एक बार फिर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के आसार जताये जा रहे

भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीते कुछ समय से राजनीतिक तौर पर कम सक्रिय हैं मगर अब उनके फिर से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। यह अनुमान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी दिल्ली में हुई मुलाकात के आधार पर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय राजनीति से मध्य प्रदेश की ओर रुख किया था। उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता हासिल की थी। कांग्रेस सत्ता में महज 15 माह रही, आपसी खींचतान के चलते सत्ता हाथ से खिसक गई और भाजपा की फिर सत्ता में वापसी हो गई। उसके बाद से कमलनाथ का दायरा लगातार सिमटता गया और वर्तमान में उनकी ज्यादा सक्रियता छिंदवाड़ा तक सीमित है। कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ छिंदवाड़ा से लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं, वहीं उनके करीबी अमरवाड़ा से विधायक रहे कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। अभी हाल ही में हुए हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव में पार्टी ने कमलनाथ का राजनीतिक तौर पर कोई उपयोग नहीं किया। आगामी समय में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के अलावा उप चुनाव भी होने वाले हैं। मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव होना है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कमलनाथ के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे न केवल मुलाकात की बल्कि दो घंटे तक दोनों साथ भी रहे। इस मुलाकात को राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि कमलनाथ का छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है और वहां के कई इलाकों में कमलनाथ का प्रभाव है और सियासी तौर पर दखलअंदाजी भी है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के औद्योगिक घरानों से भी कमलनाथ की नजदीकियां है। कांग्रेस महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कमलनाथ के प्रभाव का उपयोग करना चाहती है और इसलिए राहुल गांधी ने उनसे लंबी चर्चा की है। राहुल गांधी और कमलनाथ की इस मुलाकात ने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है। साथ ही यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि कमलनाथ की राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर सक्रियता बढ़ेगी और आगामी चुनाव में वह बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश से ही नाता रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पार्टी ने पूरी तरह किनारे कर दिया है और उनका न तो जम्मू कश्मीर व हरियाणा के चुनाव में कोई उपयोग किया गया और अब संभावना यही है कि झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव में भी पार्टी उन्हें दूर ही रखने वाली है।   recent visitors 53

मशहूर गुरु नानक बेकरी में ऊपरी मंजिल पर आग लगी, बेकरी जलकर राख, मचा हड़कंप

पंजाब लुधियाना के थाना टिब्बा में मशहूर गुरु नानक बेकरी में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गुरु नानक बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि पूरी बेकरी जलकर राख हो गई। इस उक्त घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं संदेह है कि आग दुकान के बाहर लगे मीटर के कारण लगी है। बेकरी मालिक ने बताया कि परिवार सहित दुकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। जब आग लगने का अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया। उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाया तो उनकी मदद के लिए लोग आगे आए। लोगों की मदद से उनका परिवार सुरक्षित बाहर निकला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना टिब्बा की पुलिस ने बताया कि बेकरी में लगी आग से सामान जलकर राख हो गया लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।  recent visitors 99

पंजाब और हरियाणा सरकारों को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई, पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पराली जलाने की घटनाओं के लिए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया है और उन्हें 23 अक्टूबर को अदालत में पेश होकर अपनी सफाई पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि दोनों राज्य प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पराली जलाने वाले लोगों पर मामूली जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। यही वजह है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में कोई मदद नहीं मिल रही है। कोर्ट ने आगे कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। कोर्ट ने एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन को निर्देश दिया है कि वह उन अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें जो अदालत के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। नोएडा ग्रेटर, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर एक्यूआई 300 के आंकड़े को पार कर चुका है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम यानी ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया है। ग्रैप के पहले चरण के तहत पूरे दिल्ली एनसीआर में आतिशबाजी, होटल रेस्टोरेंट में कोयला और लकड़ी जलाने के उपयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही खुले में कूड़ा फेंकना और कचरा जलाना भी पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया है।   recent visitors 69

भारी बारिश और पटरियों में जलभराव के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने तीन एक्सप्रेस रद्द की

चेन्नई भारी बारिश और पटरियों में जलभराव के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने बुधवार को ट्रेन सेवाओं के पूर्व निर्धारित समय में बदलाव की घोषणा की। इसके अलावा चेन्नई से चलने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारी बारिश के बाद बेसिन ब्रिज और व्यासरपदी रेलवे स्टेशनों के बीच जलभराव के कारण यातायात के निलंबन के कारण आज चेन्नई से रवाना होने वाली तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 06.00 बजे रवाना ट्रेन संख्या 12007 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूर शताब्दी, तिरुपति से सुबह 10.10 बजे रवाना होने ट्रेन संख्या 16054 तिरुपति – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से अपराह्न 14.25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 16053 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुपति एक्सप्रेस शामिल है। विज्ञप्ति के अनुसार कई ट्रेनों को बीच में ही रोकने की भी घोषणा की है। ट्रेन संख्या 22650 इरोड – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल यरकौड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 21.00 बजे इरोड से रवाना हुई थी) पेरम्बूर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन पेरम्बूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22640 अलपुझा – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 15.20 बजे अलपुझा से रवाना हुई थी) अवाडी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन अवाडी और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12602 मंगलुरु सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल ( जो कल 13.55 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना हुई थी) तिरुवल्लूर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन तिरुवल्लूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12674 कोयंबटूर – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 22.50 बजे कोयंबटूर से रवाना हुई थी) वह तिरुवल्लूर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन तिरुवल्लूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12624 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल (जो कल 15.00 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना हुई थी) वह अरक्कोणम में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन अरक्कोणम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22159 मुंबई सीएसटी – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जो कल 12.45 बजे मुंबई सीएसटी से रवाना हुई थी, अरक्कोणम में समाप्त हो जाएगी। ट्रेन अरक्कोणम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसने कुछ ट्रेनों के टर्मिनेशन में बदलाव की भी घोषणा की। ट्रेन नंबर 22652 पलक्कड़ – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जो कल 16.10 बजे पलक्कड़ से रवाना हुई थी, चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन नंबर 12672 मेट्टुपालयम – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नीलगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 21.20 बजे मेट्टुपालयम से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन नंबर 16022 मैसूरु – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कावेरी एक्सप्रेस, (जो 15.10.2024 को 21.00 बजे मैसूरु से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन संख्या 12686 मंगलुरु सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 16.55 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 12696 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 17.15 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त होगी। विज्ञप्ति में कुछ अन्य ट्रेनों के आरंभिक स्टेशन में भी बदलाव की घोषणा की। ट्रेन संख्या 22160 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मुंबई सीएसटी (जो आज 13.15 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 14.25 बजे अरकोनम से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 20677 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (जो आज 05.30 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 05.30 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12675 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो आज 06.10 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 08.10 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22625 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस (जो आज डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 07.25 बजे रवाना होने वाली है) वह चेन्नई बीच से 07.25 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12639 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु बृंदावन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज सुबह 07.40 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह सुबह 07.40 बजे चेन्नई बीच से चलेगी। ट्रेन संख्या 22601 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – साई नगर शिरडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज सुबह 10.20 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह सुबह 10.30 बजे चेन्नई बीच से चलेगी। ट्रेन संख्या 22637 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस, जो आज सुबह 13.25 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह दोपहर 14.05 बजे तिरुवल्लूर से चलेगी। ट्रेन संख्या 12695 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज दोपहर 1520 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह दोपहर 15.45 बजे अवादी से चलेगी। recent visitors 78

खराब मौसम के बीच CEC राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पिथौरागढ़ में उतरा

नई दिल्ली केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर को उत्तराखंड के मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। यह घटना खराब मौसम के चलते हुई, जिससे हेलिकॉप्टर की उड़ान प्रभावित हुई। हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम क्षेत्र में उतारना पड़ा। मौसम की स्थिति इतनी खराब थी कि उड़ान को जारी रखना जोखिम भरा था। इस स्थिति ने अधिकारियों को सुरक्षित लैंडिंग के लिए मजबूर किया। यात्रा की दिशा मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर मिलम की दिशा में जा रहा था। यह उड़ान चुनाव संबंधी कार्यों के तहत की जा रही थी, और अचानक मौसम परिवर्तन ने सभी को चौंका दिया। इस इमरजेंसी लैंडिंग के समय, राजीव कुमार के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए सहयोग किया जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग की गई। सुरक्षा उपायों का पालन हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, संबंधित अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए। यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने और राहत प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए गए। recent visitors 72

मालिक छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, इसलिए मूत्र का इस्तेमाल कर खाना बनाती थी

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका की करतूत ने सभी को हैरान कर दिया है। इस पर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह आटा गूंथने के लिए पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करती थी। इस मामले को लेकर जब महिला ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया तो इस पर कार्रवाई करते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान रीना के तौर पर हुई है। आठ साल से खाना बना कर खिला रही थी रीना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घरेलू सहायिका रीना आठ साल से उनके यहां खाना बना रही है। 14 अक्तूबर को उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रीना रसोई के बर्तन में मूत्र कर रही है। इसके बाद उसने उसी से रोटियां बनाईं। परिवार लीवर की बीमारी से ग्रस्त उनका कहना है कि कई महीनों से उनका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी समय से रीना ऐसा काम कर रही है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 'मुझे बुरा लगता था' पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके मालिक उसके काम पर नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, जिसका उसे बुरा लगता था। इस बात से नाराज होकर उसने ऐसा करना शुरू कर दिया।   recent visitors 59

जर्मनी के ambassador का देसी अंदाज, नई कार में बांधी नींबू-मिर्ची, फोड़ा नारियल

 नई दिल्ली जब हम नई गाड़ी या घर खरीदते हैं, तो सबसे पहले पूजा-पाठ करते हैं और शुभ संकेत के रूप में नारियल फोड़ते हैं. इसके अलावा, बुरी नजर से बचाने के लिए गाड़ी पर नींबू-मिर्ची भी टांगी जाती है. लेकिन, हैरानी तब होती है जब कोई विदेशी इस परंपरा को अपनाते हुए दिखता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एंबेसडर को भारतीय परंपराओं और मान्यताओं का पालन करते देखा गया है. जर्मनी के राजदूत का भारतीय परंपराओं से लगाव भारत में तैनात जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन नेअपनी नई इलेक्ट्रिक लग्जरी कार खरीदी. इसे वेलकम करते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वे कार के ऊपर से सिल्वर कपड़ा हटाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनकी चमचमाती ब्लैक कार दिखती है, और वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं. जर्मन राजदूत ने अपनी कार को 'बुरी नजर' से बचाया इसके बाद उन्हें कार की चाबी सौंपी गई. उन्होंने अपनी कार पर अपने देश का झंडा लगाया. लेकिन वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया जब उन्होंने अपनी कार पर भारतीय मान्यता के अनुसार धागे में बंधी नींबू-मिर्ची लटका दी, ताकि नजर से बचा सकें. वैसे ही जैसे आमतौर पर भारतीय लोग करते हैं. कार के आगे नारियल फोड़ने की रस्म राजदूत ने अपनी कार में नींबू-मिर्ची लटकाने के बाद भारतीय परंपरा का पालन करते हुए कार के आगे नारियल भी फोड़ा. भारतीय मान्यता के मुताबिक, नारियल का पानी शुभ माना जाता है. यह रस्म ईश्वर के आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रतीक है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जर्मन राजदूत का वीडियो राजदूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. उनके भारतीय रीति-रिवाजों में विश्वास और उनका पालन करने की भावना की सराहना हो रही है.   recent visitors 73