हिजबुल्लाह ने अपने नए सरगना नईम कासिम को चुना, अब इजरायल से नए राउंड की जंग शुरू करेगा

बेरूत इजरायल के खिलाफ जंग लड़े रहे उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह ने अपने नए सरगना को चुन लिया है। बीते महीने ही उसके सरगना नसरल्लाह को इजरायल ने मार गिराया था और अब उसकी जगह कमांडर नईम कासिम लेगा। लंबे समय से चर्चा थी कि नईम कासिम को नसरल्ला की जगह दी जा सकती है, जिस पर अब मुहर लग गई है। यही नहीं कहा जा रहा है कि वह फिलहाल ईरान में छिपा है। इजरायली हमलों के डर से वह कहीं तेहरान में रह रहा है और वहीं से हिजबुल्लाह को कमांड कर रहा है। नसरल्ला को 27 सितंबर को बेरूत में किए गए इजरायल के एक भीषण हमले में मार गिराया गया था। हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर कहा कि नईम कासिम को शूरा काउंसिल ने मुखिया चुना है। वह 1991 से ही हिजबुल्ला के डिप्टी चीफ के तौर पर काम कर रहा था। वह लंबे समय तक हिजबुल्ला के प्रवक्ता के तौर पर भी काम कर चुका है। यही नहीं हिजबुल्ला की प्रोपेगेंडा मशीनरी का भी वह संचालन करता रहा है। उसने कई बार विदेशी मीडिया को इंटरव्यू दिए हैं और इजरायल के खिलाफ हिजबुल्ला के एक चेहरे के तौर पर सामने आता रहा है। अब उसे कमान देकर हिजबुल्ला ने फिर से अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाया है। बता दें कि 27 सितंबर को हिजबुल्ला कमांडर नसरल्ला को मार डाला गया। उसके साथ ही इजरायल ने हिजबुल्ला के एक और कमांडर हाशेम सफीदीन को भी ढेर कर दिया था। उसे भी नसरल्लाह के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब नईम कासिम को यह कमान मिली है। नसरल्ला के मारे जाने के बाद वह नईम कासिम ने तीन बार मीडिया को भी संबोधित किया था। उसने 8 अक्टूबर को दिए अपने एक भाषण में कहा था कि वह सीजफायर का भी समर्थन करता है ताकि लेबनान के लोगों की रक्षा की जा सके। गौरतलब है कि अब भी इजरायल ने गाजा या फिर लेबनान में सीजफायर पर सहमति नहीं जताई है। वह लगातार दोनों देशों पर हमले कर रहा है। recent visitors 100

उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग उन की बढ़ाई गई सुरक्षा, हत्या के प्रयास की आशंका !

सोल उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग-उन की संभावित हत्या के प्रयास की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने मंगलवार को सांसदों को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के प्रतिनिधि ली सेओंग-क्वेन और मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि पार्क सन-वोन के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने संसदीय लेखा परीक्षा सत्र के दौरान यह जानकारी दी। एनआईएस ने सांसदों को बताया कि कम्युनिकेशन जामिंग व्हीकल और ड्रोन डिटेक्शन इक्विपमेंट के जरिए किम की हत्या के संभावित प्रयासों के कारण उनके आसपास सुरक्षा का स्तर बढ़ा दिया गया है। एनआईएस ने यह भी कहा कि इस वर्ष किम की सार्वजनिक गतिविधियां 110 गुना बढ़ गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। किम की बेटी, जिसे 'जु-ए' के नाम से जाना जाता है, के बारे में, भी एनआईएस ने सांसदों जानकारी दी। एनआईएस का मानना है कि 'जु-ए' की स्थिति को आंशिक रूप से ऊंचा किया गया है, जिसमें उनके सार्वजनिक रूप से सामने आने का उदाहरण भी शामिल है। इस बीच रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के दावों को बल मिल रहा है। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के चीफ ने सोमवार को पुष्टि की कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस के पश्चिमी सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है। इससे पहले पहले सोल और वाशिगंटन भी रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती का दावा कर चुके हैं। सोल उत्तर कोरियाई सैनिकों की रणनीति का अध्ययन और विश्लेषण करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इसके लिए वह यूक्रेन में अपनी एक टीम भेजने की योजना बना रहा है। अगर ऐसी टीम यूक्रेन रवाना होता ही तो इसमें खुफिया अधिकारी और सेना के उत्तर कोरिया विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं। recent visitors 84

सेल्फ सजा जनता के सामने झूठ बोलने के लिए तय करें, और निश्चित रूप से महाराष्ट्र में भाजपा की विजय होगी: मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सपा नेता अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि हर बार चुनाव में इनके दावे झूठे साबित होते हैं। मंत्री विज ने यह बयान पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। मंत्री अनिल विज ने सपा नेता अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा की हार की भविष्यवाणी की थी। विज ने कहा कि विपक्ष के नेता अक्सर ऐसे बयान देते हैं, लेकिन वे सभी गलत साबित होते हैं। उन्होंने कहा, "पहले तो सभी अपने लिए सेल्फ सजा जनता के सामने झूठ बोलने के लिए तय करें, और निश्चित रूप से महाराष्ट्र में भाजपा की विजय होगी।" कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा इग्नू बोर्ड के पेपरों में नकल के मुद्दे पर टिप्पणी करने के बाद, अनिल विज ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि सुरजेवाला खुद भूपिंद्र सिंह हुड्डा की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "शैलजा भूपिंद्र हुड्डा की नकल कर रही हैं, इसी कारण इनका विधायक दल का नेता अभी तक तय नहीं हुआ। नकल तो ये लोग कर रहे हैं।" मंत्री विज ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वायनाड की जनता की सेवा पूरे दिल से करेंगी। विज ने कहा, "क्या इन्होंने कभी किसी की सेवा की है?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेत्री मिल्लका अर्जुन खड़गे को नामांकन के दौरान बाहर खड़ा कर दिया और केवल गांधी परिवार के सदस्य ही अंदर थे। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस को थोड़ा भी शर्म है तो अपना एक आदमी कम कर देते।" अनिल विज के बयान स्पष्ट करते हैं कि भाजपा महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आश्वस्त है और विपक्ष की रणनीतियों पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उनका ये वक्तव्य न केवल भाजपा के आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि महाराष्ट्र चुनाव में राजनीतिक संघर्ष को भी स्पष्ट करता है। recent visitors 100

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ड्रॉप बॉक्स में लगी आग, लगने से सैकड़ों मतपत्र नष्ट

सैन फ्रांसिस्को अमेरिका के वाशिंगटन और ओरेगन राज्यों में बैलेट ड्रॉप बक्सों में आग लगाने की वजह से सैकड़ों बैलेट नष्ट हो गए। बता दें अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ओरेगन के दक्षिण-पूर्व पोर्टलैंड में और वाशिंगटन के पास के वैंकूवर में एक-एक बैलेट बॉक्स में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि पोर्टलैंड में बैलेट बॉक्स में सुबह-सुबह लगी आग को जल्दी बुझा लिया गया। उन्होंने बताया कि केवल तीन बैलेट बॉक्स को नुकसान पहुंचा। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि वैंकूवर में आग लगने से सैकड़ों मतपत्र जल गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने इस घटना को मतदाताओं को 'वोटिंग से वंचित करने की कोशिश' बताया। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पोर्टलैंड में आग लगने की घटना के बाद वहां से निकलते हुए देखे गए एक 'संदिग्ध वाहन' की पहचान कर ली गई है, जिसके वैंकूवर में हुई दो समान घटनाओं से जुड़े होने का अनुमान है। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो की सहायक प्रमुख अमांडा मैकमिलन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "हमें इन कृत्यों के पीछे का मकसद नहीं पता है लेकिन हमें पता है कि इस तरह के कृत्य जानबूझकर किए जाते हैं और हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जानबूझकर किए गए ऐसे काम चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।"   recent visitors 79

वायनाड के एंगपुझा में यहां के लोगों का इतिहास बहुत समृद्ध है, आपने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है: प्रियंका गांधी

वायनाड कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को वायनाड के एंगपुझा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वायनाड के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों का इतिहास बहुत समृद्ध है, आपने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में हमने लोगों के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा देखी है। मोदी की नीतियों से सिर्फ बड़े कारोबारी मित्रों को फायदा होता है, आम नागरिकों को नहीं। किसानों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है, जिन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें कभी नहीं मिला। देश भर में आदिवासी लोगों पर हमले हो रहे हैं, उनकी जमीनें बड़े व्यापारियों को सौंप दी जा रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है और वादों के बावजूद मेडिकल कॉलेज का कोई नामोनिशान नहीं है। जीएसटी व्यवस्था भी छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं वायनाड के इतिहास को अच्छी तरह जानती हूं। वायनाड के लोग हमेशा सही के लिए खड़े रहे हैं। आपका इतिहास बहुत समृद्ध है, आपने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और लगातार भाई-बहनों की तरह सद्भाव से रहते आए हैं। यह सभी धर्मों के गुरुओं की शिक्षाओं और हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को निर्देशित करने वाले मूल्यों को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा, “जब भारत को स्वतंत्रता मिली तो यह प्रेम, सत्य, समानता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर आधारित था, जो हमारे संविधान की नींव है। दशकों बाद भी हमारी लड़ाई इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए जारी है।” प्रियंका ने एक दिन पहले मीनांगडी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, “आप जानते हैं कि हम किस दौर में जी रहे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार है, जहां भय, अविश्वास और क्रोध विभिन्न समुदायों के बीच फैला हुआ है। आपने अल्पसंख्यकों पर हमले देखे हैं, मणिपुर में क्या हुआ? आपने बार-बार देखा है कि कैसे यह सरकार एकजुट, योजनाबद्ध तरीके से नफरत और गुस्से को फैलाती है। हमारे संविधान के मूल्यों को लगातार तोड़ा जा रहा है।”   recent visitors 92

नई दिल्ली में 6.15 बजे तक यहां औसत एक्यूआई 275 दर्ज किया गया, मामूली गिरावट

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। सुबह 6.15 बजे तक यहां औसत एक्यूआई 275 दर्ज किया गया। सर्दियों के शुरू होते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने की समस्या देखने को मिलती है। इससे लोगों को सांस में परेशानी होती है, जिसमें खासतौर पर बच्चे और बूढ़े शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे एक्यूआई के बाद मंगलवार को इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण एवं सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह 6:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 दर्ज किया, जो पिछली कई दिनों की तुलना में कम है, लेकिन अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 180, गुरुग्राम में 232, गाजियाबाद में 227, ग्रेटर नोएडा में 219 और नोएडा में 226 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं, इसके अलावा राजधानी दिल्ली के 11 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर 400 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 306, आनंद विहार में 314, आया नगर में 313, बवाना में 324, जहांगीरपुरी में 306, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 305 मुंडका में 338, नरेला में 313, सोनिया विहार में 313, विवेक विहार में 310, वजीरपुर में 309 एक्यूआई रहा। अगर राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले के वायु गुणवत्ता पर ध्यान दें तो ये सोमवार को सुबह 7.30 बजे औसत एक्यूआई 328 दर्ज किया गया था। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया था। इसमें अलीपुर में 335, आनंद विहार में 357, अशोक विहार में 361, आया नगर में 336, बवाना में 367, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 334, द्वारका सेक्टर 8 में 331, आईजीआई एयरपोर्ट में 316, आईटीओ में 326, जहांगीरपुरी में 366, लोधी रोड में 307 और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 348 एक्यूआई दर्ज किया गया था।   recent visitors 73

गुरुद्वारा टिकसा साहिब की इमारत में लगी भीषण आग, इमारत और उसके आसपास के इलाकों को भारी नुकसान

फगवाड़ा फगवाड़ा के निकट सपरोड़ गांव में स्थित गुरुद्वारा टिकसा साहिब की इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे इमारत और उसके आसपास के इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा। सुबह-सुबह लगी आग तेजी से फैल गई, जिससे परिसर के कई हिस्से जलकर खाक हो गए और काफी नुकसान हुआ। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में आग की लपटें तेजी से फैलती देखीं। आग में फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए, जिससे समुदाय सदमे और शोक में है। आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और स्थिति को काबू में करने तथा और अधिक नुकसान होने से रोकने का प्रयास किया। समुदाय के लोगों ने घटना पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है। आग लगने का कारण बिजली लाइनों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।   recent visitors 70