हजार्गो इंडस्ट्री MP का पहला प्री-प्रोसेसिंग प्लांट, जहां पर घरेलू हजार्ड्स वेस्ट की प्रोसेसिंग से वैकल्पिक ईंधन में परिवर्तित किया जाता

भोपाल  राजधानी में घरों से निकलने वाले खतरनाक कचरे ( हजार्ड वेस्ट) का साइंटिफिक डिस्पोजल करने के लिए पीथमपुर स्थित प्री-प्रोसेसिंग प्लांट हजार्गो इंडस्ट्री से करार किया गया है। इसके साथ ही भोपाल नगर निगम ऐसा करने वाला पहला नगर निगम है। गुरुवार को दो गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से घरेलू खतरनाक कचरे को पीथमपुर प्री-प्रोसेसिंग प्लांट पर भेजा गया है। आने वाले दिनों में अन्य गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से हजार्ड्स वेस्ट को पीथमपुर भेजा जाएगा। खतरनाक कचरे में ये शामिल नगर निगम द्वारा घर, दफ्तर और कारखानों से निकलने वाले कचरे जिसमें सीएफएल, मच्छर दूर भगाने वाला रसायन, चूहेमार दवा, टूटे ब्लेड, टूटे हुए कांच, पेंट के डिब्बे आदि जैसे कई ऐसे पदार्थ होते हैं, जो पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं और इनके उपयोग के बाद इन्हें जलाना या दफनाना दोनों ही पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है। इसी स्थिति के दृष्टिगत पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने मध्यप्रदेश के पहले प्री-प्रोसेसिंग प्लांट हजार्गो इंडस्ट्रीज पीथमपुर के साथ अनुबंध किया है। स्वच्छता की खातिर नगर निगम का यह महत्वपूर्ण कदम स्वच्छ भारत अभियान में एक बड़ा कदम है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों के दृष्टिगत निगम इस तरह का कार्य करने वाला देश का पहला नगरीय निकाय है, जिसने सबसे पहले यह पहल करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने हेतु यह निर्णय लिया है। सीमेंट उद्योग के लिए बनता है ईंधन हजार्गो इंडस्ट्री मध्यप्रदेश का पहला प्री-प्रोसेसिंग प्लांट है, जहां पर घरेलू हजार्ड्स वेस्ट की प्रोसेसिंग के बाद वैकल्पिक ईंधन में परिवर्तित किया जाता है और यह ईंधन कोयले के विकल्प के रूप में सीमेंट प्लांट में उपयोग हेतु प्रदाय किया जाता है, जिससे प्राकृतिक खनिज संपदा की बचत होती है और हजार्ड्स वेस्ट से बनने वाले ईंधन से सीमेंट के प्लांट संचालित होते हैं। recent visitors 118

Hisar में सफाई कर्मचारीयों ने नगर निगम कार्यालय में धरना दिया, फर्जी मेडिकल बिल का मामला

हिसार हिसार नगर निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ शुक्रवार सुबह हुई मारपीट और फर्जी मेडिकल बिल मामले को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना भी दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि महिला कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मेडिकल बिल मामले की सही तरीके से जांच की जाए। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 महिला कर्मचारी सरजमुखी आजाद नगर एरिया में सफाई कर रही थी। महिला कर्मचारी का कहना है कि इस दौरान वहां एक रेहडी लगाने वाले ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। मेडिकल बिल मामले में सफाई कर्मचारी बेकसूर इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहां कि सफाई कर्मचारियों को गलत फंसाया जा रहा है। अधिकारियों ने डरा धमका कर सफाई कर्मचारियों उनके दस्तावेज लेकर फर्जी मेडिकल बिल तैयार किए।     recent visitors 83

रतन टाटा की संपत्ति का बंटवारा उनकी बहनों शिरीन और डिएना के अलावा हाउस स्टाफ और अन्य लोगों के बीच होगा

नई दिल्ली इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा की वसीयत की जानकारी सामने आई है। इसमें उन्होंने जर्मन शेफर्ड कुत्ते टीटो के लिए अनलिमिटेड केयर का प्रावधान किया गया है। रतन टाटा अपने पीछे 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। इस संपत्ति का बंटवारा उनकी बहनों शिरीन और डिएना के अलावा हाउस स्टाफ और अन्य लोगों के बीच होगा। हालांकि रतन टाटा के धन का जितना हिस्सा उनके कुत्ते को मिलने वाला है, उसके बाद वह कम से कम भारत में सबसे अमीर कुत्ता बन जाएगा। रतन टाटा की वसीयत में उनके खास दोस्त शांतनू का भी जिक्र है। टीटो को पांच-छह साल पहले एडॉप्ट किया गया था। रतन टाटा की वसीयत के मुताबिक टीटो की देखभाल की जिम्मेदारी उनके लंबे समय तक कुक रहे राज शॉ करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया वसीयत में तीन दशक तक रतन टाटा के नौकर रहे सुबैया के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। गौरतलब है कि टाटा जब भी बाहर जाते थे वह रंजन और सुबैया के लिए डिजाइनर कपड़े खरीदकर लाते थे। रतन टाटा के खास दोस्त और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट शांतनू नायडू का भी जिक्र किया गया है। टाटा ने नायडू के उद्योग गुडफेलो में अपनी हिस्सेदारी छोड़ दी और उनके लोकन एजुकेशन को माफ कर दिया। प्रसिद्ध उद्योगपति की संपत्ति में अलीबाग में 2,000 वर्ग फुट का सी-फेस बंगला, मुंबई में जुहू तारा रोड पर दो मंजिला घर, 350 करोड़ रुपए से अधिक की फिक्स डिपॉजिट और टाटा संस में 0.83 प्रतिशत हिस्सेदारी और टाटा ग्रुप में 165 बिलियन डॉलर की संपत्ति शामिल है। परंपरा के अनुसार, टाटा संस में उनकी हिस्सेदारी रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (आरटीईएफ) को स्थानांतरित कर दी जाएगी, जो एक धर्मार्थ ट्रस्ट है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी वसीयत को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा प्रोब किए जाने की उम्मीद है, एक प्रक्रिया जिसमें कई महीने लगेंगे। एक परोपकारी, पशु प्रेमी और उत्सुक व्यापारिक दिमाग के रूप में जाने जाने वाले, रतन टाटा का 9 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। recent visitors 90

इंदौर में नापतौल विभाग की अलग-अलग टीमें शहर में कर रही जांच

इंदौर  त्योहार पर उपभोक्ताओं को सही वजन में सामग्री मिले, इसे लेकर नापतौल विभाग ने दीपावली से पहले शहर में जांच अभियान शुरू किया है। विभाग ने मिठाई, ड्रायफूट्स, किराना और डेरी पर जांच की। इस दौरान मिठाई के साथ डिब्बे का वजन तौलने पर तीन दुकानों पर कार्रवाई की। वहीं ड्रायफूट्स के पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं होने पर भी प्रकरण बनाए गए। नापतौल विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। राऊ स्थित संगम रेस्टोरेंट पर ग्राहक को डिब्बे के वजन के साथ मिठाई दी जा रही थी। इसी तरह टिगरिया बादशाह स्थित शिव सागर स्वीट्स, सदर बाजार में राधा-कृष्ण स्वीट्स पर भी मिठाई के साथ डिब्बे का वजन करने पर प्रकरण बनाए गए। ड्रायफूड्स के पैकेट्स की जांच वहीं नियंत्रक नापतौल रंजना पाटने ने बताया कि अरिहंत ट्रेडिंग मल्हारगंज में ड्रायफूड्स के पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं थी, इसलिए प्रकरण बनाया गया। इसी तरह लवीश फूड सुदामा नगर, हरिओम ट्रेडर्स अन्नपूर्णा रोड पर भी पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं होने पर कार्रवाई की गई। डिब्बे के साथ मिठाई का वजन न करेंगे व्यापारी निरीक्षक शरदचंद्र शर्मा ने व्यापारियों से कहा है कि मिठाई के साथ डिब्बे का वजन नहीं तौलें। पैकेट पर वजन और कीमत व यूनिट सेल प्राइस का उल्लेख करें। कार्रवाई में संयुक्त नियंत्रक केएस चौहान, केआर चौधरी, संजय चौहान आदि मौजूद रहे। रणजीत किचन करवाया बंद सुदामा नगर स्थित रणजीत किचन का निरीक्षण किया, मौके पर गंदगी पाई गई। यहां जांच के चार सैंपल लिए। साथ ही भोजन निर्माण स्थल पर गंदगी पाए जाने पर कार्य सुधार होने तक इसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। कार्रवाई के दौरान संचालकों को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, परिसर की साफ सफाई बनाए रखने, समुचित कीट प्रबंधन, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। ग्वालियर से बस में आया मावा जांच में निकला मिलावटी ग्वालियर से बस के माध्यम से इंदौर सहित कई जिलों में खपने के लिए आया मावा मिलावटी निकला है। गुरुवार को भोपाल से इसकी रिपोर्ट आई है। दरअसल, ग्वालियर से बस में एक हजार किलो मावा और मिठाई आई थी। खाद्य विभाग की टीम ने तीन इमली बस स्टैंड से मिलावट की शक में इसे जब्त किया था। नौ सैंपल जांच के लिए भेजे थे टीम ने मावा, हलवा और बर्फी के कुल नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे थे। जिनमें से चार की रिपोर्ट आ गई है। इनमें दो सैंपल अमानक पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के मुताबिक, यश ट्रैवल्स की बस एमपी 41पी 9512 से जब्त मावा की दो रिपोर्ट अमानक मिली है। यह मावा ग्वालियर से रविशंकर नामक व्यक्ति ने इंदौर भेजा था। इसे रिक्शा चालक इरफान बस से लेने पहुंचा था। पहली बार जल्दी आई रिपोर्ट बता दें कि यह पहली बार है जब सैंपल भेजने के दूसरे दिन ही भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आ गई। त्योहारों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। नौ सैंपलों में से अभी पांच सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, पिछले दिनों घी के करीब 25 सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट का भी इंतजार है। recent visitors 60

दिव्यांगजन “मुख्यमंत्री नि:शक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना” में 31 अक्टूबर तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

भोपाल सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन की शिक्षा में बाधाओं को कम करने और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा "मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना" का संचालन किया जा रहा है। विभाग द्वारा दिव्यांगजन को सुविधा की दृष्टि आवेदन प्रक्रिया को "स्पर्श पोर्टल" के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया गया है। दिव्यांगजन 31 अक्टूबर 2024 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भौसले ने बताया कि दिव्यांगजन को शिक्षा और तकनीकी की सहायता से सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। इसके तहत एनआईसी म.प्र. के सहयोग से स्पर्श पोर्टल पर नई प्रणाली विकसित की गई है। छात्र 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं और 15 नवंबर तक इन आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। पात्र छात्रों को 3 दिसंबर 2024, विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में लैपटॉप या मोटराइज्ड साइकिल वितरित किए जाएंगे।   recent visitors 73

पंजाब में किसानों ने किया हंगामा, असर अंबाला में भी देखने को मिला, घंटो जाम में फँसे वाहन

 अंबाला पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में जगह-जगह लगने वाले जाम का असर अंबाला में भी देखने को मिला रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिए है। एक ओर जहां शाहबाद से साहा चौक व साहा से होकर पंचकूला की तरफ तो अंबाला सिटी बलदेव नगर के पास से पंजोखरा साहिब से होकर पंचकूला की तरफ से रूट डायवर्ट कर दिया है। बैरिकेड्स लगाकर वाहन चालकों को पुलिस अधिकारी डायवर्ट मार्ग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्गों को रोकने का ऐलान किया था। किसान संगठन का कहना था कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसानों द्वारा सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक यह जाम लगाया जाना है।   recent visitors 71

गुरुग्राम, भिवानी, चरखीदादरी, सोनीपत, जींद और हिसार में हवा खराब, सैनी सरकार की कृत्रिम बारिश की तैयारी

 सोनीपत पराली जलाने के मामलों में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हरियाणा सरकार ने किसानों पर सख्ती और बढ़ा दी है। वीरवार को प्रदेशभर मेें किसानों पर 50 नई एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि पराली जलाने के ताजा केस केवल छह सामने आए। यह सभी मुकदमे पराली जलाने के पुराने मामलों में दर्ज किए गए। वहीं, सरकार ने फैसला किया है कि धान का सीजन खत्म होने तक निगरानी और कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। प्रशासन अब किसानों पर केवल जुर्माना लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जुर्माना वसूलने पर जोर दिया जाएगा। दूसरी ओर, हरियाणा के शहरोंं में हवा की गुणवत्ता खराब होती देख वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर ने अधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। राव ने कहा कि दूसरे देशों में कृत्रिम बारिश कराई जाती है, इसलिए यहां भी इसकी संभावना तलाशी जा रही है। खासकर एनसीआर के जिलों में ऐसा करने की तैयारी है। इसके लिए विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार तक मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा। उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। हरियाणा में अब तक कुल 686 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है। इनमें से 334 किसानों पर कुल 8.45 लाख रुपये जुर्माना किया जा चुका है। हालांकि 242 स्थानों पर आग लगने की पुष्टि नहीं हो पाई है। इनके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर विभाग ने 383 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 24 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया है। वहीं, अब तक कुल 177 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। वीरवार को 19 और किसानों की मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री की गई है। अब तक 404 किसानों खाते में रेड एंट्री हो चुकी है। जुर्माने के नाम पर केवल खानापूर्ति नहीं होगी हरियाणा में इससे पहले किसानों से जुर्माना वसूली को लेकर सख्ती नहीं बरती जाती रही है। किसान यहां एक बड़ा वर्ग है और दो बार सरकार किसान आंदोलन भी देख चुकी है। इसी कारण केवल जुर्माने के नाम पर खानापूर्ति की जाती रही है। चूंकि अब सुप्रीम कोर्ट में चार नवंबर को सरकार ने जवाब देना है, ऐसे में कार्रवाई के साथ-साथ वह वसूली पर भी जोर देगी। सूत्रों के अनुसार, अब तक जुर्माना की बेहद कम राशि ही वसूली जा सकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अपने फील्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। छह शहरों की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हरियाणा के छह शहरों में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं है। पिछले पांच दिन से इन शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक औसतन 200 से अधिक है। इनमें गुरुग्राम, भिवानी, चरखीदादरी, सोनीपत, जींद व हिसार शहर शामिल हैं। इन सभी छह शहरों का एक्यूआई वीरवार को भी 200 से लेकर 300 के बीच रहा। गुरुग्राम में स्माॅग का कहर बढ़ता जा रहा है। आसमान में धूल के कण साफ दिखाई दे रहे हैं जिस कारण किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पा रही। तीन दिन पहले सड़कों पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक थी। अब यह करीब 50 मीटर तक रह गई है। एक्यूआई 200 से ज्यादा ही चल रहा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक्यूआई खराब श्रेणी में रह सकता है। शनिवार और रविवार को फिर से हवा बेहद खराब होने की आशंका है। देश में सबसे अधिक हवा दिल्ली की खराब है। यहां का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया।     recent visitors 98