प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलवे ने कसी कमर, 40 करोड़ तीर्थयात्री आने का अनुमान, रेलवे ने बनाया फुलप्रूफ प्लान

 प्रयागराज भारतीय रेलवे ने अगले साल प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे का अनुमान है कि इस मेगा इवेंट में करीब 40 करोड़ तीर्थयात्री हिस्सा लेंगे। यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। रेलवे इस दौरान 140 नियमित ट्रेनों के साथ 1,225 विशेष ट्रेनें भी चलाएगा। जिनमें से अधिकतर स्नान के मुख्य दिनों के लिए होंगी। तीर्थयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था रेलवे ने अयोध्या और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज, प्रयाग, अयोध्या, वाराणसी, और रामबाग जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ने के लिए फास्ट रिंग मेमू सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। चित्रकूट जाने वालों के लिए एक अलग रिंग रेल सेवा चलाई जाएगी, जो झांसी, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी और उरई को कवर करेगी। ट्रेनों की संख्या 1,225 विशेष ट्रेनों में से 825 ट्रेनें छोटी दूरी की यात्रा के लिए और 400 लंबी दूरी के लिए होंगी। यह 2019 के अर्धकुंभ के मुकाबले 177% ज्यादा है, जब 533 छोटी दूरी की और 161 लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई गई थीं। तीर्थयात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने 1800-4199-139 टोल-फ्री नंबर जारी किया है। इसके अलावा, "कुंभ 2025" नाम का मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है, जो 24×7 कॉल सेंटर से जुड़ा होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश रेलवे इस आयोजन के लिए 933.62 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसमें 494.90 करोड़ रुपये यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और 438.72 करोड़ रुपये सड़क ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के लिए रखे गए हैं। प्रयागराज जंक्शन पर 4,000 लोगों की क्षमता वाला एक अतिरिक्त यात्री शेड तैयार किया जा रहा है। टिकटिंग और सुरक्षा रेलवे मेला क्षेत्र सहित सभी स्टेशनों पर 542 टिकट काउंटर लगाएगा, जो रोजाना करीब 9.76 लाख टिकट जारी कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए 651 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 100 कैमरे एआई-आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम से लैस होंगे। 900 करोड़ से ज्यादा खर्च कर रहा रेलवे प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे 933.62 करोड़ रुपए की बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है, जिसमें यात्री सुविधाओं में वृद्धि के लिए 494.90 करोड़ रुपए और सड़क ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के लिए 438.72 करोड़ शामिल हैं. नए स्टेशन भवन और सीसीटीवी व्यवस्था सहित 79 यात्री सुविधाओं पर काम चल रहा है. एक अतिरिक्त यात्री घेरा, जो 4,000 यात्रियों को समायोजित कर सकता है, प्रयागराज जंक्शन पर स्थापित किया जाएगा. ऐसे चार बाड़े पहले से ही स्टेशन पर उपलब्ध हैं. 542 टिकटिंग प्वाइंट उपलब्ध सभी स्टेशनों के साथ-साथ मेला क्षेत्र में कुल 542 टिकटिंग प्वाइंट उपलब्ध कराए गए हैं. प्रवक्ता ने कहा कि ये काउंटर प्रतिदिन 9.76 लाख टिकट वितरित कर सकते हैं. रेलवे सुरक्षा बल 651 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है. इनमें से लगभग 100 कैमरों में उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए एआई-बेस्ड फेस रिक्ग्निशन सिस्टम होगा.   recent visitors 59

कोहरे से निपटने ट्रैक मैन को सिग्नल क्लियर करने पटाखे दिए, वहीं कुछ खास डिवाइस का इस्तेमाल भी किया जा रहा

भोपाल  ठंड की दस्तक के साथ कोहरा अपना असर दिखाता है, जिससे रेल की रफ्तार में बाधा खड़ी होती है। भोपाल रेल मंउल में बाधा रहित ट्रेन संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, ट्रैकमैन को पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। दरअसल, ट्रेन के परिचालन में कोहरा बाधा खड़ी करता है, कोहरे के दौरान दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे लोको पायलट के लिए सिग्नल और ट्रैक की स्थिति का सही तरीके से आकलन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में फॉग सेफ डिवाइस को लोको पायलट की मदद के लिए डिजाइन किया गया है। यह उपकरण सिग्नल की सटीक जानकारी देता है। साथ ही अलग स्थानों पर लगे सिग्नल को विशेष रूप से चेतावनी के साथ बताता है, जिससे ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और निर्बाध रूप से हो सके। इस डिवाइस का होगा इस्तेमाल फॉग सेफ डिवाइस एक जीपीएस आधारित उपकरण है, जो लोको पायलट को उनके मार्ग पर सिग्नलों और अन्य प्रमुख स्थानों की जानकारी देता है। यह उपकरण सिग्नल की दूरी और ट्रेन की गति को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, यह लोको पायलट को अलर्ट भी देता है, जब ट्रेन किसी सिग्नल के करीब होती है। पटाखे से होगा सिग्नल क्लियर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि लोको पायलट को कोहरे के समय फॉग सेफ डिवाइस के साथ ट्रेनों की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे अथवा जरुरत के मुताबिक रफ्तार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सिग्नल की सूचना दर्शाने वाले बोर्ड पर चमकीली पट्टी लगाई जा रही है। इसके अलावा स्टेशन मास्टर को विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट (वीटीओ) के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। इससे लोको पायलट को स्टेशन पास होने की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा ट्रैकमैन द्वारा लोको पायलट को रास्ते में सिग्नल होने की चेतावनी देने के लिए पटाखे का उपयोग करने के निर्देश देते हुए पर्याप्त मात्रा में पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। recent visitors 54

नए साल से बदले जाएंगे 124 ट्रेनों के नंबर, रेलवे ने जारी की सूची

बिलासपुर एक जनवरी से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 124 ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा। जिनमें 24 ट्रेनें बिलासपुर से छूटने व गुजरने वाली ट्रेनें शामिल हैं। कोरोनाकाल से यह ट्रेनें स्पेशल बनकर चल रहीं थी। इस वजह से नंबर भी बदल दिया गया था। लेकिन, अब स्थिति सामान्य हो गई है। इसलिए रेलवे ने इन ट्रेनों को पुराने नंबर से चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने यात्रियों के सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एक महीने पहले से ही उन 124 ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। बिलासपुर से छूटने व गुजरने वाली ट्रेनें ट्रेन इस नंबर से चलेंगी     08210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर स्पेशल     58210 – 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल     58201 – 08262 रायपुर- बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल     58202 – 08263 टिटलागढ़ -बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल     58213 – 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल     58214 -08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल     68719 – 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल     68721 – 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल     68727 – 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल     68731 – 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल     68732 – 08733 गेवरारोड -बिलासपुर मेमू स्पेशल     68733 – 08734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू स्पेशल     68734 – 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल     68735 – 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल     68736 – 08737 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल     68737 – 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल     68738- 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू स्पेशल     68739 – 08740 बिलासपुर- शहडोल मेमू स्पेशल     68740 – 08745 गेवरारोड -रायपुर मेमू स्पेशल     68745 – 08746 रायपुर-गेवरारोड मेमू स्पेशल     68746- 08747 बिलासपुर-कटनी मेमू स्पेशल     68747 – 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू स्पेशल     68748 – 08861 गोंदिया -झारसुगुडा मेमू स्पेशल     68861 – 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू स्पेशल – 68862 recent visitors 91

रेलवे की भर्ती परीक्षा के लिए कोटा से ग्वालियर के बीच स्पेशल ट्रेन, यहां पर देखें समय सारणी

कोटा  रेलवे की भर्ती परीक्षाएं कोटा में आयोजित होने वाली हैं. इसी की तैयारी को लेकर रेलवे ने अब विशेष ट्रेन चलाई है. यह ट्रेन कोटा से ग्वालियर के बीच आने और जाने का एक-एक फेरा करेगी. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि 25 नवंबर को कोटा से 09801 कोटा ग्वालियर ट्रेन रवाना होगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन 09802 ग्वालियर से कोटा के बीच 26 नवंबर मंगलवार को रवाना होगी. इसी तरह से कोटा से 27 नवम्बर को 09803 ग्वालियर जाएगी, जबकि वापसी में 28 नवम्बर को 0904 आएगी. इस ट्रेन में 6 स्लीपर, चार सामान्य, एक एसएलआर और एक जनरेटर कोच होगा. यह ट्रेन कोटा से बीना होते हुए झांसी और ग्वालियर जाएगी. कोटा और ग्वालियर को मिलकर 9 स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा. कोटा से ग्वालियर ट्रेन की समय सारणी:     कोटा से रवानगी – रात 9:25     बारां – रात 10:13     छबड़ा गुगोर – रात 23:00     रुठियाई – रात 12:05     गुना – रात12:30     अशोकनगर – रात 1:30     बीना – रात 3:40     वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी- सुबह 07:05     ग्वालियर – सुबह 9:25 ग्वालियर से कोटा ट्रेन की समय सारणी     ग्वालियर से रवानगी – सुबह 10:25     वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) – दोपहर 13.20     बीना – शाम 6:00     अशोक नगर – शाम 7:45     गुना – रात 09:05     रूठियाई – रात 09:50     छबड़ा गुगोर – रात 10:31     बारां – रात 11:43     कोटा – रात 02:00 रेलवे भर्ती परीक्षार्थियों के लिए उक्त ट्रेनें कोटा-ग्वालियर के बीच बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) स्टेशनों पर रुकेंगी। दोनों परीक्षा स्पेशल ट्रेनें कोटा से रात 21.25 बजे प्रस्थान कर बारां 22.13 बजे आगमन, छबरा गुगोर 23.00 बजे आगमन, रूठियाई 00.05 बजे आगमन, गुना 00.30 बजे आगमन, अशोकनगर 01.30 बजे आगमन, बीना 03.40 बजे आगमन एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई(झांसी) 07.05 बजे आगमन कर अगले दिन सुबह 09.25 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। वापसी में ग्वालियर से सुबह 10.25 बजे प्रस्थान कर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) दोपहर 13.20 बजे, बीना 18.00 बजे, अशोकनगर 19.45 बजे, गुना 21.05 बजे, रूठियाई 21.50 बजे, छबरा गुगोर 22.31 बजे बारां 22.43 बजे आगमन कर रात 02.00 बजे कोटा पहुंचेंगी। कोटा से ग्वालियर के बीच चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के एसी कोच पूरी तरह से लॉक रहेंगे। इस बारे में संबधित स्टेशनों को जानकारी दे दी गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की सटीक जानकारी स्टेशन, एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त करें। recent visitors 160

चलता-फिरता 7 स्‍टार होटल रेलवे चलाने जा रहा है, ट्रेन में स्‍पा कराइए, जिम जाइए या वाइन/ बीयर पीजिए, सबकुछ मिलेगा

 भोपाल  भारतीय रेलवे और IRCTC की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन एकबार फिर ट्रैक पर उतरने को तैयार है। कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली Golden Chariot Luxury Tourist Train इस बार 14 दिसंबर को रवाना हो रही है। ट्रेन में 13 डबल बेड केबिन, 26 ट्विन बेड केबिन और दिव्यांग मेहमानों के लिए 1 केबिन है। 40 केबिन वाले इस शाही ट्रेन में 80 यात्री सफर कर सकते हैं।      इस ट्रेन का नाम गोल्डन चैरियट है जिसका मतलब होता है स्वर्ण रथ। यात्रियों को शाही फील देने के लिए ट्रेन के सभी आलीशान केबिन एयर कंडीशनर और वाई-फाई से लैस हैं। सभी केबिन में गद्देदार फर्नीचर, लग्जरियस बाथरूम, आरामदायक बेड, शानदार टीवी जिसमें कई ओटीटी के मजे लिए जा सकते हैं। ट्रेन में सैलून का भी खास इंतजाम है।    गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन में देशी और विदेशी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया है।जिसके लिए रुचि और नालापक नाम के दो बेहतरीन रेस्तरां हैं। जहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन इंटरनेशनल ब्रांडों के क्रॉकरी और कटलरी में परोसे जाएंगे। इसके साथ ही बार में बेहतरीन और ब्रांडेड वाइन, बीयर और मदीरा मौजूद है।    यात्रियों की सेहत और आरामदायक सफर के लिए इस गोल्डन चैरियट ट्रेन में आरोग्य स्पा भी हैं, जहां स्पा थेरेपी समेत कई स्पा का आनंद लिया जा सकता है। यही नहीं सेहत का ख्याल रखने के लिए एक हाइटेक जिम भी है जहां वर्काउट के लिए बेहद आधुनिक एक्सरसाइज मशीने हैं। मेहमानों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम से लैस है। पूरी ट्रेन किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं है।    लग्जरी ट्रेन 5 रातें और 6 दिन गुजारने के लिए आपको मात्र 4,00,530 और 5% GST देना होगा। जिसमें रहना, खाना, शराब, प्रवेश टिकट, गाइड आदि शामिल है। अधिक जानकारी के लिए www.goldenchariot.org वेबसाइट पर विजिट करें या फिर goldenchariot@irctc.com पर अपने सवाल भेजें। साथ ही +91 8585931021 पर भी संपर्क किया जा सकता है।   7 स्टार होटल की सारी खूबियों से लैस ट्रेन कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली गोल्डन चैरियट लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन (Golden Chariot Luxury Tourist Train) इस बार 14 दिसंबर को रवाना हो रही है। इस लग्जरी ट्रेन में गेस्ट के लिए 13 डबल बेड वाले केबिन और 26 ट्विन बेड के केबिन हैं। इसके साथ ही दिव्यांग मेहमानों के लिए भी केबिन है। 40 केबिन से साथ दौड़ने को तैयार इस शाही ठाठ वाली ट्रेन में 80 यात्री सफर कर सकते हैं। 2024-25 के लिए रुट:- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) – बेंगलुरु से शुरू होकर बांदीपुर, मैसूर, हलेबिदु, चिकमंगलूर, हम्पी, गोवा और वापस बेंगलुरु। दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन) – बेंगलुरु से शुरू होकर मैसूर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तंजावुर, चेट्टीनाड, कोचीन, चेरतला और वापस बेंगलुरु। 14 दिसंबर, 2024- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) 21 दिसंबर, 2024-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन) 4 जनवरी, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) 1 फरवरी, 2025 -कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) 15 फरवरी, 2025-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन) 1 मार्च, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)। recent visitors 116

स्पेशल ट्रेन लेट होने से भड़के यात्री, इंजन की खिड़की का कांच तोड़ लाको पायलट से की अभद्रता

 जबलपुर ट्रेन की धीमी रफ्तार, यात्रियों का तनाव और गुस्सा बढ़ा रही है। यहां तक की यात्री अब अपने गुस्से को ट्रेन और रेल कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर के मदनमहल स्टेशन में सामने आया। ज्‍यादा रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा मदनमहल स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने ट्रेन लेट होने का गुस्सा ट्रेन के इंजन और कर्मचारियों पर निकाला। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। ट्रेन के समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचने और कई स्टेशनों पर अधिक समय तक रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी इस दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन के इंजन की खिड़की का कांच फोड़ दिया गया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी और घटना को दबा दिया गया। हरकत में आए रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी     इस बीच एक यात्री ने घटना की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी     फोटो वायरल होने से हरकत में आए रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है।     ट्रेन नंबर 06563 हाली डे स्पेशल ट्रेन 12 नंवबर को बैंगलुरू से रवाना हुई थी।     धीमी रफ्तार और कई स्टेशनों पर घंटों रुकने की वजह से ट्रेन के यात्री नाराज हुए। कई बार विरोध जताने के बाद यात्रियों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर यात्रियों ने कई बार विरोध जताया। ट्रेन जब 15 नवंबर की सुबह 7.30 बजे मदन महल स्टेशन आकर खड़ी हुई। ट्रेन को करीब आधे घंटे तक खड़ा रखा, जिससे यात्री नाराज हुए और उन्होंने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसी बीच में कुछ यात्रियों ने लोको इंजन की खिड़की के एक तरफ का कांच फोड़ दिया। लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया हंगामा के बीच लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया और इसकी सूचना कंट्रोल को भेजी। जबलपुर स्टेशन को रेलवे अधिकारियों ने अटेंंड कर सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया। इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद मामला खुला मामले का ठंडा कर दिया। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद रेलवे हरकत में आया और अब ट्रेन लेट करने वाले रेलवे कर्मचारी और यात्रियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। recent visitors 95

नौराजाबाद स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य, कटनी-शहडोल मार्ग पर रेल यातायात रहेगा प्रभावित, 20 ट्रेनें निरस्त

जबलपुर  बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस एवं जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी सहित 20 ट्रेनें 21 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य निरस्त की गई है। इस दौरान बिलासपुर रेल मंडल के नौराजाबाद स्टेशन में तीसरे रेल लाइन जोड़ने का कार्य होगा। ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा इस दौरान बिलासपुर-शहडोल-कटनी होकर चलने वाली बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15231/32) परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। 23 से 29 नवंबर के मध्य ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा। रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति जानें रेलवे की ओर से अचानक ट्रेन निरस्त किए जाने से यात्रियों को झटका लगा है। पश्चिम मध्य रेल की आेर से यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा आरंभ करने का परामर्श जारी किया गया है। पश्चिम मध्य रेल की यह गाड़ियां निरस्त…     23 नवंबर से दो दिसंबर – 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस।     21 से 30 नवंबर – 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस।     23 से 30 नवंबर – 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस।     24 नवंबर से एक दिसंबर – 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस।     22 से 30 नंवबर – 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस।     23 नवंबर से एक दिसंबर – 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस।     25, 27 एवं 29 नवंबर – 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस।     26, 28 एवं 30 नवंबर -11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस।     23 से 30 नवंबर – 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस।     24 नवंबर से एक दिसंबर – 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा, नियमित सीधी ट्रेन है जबलपुर से अंबिकापुर और उज्जैन के लिए इंटरसिटी और नर्मदा एक्सप्रेस ही नियमित सीधी ट्रेन है। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा है। ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई विवाह कार्यक्रमों के लिए कई यात्रियों ने पहले से सीट आरक्षित कराया था। वैवाहिक तिथियों के दौरान ही ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इन ट्रेनों का परिचालन भी रहेगा प्रभावित…     23 नवंबर से एक दिसंबर – 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस।     22 से 30 नवंबर – 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस।     25 एवं 28 नवंबर – 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस।     26 एवं 29 नवंबर – 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस।     26 एवं 29 नवंबर – 22867 दुर्ग-नज़मुद्दीन एक्सप्रेस।     27 एवं 30 नवंबर – 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस।     24 एवं 26 नवंबर – 18203 दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस।     25 एवं 27 नवंबर – 18204 कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस।     24 नवंबर – 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस।     25 नवंबर – 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस। जबलपुर-हावड़ा 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस रीशेड्यूल जबलपुर-हावड़ा 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस सोमवार को रीशेड्यूल की गई। हावड़ा से जबलपुर आने वाली गाड़ी सोमवार को विलंब से पहुंची थी। रैक रखरखाव और सफाई के बाद देर रात को ट्रेन प्लेटफार्म पर वापस पहुंची। अपने निर्धारित समय रात 22:20 बजे के स्थान पर लगभग दो घंटे के विलंब से गंतव्य को रवाना हुई। आसपास के नगरों से आए यात्री ट्रेन के रीशेड्यूल किए जाने से परेशान हुए। पमरे को सात में 1414 करोड़ का राजस्व पश्चिम मध्य रेल ने इस वित्तीय वर्ष के सात माह में 1414 करोड़ 65 लाख रुपये का आेरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया है। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग ने राजस्व प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास किए। यात्री यातायात से 629 लाख 6 हजार बुक किए गए यात्रियों से 1414 करोड़ 65 लाख रूपये आरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो गत वर्ष इसी अवधि में यात्री यातायात से 1393 करोड़ 3 लाख रुपये की तुलना में राजस्व दो प्रतिशत अधिक है। recent visitors 97