मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सफाई कर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई और उपहार दिए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में सफाई कर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई और उपहार दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के बच्चों को बड़े अपनत्व और स्नेहिल भाव से दुलारा एवं उन्हें चॉकलेट प्रदान किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक मोती लाल साहू उनके साथ थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एकात्म पथ में 11 हजार दीपों के प्रज्जवलन कार्यक्रम शामिल होने के लिए नवा रायपुर जा रहे थे। इसी बीच सीबीडी स्टेशन के पास सफाई कर्मियों को देखकर मुख्यमंत्री रूके और उनसे मुलाकात कर दीवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सफाई कर्मियों को अपनी ओर से मिठाई और उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से उन्हें शासन की ओर से मिलने वाले मानदेय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा उपस्थित थे। क्रमांक: 3660/केशरवानी/नसीम     recent visitors 80

पति की मौत, अस्पताल ने गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड पर लगा खून, झकझोर देगा डिंडौरी का मामला

डिंडोरी मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से समाज की मानवता शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला उस अस्पताल के बिस्तर को साफ करती हुई दिख रही है जिस पर कुछ समय पहले उसके पति की गोली लगने से मौत हुई थी। मामला डिंडोरी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। घटना गुरुवार को हुई जब जमीन विवाद में चार लोगों को गोली मार दी गई थी। महिला का पति भी इस घटना में घायल हो गया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल का दावा है कि महिला ने खुद ही खून साफ करने की बात कही थी ताकि सबूत इकट्ठा कर सके, लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। जानें क्या है पूरा मामला डिंडोरी के लालपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी गई। मृतकों में पिता और एक बेटा शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक शिवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवराज की पत्नी रोशनी पांच महीने की गर्भवती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो वायरल वीडियो में रोशनी एक हाथ में खून से सना कपड़ा पकड़े हुए दिख रही है और दूसरे हाथ से टिशू पेपर से बिस्तर साफ कर रही है। यह घटना गदासराय स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का स्वास्थ्य विभाग और समाज के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने चंद्रशेखर टेकाम ने सफाई देते हुए बताया कि स्टाफ मौजूद था। महिला को बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जमीन विवाद में घायल दो लोग हमारे केंद्र लाए गए थे। जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी पत्नी ने हमसे कहा कि उसे बिस्तर से खून पोंछने दिया जाए ताकि वह इसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर कर सके। उसे बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था। मुझे महिला या उसके परिवार से कोई शिकायत नहीं मिली है। recent visitors 78

दीपावली के अवसर पर राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान पहुंचीं, बनाई जलेबी, लोगों का मुंह मीठा किया

 सतना मध्य प्रदेश के सतना में प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह जलेबी बनाती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जलेबी बनाने के बाद वहां पर मौजूद लोगों का मुंह भी मीठा कराया. बताया जा रहा है कि बागरी शुक्रवार को सिंहपुर मंडल के मेढ़कानी के दौरे पर पहुंचीं थी. जलेबी का स्वाद चखाया दीपावली के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण पर पहुंची राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान जा पहुंचीं. हलवाई जलेबियां तल रहा था. तभी उन्होंने जलेबी बनाने वाला कपड़ा पकड़ लिया और इसके बाद जलेबी बनाने लगीं. जलेबी तलने के बाद उन्होंने अपनी बनाई जलेबी एक महिला और हलवाई को भी चखाई. इसके अलावा कई कार्यकर्ता भी राज्यमंत्री की बनाई गई जलेबी का स्वाद चखा. जिस मेढ़कानी गांव में राज्यमंत्री  बागरी ने जलेबियां तली वह रैगांव विधानसभा का हिस्सा है. प्रतिमा बागरी यहीं से विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं और राज्यमंत्री के पद तक पहुंचीं. कुछ दिन पहले सीएम ने बनाई थी चाय राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जलेबी बना कर सुर्खियां बटोरी जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के दो दिनी प्रवास के दौरान चाय बनाते हुए दिखाई दिए थे.चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने एक महिला दुकानदार के आग्रह पर चाय बनाई थी. सीएम मोहन यादव का यह अंदाज खूब वायरल हुआ था.वहीं अब प्रतिमा बागरी भी चर्चा के केंद्र में हैं. recent visitors 69

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की.  गोवर्धन पूजा के  मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की. मध्य प्रदेश सरकार पुरातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने के लिए लगातर प्रयास कर रही है. इसी के तहत मोहन सरकार ने  पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश दिए. वहीं आज सीएम ग्वालियर में आदर्श गौशाला में गोवर्धन पूजा करेंगे. हालांकि इससे पहले 1 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा की. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि गाय परमात्मा के समान है. यह हमें जीना सिखाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 'उज्जैन में 5 हजार, इंदौर में 10 हजार, भोपाल में 10 हजार और ग्वालियर में 9 हजार क्षमता की गौशालाएं निर्मित हो रही हैं. बता दें कि राजधानी भोपाल में मंत्री और जनप्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर गौशाला में गोवर्धन पूजा की. दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरे मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे. recent visitors 63

भोपाल में शिवलिंग चोरी: सुबह पूजा करने पहुंचे लोग तब चोरी का खुलासा, पुलिस खगांल रही सीसीटीवी

भोपाल राजधानी भोपाल में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग को ही चोरी कर लिया गया है.दिवाली की रात भोपाल में शिवलिंग चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी के अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में दिवाली की दिन लोगों ने शिवलिंग की पूजा और पीपल के पेड़ के नीचे दिया लगाया, लेकिन अगले दिन सुबह पूजा करने पहुंचे तो शिवलिंग गायब था। आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। बताते हैं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं की है। घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी की है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले दिनेश रोज घर के बाहर लगे पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग की पूजा करते हैं लेकिन शुक्रवार को जब वो पूजा करने गए तो वहां शिवलिंग नहीं था. इसके बाद पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गयी और आसपास शिवलिंग ढूंढा गया. काफी देर ढूंढने के बाद जब शिवलिंग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस को लोगों ने बताया कि रात के समय पेड़ के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और यह उन्हीं में से किसी की बदमाशी हो सकती है. फिलहाल पुलिस ने लोगों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. कुछ माह पहले ही झारखंड के साहिबगंज में भी एक मंदिर में चोरी का मामला सामने आया. यहां अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी. बताया जा रहा है कि तीन लोग पूजा के बहाने मंदिर गए थे. इसके बाद उन्होंने अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली और भागने लगे. इस दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया. लेकिन, वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे. recent visitors 79

कार्तिक माह में भगवान महाकाल की पहली सवारी चार नवंबर को, चांदी की पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से कार्तिक-अगहन मास में चार नवंबर को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में सवार होकर तीर्थ पूजा के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेंगे। इस बार कार्तिक अगहन मास में हरि हर मिलन सहित भगवान महाकाल की पांच सवारी निकलेगी। मंदिर समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया श्रावण-भादौ मास में सवारी निकाले जाने की शुरुआत श्रावण कृष्ण पक्ष के प्रथम सोमवार से होती है। जबकि कार्तिक अगहन मास में सवारियों की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार से होती है। यही कारण है कि कार्तिक-अगहन मास की पहली सवारी कार्तिक शुक्ल तृतीया पर 4 नवंबर को निकलेगी। सवारी के क्रम में कार्तिक मास में दो और अगहन मास में भी दो सवारी निकलेगी। इसके अलावा वैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर भी सवारी गोपाल मंदिर तक आएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की कार्तिक मास की दो और अगहन मास में दो सवारी सोमवार को इस बार मंदिर के आंगन से निकलेगी। वहीं एक सवारी वैकुंठ चतुर्दशी पर गोपाल मंदिर तक जाएगी। कार्तिक मास की पहली सवारी 4 नवंबर को सांय 4 बजे मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पर भगवान श्री महाकालेश्वर का मां शिप्रा के जल से पूजन- अभिषेक के पश्चात वापसी में सवारी शिप्रा तट रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद कार्तिक मास की दूसरी सवारी 11 नवंबर को अगहन मास की पहली सवारी 18 नवंबर और दूसरी व क्रम अनुसार चौथी राजसी सवारी 25 नवंबर को निकलेगी। अंतिम राजसी सवारी का रूट बढ़ जाता है। वहीं 14 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से अर्ध रात्रि को प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर तक जाएगी। recent visitors 159

एमपी में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें मौसम विभाग की रिपोर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते सर्दी बढ़ेगी। उत्तरी हवाओं के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और दूसरे शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट आएगी। नवंबर के पहले दिन पचमढ़ी सबसे सर्द रहा।  दिवाली के बाद नवंबर का महीना लगते ही मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। बारिश का दौर बंद हो गया है और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर तेज होगा,हालांकि, दिन में गर्मी बनी रहेगी। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक आज 2 नवंबर को भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा,तापमान में उतार चढ़ाव के साथ तेज धूप निकली रहेगी। कहीं भी बारिश या गरज-चमक होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा और उज्जैन में हल्की ठंड शुरू हो गई है, तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज एमपी मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम सुहाना रहने की संभावना है, कहीं भी बादल छाने और बारिश के आसार नहीं है। इंदौर में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिसे तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिसे तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस ,जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिसे रह सकता है। एमपी मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान वर्तमान में पूर्वी असम एवं पश्चिमी असम पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं और पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हवाओं का रुख वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी होने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान बढ़ा हुआ है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। recent visitors 87