रामलीला का फायदा उठाकर हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,  हरिद्वार ज़िला कारागार में चल रही रामलीला का फायदा उठाकर दो कैदी फरार हो गए है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। साथ ही जेल प्रशासन पर कैदियों पर कड़ी निगरानी व सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। फिलहाल,हरिद्वार पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ज़िला कारागार में रामलीला चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया जा रहा था। इसके चलते कारागार में एक सीढ़ी लगी हुई थी जहां से दोनों कैदी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो जेल से फरार हुआ एक कैदी वाल्मीकि गैंग का है और हत्या के मामले में सजा काट रहा था। साथ ही दूसरा आरोपी किडनैपिंग के मामले में जेल में था। फिलहाल,इन दोनों के भागने से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें सवाल यह उठ रहा है कि जिले की सबसे सुरक्षित जेल से कैदी कैसे फरार हो जाते है। साथ ही  इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी हरिद्वार ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल प्रशासन की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इसमें कैदी पंकज निवासी रुड़की और रामकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश शामिल है। इसमें आरोपी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था, जबकि अपराधी रामकुमार विचाराधीन कैदी है। इसके अतिरिक्त पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश कर रही है। recent visitors 86

ढाका में दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था, मां की मूर्ति पर फेंका पेट्रोल बम

ढाका बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ताती बाजार इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वायरल हो रहे वीडियो में एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। इस घटना के बाद, हमलावर मौके से फरार हो गए। दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार बुधवार को माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था। गुरुवार को चट्टोग्राम के जत्रा मोहन सेन हॉल में दुर्गा पूजा के मंच पर आधा दर्जन लोगों ने इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए गाने गाए। इस घटना से स्थानीय हिंदू समुदाय में रोष फैल गया। इसके बाद पूजा समिति के संयुक्त महासचिव सजल दत्ता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से तनाव और बढ़ गया है। प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “जिहादी दुर्गा पूजा पंडाल में इस्लामी जिहादी गाने गा रहे हैं। सोचिए अगर हिंदू मस्जिद में नमाज़ के दौरान ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाने लगें तो?” पूजा के दौरान हुई इन घटनाओं ने पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। बता दें कि बांग्लादेश में 1 अक्टूबर से दुर्गा पूजा के दौरान अब तक 35 घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने इन मामलों में 11 केस दर्ज किए हैं, 24 जनरल डायरी (GD) बनाई गई हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (IGP) मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने बताया कि देशभर में 32,000 से अधिक पंडालों में पूजा मनाई जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को ढाका के बनानी पूजा मंडप का दौरा किया। recent visitors 107

टाटा ग्रुप का 34 लाख करोड़ का साम्राज्य, संभालने में नोएल टाटा ने जताई उत्सुकता

नई दिल्ली रतन टाटा के निधन के बाद, उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए, नोएल टाटा ने कहा कि वे रतन टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने इस अवसर पर अपने साथी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह इस जिम्मेदारी को लेकर सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं। नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि "एक सदी से भी अधिक समय पहले स्थापित टाटा ट्रस्ट सामाजिक भलाई के लिए एक अनूठा माध्यम है। हम अपने विकास और परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए खुद को फिर से समर्पित कर रहे हैं।" टाटा ट्रस्ट का बयान टाटा ट्रस्ट्स ने भी नोएल टाटा की नियुक्ति पर एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि टाटा ट्रस्ट्स के कई ट्रस्टियों की मुंबई में एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में रतन एन. टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। सर्वसम्मति से नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया, और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई। नोएल टाटा का परिचय नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोना डुनोयर के बेटे हैं, इसलिए वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वे टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं। टाटा ट्रस्ट का महत्व टाटा ग्रुप, जो लगभग 34 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप का मालिक है, की अधिकांश होल्डिंग कंपनियां टाटा संस के पास हैं। टाटा संस की 66% से अधिक हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट के पास है, जिससे टाटा ग्रुप का संचालन टाटा ट्रस्ट के अधीन होता है। ऐसे में नोएल टाटा का टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनना एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। recent visitors 128

राहुल गांधी ने कहा- रेल हादसे में कितने परिवारों के तबाह होने पर जागेगी सरकार, नहीं कोई सबक लिया

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हुए ट्रेन हादसे को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है और अनेक दुर्घटनाओं के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जागेगी? तमिलनाडु के पोन्नेरी-कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुडूर रेलखंड पर ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैसूर-दरभंगा ट्रेन दुर्घटना भयावह बालासोर दुर्घटना को प्रतिबिंबित करती है। एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। अनेक दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चले जाने के बावजूद कोई सबक नहीं लिया जाता। जवाबदेही सबसे ऊपर से शुरू होती है।’ उन्होंने सवाल किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जागेगी? बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के यात्री शनिवार को एक विशेष ट्रेन से दरभंगा के लिए रवाना हो गए। दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अभी दुर्घटनास्थल पर पटरी की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात करीब साढ़े 8 बजे मालगाड़ी से टकरा गई थी। यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर 2 ईएमयू विशेष ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल ले जाया गया। सभी यात्रियों के पहुंचने के बाद उन्हें दरभंगा जाने वाली विशेष ट्रेन में रवाना किया गया, जो अराक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडुर से होकर गुजरेगी। यात्रियों को भोजन के पैकेट और पानी उपलब्ध कराया गया और विशेष ट्रेन सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना हो गई। ट्रेनों के समय और रूट में हुआ बदलाव इस बीच, दक्षिणी रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का रास्ता बदल दिया है। विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होना था, लेकिन उसका समय बदलकर अब दोपहर साढ़े 12 बजे कर दिया गया है। इसका मार्ग अराक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडुर की ओर परिवर्तित कर दिया गया है। घटनास्थल पर पटरी की मरम्मत का काम तेजी से हो रहा है। दक्षिणी रेलवे के महाप्रबंधक, अतिरिक्त महाप्रबंधक, विभागों के प्रमुख और रेलवे के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को स्टेनली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और 4 यात्रियों का पोन्नेरी के सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया, उन्हें मामूली चोटें आई थीं। recent visitors 85

BSF की ओर से संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया, हेरोइन और पिस्तौल भेजने की कोशिशें नाकाम

पंजाब पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी ड्रोन का मार गिराया। इस ड्रोन के जरिए हेरोइन और पिस्तौल ले जाने की कोशिश थी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि को रोकने के लिए गोलीबारी की और इसे निष्क्रिय करने के लिए तकनीकी जवाबी उपाय सक्रिय कर दिए। इसके बाद, BSF की ओर से संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों ने फिरोजपुर इलाके में गिरे हुए ड्रोन को एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन के साथ सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। बरामद ड्रोन की पहचान चीन में निर्मित डीजेआई मविक-3 क्लासिक के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ पंजाब के जवानों की ओर से 24 घंटे के अंदर यह दूसरी जब्ती थी, जहां एक ड्रोन और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इससे पहले अमृतसर में BSF ने शुक्रवार को हेरोइन ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया। प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि देखी और फिर उसे मार गिराया गया। कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें तेज दूसरी ओर, बीएसएफ के सीनियर अधिकारी ने कहा कि सर्दियों का मौसम नजदीक होने के साथ ही कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें तेज हो गई है। करीब 150 आतंकवादी नियंत्रण रेखा (LoC) के पार विभिन्न लांच पैड पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल ऐसी किसी भी प्रयास को विफल कर देंगे। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा, 'घुसपैठ की कोशिश जारी हैं। विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर हम सीमा पर नियंत्रण की योजना बनाने के लिए सेना के साथ समन्वय करते हैं। हम लांचिंग पैड पर आतंकवादियों की संख्या को भी ध्यान में रखते हैं, जिससे हमें अपनी रणनीति बनाने और आतंकियों को काबू करने की योजना को आकार देने में मदद मिलती है।' recent visitors 105

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बालाजी जा रहे परिवार के 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

अलवर राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क में गड्ढा होने के कारण हुए भीषण कार हादसे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुआ यह परिवार हरियाणा से बालाजी के दर्शन करने जा रहा था। मरने वालों में पिता, बेटा और बेटी शामिल हैं। अलवर में शुक्रवार देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क में गड्ढा होने के कारण क्रेटा गाड़ी पलट जाने से एक व्यक्ति और उसके बेटे-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दो लोग घायल हो गए। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो हरियाणा के नारनौल से बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे। यह हादसा रात को अलवर जिले के पिनान के निकट भड़ोली के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार में छह लोग सवार थे। इनमें एक 8 साल का बच्चा कारव भी है, जो हादसे में घायल हो गया है। हादसे में हरियाणा नारनौल निवासी विद्यानंद (60) और उनके बेटे शुभम यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम की बहन सोनिका यादव गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पिनान सीएचसी ले जाया गया था। वहां से उसे अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे शुभम की मां संतोष यादव और सोनिका का बेटा कारव यादव घायल हैं। कारव ने बताया कि हम सभी बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। हादसे से पहले हम सभी एक होटल पर रुके थे। जैसे ही होटल से निकले गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। क्रेटा में मेरे अलावा मेरी मम्मी-पापा के साथ नाना-नानी और मामा भी थे। हादसे की सूचना मिलने पर रैणी पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रैणी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। बता दें कि, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेनेज संख्या-132 की पुलिया पर भड़ौली के पास एक्सप्रेसवे की दिल्ली-जयपुर लेन में मेंटिनेंस का काम चल रहा है। यहां सड़क खुदी हुई थी और बैरिकेड दूर रखा हुआ था। ऐसे में रात के समय ड्राइवर को बैरिकेड नहीं दिखा और गड्ढे से गुजरते ही कार पलट गई। बताया जा रहा है कि कार हाईवे पर करीब चार बार पलटी खाकर दूर जा गिरी। recent visitors 93

UAE से महादेव ऐप के मालिक की अब रेड नोटिस के आधार पर अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की

नई दिल्ली महादेव ऑनलाइन बुकिंग ऐप के प्रमोटरों में से एक और 6,000 करोड़ रुपये के अवैध सट्टेबाजी मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण की कोशिशें शुरू हो गई हैं। चंद्राकर को पिछले हफ्ते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार किया गया था। अब इंटरपोल की रेड नोटिस के आधार पर भारतीय अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की है। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी विदेश मंत्रालय के जरिए प्रत्यर्पण दस्तावेजों पर काम कर रहे हैं। इस तरह चंद्राकर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की प्रयास जारी है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दुबई में गिरफ्तार किए गए चंद्राकर को अगले कुछ दिनों में भारत को प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय दुबई के अधिकारियों को चंद्राकर के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक दस्तावेज भेजने की प्रक्रिया में जुटा है, जिसके बाद वहां की अदालत से संपर्क किया जाएगा। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सूत्रों ने बताया कि उन्हें यूएई अधिकारियों से अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। बताया जाता है कि चंद्राकर 2019 में दुबई चला गया था। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में अपने भाई के साथ जूस फैक्ट्री नाम से जूस की दुकान चलाता था। राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता का आरोप ईडी ने आरोप लगाया है कि महादेव ऑनलाइन बुक गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप है। इसमें उसकी जांच से छत्तीसगढ़ के विभिन्न बड़े पद के राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है। चंद्राकर और रवि उप्पल दोनों ही छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। ED ने इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 आरोप-पत्र भी दाखिल किए गए हैं। इनमें कहा गया कि चंद्राकर ने फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में शादी की और इसमें कारीब 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए गए। एजेंसी ने आरोप लगाया कि चंद्राकर के रिश्तेदारों को भारत से यूएई लाने के लिए निजी जेट किराए पर लिये गए थे। साथ ही, शादी में प्रदर्शन करने के लिए मशहूर हस्तियों को मोटी रकम भुगतान की गई थी। recent visitors 113