रेल यात्रियों के लिए सुविधा : रीवा-इंदौर-रीवा के मध्य चलेगी एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रिप ट्रेन, ऐसा है शेड्यूल

 रीवा रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए इंदौर और रीवा के बीच स्पेशल सिंगल ट्रिप ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रीवा – इंदौर – रीवा के बीच एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन, रीवा से 6 नवंबर 2024 को और इंदौर से 7 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए चलेगी। यह गाड़ी रीवा से चलकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संतहिरदा रामनगर और उज्जैन होकर इंदौर स्टेशन पर पहुंचेंगी। ऐसा है शेड्यूल गाड़ी संख्या 02186 रीवा-इंदौर स्पेशल: रीवा से रात 8.45 बजे रवाना होगी। सतना 9.45 बजे, मैहर 10.13 बजे, कटनी 11.05 बजे पहुंचकर अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 12.20 बजे, नरसिंहपुर 1.35 बजे, पिपरिया 2.40 बजे, इटारसी जंक्शन 4.20 बजे, नर्मदापुरम 5.00 बजे, रानी कमलापति 6.10 बजे, भोपाल 6.30 बजे, संत हिरदाराम नगर 7.00 बजे, उज्जैन 9.00 बजे पहुंचकर सुबह 11.10 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02185 इंदौर-रीवा स्पेशल: इंदौर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। उज्जैन 2.25 बजे, शाम 5.20 बजे संत हिरदाराम नगर, शाम 5.50 बजे भोपाल पर हॉल्ट लेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर शाम 6.07 बजे, नर्मदापुरम 7.13 बजे, इटारसी जंक्शन 8 बजे, पिपरिया 9.10 बजे, नरसिंहपुर 10.23 बजे, जबलपुर 11.40 बजे पहुंचकर अगले दिन कटनी मध्य रात्रि 1 बजे, मैहर 1.53 बजे, सतना 2.35 बजे पहुंचकर मध्य रात 3.45 बजे रीवा पहुंचेगी।     recent visitors 132

यात्रीगण कृपया ध्यान दें नवंबर में जा रहे हैं ट्रेन से तो हो जाएं सावधान, रेलवे ने कैंसिल कीं ये ट्रेनें

भोपाल भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है। यह देश की लाइफ लाइन है, जो लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचती है। यहां रोजाना 13,000 से भी अधिक ट्रेनों का संचालन होता है, जिसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर अपने यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जाती है, नियमों में बदलाव भी किए जाते हैं। ट्रेन में अमिर से लेकर गरीब हर वर्ग के लोग ट्रैवल करते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railways) भीड़-भाड़ को देखते हुए त्योहारी सीजन, गर्मी और सर्दी के दिनों में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। हालांकि, पिछले कुछ समय से रेलवे द्वारा अलग-अलग कार्यों के चलते कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, तो कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। आज हम आपको रेलवे द्वारा कैंसिल किए गए उन ट्रेनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है, तो कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। कैंसल ट्रेन (Train Cancelled) 8 नवंबर 2024 और 10 नवंबर 2024 को जोधपुर से चलकर भोपाल आने वाली ट्रेन नंबर 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, 9 नवंबर 2024 और 11 नवंबर 2024 को भोपाल से चलकर जोधपुर को जाने वाली भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, जिसकी गाड़ी संख्या 14814 है, इसे रद्द किया गया है। शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें (Short Terminated Trains)     गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस है, जो कि 9 नवंबर 2024 को सुबह 11:25 सांगानेर पर शॉर्ट टर्मिनेटेड की जाएगी। यह ट्रेन सांगानेर से अजमेर के बीच चलेगी।     ट्रेन नंबर 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 10 नवंबर को सांगानेर से शॉर्ट टर्मिनेटेड होगी। जिसकी टाइमिंग यहां 5:40 होगी।     इसके अलावा, 9 नवंबर 2024 को ट्रेन नंबर 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस फुलेरा पर शॉर्ट टर्मिनेटेड होगी। यह ट्रेन फुलेरा से जयपुर तक ही चलेगी। कारण यात्री घर से निकलने से पहले एक बार शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेन और कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट अवश्य चेक करें। दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग रेल डिवीजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है, ताकि रेलवे कनेक्टिवटी को बढ़ाया जा सके। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का काम होने वाला है, इसलिए भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। recent visitors 82

रेलवे : ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया

भोपाल  पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के जबलपुर-इटारसी रेलखंड में कछपुरा रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलाकिंग, नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन रहेंगी निरस्त ट्रेन 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 05703 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन 05 से 08 अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 05704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 05705 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। ट्रेन 05706 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन छह से नौ अक्टूबर रद्द रहेगी। भोपाल स्टेशन के लूप लाइन में पटरी से उतरी मालगाड़ी भोपाल। गुरुवार को सुबह करीब 10:15 बजे भोपाल स्टेशन के तीन व चार नंबर प्लेटफार्म के लूप लाइन से निकल रही एक मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। इसके चलते कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी ने करीब दो घंटे बाद मालगाड़ी के पहियों को पटरी पर ला सके। इसके बाद तीन व चार नंबर प्लेटफार्म से रेल यातायात शुरू हो सका। इस घटना के चलते उद्योग नगरी एक्सप्रेस व दाहोद भोपाल पैसेंजर को आउटर पर रोकना पड़ा। भोपाल रेल मंडल सहित पमरे जोन में रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। पिछले छह माह में औसतन हर सप्ताह तीन घटनाएं सामने आ रही है। इससे कहीं न कहीं यात्रियों की जान खतरे में है। तो वहीं रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। इस संबंध में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है। recent visitors 71

भोपाल : इयरफोन लगाकर पटरी पर बैठा युवक ट्रेन ऊपर से गुजरी

भोपाल  शहर के शाहपुरा इलाके में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मानराज तोमर के रूप में हुई है। वह भरत नगर में रहता था और बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय रात करीब साढ़े तीन बजे वह दोस्त के साथ पटरी पर कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर रील देख रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भी था, लेकिन वह दूसरी पटरी पर बैठा हुआ था, इसलिए उसकी जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है देर रात घूमने निकला था शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मानराज तोमर (20) बीएसएसएस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। कोलार रोड पर रहने वाला उसका दोस्त रोनित उसके साथ में पढ़ता है। सोमवार देर रात दोनों दोस्त घूमने के लिए निकले थे। देर रात करीब तीन बजे उन्होंने एक स्थान पर चाय पी और उसके बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान वह दानापानी रोड स्थित रेलवे लाइन पर पहुंच गए। दरअसल दोनों छात्रों को रील बनाने का भी शौक था। दोस्त ने दी सूचना करीब साढ़े तीन बजे दोनों अलग-अलग पटरियों पर बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम वॉट्सएप और इंस्टाग्राम चला रहे थे। मानराज ने कानों में हेडफोन लगा रखा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर मानराज की मौत हो गई। दूसरी पटरी पर बैठे रोनित ने घटना की जानकारी पास के रेलवे के सुरक्षा गार्ड को दी, जिससे बाद शाहपुरा पुलिस को सूचना मिली। इकलौता बेटा था मृतक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्र का शव स्वजनों को सौंप दिया गया । पुलिस का कहना है कि हेडफोन लगा होने के कारण मानराज को ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुनाई दी और उसकी नजर भी ट्रेन पर नहीं पड़ी। मानराज परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता को दिल की बीमारी हैं, इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। recent visitors 59

लोगों की सहूलियत के लिए चलाई गईं ट्रेनें, दिवाली और छठ पूजा पर बढ़ जाती है भीड़, आज से शुरू हुआ रिजर्वेशन

नईदिल्ली /लखनऊ  दीपावली और छठ पूजा के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इनमें आज (सोमवार) से रिजर्वेशन शुरू हो गया है। इन ट्रेनों में सभी श्रेणी में टिकट उपलब्ध हैं। आज शुरू हो रहे रिजर्वेशन वाली ट्रेनें जयनगर, पुणे, मुंबई, सूरत, पटना, सिकंदराबाद, भागलपुर से चलाई जाएंगी। दीपावली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग घरों को जाते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला रेलवे ने लिया है।     07175 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन सिकंदराबाद से 29 अक्टूबर, 5 और 12 नवंबर को 21:00 बजे से चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 23:15 बजे पहुंचेगी। सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।     07176 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 8:10 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन 15:05 बजे पहुंचेगी।     04036 नई दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन:यह ट्रेन 30 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को 12 बजे चलेगी। उसी दिन 18:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। दूसरे दिन 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी।     04035 भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन: 31 अक्टूबर, 3 और 6 नवंबर को 13:00 बजे भागलपुर से चलेगी। 18:35 पर पटना पहुंचेगी। 5:35 बजे दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल ट्रेन पहुंचेगी। नई दिल्ली 11:40 बजे पहुंचेगी।     01019 स्पेशल ट्रेन सीएसटीएम मुंबई से 28 अक्टूबर से 28 अक्टूबर को 14:30 बजे चलकर दूसरे दिन 14:50 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। 23:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।     01020 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 30 अक्टूबर की रात 00:45 बजे से चलकर 8:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। 31 अक्टूबर को 10:35 बजे मुंबई पहुंचेगी।     04034 स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 30 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को जयनगर के लिए चलेगी। यह 23:45 बजे दिल्ली से चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 6:05 बजे पहुंचेगी। रात 23:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।     04033 स्पेशल ट्रेन जयनगर से 1, 4 और 7 नवंबर को सुबह 4:00 बजे चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल स्टेशन 19:30 बजे और दूसरे दिन दिल्ली 3 बजे पहुंचेगी। recent visitors 73

रेलवे ने दिवाली-छठ पर किया बड़ा दावा, यात्रियों के लिए खास तैयारी

नई दिल्ली  पहले ऐसा दिवाली-छठ में होता था। अब तो हर त्येाहार और गर्मी छुट्टी में होने लगा है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली कुछ लोकप्रिय ट्रेनों में अपार भीड़ होती है। रेलवे के पास इससे निपटने के लिए कोई खास इंतजाम होता नहीं है। लेकिन दावा करने के लिए रेल अधिकारियों के पास लंबी-चौड़ी सूची होती है। अब जबकि दिवाली का त्योहार सर पर है तो इस बार भी उत्तर रेलवे ने इस तरह का बड़ा दावा कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग जाते हैं गांव दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग मूव करते है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों व्यक्ति पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने की तैयारी में लग जाते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर रेलवे स्टेशनों पर दिखता है, क्योकि वे रेलगाड़ी ही प्रीफर करते हैं। कुछ ने इसकी तैयारी महीनों पहले टिकट ले कर की है तो उन्हें जगह मिल जाती है। शेष को यूं ही बोरी की तरह ढुंस कर यात्रा करनी होती है। रेलवे का क्या है दावा इस बार उत्तर रेलवे का दावा है कि उसने इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने बताया “उत्तर रेलवे इस बार छठ-दीवाली के लिए यात्रीगणों की सुविधा को लेकर पूरी तरह से तैयार है। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का इस पर विशेष ध्यान है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जाए। इसके लिए, पिछले साल के अनुभव से सीख लेते हुए, नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर हमने लगभग तीन गुना ज्यादा व्यवस्थाएं की हैं।” स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था उन्होंने कहा, “इस बार यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने विशेष रूप से एक विशाल होल्डिंग एरिया बनाया है, जो 72,000 स्क्वायर फीट में फैला है। यह सुनिश्चित करेगा कि आरक्षित यात्रियों को अलग रखा जाए और प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ और मिश्रण की समस्या न हो। होल्डिंग एरिया में आरक्षित यात्रियों को एक बैरिकेड के अंदर रखा जाएगा और उन्हें सीधे कोचों तक पहुंचाया जाएगा। इस तरह, सभी आरक्षित कोच एक जगह पर होंगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर कोई अव्यवस्था नहीं होगी।” ढेरों स्पेशल ट्रेन उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल हमने लगभग 135 विशेष ट्रेनें चलाई थीं, जबकि इस बार हमने 195 विशेष ट्रेनें पहले ही घोषित कर दी हैं और उनकी बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, यदि हमें और ट्रेन चलाने की आवश्यकता पड़े, तो हमारे पास 18 लाख की क्षमता है, जिससे हम अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के लिए तैयार हैं।“ और भी कदम उन्होंने कहा, “पिछले साल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, हमने विशेष कदम उठाए हैं ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ से बचाया जा सके। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नई दिल्ली स्टेशन पर सारी प्रमुख ट्रेनें अब 16 नंबर प्लेटफॉर्म से संचालित होंगी, जहां प्लेटफॉर्म का आकार भी बढ़ा दिया गया है और इसे भीड़ नियंत्रित करने की क्षमता भी है। इस बार, प्लेटफॉर्म पर प्रवेश केवल 16 नंबर प्लेटफॉर्म से ही होगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी।” recent visitors 62

Diwali और छठ पर विशेष रूप से भोपाल मंडल से कुल आठ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी

 भोपाल  दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये विशेष ट्रेनें एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जा रही है। इस बार भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। विशेष रूप से भोपाल मंडल से आठ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। त्योहारों के समय, विशेषकर दीपावली और छठ पूजा के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। भोपाल मंडल से गुजरने वाली विशेष ट्रेन     एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01143 एलटीटी मुंबई से सुबह 10:30 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन शाम 6:45 बजे। (22 अक्टूबर से 11 नवंबर) ट्रेन 01144 दानापुर से रात 9:30 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 4:50 बजे। (23 अक्टूबर से 12 नवंबर)     सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01145 सीएसएमटी मुंबई से हर सोमवार सुबह 11:05 बजे चलेगी। आसनसोल पहुंचने का समय तीसरे दिन राम 2:30 बजे।(21 अक्टूबर से 11 नवंबर) ट्रेन 01146 आसनसोल से हर बुधवार रात 9 बजे चलेगी। सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे।(23 अक्टूबर से 13 नवंबर)     पुणे-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01205 पुणे से 9:30 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन रात 2 बजे।(25 अक्टूबर से 7 नवंबर) ट्रेन 01206 दानापुर से सुबह 5:30 बजे चलेगी। पुणे पहुंचने का समय अगले दिन शाम 6:15 बजे।(27 अक्टूबर से 9 नवंबर)     सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01065 सीएसएमटी मुंबई से प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:05 बजे चलेगी। अगरतला पहुंचने का समय रविवार रात 1:10 बजे।(31 अक्टूबर और 7 नवंबर) ट्रेन 01066 अगरतला से प्रत्येक रविवार दोपहर 3:10 बजे चलेगी। सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय बुधवार रात 3:50 बजे।(3 नवंबर और 10 नवंबर)     एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01053 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक बुधवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। बनारस पहुंचने का समय अगले दिन शाम 4:05 बजे।(30 अक्टूबर और 06 नवंबर) ट्रेन 01054 बनारस से प्रत्येक गुरुवार रात 8:30 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन रात 11:55 बजे।(31 अक्टूबर और 07 नवंबर)     एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01009 एलटीटी मुंबई से हर सोमवार और शनिवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन शाम 5 बजे।(26, 28 अक्टूबर, 2 और 4 नवंबर) ट्रेन 01010 दानापुर से प्रत्येक मंगलवार और रविवार शाम 6:15 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन रात 11:55 बजे।(27, 29 अक्टूबर, 3 और 5 नवंबर)     एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01043 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। समस्तीपुर पहुंचने का समय अगले दिन रात 9:15 बजे।(31 अक्टूबर और 07 नवंबर) ट्रेन 01044 समस्तीपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात 11:20 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 07:40 बजे।(01 नवंबर और 08 नवंबर)     एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01045 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। प्रयागराज पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 11:20 बजे।(29 अक्टूबर और 05 नवंबर) ट्रेन 01046 प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार शाम 6:50 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन शाम 4:05 बजे।(30 अक्टूबर और 06 नवंबर) recent visitors 87