भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया

नई दिल्ली जब भी दुनिया में मेट्रो ट्रेन की बात होती है, भारत की मेट्रो का भी नाम उसमें प्रमुख रूप से शामिल होता है। दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में मेट्रो रेल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क बढ़कर 1000 किमी का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह यूपी के साहिबाबाद और दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली के लोग भी नमो भारत ट्रेन में सफर कर मात्र 35 से 40 मिनट में मेरठ पहुंच सकेंगे। दिल्ली में मेट्रो 2002 में शुरू हुई थी। हालांकि भारत में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 1984 में हो गई थी। कोलकाता में पहली मेट्रो ट्रेन चली थी। कितने राज्यों में चलती है मेट्रो? मेट्रो ट्रेन अब सिर्फ दिल्ली और कोलकाता तक ही सीमित नहीं है। देश के कई राज्यों में इसका विस्तार हो गया है। मेट्रो ट्रेन अब देश के 11 राज्यों के 23 शहरों में चलती है। साल 2014 में यह ट्रेन मात्र 5 राज्यों और 5 शहरों में चलती थी। अभी मेट्रो ट्रेन का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसे चलाने की तैयारी है। कितना बड़ा हो गया नेटवर्क? भारत मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किलोमीटर का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत का स्थान चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। साल 2014 में मेट्रो रेल नेटवर्क मात्र 248 किलोमीटर का था। ऐसे में पिछले 10 वर्षों में मेट्रो नेटवर्क में 3 गुना वृद्धि हुई है। पिछले साल एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि अगले दो-तीन साल में भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा। कितने यात्री करते हैं सफर? देशभर में मेट्रो से आज रोजाना करीब एक करोड़ यात्री सफर करते हैं। पिछले 10 वर्षों में यात्रियों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि हुई है। यह संख्या और तेजी से बढ़ती जा रही है। देशभर में मेट्रो में सफर करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की है। दिल्ली में रोजाना औसतन करीब 75 लाख यात्री सफर करते हैं। देश के दूसरे राज्यों में मेट्रो में कम ही यात्री सफर करते हैं। सिर्फ दिल्ली मेट्रो ही फायदे में! इस समय देश के कई हिस्सों में मेट्रो ट्रेन चल रही है। सबसे ज्यादा फायदे में दिल्ली मेट्रो है। देश के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन घाटे में चल रही है। उन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी नहीं है। वहीं बात अगर नमो भारत ट्रेन की करें तो इसे भी अभी भरपूर यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस ट्रेन में रोजाना औसतन 10 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो की तुलना करें तो अभी सालभर में जितने यात्री नमो भारत में सफर कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा यात्री दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सफर कर लेते हैं। दिल्ली से कनेक्ट होने के बाद उम्मीद है कि नमो भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। recent visitors 197

दिल्ली में लगातार तीसरी सुबह धुंध और घने कोहरे का साया, 6 फ्लाइट कैंसिल, 100 से ज्यादा लेट…

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरी सुबह धुंध और घने कोहरे का साया है. ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन भी बढ़ गई है. बेहद कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेनों से लेकर उड़ानें तक प्रभावित हो रही हैं. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. IMD ने लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे 10 जनवरी को इस क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी कई उड़ानें देरी से चल रही है. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar के मुताबिक, घने कोहरे के कारण आज सुबह 8 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 114 उड़ानों में औसतन 18 मिनट की देरी हुई. शनिवार को IGI एयरपोर्ट पर करीब 48 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं और 564 उड़ानों में देरी हुई थी. सुबह 8 बजे IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में थोड़ा सुधार हुआ और यह 50 मीटर हो गई. सुबह 4 से 8 बजे तक जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई. IGI एयरपोर्ट पर आज करीब चार घंटे की जीरो विजिबिलिटी देखी गई. IGI ने एडवाइजरी में कहा, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी है. जो उड़ानें CAT III का अनुपालन नहीं करती हैं, उन पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है. देरी से चल रही हैं ट्रेनें मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह 5.30 बजे 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को भी इसी समय 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था. कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशान पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. आज सुबह 6 बजे AQI 377 रिकॉर्ड किया गया. कल इसी समय यह 385 था. दिल्ली में 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही इससे पहले शनिवार को 10 से 12 घंटे तक दिल्ली में घना कोहरा रहा. करीब 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई. IMD ने बताया, पालम में शाम छह बजे से सुबह तीन बजे के बीच 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही, जो इस मौसम की सबसे लंबी अवधि थी. जबकि सफदरजंग केंद्र ने आठ घंटे तक जीरो विजिबिलिटी दर्ज की. शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेनें भी प्रभावित हुईं. उत्तर रेलवे ने बताया कि 59 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं. जबकि 22 ट्रेनें करीब आठ घंटे की देरी से चल रही हैं. आज भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में रविवार को धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में घना कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर में दक्षिण-पूर्व से हवा की गति बढ़कर 8-10 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन शाम और रात तक यह 6 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध/मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. कहां हो सकती है बारिश? मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भविष्यवाणी की है. 5 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में और 5- 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा, 5 और 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में और 6 जनवरी को उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. 7 और 8 जनवरी को कई पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. 6 जनवरी को उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, कश्मीर के कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जबकि इस क्षेत्र में व्यापक बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बर्फबारी और अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी का अनुमान है. अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में क्षेत्र के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है. इससे पहले शनिवार सुबह श्रीनगर समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे हवाई यात्रा प्रभावित हुई. खराब विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बाधित हुआ, जिससे उड़ानों में देरी हुई. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, दृश्यता में सुधार होने पर विमान परिचालन फिर से शुरू हो गया और पहला विमान सुबह 11.13 बजे उतरा. मौसम विभाग ने कहा कि मध्यम से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर पर असर पड़ने की उम्मीद है. ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है. शनिवार रात से सोमवार सुबह के बीच सबसे ज़्यादा बर्फबारी होने की उम्मीद है. इस दौरान कश्मीर और चिनाब घाटी के मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें व्यापक बर्फबारी और अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग ने सड़क और हवाई परिवहन में संभावित अस्थायी व्यवधान की चेतावनी दी है. अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और व्यवधान कम से कम हो.   recent visitors 104

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने इन रूटों की कई ट्रेनें की कैंसिल, सफर से पहले देख लें लिस्ट

नई दिल्ली रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने रखरखाव और मरम्मत कार्य सहित दूसरे कारणों से 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिन ट्रेनों को कैसिंल किया गया है वो देश के अलग-अलग शहरों से होकर गुजरती हैं। इसलिए यात्रियों के लिए यह बेहतर होगा कि शुक्रवार (3 जनवरी) को रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले एक बार लिस्ट जरूर देख लें। आपको यह चेक कर लेना चाहिए कि आपने जिस ट्रेन से यात्रा के लिए टिकट बुक किया था, फिलहाल उसका क्या स्टेटस है। ट्रेनों का ताजा अपडेट या लाइव लोकेशन नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पर देखा जा सकता है। हम आपको यहां पर कुछ प्रमुख ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं जो आज नहीं चलेंगी। 3 जनवरी 2025 को कैंसिल कुछ प्रमुख ट्रेनों की लिस्ट – ट्रेन संख्या 14101 प्रयागराज संगम-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14102 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14209 प्रयागराज संगम-लखनऊ ट्रेन संख्या 04101 प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज ट्रेन संख्या 04102 कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज संगम ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली जं. -पठानकोट ट्रेन संख्या 12497 नई दिल्ली-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ-प्रयागराज संगम ट्रेन संख्या 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14234 मनकापुर-प्रयागराज संगम ट्रेन संख्या 14631 देहरादून-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर ट्रेन संख्या 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट ट्रेन संख्या 12318 अमृतसर जंक्शन-कोलकाता टर्मिनल ट्रेन संख्या 12498 अमृतसर जंक्शन-नई दिल्ली ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर जंक्शन-जयनगर ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 14603 सहरसा-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 12412 अमृतसर-चंडीगढ़ ट्रेन संख्या 14609 योग नगरी ऋषिकेश-एसवीडीके कटरा ट्रेन संख्या 14610 एसवीडीके कटरा-योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन संख्या 14632 अमृतसर जंक्शन-देहरादून ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर ट्रेन संख्या 14603 सहरसा जंक्शन-अमृतसर ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन संख्या 12411 चंडीगढ़-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 04258 अयोध्या धाम-मनकापुर मेमू ट्रेन संख्या 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन संख्या 04651 हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 04652 हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल (अमृतसर जंक्शन – जयनगर) ट्रेन संख्या 07581 तिरुपति-काटपाडी मेमू ट्रेन संख्या 07582 काटपाडी-तिरुपति मेमू ट्रेन संख्या 07660 काटपाडी-तिरुपति मेमू दूसरी ओर, सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे भी यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार अपनी सेवाओं में विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज मंडल ने सभी कैटरिंग स्टाल लाइसेंस धारकों को खानपान सामग्री में स्वच्छता के साथ निर्धारित शुल्क पर बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सभी स्टॉल्स पर सामान व्यवस्थित ढंग से रखने, कर्मचारियों को उचित ड्रेस और नेम प्लेट लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं को विनम्र व्यवहार के लिए कहा गया है। recent visitors 68

आधी रात से लागू हुई नई समय सारिणी, कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का बदल रहा नंबर; यहां देखें

भोपाल यात्रीगण कृपया ध्यान न दें… एक जनवरी 2025 से भारतीय रेलवे ट्रेनों की समयसारिणी में बदलाव हुआ । 31 दिसंबर 2024 की रात्रि 12 बजे के बाद यह समयसारिणी लागू हुई । उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो नई समय सारिणी में आगरा-बनारस वंदे भारत समेत कुल 15 ट्रेनों को शामिल किया जा रहा है। दूसरी ओर ओर कोरोना काल में जो ट्रेनें स्पेशल नंबर से चलाई गई थीं, उनका नंबर भी एक जनवरी से पुराना हो जाएगा। यह दो बड़े फैसले होने के चलते स्टेशनों पर लग रहे डिजिटल और साधारण बोर्ड में बदलाव होना तय है। रेलवे की पिछली समय सारिणी एक अक्तूबर 2023 से प्रभावी हुई थी। तब समय सारिणी में उसकी अवधि अक्तूबर 23 से जून 24 दर्शाई गई थी। इस हिसाब से एक जुलाई 24 को नई समय सारिणी लागू होनी थी, लेकिन वह छह माह की देरी से अब एक जनवरी 25 से लागू हो रही है। फिलहाल नई समय सारिणी में एनसीआर से गुजरने वाली कन्याकुमारी-बनारस, आगरा-बनारस, खजुराहो-निजामुद्दीन समेत 15 नई ट्रेनों को शामिल किया गया है। इसके अलावा शिवगंगा समेत दस जोड़ी ऐसी ट्रेनों को भी इसमें दर्शाया गया है, जिनका विस्तार रेलवे द्वारा किया गया है। समय सारिणी में एनसीआर द्वारा संचालित 86 और अन्य जोनल रेलवे की 104 पैसेंजर ट्रेनें जो एनसीआर के प्रयागराज, कानपुर, आगरा आदि स्टेशनों पर आती हैं, उनका नंबर बदल दिया गया है। चार जनवरी से बदल रहा माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन का नंबर प्रयागराज के सूबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली जम्मू मेल का नंबर भी नई समय सारिणी में बदलने जा रहा है। चार जनवरी से इस ट्रेन का सूबेदारगंज से नंबर 20433 और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 20434 रहेगा। जम्मू मेल समेत एनसीआर से गुजरने वाली कुल 18 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदल रहे हैं। इसके अलावा समय सारिणी में एनसीआर जोन से गुजरने वाली 56 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव वाले स्टेशनों का भी उल्लेख किया गया है। रात 8:50 की जगह 8:30 बजे रवाना होगी सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस एक जनवरी से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल की 80 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय में बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली 14113 देहरादून एक्सप्रेस अब रात 8:50 की जगह रात 8:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह 22432 उधमपुर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस अब यहां दोपहर 12:50 की जगह 12:55 बजे पहुंचेगी। 12404-22404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस का यहां पहुंचने का समय सुबह 4:45 की जगह 4:50 होने जा रहा है। इसी तरह कानपुर आने वाली छह, कानपुर अनवरगंज की दो, टूंडला की पांच, अलीगढ़ की पांच, खुर्जा की दो, दनकौर की दो, हाथरस किला की दो, हाथरस, फतेहपुर, मानिकपुर, मैनपुरी, फफूंद और इटावा आने वाली एक-एक ट्रेन के समय में बदलाव होने जा रहा है। इसी तरह झांसी मंडल के तमाम स्टेशनों की 17 और आगरा मंडल के स्टेशनों पर आने वाली 29 ट्रेनों के समय में एक जनवरी से बदलाव हो रहा है।   recent visitors 58

दिल्ली से सीधे श्रीनगर पहुंचेगी ट्रेन, PM नरेंद्र मोदी करेंगे पहला सफर

 श्रीनगर कश्मीर घाटी को हर मौसम में शेष भारत से जोड़े रखने के लिए सरकार ने लंबे समय से कनेक्टिविटी पर काम किया है. नए साल पर भारतीय रेलवे के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी क्योंकि जनवरी में दिल्ली से श्रीनगर(Shri nagar) को सीधे जोड़ने वाली एक रेल लाइन शुरू होने वाली है. उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल ट्रायल चल रहा है कि PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)खुद दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली पहली वंदे भारत(Vande Bhaat) एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे. उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि PM नरेंद्र मोदी उद्घाटन वाले दिन ट्रेन में यात्रा करेंगे. उत्तरी सर्किल के सेफ्टी कमिश्नर की ओर से 15 जनवरी से पहले अंतिम परीक्षण किया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘कटरा रियासी के बीच 17 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर काम चल रहा है. रोड़ी से लदी मालगाड़ी, इंजन को टेस्टिंग के तहत इस रूट पर दौड़ाया जा रहा है. अंजी नदी पर भी इसे चलाकर देखा जा रहा है.’ इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत की यात्रा कर सकते हैं. उपाध्याय ने कहा कि कटरा से रियासी के बीच 17 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर काम पूरा हो चुका है, जो एक तेजी से चलने वाली प्रक्रिया थी, जिसे पूरा किया गया है.इसके अलावा, यहां सबसे मुश्किल काम था टी-33 टनल का निर्माण, जो अब पूरा हो चुका है. रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि अगर सेफ्टी ऑडिट में कोई कमी पाई जाती है तो उसे भी दूर करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद ऐसा पहला मौका होगा कि कश्मीर हर मौसम में शेष भारत से किसी योजना के माध्यम से जुड़ा रहेगा, 17 किलोमीटर के रियासी कटरा खंड के चलते. भारतीय रेलवे ने कहा कि कश्मीर के लोगों के लिए भी यह गेमचेंजर होगा, उन्होंने कहा कि दिल्ली से सीधे कश्मीर तक ट्रेन का पहुंचना बड़ा कदम है, यह किसी सपने को सच करने जैसा होगा. उन्होंने कहा कि यह इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से बड़ा कदम है, इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी. रेलवे अधिकारी ने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि रेलवे का किराया एयर टिकट से काफी कम है. काजीगुंड बारामूला सेक्शन 2009 में शुरू हुआ था और जून 2013 में बनिहाल काजीगुंड सेक्शन शुरू हुआ था और जुलाई 2014 में उधमपुर से कटरा के बीच 25 किलोमीटर का सफर शुरू हुआ था. इसी साल फरवरी में बनिहाल से सांगलदन रेलवे स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल भी हुआ था. 2005-06 में शुरू हुई इस रेल लाइन पर उधमपुर, श्रीनगर और बारामूला के बीच 38 सुरंगें बनाई गईं, जिनमें से टी-49 12.75 किलोमीटर लंबी है, जो देश के रेलवे नेटवर्क की सबसे लंबी सुरंग है, और कुल 927 पुल बनाए गए हैं. recent visitors 70

रेलवे ने महाकुंभ में 3 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया, 560 ट्रेने रिंग रेल रूट पर चलाई जाएंगी

प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन के लिए ना केवल उत्तर प्रदेश प्रशासन बल्कि भारतीय रेलवे ने भी कमर कस ली है। प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के पवित्र संगम पर आगामी 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जुटा है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ के लिये क्षेत्र को तमाम सुविधाओं से लैस करने के मकसद से श्रमिकों की पूरी फौज नदियों के प्रवाह को व्यवस्थित करने, सड़कों को चौड़ा करने और घाटों को समतल करने में जुटी है। वहीं रेलवे ने महाकुंभ के लिए 3 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसमें से 560 ट्रेने रिंग रेल रूट पर चलाई जाएंगी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर उपेंद्र चंद्र जोशी ने कहा कि आसपास के 9 रेलवे स्टेशनों पर 560 टिकटिंग पॉइंट की व्यवस्था की जा रही है। प्रयागराज जंक्शन, सुबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छेओकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूसी स्टेशन पर टिकट काउंटर बनाए गए हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि इन पॉइंट्स से रोज करीब 10 लाख टिकट बांटे जा सकते हैं। महाकुंभ मेले को देखते हुए 15 दिन पहले टिकट लेने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि रिंग रेल रूट पर भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज संगम- जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-माणिकपुर-चित्रकूट-झांसी रूट पर ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे 10 हजार से ज्यादा नियमित और 3 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। स्पेशन ट्रेनों में करीब 1800 छोटे रूट पर और 700 ट्रेनें लंबे रूट पर चलेंगी। इसके अलावा रिंग रूट पर 560 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा की नजरिए से 18 हजार से ज्यादा आरपीएफ और एसआरपी के जवानों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जंक्शन पर 6 बेड वाले ऑब्जरवेशन रूम का सेटअप तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर, ईसीजी मशीन, ग्लुकोमीटर, नेबुलाइजर और स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए 1186 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इनमें से 116 कैमरे एआई तकनीक से चलते हैं। कहां से चलेंगी ट्रेनें अब तक जिन स्पेशल ट्रेनें की समय सारिणी सामने आई है उनमें मैसूर से लेकर कामाख्या और वलसाड़ से राजकोट तक की ट्रेनें शामिल हैं। इसमें मैसूर-दानापुर-मैसूर एक्स्परेस, कामाख्या-टूंडला-कामाख्या एक्सप्रेस, कानपुर से्ंट्रल-भागलपुर, नाहरलगुन-टुंडला-नाहरलगुन, टाटानगर-टुंडला- टाटानागर, रांची-टूंडला-रांची. पटना-प्रयागराज-पटना. गया-प्रयागराज-गया, विश्वामित्री-बलिया-विश्वामित्री, वलसाड-दानापुर-वलसाड, वापी-गया-वापी, साबरमती-बनारस-साबरमती, भावनगर टर्मिनल-बनारस-साबरमती. अहमदाबाद-जंघई-अहमदाबाद, राजकोट-बनारस-राजकोट, वेरावल-बनारस-वेरावल ट्रेनें शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इस मेगा आयोजन को 'एकता का महाकुंभ' बताया और लोगों से समाज से नफरत और विभाजन को खत्म करने के संकल्प के साथ इस भव्य धार्मिक समागम से लौटने का आग्रह किया। महाकुंभ आगामी 13 जनवरी को 'पौष पूर्णिमा' से शुरू होगा और 45 दिनों के बाद 26 फरवरी को 'महा शिवरात्रि' पर सम्पन्न होगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिये एक लाख 60 हजार टेंट और डेढ़ लाख शौचालयों की स्थापना की गई है और इनकी साफ-सफाई के लिए 15 हजार सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में पानी की सुविधा देने के लिये 1,250 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके अलावा 67 हजार एलईडी लाइट, दो हजार सोलर लाइट और तीन लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नौ पक्के घाट, सात रिवरफ्रंट सड़कें और 12 किलोमीटर क्षेत्र में अस्थायी घाट निर्माणाधीन हैं। सात बस अड्डे भी बनाए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र को सजाने के लिए 15 लाख वर्ग फुट से अधिक के भित्ति चित्र और ‘स्ट्रीट पेंटिंग’ बनाई गई हैं। हालांकि, हर बड़ा आयोजन अपने साथ उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी लेकर आता है। कटान की वजह से गंगा नदी अपने मूल मार्ग से दूर चली गई है और महाकुंभ के लिए उपलब्ध भूमि कम हो गई है। इसके अलावा, पांच साल के दौरान नदी के प्रवाह की जद में आ जाने से साल 2019 के कुंभ के लिए इस्तेमाल की गई 3200 हेक्टेयर जमीन कम हो गई है। recent visitors 57

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पिछले दो दिनों से तकनीकी समस्या , ट्रेनों में लंबी वेटिंग…

ग्वालियर  नए साल पर छुट्टियों में वैष्णो देवी, हरिद्वार या उत्तर भारत के पर्यटन स्थलों पर जाने का जिन लोगों ने प्लान बनाया है, उन्हें ट्रेनों ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। ट्रेनों में एक लंबी वेटिंग हैं। इस पर भी यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रिजर्वेशन करा रहे हैं, तो उसका भी सर्वर डाउन हो रहा है। गुरुवार को सर्वर डाउन होने से लोग रिजर्वेशन नहीं करा सके। वैष्णो देवी, हरिद्वार और दिल्ली जैसे प्रमुख स्थलों के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन लगभग असंभव हो गया है। बढ़ती यात्रियों की संख्या के कारण वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो चुकी है, वहीं कुछ ट्रेनों में तो नो रूम का स्टेटस आ रहा है। इन ट्रेनों में हो रही है मुश्किल     ग्वालियर से वैष्णों देवी जाने के लिए झेलम, मालवा एक्सप्रेस ऐसी ट्रेन हैं जो रोजाना जाती हैं। इनमें आगामी एक जनवरी तक रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं है। इनमें वेटिंग 100 से 300 के ऊपर पहुंच गई है।     इसके अलावा अंडमान एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस व तिरुनावेली जम्मू एक्सप्रेस हैं जो साप्ताहिक या सप्ताह में एक या दो दिन चलने वाली ट्रेन हैं। इनमें भी जगह नहीं मिल रही है। तत्काल में टिकट मिल जाए, तो किस्मत की बात रिजर्वेशन न होने की स्थिति में लोग तत्काल में टिकट को आरक्षित कराने का प्रयास कर रहे है। लेकिन इसमें किस्मत की बात है कि टिकट मिल जाए या न मिले। क्योंकि तत्काल की वेबसाइट शुरू होते ही कुछ ही मिनटों तत्काल का कोटा पूरा हो जाता है। ट्रेन में आरक्षण करने के लिए लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट का सहारा ले रहे हैं। लोड होने की वजह वेबसाइट का सर्वर भी ठप हो रहा है या धीमा चल रहा है। गुरुवार को तो सर्वर डाउन हो गया। इस वजह से लोग न तो तत्काल में रिजर्वेशन करा सके और न ही अन्य दिनों के लिए रिजर्वेशन करा सके। हालांकि शुक्रवार को सर्वर तो डाउन नहीं हुआ, लेकिन काफी धीमा चला। इससे लोग तत्काल में टिकट नहीं करा पाए। यात्री इस तरह से भी कर सकते हैं प्रयास     यदि सामान्य तौर पर आरक्षण नहीं मिल रहा है तो रेलवे स्टेशन पर तत्काल में आरक्षण के लिए समय पर पहुंच जाएं और पहले टिकट लेने का प्रयास करें।     यदि रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कराने जा रहे हैं तो जिस ट्रेन में आरक्षण करा रहे हैं और उसमें वेटिंग आ रहा है तो फार्म वैकल्पिक ट्रेन का नाम भी भर दें। यदि दूसरी ट्रेन में जगह हुई तो उसमें आरक्षण मिल जाएगा।   recent visitors 44