चंडीगढ़
पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पर 105 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसी के साथ विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था और टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पांच विदेशी पिस्तौल और एक देसी तमंचा भी बरामद की गई है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पंजाब में एक खुफिया अभियान के दौरान सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर, पांच विदेशी पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के रूप में हुई है।
गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान से नशीला पदार्थ लाने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था। टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए। इससे पता चलता है कि समुद्री मार्ग के जरिए इनकी तस्करी होती थी। डीजीपी ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








