आगरा से आया 9 क्विंटल मावा भोपाल पुलिस ने किया जब्त, लिए 4 सैंपल

भोपाल  आगरा से भोपाल आए नौ क्विंटल मावा बाजार में आपूर्ति करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही बजरिया पुलिस ने गुरुवार को जब्त किया है। जब चालक उचित जानकारी नहीं दे पाया तो पुलिस ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को इसकी जानकार दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मावा जब्त किया। मावे के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बजरिया पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग वाहन में 23 मावा की डलिया रखी हुई मिली। पुलिस टीम ने वाहन चालक से पूछताछ की तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नारायण सोनी बताया और जानकार दी कि यह मावा आगरा स्टेशन से भोपाल के लिए दीवान सिंह ने बुक करवाया था। टीम ने खाद्य कारोबारी का इंतजार किया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में कारोबारी की अनुपस्थित के कारण 23 डलिया लगभग नौ क्विंटल मावा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। मावा के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। टीम द्वारा मावा भेजने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। दीपावली में बढ़ जाती खपत, मिलावट की आशंका दीपावली से पहले शहर में मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित कई जिलों से आने वाले मावा में मिलावट की आशंका होती है। इसी वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान मिलने वाले संदेही मावा को जब्त कर नमूने लिए जा रहे हैं। recent visitors 59

दिग्विजय की कार्तिक चौहान को समझाइश, कहा – बेटाअभी से ऐसा न करो

बुदनी मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान बुदनी सीट पर जोरदार प्रचार कर रहे हैं ताकि इस सीट पर जीत हासिल की जा सके। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान कार्तिकेय के दिए एक बयान से सियासत तेज हो गई है। कार्तिकेय के बयान पर अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे भाषण मत दो। आप मेरे बेटे नहीं पोते जैसे हैं। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो। कार्तिकेय सिंह चौहान ने क्या कहा था? दरअसल कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अगर गलती से भी यहां कांग्रेस का विधायक आ गया तो गांव में एक ईंट भी नहीं लगने वाली। उन्नीस बीस होता है तो समझिए किसका नुकसान होगा? अपने पैरों पर हम क्यों कुल्हाड़ी मारें भाई। अपनी पोलिंग में गड़बड़ी कर हम क्यों अपनी इज्जत खराब करें। उन्होंने आगे कहा था कि, हमको नहीं जाना क्या मुख्यमंत्री जी के पास काम कराने के लिए? क्या हमको नहीं जाना केंद्रीय कृषि मंत्री के पास काम करवाने? अगर उन्नीस बीस हुआ तो कैसे जाएंगे काम करवाने? इसी बयान को लेकर दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कार्तिकेय चौहान को नसीहत देते हुए लिखा है कि कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया। आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने के जिम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें। recent visitors 70

पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में कारोबार में बीते वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई

इंदौर  दीपावली पूर्व बने गुरु-पुष्य के महामुहूर्त ने शहर के बाजारों में स्वर्णिम चमक बिखेर दी। सुबह से आधी रात तक ज्वेलरी शोरूमों और गहनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। सोना-चांदी के दाम बढ़ने का कोई असर उल्लास और परंपरा की खरीद पर नहीं देखा गया। शहर में सोना-चांदी में डेढ़ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री का अनुमान है। व्यापारियों की मानें तो कारोबार में बीते वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दरअसल सोना-चांदी के उछले दामों से लोगों की धारणा स्पष्ट भी हो गई कि कीमती धातुएं अच्छा रिटर्न देती हैं, लिहाजा वे खर्च नहीं निवेश के लिए खरीद कर रहे हैं। गुरुवार को इंदौर के बाजार में 24 कैरेट सोने के दामों में करीब 400 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी रही। ज्वेलरी शोरूम के बाहर तक भीड़ लगी रही हालांकि जेवराती सोना (22 कैरेट) के दाम स्थिर बने रहे। बीते दिनों से लगातार दामों में वृद्धि देख रहे ग्राहकों का उत्साह इस बात से भी बढ़ गया कि दाम में वृद्धि नहीं हुई। खरीदी का उत्साह इसी से नजर आ रहा था कि एमजी रोड, यशवंत निवास रोड, 56 दुकान, एबी रोड के ज्वेलरी शोरूम के बाहर तक भारी भीड़ रही। सराफा और शहर के अलग-अलग हिस्सों की ज्वेलरी दुकानों पर भी रात 12 बजे तक अच्छी ग्राहकी देखी गई। आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद ने कहा इस बार भी गहनों की बिक्री भरपूर देखने को मिली है। ऐसी उम्मीद है कि इंदौर की तमाम ज्वेलरी दुकानों को मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। मुहूर्त में चांदी की सिक्कों की बिक्री भी खूब हुई जिसमें गणेश, लक्ष्मी के सिक्कों का कारोबार अच्छा देखा गया। शुक्रवार दोपहर तक भी पुष्य नक्षत्र रहेगा ऐसे में इस दिन भी खरीदी बनी रहेगी। पिछले साल से 20 प्रतिशत ज्यादा बिक्री इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका के अनुसार कारोबार का आंकड़ा इस साल बीते वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ने के संकेत मिले हैं। पंजाबी सराफ के डायरेक्टर सुमित आनंद ने कहा सोने और चांदी की कीमतें पिछले साल से करीब 30 फीसद ज्यादा होने के बावजूद खरीदारों में काफी उत्साह देखा गया। तीन वर्षों में 50 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न पुष्य नक्षत्र पर सोना खरीदने की परंपरा खर्च नहीं, अच्छा निवेश साबित हो रही है। इसलिए लोग बढ़ते दामों को अनदेखा कर फिर से सोने में निवेश कर रहे हैं। दीपावली पूर्व आने वाले पुष्य नक्षत्र के दामों की ही तुलना की जाए तो सोने ने प्रति दस ग्राम 26 हजार रुपये से ज्यादा का रिटर्न बीते दो वर्षों में दिया है। इस वर्ष गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पर जेवराती सोना (22 कैरेट) के इंदौर में दाम 73400 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। बीते वर्ष यानी 2023 दीपावली के पहले के पुष्य नक्षत्र पर जेवराती सोना 57460 रुपये प्रति दस ग्राम था। सोना पुष्य नक्षत्र 2022 पर इंदौर में (22 कैरेट) 47300 रुपये प्रति दस ग्राम बिका था। रियल एस्टेट : 600 करोड़ के सौदे पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में करीब 600 करोड़ के सौदे हुए। करीब 1100 रजिस्ट्रियों से शासन को 22 करोड़ का राजस्व मिला। ऑटोमोबाइल : 250 करोड़ का कारोबार 2500 से तीन हजार टूव्हीलर और करीब 800 कारें बिकी हैं। इस सेक्टर में 250 करोड़ का अनुमानित कारोबार हुआ है। इलेक्ट्रानिक्स : 100 करोड़ के पार बाजार पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में सबसे ज्यादा मोबाइल, लैपटाप, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी से लेकर किचन चिमनी में जमकर खरीदारी देखने को मिली। recent visitors 57

जोरदार नारेबाजी कर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग

धरना एवं रैली कर शिक्षक मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सामूहिक अवकाश लेकर धरना,रैली में शामिल हुए शिक्षक संवर्ग जोरदार नारेबाजी कर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग पूर्व सेवा अवधि की गणना करने एल बी संवर्ग के शिक्षकों ने दिया धरना   रायपुर छत्तीसगढ़  शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांग को लेकर जनपद कार्यलय के पास अभनपुर में ब्लॉक स्तरीयएक दिवसीय धरना देकर एवं रैली निकालकर सीईओ जनपद पंचायत राजेन्द्र पांडेय व बीईओ धनेश्वरी साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय,वित्त मंत्री महोदय,मुख्य सचिव महोदय,वित्त सचिव,शिक्षा सचिव,डी पी आई के नाम ज्ञापन सौपा गया ।रायपुर जिले के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के पर पदोन्नति के लिए कलेक्टर, संयुक्त संचालक व डीईओ के नाम से भी सीईओ व बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर दीपावली के पूर्व पदोन्नति नही होने पर डीईओ कार्यलय घेराव करने की चेतावनी भी दी गई। धरना मे शिक्षको के द्वारा पुरानी पेंशन, पूर्ण पेंशन, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, लंबित डीए लिखकर जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी की गारंटी शिक्षकों के लिए तत्काल लागू करने की मांग की। मोदी की गारंटी में शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देने व मंहगाई भत्ता देय तिथि से देने का उल्लेख है उसकी धरना प्रदर्शन में खूब चर्चा रही, मोदी की गारंटी लागू कराने नारेबाजी किया गया । जिन मांगो को लेकर धरना, रैली कर ज्ञापन सौंपा उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए। ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन "पूर्व सेवा गणना मिशन" अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत – 1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांगेंगे 11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा। 25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।              आज के धरना, रैली, ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक संचालक द्वय बुद्धेश्वर बघेल व मनोज साहू,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा, डा.सी एल साहू,मोती ध्रुव दीपक कुमार साहू, शिव साहू, छम्मन पाल, यशोदा बारले, टेक राम कंवर,अश्वनी कोसले, गंगा नागरची,जितेंद्र निषाद, राजकुमार छुरा, मनमोहन यादव,  तिजऊ राम तारक,  कन्हैया ध्रुव, सुरेन्द्र बंजारे,  कोमल चंद साहू, राधेश्याम बंजारे, विनोद साहनी, गोपाल साहनी, प्रशांत साहू ,सोहन मैथिल, शिवकुमार टंडन, मोतीमाला साहू, टिकेश्वरी श्रेय ,परमेश्वर राजपूत,यशवंत साहू,उकेश तारक ओमप्रकाश साहू,चितरेखा साहू, सतीश निषाद,विमल कुमार हंसा, डाकवर साहू,किशन साहू, प्रहलाद टंडन,निर्मल साहू,क्षितिज बंजारे,अवधेश कुमार गाडगे ,योगेन्द्रध्रुव ,आकेश ध्रुव, मनीष साहू, शत्रुहन ध्रुव दुर्गा चौहान, सरला मिश्रा,कृष्ण बांधे,ठम्मन कुर्रे,दुष्यंत साहू, संजीत पिल्ले,चैन सिंह गायकवाड़ ,केवरा गायकवाड़, मनीष साहू ,लुकेश ध्रुव सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे । recent visitors 87

बड़ामलहरा : 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई आदिवासी महिला सरपंच और उनके पति

Badamalhara: Tribal woman sarpanch and her husband arrested red handed while taking bribe of Rs 15 thousand छतरपुर: बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामटोरिया में एक आदिवासी महिला सरपंच, बबली आदिवासी, और उनके पति सुनील आदिवासी को लोकायुक्त सागर टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस रिश्वत के मामले का खुलासा तब हुआ जब फरयादी महेंद्र प्रताप लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके दादा के नाम पर स्वीकृत कपिलधारा कूप का 2 लाख 87 हजार रुपये का भुगतान अटका हुआ था। इस भुगतान के बदले महिला सरपंच ने 15 प्रतिशत राशि की मांग की थी। रिश्वत के दौरान छापेमारीशुक्रवार सुबह, लोकायुक्त टीम ने सरपंच बबली के पति सुनील आदिवासी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। रिश्वत की रकम हाथ में लेकर सुनील आदिवासी को जब हाथ धुलवाए गए, तो उनके हाथ का रंग लाल हो गया, जिससे उनके ऊपर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम की कार्यवाहीकार्रवाई के दौरान लोकायुक्त सागर निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन और उनकी टीम ने सुनील आदिवासी को उनके घर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। टीम ने मौके पर रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। यह मामला प्रशासनिक भ्रष्टाचार और ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों में होने वाली अवैध मांगों को सामने लाता है। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और कानून का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। recent visitors 453

विधानसभा उप निर्वाचन-2024 नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि आज 25 अक्टूबर है

छठवें दिन 9 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र उपचुनाव के लिए आज नामाँकन दाखिल करने का अंतिम दिन, 18 अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा करा चुके   विधानसभा उप निर्वाचन-2024 नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि आज 25 अक्टूबर है भोपाल प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के छठवें दिन गुरुवार को श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र तथा सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। गत 18 अक्टूबर से अब तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा करा चुके हैं। अभ्यर्थी शुक्रवार तक ही नाम निर्देशन पत्र भर सकेंगे। उप निर्वाचन कार्यक्रम नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर मतदान – 13 नवम्बर को मतगणना – 23 नवम्बर को recent visitors 87

तालिबान आतंकियों ने 10 पुलिसकर्मियों को उतारा मौत के घाट

 ख़ैबर पख़्तूनख्वा पाकिस्तान में तालिबानियों के बढ़ते उत्पात के बीच एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस वालों को निशाना बनाया है। शुक्रवार को अफ़गान सीमा के पास दस पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं 7 अन्य जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हमला एक चेक पोस्ट पर हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के तालिबान ने ली है। एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, "लगभग एक घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। हमले के दौरान फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दस जवान शहीद हो गए और सात घायल हो गए।" लगभग 20 से 25 आतंकवादियों ने दक्षिण-पश्चिमी ख़ैबर पख़्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी की एक चौकी पर गोलीबारी शुरू कर दी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) समूह ने जिम्मेदारी लेते हुए अपने बयान में कहा कि यह हमला वरिष्ठ नेता उस्ताद कुरैशी की हत्या का बदला था। पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे बाजौर में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में नौ लोगों में कुरैशी भी शामिल था। पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी अफगानिस्तान को बेस के रूप में इस्तेमाल करता है और सत्तारूढ़ तालिबान सीमा के पास आतंकियों को पनाह देता है। हालांकि तालिबान इससे इनकार करता है। अफगानिस्तान में तालिबान के 2021 में सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में ऐसे हमलों की तादाद बढ़ती जा रही है। तालिबान के पाकिस्तानी आतंकियों ने ज़्यादातर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। इससे पहले भी इस इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस को नियमित रूप से निशाना बनाया है। इससे पहले अगस्त में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला कर दिया था। इस हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे। आतंकियों ने कई पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया था। खबरों के मुताबिक पुलिसवालों की गाड़ी पर हमला तब हुआ जब पुलिस वैन कीचड़ भरी सड़क में फंस गई थी। recent visitors 70