कोलकाताआरजी कर की घटना की थीम पर बना दुर्गा पूजा का पंडाल, उड़ाए जनता के होश

कोलकाता पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए पंडालों एक पंडाल को लज्जा थीम पर बनाया गया है। इस पंडाल में 8-9 अगस्त की रात को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की घटना को दर्शाय गया है। जिसमें लेडी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। लज्जा थीम पर बने इस पंडाल में इस घटना के दर्द को उकेरा गया है। इसमें मां दुर्गा ने अपनी आंखे ढंकी है और शेर भी शर्मिंदा दिखाया गया है। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई के पास है। पंडाल से व्यक्त किया आक्रोश गुजरात और देश के दूसरे हिस्सों की तरह बंगाल में नवरात्रि पर बड़ा उत्सव होता है। बंगाली जहां भी रहते हैं वहां वे आद्यशक्ति की उपासना दुर्गापूजा के तौर पर करते हैं। श्री सरस्वती और काली माता मंदिर परिषद के सचिव विश्वजीत सरकार ने बताया, पंडाल की थीम 'लज्जा' और टैग लाइन विचार चाई मतलब इंसाफ चाहिए है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूजा पंडाल देश की ऐतिहासिक संस्कृति की झलक पेश करते रहे हैं। इस बार आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या से कोलकाता वासी इतने व्यथित हैं इसके चलते उन्होंने लोगों के भाव को पंडाल में भी उतार दिया है। छह संकेतों में दर्शाया गुस्सा कोलकाता के इस पंडाल में छह संकेतों के जरिए घटना के प्रति आक्रोश को बताया गया है। पहले संकेत में मां दुर्गा ने चेहरा ढंका ढंक लिया है। बंगाल में महिलाओं पर शारीरिक- मानसिक अत्याचार यानी दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं को देखकर मां दुर्गा लज्जित हैं। दूसरे संकेत में मां के वाहन शेर का सिर झुका है। जंगल का राजा खुद शक्तिशाली है, पर उसने इन घटनाओं से शर्मसार होकर सिर झुका लिया है। तीसरे संकेत में पंडाल में काला कपड़ा है। जो दुष्कर्म और हत्या का विरोध के तौर पर लगाया गया है। चौथे प्रतीक में पंडाल में लाल रंग की रोशनी है। जाे यह लगातार अपराधों में बह रहे खून को बताती है। पांचवें संकेत में मां के एक तरफ एप्रन लटकाया है। जो अपराधियों-रसूखदारों के आगे चिकित्सा समुदाय की बेबसी को व्यक्त करता है। छठवें संकेत में मां के सामने महिला का शव है। यह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज सहित पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को बताता है। recent visitors 74

धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक कपड़ों में पहुंची मॉडल, लोगो ने सुनाई खरी -खरी

कोलकाता धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक कपड़ों का मामला एक बार फिर सामने आया है। ताजा घटना कोलकाता की है, जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के कपड़ों पर बवाल मच गया। पंडाल में इस तरह जाने के चलते सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। खबरें हैं कि तस्वीर में नजर आ रहीं हेमश्री भद्रा साल 2016 में मिस कोलकाता का खिताब भी जीत चुकी हैं। Instagram पर भद्रा के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं। इससे जुड़ा एक फोटो सन्नति मित्रा नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शेयर किया है। खास बात है कि भद्रा को इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मित्रा को फॉलो करने वालों की संख्या 16 लाख के करीब है। जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया यूजर्स इन पोस्ट्स पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तो तीनों महिलाओं को जान से मारने तक की धमकी दे दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए।' मित्रा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'आप एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर रही हैं। कल को और भी लड़कियां ऐसे जाएंगी, क्या यह सही है। आप खुद सोचिए।' सोशल की जनता ने उन्हें घर में ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी। एक यूजर ने कहा, 'हम जानते हैं कि क्या पहनना है और क्या नहीं यह आपकी च्वाइस है, लेकिन देवी के आसपास ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।' एक यूजर ने कहा, 'यह बहुत ही अपमानजनक है। हमेशा मंदिर में अपना सिर ढंकना चाहिए।' recent visitors 81

BCCI ने बदले नियम, अब बल्लेबाज को दिया जाएगा आउट अगर… जानें गेंद पर लार लगाने पर क्या होगा?

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी से पहले क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशन को लेकर कुछ बदलाव किए हैं. यानी क्रिकेट खेलते वक्त अब ख‍िलाड़‍ियों को इन बातों का खास ध्यान रखना होगा. भारत में नया घरेलू सीजन शुक्रवार (11 अक्टूबर) को रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के साथ शुरू हो गया, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कहना है कि अगर कोई बल्लेबाज बिना चोट के किसी कारण रिटायर हो जाता है, तो उसे तुरंत आउट मान लिया जाएगा. यानी वह उस पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाएगा,  भले ही विरोधी टीम के कप्तान को कोई परेशानी ना हो. इस बारे में को राज्य टीमों को को बीसीसीआई की ओर से प्रेस रिलीज भेजी गई. जिसमें बदले हुए नियमों के बारे में जानकारी दी गई. क्या क्या बदलाव हुए  हैं, आइए आपको बताते हैं. 1- चोट, बीमारी या अपरिहार्य कारण के अलावा किसी भी कारण से रिटायर होने वाला बल्लेबाज को रिटायर होते ही तुरंत आउट माना जाएगा और विरोधी कप्तान की सहमति से भी उसे बल्लेबाजी पर लौटने का विकल्प नहीं मिलेगा. 2- गेंदबाजी में, यदि किसी टीम ने गेंद पर लार लगाई है, तो पेनल्टी लगाने के अलावा गेंद को तुरंत बदलना होगा. 3- बीसीसीआई ने रन रोकने के नियम में भी बदलाव किया है. नए संशोधित नियम के अनुसार- जब बल्लेबाज क्रॉस करने के बाद रन रोकने का फैसला करते हैं और ओवरथ्रो से बाउंड्री मिलती है, तो फिर से क्रॉस करने से पहले केवल बाउंड्री यानी 4 स्कोर के दौरान मारी जाएगी. बीसीसीआई ने कहा है कि यह आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के दौरान हुए समझौते के अनुरूप है. 4- एक और बदलाव सीके नायडू कंपटीशन से प्वाइंट्स आवंटन से संबंधित है. नए नियम में दो पर‍िस्थ‍ित‍ि बताई गई हैं. पर‍िस्थ‍ित‍ि 1: टीम 'ए पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 98 ओवरों में 398 रन पर ऑल आउट हो जाती है तो उन्हें 4 बल्लेबाजी अंक मिलेंगे. वहीं फील्डिंग करते समय टीम ए को 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप टीम ए का स्कोर अब 98 ओवरों में 403 हो जाता है, टीम ए को अब 5 बल्लेबाजी अंक मिलेंगे. पर‍िस्थ‍ित‍ि 2: वहीं टीम 'ए' पहले बल्लेबाजी करती है और 100.1 ओवर में 398 रन पर ऑल आउट हो जाती है तो उन्हें 4 बल्लेबाजी अंक मिलेंगे. वहीं टीम 'ए' को फील्ड‍िंग करते समय 5 पेनल्टी रन मिलते थे, जिसके परिणामस्वरूप टीम ए का स्कोर अब 100.1 ओवर में 403 हो जाता है. उन्हें 5वां बल्लेबाजी अंक नहीं मिलेगा. कहां-कहां लागू होगा नियम क्रिकबज के हवाले से जो रिपोर्ट सामने आई है उसकने अनुसार- यह नियम बीसीसीआई के सभी घरेलू मैचों के लिए लागू होगा. यह नया नियम सभी मल्टी-डे मैचों और सभी ल‍िम‍िटेड ओवर्स के मैचों के लिए भी लागू होगा. दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने कहा है कि यह न‍ियम सुपर ओवर की स‍िचुएशन में भी लागू हो सकता है.   recent visitors 130

बेरूत पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई, 117 घायल

 ईरान ने अमेरिकी सहयोगियों हमला का जवाब हमला से देने की धमकी दी बेरूत: इजरायली एयर स्रा सइक में 22 की मौत, हिजबुल्लाह कमांडर बच निकलने में रहा कामयाब बेरूत पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई, 117 घायल तेहरान/तेल अवीव  ईरान ने गुप्त राजनयिक चैनलों के माध्यम से फारस की खाड़ी और मध्य पूर्व में अमेरिकी सहयोगियों पर हमला करने की धमकी दी है। तेहरान ने कहा कि अगर उनके क्षेत्रों या हवाई क्षेत्रों का उपयोग ईरान पर हमला करने के लिए किया जाता है तो वह इसका जवाब हमला से देगा। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अरब अधिकारियों के हवाले से दी। रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि तेहरान ने जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कतर को संबंधित चेतावनी भेजी है। इन देशों ने कथित रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन को सूचित किया है कि वे ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई के लिए अमेरिका और इज़रायल को अपने सैन्य संरचना या हवाई क्षेत्र प्रदान नहीं करना चाहते हैं। पिछले सप्ताह, ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा था कि “अमेरिका सहित इज़रायल का समर्थन करने वाले देशों का सीधा हस्तक्षेप और ईरान के खिलाफ उनकी आक्रामकता की स्थिति में, मध्य पूर्व में उनके ठिकानों और हितों को एक साथ एक शक्तिशाली हमले का सामना करना पड़ेगा।” उत्तरी गाजा में तीन सैन्यकर्मियों की मौत : आईडीएफ  इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने  कहा कि उत्तरी गाजा पट्टी में उसके तीन रिजर्व सैनिक मारे गए। आईडीएफ ने सैनिकों के नाम भी प्रकाशित किए, जो कि 5460 प्रशासनिक सहायता इकाई के सदस्य थे। इज़रायली सेना रेडियो ने कहा कि जबालिया क्षेत्र में एक आपूर्ति मार्ग पर एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से तीन सैनिक मारे गए। इस सप्ताह की शुरुआत में, आईडीएफ ने जबालिया क्षेत्र में एक नए आतंकवाद विरोधी अभियान की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि 07 अक्टूबर, 2023 को मध्य पूर्व में शुरू हुए संघर्ष के बाद से, इज़रायल ने विभिन्न मोर्चों पर 734 सैनिकों को खो दिया है, जिसमें गाजा पट्टी में जमीनी अभियानों में मारे गए लगभग 350 सैनिक भी शामिल हैं। बेरूत पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई, 117 घायल मध्य बेरूत के घनी आबादी वाले इलाके अल-नुएरी को निशाना बनाकर  शाम किए गए इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है और 117 लोग घायल हुए हैं। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी। अल जज़ीरा टीवी चैनल के अनुसार, हवाई हमले का लक्ष्य कथित रूप से हिजबुल्लाह के संपर्क और समन्वय इकाई के प्रमुख वाफिक सफा को निशाना बनाना था लेकिन वह हमले में बच गए। यह तीसरी बार है जब इज़रायल ने अल कोला और अल-बचौरा क्षेत्रों पर हमले के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत को निशाना बनाया है। इज़रायल ने हाल ही में बेरूत और उसके उपनगरों पर अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं, मुख्य रूप से हिजबुल्लाह के अधिकारियों और सुविधाओं को निशाना बनाया है। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष एक साल पहले तब शुरू हुआ था जब हिजबुल्लाह ने गाजा युद्ध की शुरुआत में हमास के समर्थन में इजराइल पर रॉकेटों की बौछार की थी। बेरूत: इजरायली एयर स्रा सइक में 22 की मौत, हिजबुल्लाह कमांडर बच निकलने में रहा कामयाब  बेरूत के घनी आबादी वाले क्षेत्र अल-नूइरी को निशाना बनाकर की गई इजरायली एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या कम से कम 22 हो गई और 117 लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी ।  एयर स्ट्राइक कथित तौर पर हिजबुल्लाह के संपर्क और कोऑर्डिनेशन यूनिट के प्रमुख वाफिक सफा को निशाना बनाकर की गई। हालांकि सफा हमले में बच गया। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अल जजीरा टीवी चैनल के हवाले से बताया कि यह तीसरी बार है जब इजरायल ने अल कोला और अल-बचौरा इलाकों पर हमला करने के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत को निशाना बनाया। रॉयटर्स की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान सरकार ने अपने दैनिक अपडेट में कहा कि पिछले साल से लेबनान में जारी इजरायली हमलों में कम से कम 2,169 लोग मारे गए। इनमें से ज्यादातर की मौत 23 सितंबर के बाद हुई, जब इजरायल ने अपने सैन्य अभियान का विस्तार किया। मृतकों की संख्या में नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं किया गया। बता दें 23 सितंबर से, इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले तेज कर दिए। उसका कहना है कि यह कार्रवाई लेबानानी संगठन हिजबुल्ला के खात्मे के लिए की जा रही है। 27 सितंबर को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक महत्वपूर्ण हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसके कई सहयोगी मारे गए। वहीं इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में जमीनी सैन्य अभियान भी शुरू कर दिया। इजरायली हमलों की वजह से लेबनान में लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। 8 अक्टूबर, 2023 को हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए थे। नवीनतम घटनाक्रम इसी संघर्ष का विस्तार है। पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर एक बड़ा हमला किया था जिसमें करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी जबकि 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया। ऐसा माना जाता है कि 100 से अधिक बंधक अब भी गाजा में है। इस हमले के बाद इजरायल ने हमास के कंट्रोल वाली गाजा पट्टी में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। अलजजीरा की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 42,065 लोग मारे गए हैं और 97,886 घायल हुए हैं।       recent visitors 92

पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को बंधन बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली  बंधन बैंक के शेयर में  करीब 12 प्रतिशत की तेजी आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को तीन साल के लिए बंधन बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद बैंक के शेयरों में तेजी आई। कोलकाता स्थित बैंक का एनएसई पर 11.61 प्रतिशत चढ़कर 209.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। बीएसई पर यह 11.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 209.50 रुपये प्रति शेयर पर रहा। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 226.84 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,384.57 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 66.90 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 24,931.55 अंक पर रहा। बंधन बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया था कि सेनगुप्ता का तीन साल का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से शुरू हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ अक्टूबर 2024 के अपने पत्र के जरिये इस पद पर सेनगुप्ता की नियुक्ति को पूर्व-स्वीकृति दे दी है। बैंक ने कहा कि सेनगुप्ता बैंक के संस्थापक एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर घोष की जगह लेंगे जो नौ जुलाई को पद से हट गए थे। फिलहाल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक रतन केश अंतरिम एमडी एवं सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं। सेनगुप्ता सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी एवं सीईओ रह चुके हैं। वह खुदरा और कॉरपोरेट बैंकिंग दोनों क्षेत्रों में काफी अनुभव रखते हैं। recent visitors 252

शेफील्ड शील्ड मैच दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में 23-27 नवंबर तक खेले जाएंगे

सिडनी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को बताया कि मौजूदा शेफील्ड शील्ड सीजन में तीन मुकाबले डे-नाइट होंगे। यह कदम सात साल के बाद ऑस्ट्रेलिया की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में पिंक बॉल खेल की वापसी का प्रतीक भी है। शेफील्ड शील्ड मैच के मैच दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में 23-27 नवंबर तक खेले जाएंगे, इसके बाद क्वींसलैंड-विक्टोरिया का मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में 24-28 नवंबर तक खेला जाएगा। ये दोनों ही दिन-रात के मैच होंगे। तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच 15-18 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में होने वाला मैच मौजूदा सत्र का तीसरा पिंक-बॉल मैच होगा। शेड्यूल में यह बदलाव सीए और स्टेट हाई परफॉरमेंस डिपार्टमेंट के बीच बातचीत के बाद सामने आया। ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर एडिलेड में भारत के खिलाफ पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलेगा, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बेहद अहम है। भारत को पहले और दूसरे टेस्ट के बीच कैनबरा के मनुका ओवल में प्रधानमंत्री प्लेइंग-11 के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल मैच खेलना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि कार्यक्रम में बदलाव का मुख्य उद्देश्य घरेलू क्रिकेटरों और संभावित टेस्ट खिलाड़ियों के लिए प्रथम श्रेणी स्तर पर डे नाइट की परिस्थितियों का अनुभव कराना है। राष्ट्रीय टीमों के कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने कहा, “हम हमेशा घरेलू खिलाड़ियों के अनुभव को बढ़ाने और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ रूप से तैयार करने के अवसरों की तलाश में रहते हैं। टेस्ट वेन्यू पर प्रथम श्रेणी मैच खेलना महत्वपूर्ण है, और डे नाइट की परिस्थितियों का सामना करना भी अहम है, जो पिछले एक दशक में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट समर की विशेषता बन गई है।” उन्होंने आगे कहा, “इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारे अगले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के समूह के लिए डे/नाइट शेफील्ड शील्ड मैचों को फिर से शुरू करने का यह सही समय है। हम मौजूदा सीजन में इस पहल को संभव बनाने में उनके समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद देते हैं।”     recent visitors 70

युवक हो रहा था पेट दर्द से परेशान था, आंत में फसा था जिंदा कॉकरोच

नई दिल्ली दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 23 साल के युवक की छोटी आंत से जिंदा कॉकरोच निकाला गया। कॉकरोच करीब तीन सेंटीमीटर का था। मरीज करीब दो-तीन दिनों से पेट दर्द से परेशान था। पाचन क्रिया भी प्रभावित हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों को कारण का पता नहीं चला। समस्या बढ़ने पर अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर शुभम वत्स ने टीम के साथ मिल कर मरीज की जीआई एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया। इस जांच के दौरान मरीज के पेट में जिंदा कॉकरोच दिखा। कॉकरोच मरीज की छोटी आंत में चिपका हुआ था। यह देख डॉक्टरों ने तुरंत कॉकरोच को बाहर निकालने का फैसला लिया। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी कर छोटी आंत से जिंदा कॉकरोच को निकाला। डॉक्टरों ने बताया कि एंडोस्कोपी करने में करीब 10 मिनट का समय लगा। इस दौरान कॉकरोच को आसानी से बाहर खींच लिया गया। डॉक्टर शुभम ने कहा कि छोटी आंत में जिंदा कॉकरोच मरीज के लिए खतरनाक था। लंबे समय तक यदि वह शरीर में रहता तो मरीज को नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि कॉकरोच ऐसा जीव है जो किसी भी स्थिति में जिंदा रह सकता है। एंडोस्कोपी की मदद से तत्काल इस कॉकरोच को बाहर निकालने की सर्जरी की। उन्होंने कहा कि जब मरीज से पूछा गया कि यह कॉकरोच उनके पेट में कैसे गया तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। डॉक्टरों का अनुमान है कि खाना खाते समय या दूसरे कारणों से कॉकरोच पेट में चला गया होगा। यदि समय पर इस कॉकरोच को नहीं निकाला जाता तो संक्रमण की वजह से यह घातक हो सकता था।   recent visitors 66