छत्‍तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल, 36 अफसरों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं. चुनाव की घोषणा के पहले अफसरों के ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो गया है. पुलिस विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. पीएचक्यू ने शुक्रवार की देर रात अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की है. इनमें 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 25 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) शामिल हैं. अंतागढ़ के एसडीओपी अमरनाथ सिदार को उप पुलिस अधीक्षक रायपुर पदस्थ करते हुए गृहमंत्री का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है. इन अफसरों का ट्रांसफर जारी सूची के मुताबिक़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा, शैलेंद्र कुमार पांडे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी, दुर्ग की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग बनाया गया है. इसके अलावा गरिमा द्विवेदी को गरियाबंद का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,मोनिका ठाकुर को बालोद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेंद्र जायसवाल बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे. मेघा टेंभुरकर को सेनानी, 3री वाहिनी अमलेश्वर दुर्ग में पदस्थापना दी गई है यूलैंडन यार्क को बीजापुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उद्यन बेहार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर निमिषा पांडेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ और दिनेश कुमार सिन्हा को कांकेर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. डीएसपी का भी ट्रांसफर एएसपी के अलावा 25 सीएसपी रैंक के अफसरों का अभी ट्रांसफर हुआ है. उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूटे को  जांजगीर-चांपा, रागिनी मिश्रा को एसडीओपी कुरूद,  इरफान हसन काजी को  सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, अकीक खोखर को सहायक सेनानी, 13वीं वाहिनी बांगो,  ललिता मेहर को एसडीओपी सरायपाली, रमेश चंद्रा को  उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंजूलता बाज को  बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा जशपुर,  मिलिंद पाण्डेय को बागबहरा एसडीओपी बनाया गया है. इसके अलावा दिलीप कोसले को एसडीओपी बगीचा जशपुर, अरूण नेताम को एसडीओपी केशकाल, मयंक तिवारी को  एसडीओपी, मुंगेली, सतीश ठाकुर को  उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर (नवा रायपुर) रश्मित कौर चांवला को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और कविता ठाकुर को उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ट्रांसफर किया गया है. सिदार बने गृहमंत्री के सुरक्षा अधिकारी इसी प्रकार सुमित गुप्ता को एसडीओपी चंद्रपुर, शिवचरण सिंह परिहार को  उप पुलिस अधीक्षक यातायात, बिलासपुर,  आकर्षि कश्यप को  उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग, अखिलेश कौशिक- एसडीओपी बोड़ला, कवर्धा, मोनिका सिंह परिहार को  सहायक सेनानी 17वीं वाहिनी, छसबल, कवर्धा, संजय तिवारी को सहायक सेनानी, 2वीं वाहिनी, छसबल, सकरी बिलासपुर, अमरनाथ सिदार को उप पुलिस अधीक्षक रायपुर पदस्थ करते हुए गृहमंत्री का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है. निमितेश सिंह को एसडीओपी पंडरिया, कवर्धा, आशीष शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कवर्धा, सतीश धुर्वे  को उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा, दुर्ग, साधना सिंह को रायगढ़ का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. recent visitors 80

विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मजबूत करने RSS ने चलाया महाअभियान, 65 संगठन भी साथ

मुंबई  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने 65 से भी ज्यादा सहयोगी संगठनों के जरिए महाराष्ट्र में 'सजग रहो' नाम से एक अभियान चला रहा है। इस अभियान का मकसद सिर्फ विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मजबूत करना ही नहीं है, बल्कि इसे 'हिंदुओं को बांटने और उन्हें और भी छोटे-छोटे समूहों में विभाजित करने के बड़े प्रयास' के खिलाफ एक जवाबी कार्रवाई के तौर पर भी देखता है। आरएसएस का मानना है कि इस प्रयास का असर राजनीति से भी आगे तक होगा। यह अभियान ऐसे समय में चलाया जा रहा है जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस दौरान बीजेपी और महायुति को हिंदू वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कोशिशें भी तेज़ होती दिखाई दे रही हैं। आरएसएस का 'सजग रहो' अभियान लोकसभा चुनावों और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाल ही में हुए हमलों के बाद चलाए जा रहे तीन राष्ट्रीय अभियान का सबसे नया हिस्सा है। इस तीन सूत्रीय अभियान के पहले दो सूत्र हैं योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी 'बांटेंगे तो काटेंगे' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी 'एक है तो सेफ हैं'। पीएम ने धुले में दिया था ये बयान प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक है तो सेफ है' टिप्पणी धुले में की थी, जहां बीजेपी-आरएसएस का कहना है कि मालेगांव में मुस्लिम वोटों के एकजुट होने के कारण लोकसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के वाशिम में कहा था 'एक है तो नेक हैं'। यहां 'नेक' का मतलब है कि अगर हिंदुओं को बांटा नहीं गया तो वे नेक बने रहेंगे। उन्हें सिर्फ़ आत्मरक्षा के हिंसा का सहारा लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। "किसी के खिलाफ नहीं है ये अभियान' हालांकि संघ के सूत्रों ने कहा कि 'सजग रहो' और 'एक है तो सेफ हैं' किसी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इनका मकसद हिंदुओं के बीच जाति विभाजन को खत्म करना है। बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि आरएसएस के 'स्वयंसेवकों' और 65 से ज़्यादा गैर सरकारी संगठनों द्वारा इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए बैठकें आयोजित की जा रही हैं। संघ के सूत्रों के मुताबिक, हालांकि इस अभियान का तात्कालिक उद्देश्य महाराष्ट्र चुनाव हैं, लेकिन यह एक बड़ी घटना के जवाब में वैचारिक और बौद्धिक प्रतिक्रिया के उभार को दर्शाता है। यह घटना यह है कि जहां एक तरफ हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ़ मुस्लिम अपने मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर वोट बैंक के रूप में उभर रहे हैं और उनका मकसद बीजेपी को सत्ता से बाहर देखना है। इस अभियान में ये शामिल इस अभियान में शामिल समूहों में चाणक्य प्रतिष्ठान, मातंग साहित्य परिषद और रणरागिनी सेवाभावी संस्था शामिल हैं। महाराष्ट्र में संघ की सभी चारों 'प्रांत' या क्षेत्रीय इकाइयां- कोंकण (मुंबई और गोवा सहित), देवगिरि (मराठवाड़ा), पश्चिम महाराष्ट्र (जिसमें नासिक और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं) और विदर्भ (जहां RSS का मुख्यालय है) शाखा स्तर पर बैठकें आयोजित करके इस अभियान में शामिल हैं। इस अभियान के मुख्य आकर्षणों में से एक है धुले लोकसभा और मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट के नतीजों का उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करना। यह उस चीज़ की ओर इशारा करता है जिसे संघ 'मालेगांव मॉडल' कहता है और जिसके बारे में उसका कहना है कि इससे 'बंटे हुए' हिंदू समुदाय को नुकसान पहुंचा है। आधिकारित तौर पर इस अभियान की जिम्मेदारी नहीं ले रहा आरएसएस आरएसएस आधिकारिक तौर पर संगठन के तौर पर इस अभियान की ज़िम्मेदारी नहीं ले रहा है, बल्कि इसे केवल 'स्वयंसेवकों की एक पहल' बता रहा है। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि स्वयंसेवकों ने हिंदू समाज को यह बताने की अगुवाई की है कि उन्हें जाति के आधार पर विभाजित नहीं होना चाहिए, खास तौर पर ऐसे समय में जब राज्य में मराठा-ओबीसी विभाजन गहरा गया है। recent visitors 71

महाकाल :सुरक्षाकर्मी ने भस्म आरती दर्शन के नाम पर की ठगी, केस दर्ज

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाले सुरक्षागार्ड के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर बेंगलुरु के श्रद्धालु से 16,500 रुपये लेने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार तडके भस्म आरती के दौरान मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान, मंदिर में सुरक्षा देने वाली क्रिस्टल कंपनी का कर्मचारी लवजीत शंख द्वार से चार श्रद्धालुओं को भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के लिए मंदिर परिसर में लाता हुआ दिखाई दिया। चैकिंग के दौरान, श्रद्धालुओं के पास परमिशन नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन्होंने गार्ड को परमिशन के लिए रुपये दिए हैं। इसके बाद कर्मचारी लवजीत को महाकाल चौकी को सौंपकर उसके खिलाफ जांच के लिए लिखा गया। घटना के पांच दिन बाद, आरोपी लवजीत के खिलाफ महाकाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। झांसा देकर श्रद्धालुओं से ऐंठे 16,500 रुपये महाकाल पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर को बेंगलुरु, कर्नाटक से महाकाल के दर्शन करने के लिए मरप्पा अपने परिवार के साथ उज्जैन आए थे। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में प्रवेश के लिए मंदिर कर्मचारी से संपर्क किया। इस दौरान एक युवक ने उन्हें भस्म आरती की परमिशन दिलाने का झांसा दिया और दर्शन कराने के नाम पर रुपयों की मांग की। श्रद्धालु युवक के झांसे में आ गए और उन्होंने 16,500 रुपये भस्म आरती दर्शन के नाम पर उसे दे दिए।  recent visitors 71

सैमसन ने की छक्कों की बरसात, पहले मैच में भारत ने दर्ज की शानदार जीत

डरबन  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (8 नवंबर) को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 61 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 203 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 17.5 ओवरों में 141 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा. बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर 202 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मैच में सिर्फ 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. संजू ने 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल रहे. SA की पारी की हाइलाइट्स: वरुण-बिश्नोई को 3-3 विकेट 203 रनों को चेज करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. अर्शदीप स‍िंंह ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान एडेन मार्करम को 8 रनों पर चलता कर द‍िया. मार्करम व‍िकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच थमा बैठे. ट्र‍िस्टन स्टब्स (11) लय में लग रहे थे, लेक‍िन उनको आवेश खान ने सूर्या के हाथों कैच आउट करवाया. रयान रिकेल्टन (21) जमे हुए लग रहे थे, पर वो 5.2 ओवर में वरुण चकवर्ती की गेंद पर फ‍िरकी में फंसकर त‍िलक वर्मा को कैच थमा बैठे. इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर रयान के आउट होते ही 44/3 हो गया. यहां से डेविड मिलर (18) और हेनरिक क्लासेन (25) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी करके टीम को संभालने की कोशिश की. मगर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर दिया. फिर स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी एक ही ओवर में पैट्रिक क्रुगर (1) और एंडिले सेमिलाने (6) को भी सस्ते में चलता कर दिया. सेलिमाने के आउट होने के समय अफ्रीकी टीम का स्कोर 93/7 रन था. यहां से भारतीय टीम की जीत औपचारिकता थी. मार्को जानसेन (12), गेराल्ड कोएट्जी (23) और केशव महाराज (5) आउट होने वाले आखिरी तीन बल्लेबाज रहे. भारत की ओर से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को तीन-तीन विकेट मिला. वहीं आवेश खान के खाते में दो विकेट गए. भारत की पारी की हाइलाइट्स: डरबन में संजू सैमसन शो इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने चौथे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा (7 रन) का विकेट गंवा दिया. अभिषेक को गेराल्ड कोएट्जी ने कप्तान एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया.अभिषेक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 24/1 रन था. इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला. पावरप्ले में भारत ने एक विकेट पर 56 रन बनाए. पावरप्ले के बाद भी संजू की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के की मदद से सिर्फ 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि संजू के अर्धशतक जड़ने के कुछ देर बाद ही भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव (21) के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. सूर्यकुमार को पैट्रिक क्रुगर ने एंडिले सिमेलाने के हाथों कैच आउट कराया. सूर्या और संजू के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की पार्टनरशिप हुई. हालांकि सूर्या के आउट होने का संजू पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उन्होंने 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. संजू ने शतकीय पारी तक पहुंचने के दौरान 7 चौके और 9 छक्के लगाए. संजू का टी20 इंटरनेशनल में ये लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पहले उन्होंने 12 अक्टूबर को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाए थे. संजू के शतक के कुछ देर बाद ही भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर चलते बने. तिलक ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 18 गेंदों पर 33 रन बनाए. संजू सैमसन की बात करें तो वो चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. सैमसन ने 10 छक्के और 7 चौके की मदद से 50 गेंदों पर 107 रन बनाए. संजू को नकाबा पीटर ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया. संजू के आउट होने के समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 175 रन था. भारत ने इसके बाद हार्दिक पंड्या (2), रिंकू सिंह (11), अक्षर पटेल (7) और रवि बिश्नोई (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. भारत नतीजतन 225 के करीब भी नही पहुंच सका. साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इन खिलाड़ियों को पहले टी20 में नहीं मिला चांस इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी बेस्ट इलेवन को उतारा है. विजयकुमार वैशाक, यश दयाल और रमनदीप सिंह को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला. जबकि जितेश शर्मा भी इस मुकाबले से बाहर बैठे. उधर साउथ अफ्रीका की ओर से ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने ने अपना डेब्यू मुकाबला खेला. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं. इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 जीती है. जबकि 3 सीरीज ड्रॉ रही. भारत को आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2015 में द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 सीरीज से हारी नहीं है. इस दौरान 2 सीरीज में भारत को जीत मिली. वहीं 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है. recent visitors 84

उप राष्ट्रपति धनखड़ कालिदास समारोह में होंगे शामिल, उज्जैन आयेंगे

उज्जैन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवम्बर को उज्जैन आयेंगे। उप राष्ट्रपति उज्जैन कालिदास समारोह में शामिल होंगे और भगवान श्रीमहाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने उप राष्ट्रपति के उज्जैन आगमन को लेकर तैयारियों, कानून-व्यवस्था सहित सुरक्षा की शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 86

12 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इगास पर्व के कारण सरकारी अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल, बैंक

नई दिल्ली नवंबर 2024 का महीना छुट्टियों का अवसर लेकर आया है। शुरुआत से ही कई राज्यों में पब्लिक हॉलिडे रहा है, और आने वाले दिनों में भी कई महत्वपूर्ण त्योहारों और अवसरों के कारण छुट्टियां रहेंगी। 12 नवंबर को छुट्टी है या नहीं? 12 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इगास पर्व के कारण सरकारी अवकाश है, जिसे बूढ़ी दिवाली भी कहते हैं। उत्तराखंड में यह लोकपर्व दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है, इस मान्यता के साथ कि श्री राम के अयोध्या लौटने की खबर यहां 11वें दिन पहुंची थी। इस मौके पर उत्तराखंड में सभी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। 13 नवंबर को छुट्टी है या नहीं? 13 नवंबर को रायपुर में विधानसभा चुनाव के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के साथ-साथ बैंकों की भी छुट्टी रहेगी। मतदान केंद्रों के आसपास 12 नवंबर को भी शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 15 नवंबर को क्यों रहेगी छुट्टी? 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती के साथ कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व मनाया जाएगा, जिस कारण कई राज्यों में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया है। इस दिन पंजाब, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। नवंबर के बाकी दिनों में भी बैंक और संस्थान विशेष अवसरों पर बंद रह सकते हैं, इसलिए अपने शहर की स्थानीय छुट्टियों की जानकारी जरूर लें।   recent visitors 69

इंदौर एयरपोर्ट पर नए साल से हर यात्री को मिल सकती है वीआईपी सुविधा, बस शुल्क चुकाना होगा

इंदौर इंदौर एयरपोर्ट पर मीट एंड ग्रीट सुविधा शुरू हुई है। इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को एयरपोर्ट पर वीआईपी जैसा सत्कार होगा। थोड़े से पैसे चुकाकर पर्सनल अटेंडर यात्री ले सकते है, जो चेक-इन, बोर्डिंग,टैक्सी बुक करने से से लेकर सामान उठाने में आपकी मदद करेगा। देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर यह सुविधा मौजूद है। नए साल से यह सुविधा एयरपोर्ट पर शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए है। इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का शुल्क चुकाना होगा। अकेले सफर कर रहे बुर्जुग, नाबालिगों को इससे फायदा होगा,क्योकि अटेंडर एयरपोर्ट की हर गतिविधियों से अच्छी तरह वाकिफ है और उनकी मदद से काम आसान हो जाएंगे। कई बार बुुर्जुग अकेले सफर करते है और उनके बच्चों को विमान से कैब बुक करने और सामान उठाने में आने वाली परेशानी को लेकर अक्सर चिंता रहती है। इस सुविधा के तहत वे अटेंडर बुक कर बुर्जुगों को उनका नंबर देकर निश्चिंत हो सकते है। इस सुविधा के तहत कन्वेयर बेल्ट से सामान सहित टर्मिनल तक छोड़ने के 300 रुपये चुकाना होंगे। इसके अलावा एंट्री गेट से बोर्डिंग गेट तक सामान सहित छोड़ने के लिए 300 रुपये का शुल्क है। ट्रांसपोर्ट और होटल बुकिंग में मदद और सलाह देने के 100 रुपये रहेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने वालों के लिए कंपनी अलग से विशेेष ट्राली भी उपलब्ध कराएगी। recent visitors 87