मल्लिकार्जुन खड़गे का जिस तरह से पार्टी में अपमान किया गया है, उन्हें यह सब बर्दास्त नहीं करना चाहिए : अमित मालवीय

नई दिल्ली भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पार्टी में अनदेखी हो रही है और उन्हें अब ये बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मल्लिकार्जुन खड़गे का जिस तरह से अपमान किया गया है, उन्हें यह सब बर्दास्त नहीं करना चाहिए पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बाहर रखा गया। क्या कांग्रेस अध्यक्ष इतने अनावश्यक हैं कि उन्हें बाहर रखा जाए? सिर्फ इसलिए कि वे दलित हैं। अगर खड़गे में जरा भी आत्मसम्मान है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और इस अपमान को और नहीं सहना चाहिए। अमित मालवीय ने दूसरे पोस्ट में लिखा दलित समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत अच्छी थी इसलिए गांधी परिवार ने उन्हें सिर्फ कमरे के बाहर खड़ा रखा। इसी गांधी परिवार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ ओबीसी नेता सीताराम केसरी के कपड़े फाड़ कर उन्हें शौचालय में बंद कर दिया था। गांधी परिवार और कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी विरोधी हैं। तीसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज जिस तरह से मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन के समय कमरे से बाहर रखा गया, ठीक उसी तरह राहुल गांधी आरक्षण हटाने के बाद, दलित समाज के लोगों को सम्मान और अवसरों से वंचित रखेंगे। अगर गांधी परिवार खड़गे को ऐसे अपमानित कर सकता है तो दलित समाज के प्रति इनके मन में कितनी घृणा होगी, ये समझा जा सकता है। राहुल गांधी के “हम आरक्षण हटा देंगे” वाले बयान के बाद, इस प्रकार एक वरिष्ठ नेता का अपमान, गांधी परिवार की दलितों के प्रति सोच को दर्शाता है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था।   recent visitors 83

योगी सरकार ने प्रति पशु दुग्ध उत्पादन के राष्ट्रीय औसत को बढ़ाने के लिए ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ की शुरुआत की

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने एवं गौ पालकों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ लॉन्च कर योजना के तहत प्रदेश में आधुनिक डेयरी इकाइयों की स्थापना करेगी। इससे दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होगा। इसके लिए योगी सरकार 1,015 लाख रुपये खर्च करेगी। योगी सरकार ने प्रति पशु दुग्ध उत्पादन के राष्ट्रीय औसत को बढ़ाने के लिए ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ की शुरुआत की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्यों में से एक है, लेकिन प्रति पशु दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से राज्य राष्ट्रीय औसत से पीछे है। राज्य में वर्तमान में प्रति गाय औसतन 3.78 लीटर दूध का उत्पादन होता है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। वहीं, योजना के तहत योगी सरकार ने उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों की गायों का चयन कर हाइटेक डेयरी इकाइयों की स्थापना का निर्णय लिया है। योजना के जरिये 10 गायों की क्षमता वाली हाइटेक डेयरी इकाइयों की स्थापना की जाएगी। हर इकाई पर लगभग 23.60 लाख का खर्च आएगा, जिसमें सरकार और लाभार्थी दोनों का योगदान होगा। इन इकाइयों में केवल गिर, थारपारकर और साहीवाल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली देशी नस्लों की गाय खरीदी जाएंगी, जिनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता अधिक होती है। योजना के तहत चुनी गई गायों की नस्ल का मूल्यांकन उनकी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा, जिससे अधिक दुग्ध उत्पादन सुनिश्चित हो सके। योजना के तहत कैटल शेड और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। इन संरचनाओं में पफ पैनल का उपयोग किया जाएगा, जिससे मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से पशुओं की सुरक्षा हो सकेगी और उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इसके अलावा, गौ पालकों को आधुनिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे नए तकनीकी साधनों का उपयोग कर अपने पशुओं की देखभाल और प्रबंधन कर सकें। गौ पालन में तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले योग्य किसानों का चयन किया जाएगा ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। योजना से छोटे और सीमांत किसानों को सीधा लाभ होगा। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन की संभावना बढ़ेगी। यह योजना सिर्फ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाना है। योजना के जरिए पशुपालकों को नए अवसर मिलेंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।     recent visitors 222

EPFO में बड़े बदलाव का प्‍लान, ज्‍यादा बचत की चाहत होगी पूरी, क्‍या है सरकार की मंशा?

नई दिल्ली  सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत स्वैच्छिक भविष्य निधि (VPF) में कर-मुक्त योगदान की मौजूदा सीमा को बढ़ाने पर विचार कर रही है. वर्तमान में, VPF में 2.5 लाख रुपये से अधिक योगदान पर अर्जित ब्याज पर कर लगता है. इस पहल का उद्देश्य निम्न-मध्यम और मध्यम आय वाले लोगों को अपनी बचत को बढ़ाने और रिटायरमेंट के लिए अधिक फंड जुटाने में मदद करना है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से परिचित सूत्रों ने बताया है कि श्रम मंत्रालय इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है और आगामी वित्त वर्ष 2026 के बजट विचार-विमर्श के दौरान वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा कर सकता है. क्या है स्वैच्छिक भविष्य निधि (VPF)? स्वैच्छिक भविष्य निधि (VPF) एक वैकल्पिक योजना है, जिसमें वेतनभोगी कर्मचारी अनिवार्य ईपीएफ के अतिरिक्त अपनी बचत को बढ़ाने के लिए योगदान कर सकते हैं. इसमें योगदान पर EPF के समान ही ब्याज मिलता है, जो चक्रवृद्धि दर पर सालाना आधार पर जोड़ा जाता है. VPF में अधिकतम योगदान मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 100% तक हो सकता है, जो EPF के समान ब्याज दर पर अर्जित होता है. हालांकि, पांच साल की न्यूनतम अवधि पूरी करने से पहले निकासी करने पर यह राशि कर के अधीन हो सकती है. 2.5 लाख रुपये की सीमा में बदलाव पर विचार वर्तमान में, VPF में 2.5 लाख रुपये से अधिक कर-मुक्त ब्याज प्राप्त करने की सीमा 2022 के बजट में लागू की गई थी. इसका उद्देश्य उच्च आय वर्ग के कर्मचारियों को इस योजना का उपयोग कर बैंक या सावधि जमा के मुकाबले अधिक कर-मुक्त ब्याज अर्जित करने से रोकना था. अब, सरकार इस सीमा को बढ़ाने पर विचार कर रही है, ताकि मध्यम आय वर्ग के लोग अधिक बचत कर सकें. EPFO के तहत 20 लाख करोड़ रुपये का फंड EPFO के पास 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फंड है, और इसमें 7 करोड़ से अधिक मासिक अंशदाता और 75 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं. कर्मचारी VPF में अधिकतम 100% तक का योगदान कर सकते हैं, जो उनके मूल वेतन और महंगाई भत्ते पर आधारित होता है. इसमें मिलने वाला ब्याज EPF के समान होता है, जो लंबे समय से 8% से अधिक की दर पर दिया जा रहा है. ब्याज दर और बचत की गणना EPF पर ब्याज दर वित्त वर्ष 2022 के लिए 8.10%, वित्त वर्ष 2023 के लिए 8.15% और वित्त वर्ष 2024 के लिए 8.25% रही. EPFO और VPF में प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये का निवेश कर, 8.25% वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से 30 साल में लगभग 3.3 करोड़ रुपये जमा किए जा सकते हैं. recent visitors 98

शालाओं में एनसीईआरटी द्वारा 4 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 परख आयोजित किया जा रहा

भोपाल प्रदेश में समस्त जिलों में चयनित शालाओं में एनसीईआरटी द्वारा 4 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 परख आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह सर्वेक्षण कक्षा 3, 6 और 9 में आयोजित किया जायेगा। सर्वेक्षण कार्य के लिये डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉर्डिनेटर और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्तियां भी की गई हैं। सर्वेक्षण का कार्य निर्बाध रूप से हो सके इसके लिये प्रत्येक जिले में रिसोर्स कस्टडी सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिये प्रत्येक जिले में सेम्पल शालाओं का चयन केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली और एनसीईआरटी द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण में जिन विषयों को शामिल किया गया है, उनमें भाषा, गणित, हमारे आस-पास की दुनिया और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। मैदानी अमले को कहा गया है कि सर्वेक्षण दिवस में सेम्पल शालाओं में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। सर्वेक्षण के प्राप्त निष्कर्ष का उपयोग राष्ट्रीय नीति को तैयार करने में सहायक होंगे। कंट्रोल रूम सर्वेक्षण गतिविधियों की निगरानी के लिये भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केन्द्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका फोन नं.- 0755-2552362 एवं ई-मेल mp.sert.nas@gmail.com है। इसी तरह का कंट्रोल रूम प्रत्येक जिले में भी बनाया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपादित करने के लिये भी कहा है।   recent visitors 76

राशिफल शनिवार 26 अक्टूबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातकों आज अपनी प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दें। हर रिश्ते को समय-समय पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन हम उससे कैसे निपटते हैं, यह जरूरी है। यह भी सुनिश्चित करें कि आप आज पैसों को मैनेज समझदारी से करें। अपने प्रेम संबंधी मुद्दों और दफ्तर की दिक्कतों को आज सावधानी से संभालें। इन्ही छोटी-मोटी चीजों से रिश्ता मजबूत होता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों आज अपने प्रोफेशनल रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए मुद्दों को सॉल्व करें। ऑफिस और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाए रखें। सभी पेशेवर लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करें। मुद्दों का सामना करने में जल्दबाजी करने के बजाय, एक कदम पीछे हटें और भावनाओं को शांत होने का समय दें। विश्वास रखें कि मुश्किल घड़ी बीत जाएगी और परिणामस्वरूप आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों आज धन खर्च करते वक्त सावधानी बरतें। जब कोई हमारी फीलिंग्स को एक्सेप्ट नहीं करता है या दूर चले जाने का विकल्प चुनता है, तो यह एक संकेत है कि वह हमारे लिए नहीं सही है। रिजेक्शन पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय इसे सही व्यक्ति को खोजने की दिशा में एक कदम बढ़ाने के रूप में देखें, जो वास्तव में आपकी तारीफ करता है कि आप जैसे हैं वैसे ही आपको एक्सेप्ट करता है। कर्क राशि- आज कर्क राशि वालों अपने चेहरे पर मुस्कान रखें क्योंकि यह आपके कॉन्फिडेंस को दर्शाता है। आज प्यार के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए शांत रहें। कार्यालय में आपकी उत्पादकता हाई रहेगी। आज स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन दोनों उत्तम रहेगा। आप सोच-समझकर इनवेस्टमेंट करने के लिए जरूरी डीसीजन ले सकते हैं। चुनौतियां जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन उनसे पार पाना जानते हैं। सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों आप आप चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम होंगे। अपने आप पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचें और टास्क को कंप्लीट करने में अपना समय लें। लाइफ और वर्क के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है। अपनी एनर्जी को सही जगह इस्तेमाल करें। आज अपने शरीर और दिमाग की आवश्यकता को सुनना महत्वपूर्ण है। कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आराम करें क्योंकि बॉडी को इसकी जरूरत है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन भारी वस्तुएं उठाने से बचें। आज के डिजिटल युग में अपनी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन सिक्युरिटी को प्राथमिकता देना आवश्यक है। पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दिन को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आज अपनी लव लाइफ पर फोकस करें। कार्यालय में प्रोडक्टिव बनें और सौंपे गए सभी कार्यों को पूरा करें। आपका वित्त और स्वास्थ्य दोनों दिन भर अच्छा रहेगा। सकारात्मक संबंध बनाए रखना लंबे समय तक आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वृश्चिक राशि- आज वृश्चिक राशि वाले चारों ओर पॉजिटिविटी फैलाएं। प्यार का इजहार करने और उसे वापस पाने के लिए आज का दिन शुभ है। सभी व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सावधान रहें। आज आपका धन और स्वास्थ्य दोनों अच्छा है। हाल ही में आप अपनी जरूरतों पर ध्यान देने के बजाय दूसरों को खुश करने में अधिक ऊर्जा खर्च कर रहे हैं। आज का राशिफल आपको सबसे पहले अपना ख्याल रखने की सलाह देता है। धनु राशि- आज के दिन धनु राशि वालों लव के मामले में बहस में न पड़ना ही बेहतर रहेगा। कभी-कभी हम जो सोल्यूशन तलाशते हैं, वे हमारे सामने ही होते हैं लेकिन डिस्ट्रैक्शन के कारण हम उन्हें देखने में नाकामयाब हो जाते हैं। यह एक पहेली के टुकड़े को ढूंढने जैसा है, जो तस्वीर को पूरा करता है। सामने आने वाले बदलाव से निपटने के लिए तैयार रहें, भले ही वो आपको सरप्राइज कर दें। मकर राशि- आज मकर राशि के जातकों रोमांस संबंधी प्रॉब्लम्स का सोल्यूशन निकालें। अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित रखें। महत्वपूर्ण मौद्रिक डीसीजन लेने से बचें और आपका स्वास्थ्य भी पूरे दिन अच्छा रहने वाला है। टॉक्सिक रिलेशन वालों भले ही आप अपने पार्टनर से आमने-सामने चीजें नहीं डिस्कस करना चाहते लेकिन शांत और पॉजिटिव तरीके से अलग होने की कोशिश करें। कुंभ राशि- आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए वित्त और प्रेम जीवन को लेकर सावधान रहना अच्छा रहेगा। आप न्याय करने में विश्वास रखते हैं। चुनौतियां मुश्किल लग सकती हैं लेकिन अक्सर यह छुपे हुए अवसर के समान होती हैं। अपने प्रेम जीवन में खुश रहें। ध्यान रखें कि आप क्वालिटी से समझौता किए बिना सभी पेशेवर लक्ष्य हासिल करें। मीन राशि- आज मीन राशि के जातकों पॉजिटिव एनर्जी के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। चाहे अवसर चूकना हो या निराशा का सामना करना हो, याद रखें कि अन्य रास्ते और नए मौके हमेशा आपका इंतजार कर रहे हैं। पॉजिटिव रहें और अपने लक्ष्यों का पीछा करते रहें। अच्छे मौकों को हाथ से खो देना या हार का अनुभव करना अच्छा फील नहीं होता है, लेकिन रियलिटी को एक्सेप्ट करना जरूरी है। recent visitors 100

सौरभ सुमन ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये

भोपाल आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री सौरभ सुमन ने विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री सुमन ने अधिकारियों को छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिये कहा। मंत्रालय से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी जिलों के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिलाधिकारी सम्मिलित हुए।   recent visitors 101

जेपी नड्डा ने कहा- ग्रेजुएशन के छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने काम को करुणा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें

नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि केंद्र सरकार भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ सर्व सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नड्डा शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय के चिकित्सा संस्थान यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) के 53वें स्थापना दिवस और दीक्षांत समारोह को संबोधित करने पहुंचे थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवर समाज में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन के छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने काम को करुणा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें। नड्डा ने कहा, "सरकार भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि चिकित्सा सेवाएं सभी के लिए सुलभ हों।" छात्रों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आपके प्रयास 'विकसित भारत' के हमारे राष्ट्रीय दृष्टिकोण को आकार देने पर केंद्रित होने चाहिए।" स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक एमबीबीएस छात्र के लिए 30-35 लाख रुपये खर्च करती है। बता दें कि नड्डा ने 2017 में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में किए गए बदलावों को दोहराया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के कारण स्वास्थ्य सेवा में बेहतर बदलाव आया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हाल ही में हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र किया। जिसमें 22 एम्स, नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, एमबीबीएस और एमडी सीटों में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि आदि शामिल हैं। इसके अलावा, मंत्री ने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में 75,000 मेडिकल सीटें जोड़ने के वादे को पूरा करने जा रही है। बता दें, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले पांच वर्षों में देश में 75,000 और मेडिकल सीटें सृजित करने का वादा किया था, जो वर्तमान में एक लाख से अधिक हैं। इससे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी और चिकित्सा शिक्षा पर विदेशी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। recent visitors 91