जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई : सीएम योगी

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मोरना में विधानसभा उपचुनाव में मीरापुर सीट के अपने पक्ष के उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। यह सपा का नया ब्रांड है। यह बेटी-बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा 2012 से 2107 के बीच में एक नारा चलता था। एक बार मैं मुजफ्फरनगर आया था, तब एक नौजवान भीड़ से कह रहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। आज मैं कह सकता हूं, जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। इनके कारनामे अयोध्या और कन्नौज में देखने को मिले हैं। इनको लोकलाज नहीं है। बेटियों और बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। इनके वास्तविक संस्कार देखने हैं तो सपा के सोशल मीडिया के हैंडल देखें, कितने घटिया स्तर की बातें करते हैं। यह सपा के चरित्र को दिखाता है। डबल इंजन की सरकार बेटी और बहन के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के परिणाम आने वाले हैं। पहले जो उपेक्षित रहते थे। अब कोई दिक्कत नहीं है। बागपत, शामली, बुलंदशहर के लोगों को बड़े आराम से नौकरी मिल रही है। यहां के व्यापारियों की भी सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। बेटी-बहन का सम्मान करने वाले लोग चाहिए, भाजपा और रालोद आपको यह गांरटी देने आई है कि यह काम केवल हम करेंगे। हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह जी हैं, हमारे आदर्श धर्म सिंह कोतवाल जैसे महान क्रांतिकारी हैं, हमारे आदर्श भारत माता का वह लाल है, जो खुद को बलिदान कर रहा है। हम एक ही बात कहते हैं कि हर काम देश के नाम होना चाहिए, पीएम मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास' की योजना चलाई, 'विकास सबका, सम्मान सबका, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।' उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस में तलाक सा हो गया है। दोनों दलों के बीच खटपट हो गई है। लोकसभा चुनाव में लोगों को बरगलाया, जनता को गुमराह किया। गलत मार्ग पर ले जाने का प्रयास किया। अवसर है अब इस सपा का सफाचट करने का। सपा के यहां उम्मीदवार मुजफ्फरनगर दंगे के सरगना हैं। हथियारों का जखीरा मिला था। सपा के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास पर सम्मानित करते थे। सपा की सरकार में पलायन का दंश देखा। व्यापारी उत्तर प्रदेश छोड़ने के लिए मजबूर था। आज बहन-बेटियों के सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अब यूपी में दंगा नहीं हो रहा है, ना पलायन हो रहा है। जल्दी मुजफ्फरनगर को रैपिड ट्रेन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 60 हजार पुलिस भर्ती का परिणाम आने वाला है, यहां का युवा खेलता है, जो पहले मेडल लाते थे, अब इन जिलों के युवा बड़ी संख्या में भर्ती होते हैं। खिलाड़ियों के लिए नई पॉलिसी बनाई गई है। जो हमारे लिए देश के लिए मेडल जीतते हैं, उन्हें हम मेडल भी देते हैं और रुपये भी। पिछले 7.5 साल से एनडीए की सरकार सत्ता में है। कोई बेटी-बहन के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। आरोपियों को पता है कि ऐसा करने की सजा क्या होगी। उन्हें पता है दंगों की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी। recent visitors 80

आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, बाबा सिद्दी की हत्या का ‘प्लान B’ भी तैयार था

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दी की हत्या मामले में गिरफ्तार 23 साल के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी हत्या के लिए प्लान बी भी तैयार किया गया था। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कारवेनगर पुण के रहने वाले गौरव विलास को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह इस मामले से जुड़ा 16वां आरोपी है। जानकारी के मुताबिक वह वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर और गिरफ्तार आरोपी राम कनौजियाके संपर्क में था। पुछाताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि गोली चलाने का अभ्यास करने के लिए वह झारखंड गया था। मास्टरमाइंड ने दोनों ही आरोपियों को झारखंड भेजा था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गौरव और मोहोल 28 जुलाई को झारखंड गए थे और एक दिन उनकी ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद अगले ही दिन दोनों पुणे लौट आए। वे दोनों लोनकर के संपर्क में थे। झारखंड जाने से पहले गौरव ने अपने परिवार को बताया था कि वह एक दौस्त से मिलने उज्जैन जा रहा है। जांच में पता चला है कि बिश्नोई गैंग ने प्लान के तहत 6 शूटरों को हायर किया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि लोनकर ने उन्हें 25 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा दुबई की यात्रा, एक फ्लैट और गाड़ियों का भी लालच दिया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का भी इस हत्या में हाथ था। पिछळे ही महीने अनमोल को एनआईए ने अपनी वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है और 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। उसका नाम कई अन्य मामलों से भी जुड़ा हुआ है। recent visitors 161

अनिल विज की फटकार के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर काफी सुधार किये

अंबाला पहले दिन ही अनिल विज परिवहन मंत्री बनने पर एक्शन मोड़ में दिखाई दिए थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री को बस अड्डे पर कई समस्याएं मिली थी। इन समस्याओं को देखकर मंत्री भड़क गए थे और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई थी। परंतु अब अनिल विज की फटकार के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर काफी सुधार कर दिए हैं। अंबाला छावनी का बस अड्डा सबसे व्यस्त बस अड्डा है। बस अड्डे में काउंटर के पिलर पर बस के जाने की समय सारणी लिखवाई गई है। शौचालय और बस अड्डा परिसर में कई लाइटें और पंखे खराब पड़े थे। इन सभी को बदलकर चालू किया गया है। बस अड्डे के अंदर से लाल कुर्ती की ओर जाने वाला रास्ता कई सालों से खुला हुआ था। उसे अब बंद करवाया गया है जिससे अब वहां पर लाल कुर्ती के लोग गंदगी न फैंक सके। इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त SS बस अड्डा विजेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल विज पहले ही दिन परिवहन मंत्री बनने पर अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचे थे और उन्हें बस स्टैंड पर कुछ कमियां मिली थी। जैसे गंदे शौचालय, पंखे, लाइटें खराब और साफ सफाई न होना, बस स्टैंड परिसर में बोर्ड फटा मिलना। यह सब कमियां पाई गई थी जिन कमियों को हमने दूर करने का प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे। recent visitors 94

स्पा सैंटर की आड़ में जिस्फरोशी का चल रहा था धंधा, पुलिस ने 2 युवतियों सहित 7 काबू, मामला दर्ज, जांच शुरू

अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने रणजीत एवेन्यू डी ब्लॉक स्थित स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 2 युवतियों सहित 7 काबू किया है। आरोपियों की पहचान ऋषभ, जसवंत सिंह, अमृतसरपाल सिंह, महक प्रीत सिंह, अमरपाल सिंह, जसप्रीत कौर व हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। फिलहाल इंस्पैक्टर सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पैक्टर ने बताया कि इनपुट थी कि रणजीत एवेन्यू स्थित टैटू नेशन स्पा सैंटर में कुछ लोग वैश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं और आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस पर छापामारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। recent visitors 76

छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को पर्ची काटी जा रही, पार्किंग वसूली अपनी मनमर्जी कर रहे, गरमाया माहौल

लुधियाना लुधियाना में सतलुज दरिया पर छठ पूजा पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को लेकर सतलुज दरिया पर पर्ची काटी जा रही है।  इस दौरान पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जिसे लेकर लोगों में माहौल गरमा गया है। वाहन पार्क करने वाले मनोज कुमार यादव का कहना है कि पार्किंग पर्ची पर 10 रुपये लिखे हैं और उसे काटकर 50 रुपये की पर्ची थमा दी गई है। पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जो सरासर अन्याय है। यह सारा मामला कैमरे में कैद हो गया है।  recent visitors 82

ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर के पुजारी का निलंबन रद्द, ‘बटोगे तो कटोगे’ वाले बयान पर मचा था हंगामा

कनाडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर के पुजारी को निलंबन के बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। उन पर हिंसक बयानबाजी करने का आरोप था। हाल ही में खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों और वहां मौजूद लोगों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुजारी राजिंदर प्रसाद पर हिंसक बयान देने का आरोप लगा। उन्होंने अपने समुदाय के सदस्यों को 'बटोगे तो कटोगे' की चेतावनी दी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, समीक्षा के बाद मंदिर संगठन ने उन्हें 2 दिन बाद बहाल कर दिया। ब्रैम्पटन में 3 नवंबर को हिंदू सभा मंदिर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ अपुष्ट वीडियो में प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक बैनर लिए हुए थे। वीडियो में लोगों के बीच हाथापाई और मंदिर के आसपास के मैदान में एक-दूसरे पर डंडे से वार करते हुए दिखाया गया। खालिस्तानी झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों की लोगों के साथ झड़प हुई। उन्होंने मंदिर प्राधिकारियों और भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित वाणिज्य दूतावास के कार्यक्रम में भी बाधा पहुंचाई। 'विवादित बयान पर लिया गया था ऐक्शन' कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हिंदू सभा मंदिर की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि रविवार को प्रदर्शनकारियों के साथ पुजारी की विवादास्पद संलिप्तता के कारण उसे निलंबन किया गया है। हालांकि, बयान में इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि पुजारी ने हिंसक बयानबाजी की थी। ब्राउन ने पोस्ट में कहा, ‘अधिकांश सिख कनाडाई और हिंदू कनाडाई सद्भावना से रहना चाहते हैं और हिंसा बर्दाश्त नहीं करते। हिंदू सभा मंदिर के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने हिंसक बयानबाजी करने वाले पंडित को निलंबित कर दिया है। ओंटारियो सिख और गुरुद्वारा परिषद ने रविवार रात हिंदू सभा में हुई हिंसा की निंदा की है।’ प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र तरीके से और सुरक्षित माहौल में पालन करने का अधिकार है। recent visitors 59

गजब मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक हैं या भैंसों के तबेलाघर

Amazing Madhya Pradesh: Is Chief Minister Sanjeevani Clinic or Buffalo Stables? मुरैना नगर निगम के सीएम संजीवनी क्लीनिक खस्ताहाल हैं. अधिकांश क्लीनिक बंद हो गए. यहां लगे खिड़की-दरवाजे तक चोरी हो गए मुरैना। जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक शुरू किए गए. 25-25 लाख रुपए की लागत से संजीवनी क्लीनिक शुरू करने के लिए भवन बनाए गए. लेकिन अब अधिकांश संजीवनी क्लीनिक बंद पड़े हैं. यहां न कोई स्टाफ है और ना कोई इलाज होता है. शाम होते ही यहां गाय-भैंसों का डेरा जम जाता है. मुरैना के जौरी गांव में संजीवनी क्लीनिक की दुर्दशा देखकर आप दंग रह जाएंगे. इसके अलावा और भी कई स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक बंद पड़े हैं. जौरी गांव का संजीवनी क्लीनिक लावारिस मुरैना नगर निगम सीमा अंतर्गत शहर के जौरी गांव में पिछले वर्ष 2023 में 25 लाख रुपए की लागत से संजीवनी क्लीनिक की स्थापना की गई. लेकिन आज ये संजीवनी क्लिनिक बंद है. बिल्डिंग के अंदर कमरों में गाय-भैंस का गोबर पड़ा हुआ है. लोग खिड़की एवं लोहे की जालियां तोड़कर ले गए और कई दरवाजे टूटे पड़े हुए हैं. काफी समय से यह क्लीनिक बंद है. इसकी बाउंड्री भी तोड़ दी गई. जिसे बाद में मेंटेनेंस कराया गया. स्थानीय निवासी शिवाकांत उपाध्याय बताते हैं “जब यह संजीवनी क्लिनिक आरंभ हुआ था, तब यहां बीपी एवं डायबिटीज सहित कुछ अन्य जांच हुआ करती थी और 4 लोगों का स्टाफ बैठता था. लेकिन वर्तमान में यह पूरी तरह से तहस-नस पड़ा हुआ है.” मुरैना नगर निगम क्षेत्र में 14 संजीवनी क्लीनिक स्वीकृत संजीवनी क्लीनिक के पास में ही आरोग्यधाम है, जहां से ग्रामीण छोटी-मोटी बीमारियों की दवा ले लेते हैं. गंभीर बीमारियों के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है. वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में अधिकांश संजीवनी क्लीनिक की यही हालत है. बता दें कि वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संजीवनी क्लीनिक बनाने की प्रदेश में घोषणा की गई थी. नगर निगम मुरैना क्षेत्र में 14 संजीवनी क्लीनिक स्वीकृत किए गए. स्वीकृत संजीवनी क्लीनिक में से अभी तक आधे निर्मित हुए हैं जबकि आधे क्लीनिक के लिए जगह नहीं मिल पाई है, जिस कारण यह योजना अब खतरे में पड़ गई है. कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर कहीं और शिफ्ट कर दिए इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय ने बताया “14 संजीवनी क्लीनिक स्वीकृत हुए थे. 4 या 5 हमारे हैंडओवर किए गए थे. अभी तुस्सीपुरा, मुड़िया खेड़ा, छोंदा गांव, जोरी गांव, गडोरापुरा, न्यू आम पुरा क्लीनिक सही चल रहे हैं. संजीवनी क्लीनिक में केवल ओपीडी का काम होता है और दवाइयां आरोग्यधाम से मिलती हैं. अभी कुछ इसमें तब्दीली की गई है, इस वजह से कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर इधर-उधर शिफ्ट कर दिए गए हैं.” recent visitors 268