इंदौर में यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखकर रतलाम मंडल के इंदौर से प्रयागराज के लिए एक फेरा वन वे स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा

इंदौर भारतीय रेलवे गुरुवार 26 दिसंबर को इंदौर और मुंबई से प्रयागराज के लिए एक फेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09333 इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 26 दिसंबर को रात 10 बजे इंदौर से रवाना होग, जो कि अगले दिन 02.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 06.00 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार शाम 17.00 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। ये रहे स्टॉपेज इस दौरान ट्रेन देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 16 स्लीपर डिब्बे, 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से प्रात: 11.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 1.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 4.30 बजे बीना स्टेशन होते हुए शाम 16.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। ये रहे स्टॉपेज यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।   recent visitors 112

दक्षिण मध्य रेलवे ने महाकुंभ कारण यात्री ट्रेनों का संचालन में बदलाव, कई यात्री ट्रेनें की निरस्त

भोपाल  दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-विजयवाड़ा खंड के मोटूमारी जंक्शन स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। इस कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेनें हुईं निरस्त     ट्रेन 22646 कोच्चुवेली-इंदौर एक्सप्रेस 28 दिसंबर से चार जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 22645 इंदौर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस 30 दिसंबर से छह जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12511 गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस 26 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12512 कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस 31 दिसंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 23 दिसंबर से छह जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 01927 कानुपर-मदुरै स्पेशल 25 दिसंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 01928 मदुरै-कानुपर स्पेशल 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 04717 हिसार-तिरुपति स्पेशल 28 दिसंबर एवं चार जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 04718 तिरुपति-हिसार स्पेशल 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 06509 केएसआर बेंगलुरू – दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 06510 दानापुर – केएसआर बेंगलुरू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक जनवरी एवं आठ जनवरी को निरस्त रहेगी। भोपाल मंडल की पैसेंजर, मेमू ट्रेनें हुईं निरस्त महाकुंभ के कारण भोपाल मंडल में यात्री ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। यात्री यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये ट्रेनें हुईं निरस्त 27 दिसंबर से 28 फरवरी तक     ट्रेन 06603-06604 – बीना-कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू ट्रेन 06623-06624 – कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन 11606-11605 – भोपाल-बीना मेमू ट्रेन 06632 – बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू 28 दिसंबर से 1 मार्च तक     ट्रेन 06631 – भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू   recent visitors 63

रेलवे का महाकुंभ के लिए बड़ा प्लान, 3 हजार स्‍पेशल समेत 13 हजार ट्रेनें चलाएगा रेलवे

प्रयागराज उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इस विशाल धार्मिक आयोजन में देशभर से करोड़ों लोग शामिल होंगे। महाकुंभ के लिए रेलवे ने देशभर से 3,000 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, उत्तर पश्चिम रेलवे से केवल दो विशेष ट्रेनें चलेंगी—एक उदयपुर और दूसरी बाड़मेर से। इसके अलावा, पांच अन्य विशेष ट्रेनें जयपुर सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। महाकुंभ 2025 में करीब 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की उम्‍मीद है। उनकी सुगम आवाजाही के लिए इंडियन रेलवे ने व्‍यापक तैयारी की है। महाकुंभ 2025 के मद्देनजर रेलवे द्वारा इस बार 3000 स्पेशल ट्रेनों के साथ 13000 से अधिक रेलगाड़ियों का संचालन करेगा। महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर रेलवे अकेले प्रयागराज में ही पिछले 2 साल में 5000 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च कर चुका है। यह जानकारी प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। अर्द्धकुंभ से अधिक ट्रेनें चलेंगी उन्‍होंने बताया, प्रयागराज क्षेत्र में सुगम रेल परिचालन के लिए 21 रोड ओवर ब्रिजों और रोड अंडर ब्रिजों का निर्माण किया गया है। वर्ष 2019 में आयोजित कुम्भ मेला में 7000 गाड़ियों का संचालन किया गया था, जबकि इस बार 16000 से भी अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मध्य प्रदेश से चलेंगी 48 से अधिक कुंभ स्पेशल ट्रेन इसमें भोपाल रेल मंडल सहित मप्र से विभिन्न स्टेशनों से लगभग 48 से अधिक ट्रेनें ठहराव लेकर चलेंगी। 01661-01662 रानी कमलापति-वाराणसी के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जानिए टाइम और स्टॉपेज की पूरी लिस्ट     रानी कमलापति से ट्रेन 16 जनवरी, 20 जनवरी, 23 जनवरी, 6 फरवरी, 17 फरवरी और 20 फरवरी को चलेगी। वहीं, वाराणसी से ट्रेन 17 जनवरी, 21 जनवरी, 24 जनवरी, 7 फरवरी, 18 फरवरी और 21 फरवरी को चलेगी।     यह ट्रेन मप्र के मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुधनी, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर, देवरी, सिहोरा, कटनी, जुकेही, मैहर, सतना, मझगवां से होते हुए उप्र के मानिकपुर, प्रयागराज, मिजार्पुर से होते हुए वाराणसी जाएगी। श्रीधाम एक्सप्रेस नौ, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहुंची भोपाल भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशनों पर रविवार देर रात और सोमवार सुबह यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसका मुख्य कारण उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में चल रहा तीसरी लाइन का निर्माण कार्य है। संदलपुर-आंतरी स्टेशनों के बीच अप लाइन पर कट और कनेक्शन का काम चल रहा है, जिसके कारण भोपाल सहित मंडल के कई स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों को 22 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। इसके साथ ही कोहरे का असर भी ट्रेनों की आवाजाही के समय पर पड़ रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों की गति धीमी हो गई है, जिससे ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से गंतव्य पर काफी देरी से पहुंच रही हैं। कुछ ट्रेनें तो डेढ़ घंटे से लेकर नौ घंटे तक की देरी से भोपाल पहुंची। ऐसे में यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यह ट्रेनें पहुंची देरी से     ट्रेन 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 9:35 घंटे लेट आई।     ट्रेन 12618 मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस 8:06 घंटे लेट आई।     ट्रेन 12644 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 5:10 घंटे लेट आई।     ट्रेन 12724 आंध्र एक्सप्रेस 2:15 घंटे लेट आई।     ट्रेन 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 2:10 घंटे लेट आई।     ट्रेन 12626 नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 1:52 घंटे लेट आई।     ट्रेन 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 1:30 घंटे लेट आई।     ट्रेन 12616 जीटी एक्सप्रेस 1:35 घंटे लेट आई।     ट्रेन 11058 अमृतसर एक्सप्रेस 1:20 घंटे लेट आई।     ट्रेन 12002 शताब्दी एक्सप्रेस 36 मिनट लेट आई।   पहली बार मेमू ट्रेन महाकुंभ 2025 को देखते हुए पहली बार छोटी दूरी के लिए बड़ी संख्या में मेमू ट्रेन का इंतजाम किया जा रहा है। महाकुंभ 2025 की रेगुलर गाड़ियों में दोनों तरफ इंजन लगाया जाएगा जिससे समय की बचत होगी । वहीं श्रद्धालुओं और रेलयात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। बनारस से प्रयागराज के मध्य रेल ट्रैक के दोहरीकरण से ट्रेनों की स्पीड बढ़ी है। इसी खंड में झूंसी से दारागंज के मध्य गंगा नदी पर 100 वर्ष बाद नया रेल ब्रिज बन कर तैयार हो चुका है। फाफामऊ-जंघई के बीच दोहरीकरण होने से ट्रेन परिचालन क्षमता में वृद्धि हुई है। महाकुंभ 2025 के दौरान बेहतर सुविधाओं के लिए विभिन्न स्टेशनों पर 43 स्थायी होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है। प्रयागराज क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर सभी फुट ओवर ब्रिजों पर वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रयागराज क्षेत्र में सुगम रेल परिचालन के लिए 21 रोड ओवर ब्रिजों और रोड अंडर ब्रिजों का निर्माण हो चुका है। 13 को प्रयागराज आ सकते हैं पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को प्रयागराज आ सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाकुम्भ की तैयारियों का अवलोकन करने रविवार प्रयागराज पहुंचे थे। उन्‍होंने प्रयागराज में सबसे पहले झूंसी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों एवं महाकुंभ 2025 की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद झूंसी स्टेशन के निकट गंगा नदी पर प्रयागराज–वाराणसी रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत बने नए ब्रिज संख्या 111 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में फाफामऊ स्टेशन एवं प्रयाग जंक्‍शन का भी निरीक्षण किया और महाकुंभ 2025 की तैयारियों को परखा। इस दौरान रेलमंत्री ने फाफामऊ से प्रयाग तथा प्रयाग से प्रयागराज जंक्‍शन तक विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलपथ की संरक्षा की जानकारी भी ली। इस अवसर पर इन दोनों स्टेशनों पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से भेंट की। इस दौरान अध्यक्ष रेलवे बोर्ड श्री सतीश कुमार सहित उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 59

मध्य प्रदेश के रीवा और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया

जबलपुर यात्रियों की सुविधा और न्यू ईयर पर पड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने मध्य प्रदेश के रीवा और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा जबलपुर से तीन स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रीवा-मडगांव-रीवा के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01703 रीवा-मडगांव स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर और 29 दिसंबर (रविवार) को रीवा से दोपहर 12:00 बजे चलेगी और फिर अगले दिन सोमवार को रात 21:25 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01704 मडगांव-रीवा स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर और 30 दिसंबर (सोमवार) को मडगांव से रात 22:25 बजे प्रस्थान करेगी, और अगले दिन सोमवार को रात 20:08 बजे हरदा, रात 21:30 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन यानी बुधवार को सुबह 08:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा हॉल्ट यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कंकावली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। कुल 24 कोच होंगे, 4 जनरल होंगे इस गाड़ी में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (फर्स्ट एसी), 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (सेकंड एसी), 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (थर्ड एसी), 11 शयनयान श्रेणी (स्लीपर), 4 सामान्य श्रेणी (जनरल) एवं 2 SLRD कोच शामिल हैं। जबलपुर से चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें इसके अलावा रेलवे ने जबलपुर से 3 स्पेशल ट्रेनें… जबलपुर-पुणे (5 जनवरी से), जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस (3 जनवरी से) और जबलपुर-कोयम्बटूर (3 जनवरी से) ट्रेन चलाने का निर्णय भी लिया है। ये तीनों साप्ताहिक ट्रेनें अगली सूचना तक चलती रहेगीं। जबलपुर से पुणे स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02132) जबलपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 5 जनवरी से अगली सूचना तक हर रविवार को जबलपुर से दोपहर 13:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सोमवार सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 6 जनवरी से अगली सूचना तक हर सोमवार सुबह 11:30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 6:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में जबलपुर, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाईन और पुणे स्टेशनों पर रुकेगी। जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02134) जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी से अगली सूचना तक हर शुक्रवार को जबलपुर से शाम 17.00 बजे चलेगी और शनिवार को दोपहर 14.10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी से अगली सूचना तक हर शनिवार शाम 17.15 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर अगले दिन रविवार को दोपहर 15.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, संत हिरदारामनगर, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर रुकेगी। जबलपुर से कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02198) यह ट्रेन 3 जनवरी से अगली सूचना तक हर शुक्रवार को जबलपुर से रात 23.50 बजे रवाना होगी और रविवार को दोपहर 14.40 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। इसी तरह कोयम्बटूर-जबलपुर (गाड़ी संख्या 02197) ट्रेन 6 जनवरी से हर सोमवार को शाम 17.05 बजे कोयम्बटूर से रवाना होगी और बुधवार को सुबह 8.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, रत्नागिरी, मडगांव, मंगलुरू और कोयम्बटूर स्टेशनों पर रुकेगी। recent visitors 131

प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए कंफर्म टिकट का हो गया इंतजाम! रेलवे ने जारी की स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

भोपाल मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में जाने की राह आसान करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो सके. इस संबंध में रेलवे विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेन की सूची भी जारी की गई है. पश्चिम रेल मंडल रतलाम के डीआरएम ने बताया कि जनवरी 2025 में प्रयागराज में आरंभ हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसका ध्यान रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से बलिया के मध्य दोनों दिशाओं में  बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर-बलिया- कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. उज्जैन होते हुए पहुंचेगी इंदौर यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09371 डॉ. अम्बेडकर नगर-बलिया-कुंभ स्पेशल 22 एवं 25 जनवरी 2025 तथा 08 एवं 22 फरवरी 2025 को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलकर रतलाम मंडल के इंदौर , उज्जैन एवं शुजालपुर होते हुए अगले दिन बलिया पहुंचेगी.  इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09372 बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 एवं 26 जनवरी तथा 09 एवं 23 फरवरी 2025 को  बलिया से चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी. इन रेलवे स्टेशन से गुजरेगी ट्रेन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे. ये है महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 1. ट्रेन संख्‍या 09031/09032 उधना-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल (04 फेरे) ट्रेन संख्या 09031 उधना-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल उधना से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे बलिया पहुंचेगी. यह ट्रेन 17 जनवरी और 16 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09032 बलिया-उधना महाकुंभ मेला स्पेशल बलिया से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:45 बजे उधना पहुंचेगी. यह ट्रेन 18 जनवरी और 17 फरवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, विश्वामित्री, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09031 का वडोदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  2. ट्रेन संख्‍या 09019/09020 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल (16 फेरे) ट्रेन संख्‍या 09019 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल वलसाड से 08:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:00 बजे दानापुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 08, 17, 21, 25 जनवरी और 08, 15, 19, 26 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्‍या 09020 दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला स्पेशल दानापुर से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09:30 बजे वलसाड पहुंचेगी. यह ट्रेन 09, 18, 22, 26 जनवरी और 09, 16, 20, 27 फरवरी, 2025 को चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  3. ट्रेन संख्‍या 09021/09022 वापी-गया महाकुंभ मेला स्पेशल (20 फेरे) ट्रेन संख्या 09021 वापी-गया महाकुंभ मेला स्पेशल वापी से 08:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे गया पहुंचेगी. यह ट्रेन 09, 16, 18, 20, 22, 24 जनवरी और 07, 14, 18, 22 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09022 गया-वापी महाकुंभ मेला स्पेशल गया से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:00 बजे वापी पहुंचेगी. यह ट्रेन 10, 17, 19, 21, 23, 25 जनवरी और 08, 15, 19, 23 फरवरी, 2025 को चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वलसाड, नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  4. ट्रेन संख्‍या 09029/09030 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल (02 फेरे) ट्रेन संख्या 09029 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल 17 फरवरी, 2025 को विश्वामित्री से 08:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे बलिया पहुंचेगी.  ट्रेन संख्या 09030 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला स्पेशल 18 फरवरी, 2025 को 23:30 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09029 का वडोदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.    5. ट्रेन संख्‍या 09413/09414 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल (10 फेरे) ट्रेन संख्या 09413 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी. यह ट्रेन 16 जनवरी और 05, 09, 14, 18 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09414 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:30 बजे साबरमती पहुँचेगी. यह ट्रेन 17 जनवरी और 06, 10, 15, 19 फरवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे. 6. ट्रेन संख्‍या 09421/09422 साबरमती-बनारस (वाया गांधीनगर केपिटल) महाकुंभ मेला स्पेशल [06 फेरे] ट्रेन संख्या 09421 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी. यह ट्रेन 19, 23 और 26 जनवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09422 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01:25 बजे साबरमती पहुँचेगी. यह ट्रेन 20, 24 और 27 जनवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गांधीनगर केपिटल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, … Read more

महाकुंभ के पहले पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया

भोपाल रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी में होने वाले कुंभ को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश दिल्ली यूपी बिहार राजस्थान गुजरात झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।इन महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जनवरी से फरवरी तक अलग-अलग तिथि को किया जाएगा। यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से बुकिंग करा सकते हैं। रेलवे ने लखनऊ मंडल के बाराबंकी-जाफराबाद रेलखंड में मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली चार विशेष ट्रेनों को 18 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक निरस्त कर दिया है। 8 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। वही अयोध्या-छपरा रूट की कई ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। प्रयागराज संगम- बस्ती सहित 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जनवरी से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08251 रायगढ़-वाराणसी कुंभ स्पेशल का रायगढ़ से संचालन 25 जनवरी और वापसी में 26 को वाराणसी से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.01.2025 से 20.02.2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 08:15 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 09802 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.01.2025 से 19.02.2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04811,बाड़मेर-बरौनी स्पेशल(1 ट्रिप) 19 जनवरी को बाड़मेर से सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर रात्रि 9.20 बजे आगमन व 9.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। गाडी संख्या 04812,बरौनी-बाड़मेर स्पेशल(1 ट्रिप) बरौनी से 21 जनवरी को रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन जोधपुर स्टेशन पर सुबह 8.45 बजे आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी। गाडी संख्या 03021 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल एक जनवरी से 8 जनवरी तक नियमित एवं 16, 20 और 24 जनवरी को चलेगी. जबकि फरवरी में 5,7,14, 21 और 26 को चलेगी. गाडी संख्या 03022 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 2 से 10, 18, 22, 26 और फरवरी 7, 9, 16, 23 और 28 को चलेगी. गाडी संख्या 03023 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 20, 22, 23 फरवरी में 16, 17, 18, 20 को चलेगी। ट्रेन संख्या 03024 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 21, 23, 24 फरवरी में 17, 18, 19, 21 को चलेगी. गाडी संख्या 03025 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03026 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल एक मार्च को चलेगी। गाडी संख्या 03029 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 23 जनवरी, 06 और 20 फरवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03030 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 25 जनवरी, 8 और 22 फरवरी को चलेगी। गाडी संख्या 03031 हावड़ा-भिण्ड कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 01, 18 एवं फरवरी में 19 को चलेगी।ट्रेन संख्या 03032 भिण्ड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल जनवरी में 02, 19, फरवरी में 20 को चलेगी। गाडी संख्या 03033 हावड़ा-भिण्ड कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 03034 भिण्ड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी को चलेगी। गाड़ी संख्या 09413 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 जनवरी और 05, 09, 14, 18 फरवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09414 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:30 बजे साबरमती पहुँचेगी।यह ट्रेन 17 जनवरी और 06, 10, 15, 19 फरवरी 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09421 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी।यह ट्रेन 19, 23 और 26 जनवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09422 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01:25 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 20, 24 और 27 जनवरी 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09555 भावनगर टर्मिनस-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल भावनगर टर्मिनस से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 जनवरी और 16, 20 फरवरी, 2025 को चलेगी। गाड़ी संख्या 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05:00 बजे भावनगर टर्मिनस पहुँचेगी. यह ट्रेन 23 जनवरी और 17, 21 फरवरी 2025 को चलेगी। दिसंबर में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष 20 दिसंबर से सात जनवरी तक और 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन 18 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त । 04829 जोधपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन 19, 26 दिसंबर और दो जनवरी को व 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन 20, 27 दिसंबर व तीन जनवरी को निरस्त । 18 से 31 दिसम्बर तक 14231 प्रयागराज संगम- बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस।18 से 31 दिसम्बर तक 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस। 19 एवं 26 दिसम्बर  तथा 02 जनवरी को 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन। 20 एवं 27 दिसम्बर को तथा 03 जनवरी को 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन। 20 एवं 27 दिसम्बर को तथा 03 जनवरी को  09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन। 23 एवं 30 दिसम्बर तथा 06 जनवरी को 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन। इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को 20, 27 दिसंबर व तीन जनवरी को रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा। 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर व दो जनवरी को जाफराबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 18, 21, 23, 25, 28, 30 दिसंबर और एक, चार व छह जनवरी को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 21 व 28 दिसंबर और 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 22 व 29 दिसंबर को गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 15557 दरभंगा-आनंद एक्सप्रेस 19, 23, 26, 30 दिसंबर को 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा एक्सप्रेस 17, 20, 24, 27, 31 दिसंबर को गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 31 दिसंबर और दो व छह फरवरी को परिवर्तित मार्ग … Read more

लखनऊ मंडल में नॉन इंटर लॉकिंग कार्यों के चलते गाड़ियाँ प्रभावित

भोपाल  उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खण्ड पर अयोध्या कैंट स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को शार्ट टर्मीनेट/ओरिजिनेट या मार्ग परिवर्तित किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है : मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ : 1 .    गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर – यशवंतपुर एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 24, 31 दिसम्बर एवं 07 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 19, 26, दिसम्बर एवं 02 जनवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात यह गाड़ी दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप अपने पूर्व मार्ग के बजाय गोरखपुर – गोंडा – बाराबंकी होकर जाएगी । 2 .    गाड़ी संख्या 15101 छपरा – एलएलटी एक्सप्रेस 02 ट्रिप दिनांक 24 एवं 31 दिसम्बर को एवं गाड़ी संख्या 15102 एलएलटी – छपरा एक्सप्रेस 02 ट्रिप दिनांक 19 एवं 26 दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात यह गाड़ी दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप अपने पूर्व मार्ग के बजाय छपरा – गोरखपुर – गोंडा – बाराबंकी – ऐशबाग – कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी । शार्ट टर्मीनेट/ओरिजिनेट गाड़ियाँ: 1.    गाड़ी संख्या 22129 एलटीटी- अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस 05 ट्रिप दिनांक 22, 24, 29,  31 दिसम्बर एवं 05 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 22130 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 05 ट्रिप दिनांक 23, 25, 30 दिसम्बर तथा 01 एवं 06 जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट / टर्मीनेट होगी I 2.    गाड़ी संख्या 22183 एलटीटी- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 06 ट्रिप दिनांक 18, 21, 25, 28 दिसम्बर एवं 01 व 04 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 22184 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 06 ट्रिप दिनांक 19, 22, 26, 29 दिसम्बर तथा 02 व 05 जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट / टर्मीनेट होगी I निम्न दो जोड़ी गाड़ियां मार्ग परिवर्तन के साथ साथ सुल्तानपुर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट / टर्मीनेट होगी : 1.    गाड़ी संख्या 22103 एलटीटी- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 23, 30 दिसम्बर एवं 06 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 24, 31, दिसम्बर एवं 07 जनवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात यह गाड़ी दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय जफराबाद-जौनपुर सिटी – सुल्तानपुर होकर जाएगी । 2.    गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम – अयोध्या कैंट श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 24, 31 दिसम्बर एवं 07 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट – रामेश्वरम एक्सप्रेस 02 ट्रिप दिनांक 22, 29 दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात अपने पूर्व मार्ग के बजाय जफराबाद-जौनपुर सिटी – सुल्तानपुर होकर जाएगी ।            इस संबंध में यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।   recent visitors 30