किसानों के खिलाफ पराली जलाने के संदर्भ में केस दर्ज किए गए हैं उनकी जल्दी गिरफ्तारी की जाए: मुख्य सचिव

कैथल पराली जलाने के मामले में सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने आज  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आदेश जारी किए हैं कि जिन मामलों में किसानों के खिलाफ पराली जलाने के संदर्भ में केस दर्ज किए गए हैं उनकी जल्दी गिरफ्तारी की जाए। इसके संदर्भ में कैथल पुलिस ने भी कार्रवाई करना शुरू कर दी है। डीएसपी वीरभान ने बताया कि सरकार के आदेशों अनुसार उन्होंने संबंधित थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों के ऊपर पराली जलाने के मामले दर्ज हुए हैं, उनकी आज ही गिरफ्तारी की जाए। कैथल में अब तक सामने आए पराली जलाने के 123 मामले वहीं कृषि विभाग के उपनिदेशक बाबूराम ने बताया कि कैथल में अब तक पराली जलाने के 123 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 63 किसानों पर जुर्माना लगा 1 लाख 57 हजार रुपयों की रिकवरी कर ली है। इसके साथ ही पराली जलाने वाले 11 किसानों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 11 एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कैथल उपायुक्त विवेक भारती ने बताया कि आज चीफ सेक्रेटरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ली गई मीटिंग में आदेश मिले हैं कि पराली जलाने के मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई करनी है, ताकि बढ़ रहे मामलों पर रोक लगाई जा सके। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तलब किए गए आदेशों पर उन्होंने बताया कि उनके पास अभी कोई लिखित में आदेश नहीं आई है न्यूज़ पेपर के माध्यम से उन्हें इसकी सूचना मिली है। recent visitors 68

सरकारी विभागों में चुने गए युवाओं को नौकरी जॉइनिंग शुरू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर दिया जा रहा बेल्ट नंबर

कैथल हरियाणा में विभिन्न सरकारी विभागों में चुने गए युवाओं को नौकरी जॉइन करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैथल में आज से हरियाणा पुलिस में लगे नवनियुक्त कॉन्स्टेबल युवक व युवतियों की ड्यूटी जॉइन करा बेल्ट नंबर जारी किया जा रहा है। स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा कैथल जिले में दूसरे जिलों के 100 पुरुष कैंडिडेट में 10 महिला कैंडिडेट को भेजा गया है। यहां अब तक 84 पुरुष कांस्टेबल को बेल्ट नंबर दे दिया गया है। बता दें कि कैथल में महिला कॉन्स्टेबल भी ड्यूटी जॉइन करने पहुंच रही हैं। HSSC की लिस्ट के अनुसार भेजे गए 100 पुरुष कैंडिडेट्स की लिस्ट में से 6 अभ्यर्थियों ने भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। इसलिए वह आज ड्यूटी जॉइन करने नहीं पहुंचे। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सोनीपत के दीपक कुमार भी कैथल में ड्यूटी जॉइन करने पहुंची है। स्टाफ सिलेक्शन कमिशन द्वारा जारी किए गए ग्रुप सी के रिजल्ट में पुलिस कॉन्स्टेबल के रूप में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं से जो वादा किया था कि वह पूरा कर दिया। recent visitors 81

करवा चौथ के दिन पति के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं, ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

करनाल हरियाणा के करनाल जिले में ताऊ देवी लाल चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ रिश्तेदार के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को करवा चौथ के दिन करनाल के कर्ण विहार निवासी बाला देवी अपने पति सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वे अपने परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, जिसकी दस दिन पहले मौत हो गई थी। सुभाष ने बताया कि ताऊ देवी लाल चौक के पास वे पहुंचे ही थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाला देवी सड़क पर गिर गई और वह दूसरी साइड गिरा। ट्रक उसकी पत्नी बाला को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। वहीं जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि महिला बाला देवी की मौत हो गई है, जबकि उसके पति सुभाष घायल हुए है। घायल को अस्पताल भेज दिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। recent visitors 155

करण सिंह दलाल ने भाजपा पर ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी

पलवल हरियाणा में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे है कोई  ईवीएम को लेकर तो कोई चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे है। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पलवल से कांग्रेस उम्मीदवार रहे करण सिंह दलाल ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप ही नहीं बल्कि ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी है। उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान ने लोगों को डरा धमकाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का भी दबाव बनाया। 38 मिनट के लिए CCTV कैमरे बंद कर की गई धांधली हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि मतगणना की रात्रि पलवल स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 38 मिनट के लिए बंद करके ईवीएम मशीनों में धांधली की गई है। हमने कैमरे बंद होने की शिकायत तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी थी, जिन्होंने हमें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बार-बार फुटेज मांगने पर हमें फुटेज मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते हमें अदालत का सहारा लेना पड़ा है और उन्होंने देश के उच्चतम न्यायालय में इसकी याचिका लगा दी है। करन दलाल ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है जल्द ही माननीय अदालत की मार्फत ईवीएम मशीनें चेक होंगी और भाजपा की बेइमानी का पर्दाफाश होगा। इतना ही नहीं दलाल ने पुलिस कप्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के एसपी ने बीजेपी का एजेंट बनकर बीजेपी की मदद करने का काम किया और पूरी पुलिस ने अपने हाथों से भाजपा की शराब और पैसे बांटे हैं। जिस सब की वीडियो क्लिप उनके पास मौजूद है। recent visitors 76

पुलिस ने दी जानकारी, पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

केरल केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय भाषा में "उरुली" कहे जाने वाले पारंपरिक बर्तन का उपयोग प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता था। पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस के सहयोग से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास आस्ट्रेलिया की नागरिकता है। पिछले सप्ताह उसके साथ दो-तीन महिलाओं ने दरगाह में जाकर प्रार्थना की थी। यह अपराध कथित तौर पर बृहस्पतिवार को हुआ।’’ सूत्रों ने बताया कि जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने बाद में सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान की। बाद में आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला गया और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा। recent visitors 93

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 3 ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को किया संबोधित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक के नवीनतम हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 ईएमई सेंटर भोपाल में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान सेना की नींव रखी है। जब भी मौका पड़ा आप सभी ने वीरता और शौर्य का परिचय देकर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की है। भारत के साथ और भी देश आजाद हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र यदि जीवित है तो यह भारतीय सेना के कारण ही संभव हुआ है। सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा कर लोकतंत्र को जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन किया। मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी रहा है। यहाँ सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सेना/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्ति दी जाएगी। सहायता राशि का आधा अंश शहीद की पत्नी को और आधा अंश आश्रित माता-पिता को दिया जाएगा। शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक अनुदान की राशि बढ़ाकर 10 हजार रूपये और शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है, जो देश में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश निवासी ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई है। राज्य शासन द्वारा विभिन्न शौर्य एवं विशिष्ट सेवा अलंकरणों से सम्मानित सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सर्वाधिक सम्मान राशि दी जाती है। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों एवं आश्रितों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता तथा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। भूतपूर्व सैनिकों को शासकीय नौकरियों में आरक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किप्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्निकल एजुकेशन, लॉ सहित विभिन्न कोर्सेस में आरक्षण दिया जाता है। सभी सरकारी विभागों के ग्रुप सी एवं डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 स्तर पर कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने कानिर्णय लिया गया है। शासन की योजनाओं के अंतर्गत जमीन के लिए सैनिकों को आरक्षण दिया जाता है। recent visitors 90

निगम परिवार की महिलाओं ने मनाया करवाचौथ पर्व, लाल साड़ी और श्रृंगार कर करी ‘करवा देवी’ की पूजा

सिंगरौली निगम परिवार की महिला क्लब ने करवाचौथ पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया । सभी महिलाएं अपने घरों से पारंपरिक परिधान और श्रृंगार कर दीपक ले करवा चौथ पर्व को मनाने के लिए एकत्रित हुई l क्लब की होस्ट मीना वैश्य ने बताया कि करवाचौथ का त्यौहार अपने पति की लंबी उम्र व उसकी तरक्की के लिए महिलाएं रखती है। आज के दिन महिलाए दिन निकलने से पहले सरगी खाकर पूरा दिन अन्न व जल त्यागकर कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। फिर शाम के समय सभी महिलाए एकसाथ बैठकर कथा सुनती हैं। करवाचौथ के इस पर्व को मनाने के लिए निगम परिवार की महिलाओं द्वारा थाली सजाओ, मेंहदी, डांस, संगीत, म्यूजिकल चेयर और तंबोला सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गई l सभी ने प्रतियोगिता में भाग लिया l महिलाओं ने उपवास और चंद्रमा की पूजा के बारे में एक दूसरे से जानकारी साझा की l इसके बाद सभी महिलाओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मिलकर डांडिया खेली l निगम परिवार की महिला क्लब द्वारा बताया गया कि आने वाले सभी त्योहारों को इसी तरह हिंदू रीति-रिवाज से हमसब मिलकर मनाएंगे l कार्यक्रम में डॉ सुमन शर्मा, अंजू गोस्वामी, शशि, अर्चना, प्रिया यादव , प्रीति शर्मा , दृष्टि मिश्रा, मीनाक्षी तिवारी , हेनरी ठाकुर, अनीता बैस, रेणु सिंह सहित निगम परिवार की सभी महिलाएं उपस्थित रही l recent visitors 184