Devangan) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. श्रमिक सम्मेलन (Labour Conference) में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा. इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20 लाख 33 हजार रुपये की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को एक करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा. सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46 करोड़ 60 लाख 53 हजार 993 रुपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा. सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे. इन योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित कोरबा में आयोजित होने वाले खास सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, आदि से लाभान्वित किया जाएगा. recent visitors 68

283 रन और 23 छक्के… तिलक-सैमसन ने गेंदबाजों की निकाली धूल, बनाया T20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

जोहानिसबर्ग सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हरा दिया है. सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 135 रनों से जीत दर्ज की. यह रनों के लिहाज से अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 14 दिसंबर 2023 को इसी मैदान पर 106 रनों से हराया था. मौजूदा मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद टीम इंडिया ने 284 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 18.2 ओवर में 148 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया. अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. जबकि भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिली. हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए. साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोरकार्ड: (148 रन, 18.2 ओवर) बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन रीजा हेंड्रिक्स क्लीन बोल्ड अर्शदीप सिंह 0 1-1 रयान रिकेल्टन कैच- संजू सैमसन हार्दिक पंड्या 1 2-1 एडेन मार्करम कैच- रवि बिश्नोई अर्शदीप सिंह 8 3-10 हेनरिक क्लासेन LBW आउट अर्शदीप सिंह 0 4-10 डेविड मिलर कैच- तिलक वर्मा वरुण चक्रवर्ती 36 5-96 ट्रिस्टन स्टब्स LBW आउट रवि बिश्नोई 43 6-96 एंडिले सिमेलाने कैच- रवि बिश्नोई वरुण चक्रवर्ती 2 7-105 गेराल्ड कोएत्जी कैच- संजू सैमसन अक्षर पटेल 12 8-131 केशव महाराज कैच- तिलक वर्मा अक्षर पटेल 6 9-141 लुथो सिपम्ला कैच- अक्षर पटेल रमनदीप सिंह 3 10-148 संजू-तिलक के शतकों से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (36) ने ओपनिंग में 73 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद संजू ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर रिकॉर्ड 93 गेंदों पर नाबाद 210 रनों की साझेदारी कर डाली. संजू सैमसन ने 51 बॉल और तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक जमाया. संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि तिलक ने 47 गेंदों पर 120 रन जड़ दिए. संजू का यह टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा, जो उन्होंने पिछले 5 मैचों में जमाए हैं. दूसरी ओर तिलक वर्मा का यह दूसरा शतक रहा. उन्होंने भी यह दोनों सेंचुरी इसी सीरीज में लगातार लगाई हैं. जबकि अफ्रीकी टीम के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपम्ला ने लिया. टी20 इतिहास में पहली बार ICC फुल नेशन मेंबर टीमों के बीच में किसी टीम के दो बल्लेबाजों ने एक साथ शतक जमाए हैं. यह इतिहास हो गया है. ओवरऑल इस फॉर्मेट में ऐसा तीसरी बार हुआ है. दूसरा रिकॉर्ड भारतीय टीम ने इस मैच में 1 विकेट पर 283 रन बनाए. यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2 अक्टूबर 2022 को 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे. भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (283/1, 20 ओवर) बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन अभिषेक शर्मा कैच- हेनरिक क्लासेन लुथो सिपम्ला 36 1-73 अफ्रीका के खिलाफ 6 सीरीज से हारा नहीं है भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड धांसू है. पिछली 6 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) से भारतीय टीम हारी नहीं है. इस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम अजेय रथ पर सवार है. पिछली 6 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से 3 में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) खेली गईं. इस दौरान भारत ने 5 और अफ्रीका ने 2 जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं. भारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से टीम हारी नहीं है. टी20 मैचों में भी भारतीय टीम बेमिसाल बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसके घर में दोनों ही मामलों में भारतीय टीम का टी20 मैचों में रिकॉर्ड धांसू है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 मैच हुए, जिसमें भारत ने 18 जीते और 12 हारे हैं. जबकि साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम ने कुल 19 टी20 मैच खेले, जिसमें से 13 जीते और सिर्फ 5 हारे हैं. इसी देश में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था. भारत-अफ्रीका के बीच टी20 में हेड-टु-हेड कुल टी20 मैच: 31 भारत जीता: 18 साउथ अफ्रीका जीता: 12 बेनतीजा: 1 अफ्रीका में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड कुल टी20 मैच: 19 जीते: 13 हारे: 5 बेनतीजा: 1 recent visitors 113

राज ठाकरे ने कहा, रैली करने की मुझे अनुमति नहीं मिली, इसकी बजाए मैं मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि 17 नवंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी रैली नहीं करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग (EC) ने इसकी अनुमति नहीं दी है. ठाकरे ने कहा इसके बजाए वह मन से उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. रैली की बजाय दौरा करूंगा- राज ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे ने कहा, "रैली करने की मुझे अनुमति नहीं मिली है और मेरे पास बैठक करने के लिए 1.5 दिन ही शेष है, ऐसे में 1.5 दिनों में रैलियां करनी मुश्किल है. इसकी बजाए मैं मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा." गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने 17 नवंबर को प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, जिसे लेकर दोनों ही पार्टियों के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए चुनाव आयोग की अनुमति नहीं मिली है. 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार 18 नवंबर को शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएंगे.   17 नवंबर को बाल ठाकरे की पुण्यतिथि साल 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद से ही बाल ठाकरे की पहली दशहरा रैली का स्थल शिवाजी पार्क ही था. मैदान पर दशहरा रैली तभी से ही शिवसेना की पहचान बन गई. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे चचेरे भाई हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी ने 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में एक रैली करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी. 17 नवंबर के दिन ही शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि भी है. साल 2012 में मृत्यु के बाद बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में ही किया गया था.  recent visitors 133

महाराष्ट्र में 158 निर्वाचन क्षेत्र तय करेंगे कि राज्य की सत्ता की चाबी महायुति के पास जाएगी या महाविकास अघाड़ी के पास

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 158 निर्वाचन क्षेत्र तय करेंगे कि राज्य की सत्ता की चाबी महायुति के पास जाएगी या महाविकास अघाड़ी के पास. इन 158 निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी बनाम कांग्रेस, शिंदे की शिवसेना बनाम, ठाकरे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी बनाम शरद पवार की एनसीपी है. लेकिन, आरएसएस को चिंता बीजेपी की नहीं, बल्कि उन 83 सीटों की है, जहां शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवार का शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद पवार से मुकाबला है. ये 83 सीटें तय करेंगी कि राज्य में बीजेपी कांग्रेस से बेहतर है या नहीं, असली शिवसेना शिंदे की है या ठाकरे की और असली राष्ट्रवादी अजित पवार है या शरद पवार. 2019 के बाद बदले समीकरण 2019 के विधानसभा चुनावों की अगर बात करें तो महायुति और महा विकास अघाड़ी में दो पार्टियां थीं, जो मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी और एनसीपी शिवसेना के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी. लेकिन, 2019 के बाद बदले समीकरण में महायुति और महा विकास अघाड़ी में तीन-तीन पार्टियों का गठबंधन बन गया. इसलिए 2024 के विधानसभा चुनाव में सीधी लड़ाई का समीकरण बन गया है. कहां किसके बीच होगी सीधी टक्कर • विदर्भ की 35, मराठवाड़ा की 10, पश्चिमी महाराष्ट्र की 12, मुंबई की 8, उत्तरी महाराष्ट्र की 6 और कोंकण की 4 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है. • महाराष्ट्र की 75 सीटों पर बीजेपी बनाम कांग्रेस का मुकाबला है. • दूसरी सीधी लड़ाई दोनों शिवसेना के बीच हो रही है. शिंदे की शिव सेना 46 सीटों पर ठाकरे की सेना के खिलाफ खड़ी है. विदर्भ में 5 सीटों पर दोनों शिवसेना आमने-सामने हैं, जबकि मराठवाड़ा में 10, पश्चिम महाराष्ट्र में 8, मुंबई में 10, उत्तर महाराष्ट्र में 4 और कोंकण में 9 सीटों पर दोनों शिवसेना आमने-सामने हैं. • महाराष्ट्र की 37 विधानसभा सीटों पर एनसीपी अजित पवार और एनसीपी शरद पवार के बीच मुकाबला है. वे दोनों विदर्भ में 3 सीटों, मराठवाड़ा में 6 सीटों, पश्चिम महाराष्ट्र में 21 सीटों, मुंबई में 1, उत्तरी महाराष्ट्र में 3 और कोंकण में 3 सीटों पर लड़ने जा रहे हैं. • 38 विधानसभा सीटों पर शरद पवार की एनसीपी का बीजेपी उम्मीदवारों के साथ मुकाबला है.   • 19 सीटों पर कभी सहयोगी रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना के उम्मीदवार कांग्रेस के खिलाफ खड़े हैं. इन सीटों पर सीधी लड़ाई यह तय करेगी कि राज्य की सत्ता पर कौन बैठेगा. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को आरएसएस को शिंदे और अजित पवार की 83 सीटों की चिंता है. अगर इन 83 सीटों पर दोनों पार्टियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो खेल बिगड़ सकता है. इसलिए बीजेपी ने इन सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. recent visitors 72

महाराष्ट्र के चुनाव के बाद यूपी में छिन जाएगी सीएम योगी की कुर्सी, अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच नेताओं की बयानबाजी अब आए दिन तेज होते जा रही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को करहल में उपचुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित किया. अखिलेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधे जुबानी हमला बोला तो एक बड़ा दावा भी कर दिया. अखिलेश यादव ने करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'महाराष्ट्र के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की कुर्सी भी छिन जाएगी. यह हमारे मुख्यमंत्री जी समाज में अंदर ही अंदर बारूद बिछा रहे हैं लेकिन उनके नीचे सुरंग खुद रही है. यह जो बारूद बिछा रहे हैं वह इसलिए बिछा रहे हैं कि उनकी कुर्सी भी खतरे में है. सभी लोग आप मदद करना.' सपा प्रमुख ने कहा कि करहल से ऐतिहासिक जीत होगी. बांटने की राजनीति कामयाब नहीं होगी. यहां जनता और किसानों को परेशान किया जा रहा है. नौजवानों को उलझाकर नौकरी नहीं दिया जा रहा है. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. सभी सीट हार रही BJP- सपा प्रमुख उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी 9 सीटों पर हारने जा रही है. बीजेपी के अंदर के लोग, सहयोगी दल भी बटेंगे तो कटेंगे के नारे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. बुलडोजर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं, अधिकारियों को कार्रवाई का सामान करना पड़ेगा. नौजवानों की बातों को मानना चाहिए, जो दावे करते हैं कि हम रिकार्ड परीक्षा करवा सकते हैं तो उनकी मांगों को मानना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि डिवाइड एंड रूल यहां की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती है, यह अंग्रेजों के रास्ते पर चल रहे है इसे देश कभी स्वीकार नहीं कर सकती है. बता दें कि अखिलेश यादव ने बीते 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. उनके इस्तीफा देने के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. वह अब लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बन गए हैं.   recent visitors 83