पालिका बाजार से दो चाइनीज जैमर बरामद, पोलिश ने दुकान के मालिक रवि माथुर को गिरफ्तार किया, कोई दस्तावेज नहीं

नई दिल्ली दिल्ली के पालिका बाजार से दो चाइनीज मोबाइल जैमर बरामद किए गए हैं. इस जैमर की क्षमता 50 मीटर है. दुकान के मालिक रवि माथुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. रवि ने बताया कि वह ये जैमर लाजपत राय मार्केट से 25 हजार रुपये में लाया था और इसे ऊंचे दाम में बेचना चाह रहा था. दुकानदार के पास नहीं थे कोई दस्तावेज बता दें कि इस तरह के जैमर बेचने के लिए लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज चाहिए होते हैं. दुकानदार के पास कोई दस्तावेज नहीं थे. इसे बेचने के लिए कैबिनेट सेक्रेट्रिएट ने गाइडलाइंस बनाई हुई हैं जिसके मुताबिक कोई इंडिविजुअल शख्स इस जैमर को नहीं बेच सकता है.दिल्ली पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विभाग को इसकी जानकारी दी है. अब दिल्ली के बाकी बाजारों में भी जांच की जा रही है. कुछ दिनों पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक रहस्यमय ब्लास्ट हुआ था. इस तरह के जैमर का इस्तेमाल कर कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए कम्युनिकेशन को ठप कर सकता है. CRPF स्कूल के पास हुआ विस्फोट CRPF स्कूल की दीवार में बम विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध के रूप में छह लोगों की पहचान की है. ये सभी घटना से पहले विस्फोट स्थल पर गए थे. एक सूत्र ने बताया कि पुलिस फिलहाल विस्फोट के एग्जैक्ट नेचर का पता लगाने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. सूत्र के अनुसार, पुलिस अब उन छह लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो विस्फोट से पहले अलग-अलग समय अंतराल पर विस्फोट स्थल पर देखे गए थे. सूत्र ने कहा, 'पुलिस ने 72 घंटे से अधिक समय के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया है, जिसके बाद सीआरपीएफ स्कूल के पास देखे गए छह लोगों की तलाश की जा रही है.' recent visitors 67

बुधनी विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का जनसंपर्क अभियान: राजकुमार पटेल के समर्थन में दो दिवसीय दौरा

Public relations campaign of Congress President Jitu Patwari in Budhni Assembly: Two-day visit in support of Rajkumar Patel मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज, 27 अक्टूबर, से बुधनी विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क करेंगे और मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। पटवारी का यह दौरा 28 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें वे क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर कांग्रेस की नीतियों और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति से लोगों को अवगत कराएंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्यबुधनी विधानसभा क्षेत्र, जो प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, में कांग्रेस इस बार मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। जीतू पटवारी के इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय मतदाताओं के बीच कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल के प्रति समर्थन को बढ़ाना और जनता को कांग्रेस की योजनाओं से अवगत कराना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पटवारी इस दौरे में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए पार्टी के एजेंडे पर विशेष रूप से जोर देंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे। मतदाताओं से संवाददौरे के दौरान जीतू पटवारी विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर जनसभाएं करेंगे, जहां वे सीधे तौर पर मतदाताओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें कांग्रेस की ओर से समाधान का भरोसा देना है। इस अवसर पर पटवारी स्थानीय मुद्दों जैसे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर भी चर्चा करेंगे। कांग्रेस की रणनीतिबुधनी विधानसभा पर कांग्रेस की नजर लंबे समय से है, और जीतू पटवारी का यह दौरा इस ओर एक अहम कदम है। पार्टी ने इस बार राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर अच्छा जनसमर्थन हासिल है। जीतू पटवारी का समर्थन भी उन्हें मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य क्षेत्र के लोगों के सामने कांग्रेस के विकल्प को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करना है। कांग्रेस समर्थकों में उत्साहदौरे की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता जीतू पटवारी के नेतृत्व में बुधनी में नई ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। कांग्रेस का मानना है कि इस तरह के जनसंपर्क अभियानों से मतदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित होगा, जो चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुल मिलाकर, जीतू पटवारी का यह दौरा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि इससे कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर समर्थन बढ़ाने का अवसर मिलेगा। पटवारी के संवाद कार्यक्रम को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस बुधनी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए प्रतिबद्ध है। recent visitors 166

राबड़ी देवी आवास पर आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे को दिलाई पार्टी की सदस्यता

पटना दिवगंत आरजेडी नेता और सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उनकी पत्नी हिना शहाब ने आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ग्रहण की. पटना स्थित राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे. लालू और तेजस्वी ने दिलायी सदस्यता पटना स्थित राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित समारोह में ये सदस्यता कार्यक्रम संपन्न हुआ. माना जा रहा है कि ओसामा और हिना शहाब के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सिवान के लोगों के बीच पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा. गिरिराज सिंह की यात्रा पर जेडीयू नेता खालिद अनवर का बयान आरजेडी में ओसामा और हिना शहाब के शामिल होने से पार्टी को सिवान क्षेत्र में राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है, जहां शहाबुद्दीन परिवार का व्यापक प्रभाव माना जाता है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे सिवान और आसपास के क्षेत्रों में आरजेडी का समर्थन बढ़ेगा. इससे पहले भी शहाबुद्दीन परिवार का आरजेडी से गहरा नाता रहा है, और अब उनके बेटे और पत्नी का पार्टी में शामिल होना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है.   ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे जेडीयू में होंगे शामिल दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो रहे हैं. जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दोपहर 3 बजे प्रणव पांडे को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी. प्रणव पांडे के जेडीयू में शामिल होने से पार्टी को उनके समर्थकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. जेडीयू नेताओं का मानना है कि प्रणव पांडे की पार्टी में उपस्थिति से पार्टी के लिए एक सकारात्मक संदेश जाएगा. उनके साथ कई अन्य समर्थकों के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है, जिससे आगामी चुनावों में जेडीयू को बढ़त मिल सकती है. प्रणव पांडे के शामिल होने के मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी को हर क्षेत्र से मजबूत करने के लिए नए लोगों का स्वागत किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ईशान किशन के पिता के जुड़ने से पार्टी को बिहार के युवाओं के बीच एक अच्छा संदेश मिलेगा. recent visitors 97

मध्य प्रदेश: शाजापुर के राम मंदिर में नमाज पढ़ने पर विवाद, तीन भाइयों पर FIR दर्ज

Madhya Pradesh: Controversy over offering Namaz in Ram temple of Shajapur, FIR registered against three brothers मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के गांव किलोदा स्थित राम मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अकबर खान, रुस्तम खान और बाबू खान के रूप में हुई है, जो एक ही परिवार से हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जब वह पूजा की तैयारियों में लगे हुए थे, तब तीन लोग मंदिर परिसर में जबरन प्रवेश कर गए। उन्होंने मंदिर में रखे मटके का पानी लिया और हाथ-पैर धोकर परिसर में घुस गए। पुजारी और ग्रामीणों द्वारा मना करने पर भी इन लोगों ने प्रांगण में नमाज अता की, जिससे वहां उपस्थित लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस का बयानसरसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच के बाद तीनों भाइयों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मंदिर प्रांगण में लोगों की प्रतिक्रियाघटना के बाद से मंदिर के आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से नाराज हैं और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक शांति का मुद्दाइस घटना ने धार्मिक सहिष्णुता और आपसी सद्भाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी धर्मों के लोगों से अपील की गई है कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें और इस प्रकार की घटनाओं से बचे ताकि समाज में शांति बनी रहे। recent visitors 188

सुरक्षाबलों ने संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है, साथ ही, कुछ ग्रेनेड और बारूदी सुरंगों का पता लगाया

पुंछ जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। साथ ही, कुछ ग्रेनेड और बारूदी सुरंगों का पता लगाया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मेंढर उपविभाग के बलनोई सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला। आतंकवादियों के इस ठिकाने से 2 हथगोले और 3 बारूदी सुरंगें जब्त की गईं। अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों को मेंढर के मनकोट सेक्टर में जल बिंदु के पास गश्त के दौरान जंग लगा मोर्टार का गोला मिला। बाद में विशेषज्ञों की ओर से नियंत्रित विस्फोट द्वारा गोले को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। सीमावर्ती जिले राजौरी में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रूपरेखा तैयार की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रणदीप कुमार की अध्यक्षता में 'सब्सिडिएरी मल्टी एजेंसी सेंटर' की बैठक के दौरान यह चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि संयुक्त बैठक में सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसएसपी कुमार ने प्रतिभागियों से राष्ट्र विरोधी तत्वों की गतिविधियों को निष्क्रिय करने के लिए समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उपद्रवियों पर कड़ी निगरानी रखने का दिशा-निर्देश अधिकारी के अनुसार, बैठक में उपस्थित लोगों को उपद्रवियों और सोशल मीडिया मंचों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजौरी में सुरक्षा सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी। वहीं, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सीनियर अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ रोधी ग्रिड बहुत मजबूत है। सुरक्षाबल सर्दियों के मौसम से पहले बढ़ने वाली घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। बीएसएफ, कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा, ‘घुसपैठ की कोशिशें सर्दियों से पहले बढ़ जाती हैं, लेकिन सेना के सहयोग से एलओसी ग्रिड बहुत मजबूत है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम कर दिया जाएगा।’ recent visitors 41

डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया चंद्रचूड़ ने कुछ खास लोगों की आवाज को याद किया, देवकीनंदन पांडेय के अंदाज से प्रभावित थे

नई दिल्ली चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी पर्सनल लाइफ का एक और राज खोला है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो की खूबसूरत यादें ताजा कीं। इस दौरान उन्होंने उस वक्त के कुछ मशहूर ब्रॉडकास्टर्स और उनकी शानदार आवाजों के बारे में बात की। आकाशवाणी के साथ चंद्रचूड़ की यात्रा उनके प्रारंभिक वर्षों में शुरू हुई। तब वह अपने माता-पिता के साथ हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में समाचार बुलेटिन सुनते थे। डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि वह आकाशवाणी के उस दौर के प्रजेंटर्स के हमेशा के लिए फैन हो गए। इंटरव्यू के दौरान डीवाई चंद्रचूड़ ने कुछ खास लोगों की आवाज को याद किया। उन्होंने बताया कि वह कैसे देवकीनंदन पांडेय के अंदाज से प्रभावित थे। सीजेआई ने बताया कि वह जिस तरह से बोलते थे, ‘ये आकाशवाणी है। अब आप समाचार सुनिए देवकीनंदन पांडेय से’, बहुत ही शानदार था। उन्होंने कहाकि इस अंदाज ने उनके बचपन पर काफी असर डाला। इसके अलावा उन्होंने कई मशहूर प्रजेंटर्स, पामेला सिंह और लोतिका रत्नम का भी नाम लिया, जो खास अंदाज में बोलती थीं, ‘दिस इज ऑल इंडिया रेडियो, द न्यूज रेड बाय लोतिका रत्नम।’ साल 1975 में दिल्ली आने के बाद सीजेआई ने आकाशवाणी में ऑडिशन दिया। यहां पर उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रोग्राम करने शुरू किए। सीजेआई के मुताबिक मुझे आज भी अपना प्रोग्राम याद आता है। उन्होंने बताया कि वह आकाशवाणी के लिए वेस्टर्न म्यूजिक पर प्रोग्राम करते थे। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि अपनी मां के चलते बचपन में ही उनका ऑल इंडिया रेडियो से जुड़ाव हो गया था। सीजेआई की मां एक क्लासिकल म्यूजिशियन थीं, जो रिकॉर्डिंग के दौरान उन्हें लेकर ऑल इंडिया रेडियो के विभिन्न स्टूडियोज में लेकर जाया करती थीं। तब उनकी स्कूली शिक्षा के शुरुआती दिन थे। इस तरह वह मुंबई के कई स्टूडियोज से परिचित हो चुके थे और ब्रॉडकास्टिंग में उनकी रुचि यहीं से पैदा हुई। recent visitors 66

ट्रेन में यात्रा करते समय बिना किसी कारण के की चेनपुलिंग तो खैर नहीं, रेलवे ले रहा सख्त ऐक्शन

नई दिल्ली ट्रेन में यात्रा करते समय बिना किसी वजह से अलार्म चेन खींचने वालों को सावधान हो जाने की जरूरत है। रेलवे ने ऐसे ही मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिस पर महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन पर बिना किसी वैध कारण के अलार्म चेन खींचने का आरोप है। मध्य रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अलार्म चेन खींचने की घटना सामने आई है। ट्रेन नंबर 22221 डाउन राजधानी एक्सप्रेस में नासिक रोड प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शाम 6:44 बजे अलार्म बजा। इससे रेलगाड़ी को 6:47 बजे तक तीन मिनट के लिए रुकना पड़ा। जांच करने पर पता चला कि 53 वर्षीय यात्री तपस मोनिंद्र मोहरी अपनी पत्नी काजल तापस मोहरी और बेटी खुशी के साथ नासिक से मथुरा की यात्रा कर रहे थे। संजीव रतन चंद पथरिया उनकी मदद के लिए आए, जो प्लेटफार्म टिकट खरीद रहे थे। इसी बीच, ट्रेन के चलने का समय हो गया और संजीव समय पर नहीं उतर सके। इसे देखते हुए उन्होंने अलार्म चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ ने संजीव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बिना किसी वैध कारण के अलार्म चेन खींचने की बात स्वीकार की।   रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत केस दर्ज संजीव रतन चंद के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल, इसे लेकर आगे की जांच चल रही है। मालूम हो कि रेलवे यात्रियों को बिना वैध कारण के यात्रा के दौरान अलार्म चेन खींचने की मनाही है। ऐसा करने पर रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है। दूसरी ओर, दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को रेलवे लाइन निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसे में मिट्टी धसने से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर झारखंड निवासी थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 84