न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर सवालों के घेरे में

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विकेट को लेकर ऐसा बवाल हुआ जिससे थर्ड अंपायर भी सवालों के घेरे में आ गए। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 28 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, तब ऋषभ पंत ने 64 रनों की पारी खेल जीत की उम्मीद जगाई थी, मगर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। एजाज पटेल ने ऋषभ पंत को आउट कर भारत को बहुत बड़ा झटका दिया। ऋषभ पंत के विवादित विकेट का यह फैसला थर्ड अंपायर ने भारतीय पारी के 22वें ओवर में सुनाया। ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने कदमों का इस्तेमाल कर बॉल को डिफेंस करना चाहा, मगर गेंद ज्यादा टर्न होकर उनके पैड पर लगी और टॉम ब्लंडल ने कैच पकड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने विकेट की अपील की, मगर अंपायर ने नकार दिया। एजाज पटेल को छोड़कर न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी उत्साहित नहीं थी, मगर अपने गेंदबाज की बात सुन टॉम लैथम ने रिव्यू लेना का फैसला किया। कीवी टीम के पास यह आखिरी रिव्यू पाकी थी। थर्ड अंपायर ने पाया की जब गेंद पंत के बैट के पास से गुजरी तो एल्ट्रा एज पर कुछ हरकत हुई, मगर उसी दौरान पंत का बैट भी उनके पैड पर लगा था। एल्ट्रा एज पर हरकत देख न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए थे, तब पंत ने जाकर अंपायरों से बात की, मगर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। ऋषभ पंत के विकेट को लेकर थर्ड अंपायर के इस विवादित फैसले पर एबी डी विलियर्स समेत भारतीय फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा। recent visitors 74

तीन से सात नवंबर के बीच उत्तर भारत में तीन डिग्री तक पारा गिरने की संभावना, पड़ेगी ठण्ड: मौसम विभाग

नई दिल्ली नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी दिन के समय धूप निकल रही है। अब मौसम विभाग ने बताया है कि तीन नवंबर से ठंड दस्तक देने वाली है, क्योंकि उत्तर और पूर्वी भारत में तीन डिग्री तक पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से सात नवंबर के बीच उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, देश के किसी और हिस्से में ज्यादा मौसम में बदलाव नहीं आने वाला है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बरसात भी रिकॉर्ड की गई है। अगले सात दिनों के मौसम के बारे में बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में दो से चार नवंबर और साउथ इंटीरियर कर्नाटक और लक्षद्वीप में दो नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में बिजली कड़क सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार में पांच नवंबर को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक मिनिमम टेम्प्रेचर औसत से ज्यादा रहेगा। इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान औसत से ज्यादा रहने की संभावना है। तीन से सात नवंबर के बीच में उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी से गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 14-19 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हालांकि, आने वाले दिन में आसमान पूरी तरह से क्लियर रहेगा और 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। recent visitors 179

नाइजीरिया में 29 प्रदर्शनकारियों पर 10 संगीन आरोप, मौत की सजा संभव

अबुजा  नाइजीरिया में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 29 नाबालिग किशोरों को  आरोपी बनाया गया और इस मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें मौत की सजा दी जा सकती है। अदालत में अपनी दलील रखने से पहले उनमें से चार किशोर थकावट के कारण बेहोश होकर गिर गए थे। समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा देखे गए आरोप पत्र के अनुसार, नाइजीरिया में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कुल 76 प्रदर्शनकारियों पर 10 संगीन आरोप लगाए गए, जिनमें राजद्रोह, संपत्ति को नष्ट करना, उपद्रव मचाना और विद्रोह करना शामिल हैं। आरोप पत्र के अनुसार, नाबालिगों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है। नाइजीरिया में जीवन जीने की लागत बढ़ने के कारण हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। युवाओं के लिए बेहतर अवसरों और नौकरियों की मांग को लेकर अगस्त में हुए प्रदर्शन के दौरान कम से कम 20 लोगों को गोली मार दी गई थी जिससे उनकी मौत हो गई थी और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। नाइजीरिया में मृत्युदंड की सजा 1970 के दशक में शुरू की गई थी, लेकिन 2016 के बाद से देश में किसी को भी मौत की सजा नहीं दी गई। अबुजा के एक निजी वकील अकिंतयो बालोगन ने कहा कि बाल अधिकार अधिनियम के तहत किसी भी नाबालिग के खिलाफ अपराधिक कार्यवाही नहीं की जा सकती और न ही उसे मौत की सजा दी जा सकती है। बालोगन ने कहा, ‘‘इसलिए नाबालिगों को संघीय उच्च न्यायालय के समक्ष पेश करना ही गलत है।’’ प्रदर्शन में शामिल कुछ किशोरों की पैरवी करने वाले वकील मार्शल अबूबकर ने बताया कि अदालत ने अंततः प्रत्येक प्रतिवादी को जमानत दे दी तथा उन पर कठोर शर्तें लगाई हैं। अबूबकर ने कहा, ‘‘एक ऐसा देश जिसका कर्तव्य अपने बच्चों को शिक्षित करना है, वह इन बच्चों को दंडित करने का फैसला करेगा। ये बच्चे 90 दिनों से बिना भोजन के हिरासत में हैं।’’   recent visitors 71

ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैकस्वीनी का चयन करने की वकालत की पोंटिंग और हीली ने की

मेलबर्न,  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और इयान हीली ने भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में सलामी बल्लेबाज के खाली पड़े एक स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैकस्वीनी का चयन करने की वकालत की है। डेविड वार्नर के इस साल की शुरुआत में संन्यास लेने और स्टीव स्मिथ के अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए एक सलामी बल्लेबाज की तलाश है। मैकस्वीनी, सैम कोनस्टास, कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस जैसे खिलाड़ी इस रिक्त स्थान को भरने के दावेदारों में शामिल हैं। पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू शो’ में कहा, ‘मेरे हिसाब से इस स्थान को भरने का एकमात्र दावेदार नाथन मैकस्वीनी है, जो क्वींसलैंड में जन्मे हैं और अब दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।’’ हीली ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि लोगों ने देखा कि नाथन मैकस्वीनी किस तरह से अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वह मेरे क्लब से जुड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता भी उसके बारे में जानते हैं क्योंकि उसने हाल ही में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह चारों दावेदारों में सबसे अधिक तैयार नजर आता है।’’   recent visitors 79

त्योहार खत्म, चुनावी दंगल शुरू, CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई वन विभाग की बैठक 

Festival is over, election battle has begun, CM Dr. Mohan Yadav called a meeting of the Forest Department  भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शाम 7 बजे सीएम हाउस में वन विभाग की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री, बांधवगढ़ में 10 हाथियों के मौत के मामले में रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि सीएम ने 1 नवंबर को आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए थे। वन राज्य मंत्री, प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल और पीसीसीएफ को मौके पर जाकर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया था। साथ ही 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट मांगी थी।   त्योहार खत्म, चुनावी दंगल शुरू मध्य प्रदेश में त्योहार खत्म होते ही चुनावी दंगल शुरू हो गया है। उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज कल से अगले एक हफ्ते तक बुधनी और विजयपुर में धुआंधार प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत भाजपा के तमाम दिग्गज अगले हफ्ते दोनों विधानसभा क्षेत्र में डेरा डालेंगे।   उपचुनाव में प्रचार करने आएंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट सचिन पायलट, कमलनाथ समेत ये दिग्गज भरेंगे हुंकार 9 और 10 नवंबर को सचिन पायलट बुधनी और विजयपुर में प्रचार करेंगे  6, 7,8 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधनी और विजयपुर में जनसभा करेंगे 5 और 6 नवंबर को कमलनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह प्रचार करेंगे दिग्विजय सिंह आज से उपचुनाव के प्रचार में जुट गए 4 नवंबर को अरुण यादव बुधनी में प्रचार करेंगे। कमलेश्वर पटेल, विवेक तंखा भी प्रचार करेंगे।  सीएम डॉ. मोहन ने प्रदेशवासियों को दी भाई दूज की शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में समाहित प्रेम, समर्पण एवं मंगल कामना का यह पावन अवसर, संबंधों को अमरता प्रदान करता है। भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए कामना करने वाली बहनों का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है। recent visitors 132

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में बहुत कमी, हर हाल में आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा : राजनाथ सिंह

कानपुर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वहां तेजी से विकास हो रहा है। वहां के लोगों को भी विकास रास आ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में बहुत कमी आई है और वहां से हर हाल में आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने अपने गुरु हरिहर दास महाराज के आश्रम हरिहर धाम में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पूर्व की सरकारों की अपेक्षा अब जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है। सुरक्षा बल पूरी तरह से सजग हैं और लोगों को अब सुरक्षा बल पर भरोसा हो रहा है। सुरक्षा बल के साथ लोगों का जिस तरह से भरोसा बढ़ा है उससे ऐसी स्थिति पैदा की जाएगी कि जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से आतंकवाद का खात्मा जाे जाएगा। वहां की जनता विकास को प्रमुखता दे रही है और जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है। हाल ही में हुई आतंकवादी घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि यह जो दो-चार घटनाएं हुई हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हमारे सुरक्षा बल के जवान इन घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। बहुत सारे आतंकवादी मारे भी गए हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री सिंह कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह समेत कई प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे श्याम नगर स्थित हरिहर धाम पहुंचे जहां पर अपने गुरु हरिहर दास महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे कानपुर आईआईटी के स्थापना दिवस समारोह के लिए रवाना हुए।   recent visitors 81

मंत्री जयशंकर 3 से 8 नवंबर के बीच द्विपक्षीय वार्ता के लिए ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे

नई दिल्ली  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज 3 से 8 नवंबर के बीच महत्वपूर्ण बैठकों और द्विपक्षीय वार्ता के लिए ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने  एक बयान जारी कर कहा कि इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिसबेन की यात्रा करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्री कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (एफएमएफडी) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। वह ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में आयोजित होने वाले दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। विदेश मंत्री का ऑस्ट्रेलियाई नेतृत्व, सांसदों, भारतीय प्रवासियों, व्यापार समुदाय, मीडिया और थिंक टैंक के सदस्यों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री 8 नवंबर को आधिकारिक यात्रा के लिए सिंगापुर जाएंगे, जिसके दौरान वे आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के 8वें गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के अवसरों का पता लगाने के लिए सिंगापुर के नेतृत्व से भी मिलेंगे।     recent visitors 98