ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को बड़ी राहत, सप्ताह में 5 दिन चलने वाली ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी अब रोज दौड़ेगी

ग्वालियर  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल ने रंग दिखा दिया है. अब ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी रोजाना चलेगी. इससे ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के कारण रेलवे ने नवरात्रि पर ये बड़ी सौगात दी है. ग्वालियर व चंबल संभाग के लोग इस मांग को लगातार उठा रहे थे. लोगों ने इस मांग को केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सामने भी उठाया था. उस समय सिंधिया ने लोगों को आश्वस्त किया था कि इस बारे में रेल मंत्री से बात करेंगे. सिंधिया ने रेल मंत्री को लिखा था पत्र अब ग्वालियर से भोपाल तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12198/97) सप्ताह के सातों दिन चलेगी. अब तक यह ट्रेन केवल सप्ताह में 5 ही संचालित होती थी. बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को लेकर पिछले साल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था. इसमें कहा गया था "यात्रियों की संख्या व सुविधा को देखते हुए ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोजाना चलाया जाना चाहिए." अब रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर दी जानकारी लोगों ने इस ट्रेन के रोज चलने पर खुशी जताई है. लोगों का कहना है "बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक विकल्प और सुगम आवागमन से शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा." केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. गौरतलब है कि शिवपुरी-गुना-अशोकनगर के सांसद चुने जाने के बाद ही सिंधिया क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं. इसके पहले भी उन्होंने शिवपुरी को रेल सुविधा बढ़ाने की पहल की थी. recent visitors 24

जबलपुर से कोयंबतूर के लिए भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

भोपाल  गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अप्रैल माह में विभिन्न मार्गों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया जैसे स्टेशनों से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयंबटूर, सहरसा, अगरतला, हड़पसर (पुणे), सीएसएमटी और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी। रानी कमलापति – अगरतला – रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3:40 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 6:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। ट्रेन 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को शाम 5:20 बजे अगरतला से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 4:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रानी कमलापति-हड़पसर (पुणे)-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 01667 रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8:35 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 12:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। ट्रेन 01668 हड़पसर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे हड़पसर से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर ट्रेन ट्रेन 01701 जबलपुर-अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को रात 7:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन 01702 अयोध्या-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और अगले दिन भोर 4:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर-पुणे-जबलपुर ट्रेन ट्रेन 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:30 बजे पुणे से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को शाम 5:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 3:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर – कोयंबटूर – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 2:40 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। ट्रेन 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को शाम 5:05 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। सोगरिया – दानापुर – सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 09819 सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:45 बजे सोगरिया से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 09820 दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11 बजे सोगरिया पहुंचेगी। recent visitors 34

कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

भोपाल लाइन क्षमता बढ़ाने के लिए, भारतीय रेलवे ने चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को शुरू करने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य यात्रियों और माल दोनों का निर्बाध और तेज़ परिवहन सुनिश्चित करना है। इन पहलों से यात्रा सुविधा में सुधार होगा, लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी, तेल आयात में कमी आएगी और CO2( कार्बन डाइऑक्साइड) उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे टिकाऊ और कुशल रेल संचालन को बढ़ावा मिलेगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिजों के लिए प्रमुख मार्गों पर लाइन क्षमता बढ़ाकर लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है।  इन सुधारों से आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुव्यवस्थित किया जाएगा, जिससे त्वरित आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 18,658 करोड़ रुपये है और इन्हें 2030-31 तक पूरा किया जाएगा। परियोजनाओं के निर्माण के दौरान लगभग 379 लाख मानव-दिवसों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होगा। recent visitors 38

आज से इंदौर से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा, इंदौर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन भी शुरू हुई

 इंदौर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन के बाद गुरुवार को इंदौर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। वहीं आज से इंदौर से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे ने महू-इंदौर-पटना के बीच गुरुवार से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 26 जून तक प्रति गुरुवार महू से और प्रति शुक्रवार पटना से रवाना होगी। महू-इंदौर-पटना एक्सप्रेस गुरुवार शाम 7.15 बजे इंदौर से रवाना हुई और शुक्रवार शाम 6.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से शुक्रवार रात 8.20 बजे रवाना होगी और शनिवार रात 11.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी, स्लीपर जनरल क्लास कोच रहेंगे। आज रवाना होगी दिल्ली स्पेशल ट्रेन इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन शुक्रवार और रविवार को इंदौर से शाम पांच बजे किया जाएगा। शुक्रवार से यह ट्रेन 29 जून तक संचालित होगी। शुक्रवार को शाम पांच बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से प्रति शनिवार और सोमवार को सुबह 8.20 बजे रवाना होकर रात नौ बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे। recent visitors 36

भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में सभी वस्तुओं में 1.68% की वृद्धिशील लोडिंग दर्ज की, घरेलू कंटेनर की लोडिंग में 19.72% की मज़बूत वृद्धि

भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में सभी वस्तुओं में 1.68% की वृद्धिशील लोडिंग दर्ज की, घरेलू कंटेनर की लोडिंग में 19.72% की मज़बूत वृद्धि गनी बोरी, हॉट रोल्ड कॉइल, सिरेमिक टाइलें, वॉल केयर पुट्टी और चावल, घरेलू कंटेनर में लोडिंग की जाने वाली पांच प्रमुख वस्तुएं हैं। घरेलू कोयला की लोडिंग 7.4% और उर्वरक 1.2% तक बढ़ी पूर्व रेलवे वित्त वर्ष 2024-25 में क्षेत्रीय रेलवे में माल ढुलाई में 16.11% वृद्धि के साथ अग्रणी भोपाल भारतीय रेलवे थोक वस्तुओं के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है जो उद्योग और ऊर्जा के लिए आवश्यक हैं – बिजली संयंत्रों के लिए कोयला, विनिर्माण और निर्माण के लिए लौह अयस्क और तैयार स्टील, सीमेंट, राष्ट्रीय वितरण के लिए खाद्यान्न, कृषि के लिए उर्वरक और पेट्रोलियम उत्पादों। लंबी दूरी और थोक वस्तुओं के लिए, रेल परिवहन सड़क परिवहन की तुलना में अधिक किफ़ायती रहा है। यह व्यवसायों के लिए समग्र रसद लागत को कम करने में मदद करता है, जिससे भारतीय सामान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाता है। इसके अलावा, रेलवे देश भर में खानों, कारख़ानों, कृषि क्षेत्रों और बंदरगाहों को बाजारों से जोड़ता है, जिससे निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सक्षम होती है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, भारतीय रेलवे ने लगभग 1617.38 मीट्रिक टन प्रारंभिक माल ढुलाई हासिल की, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 1590.68 मीट्रिक टन की तुलना में, 26.70 मीट्रिक टन (1.68%) की वृद्धिशील लोडिंग दर्ज की। घरेलू कोयले के लिए लोडिंग में 7.4% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि घरेलू कंटेनर के लिए लोडिंग में 19.72% की वृद्धि दर्ज की गई। उर्वरक के लिए लोडिंग में 1.25% की वृद्धि दर्ज की गई। पीओएल लोडिंग ने 0.61% की वृद्धि दर्ज की। गनी बोरे, हॉट रोल्ड कॉइल, सिरेमिक टाइलें, वॉल केयर पुट्टी और चावल घरेलू कंटेनर में पांच प्रमुख वस्तुएं हैं। क्षेत्रीय रेलवे द्वारा प्राप्त लोडिंग के संदर्भ में, पूर्व रेलवे ने 16.11 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने 7.28% की वृद्धि हासिल की। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 4.21% की वृद्धि हासिल की। उत्तर रेलवे ने 3.89% की वृद्धि हासिल की। पूर्व मध्य रेलवे ने 2.82 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। दक्षिण मध्य रेलवे ने 2.14% की वृद्धि हासिल की। पूर्व तटीय रेलवे ने 1.19% की वृद्धि हासिल की। दक्षिण रेलवे ने 0.80% की वृद्धि हासिल की। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 0.36% की वृद्धि हासिल की। भारतीय रेलवे द्वारा कोयले की प्रभावशाली लोडिंग के कारण, भारत में पावर हाउसों का स्टॉक 57 मीट्रिक टन तक पहुंचाया गया। recent visitors 35

भोपाल मंडल से गुजरेगी आरक्षित समर स्‍पेशल ट्रेनें

भोपाल  रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी  स्टेशन से होकर गुजरेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:- आरक्षित विशेष ट्रेन सेवा 1) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (50 सेवा) 01009 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 07.04.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। (25 सेवाएं) 01010 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 08.04.2025 से 01.07.2025 तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 19.00 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (25 सेवाएं) ठहराव : ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा। संरचना: एक वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन। 2) एलटीटी-मऊ-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (48 सेवा) 01123 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 06.04.2025 से 29.06.2025 तक (02.05.2025 को छोड़कर) प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.20 बजे मऊ पहुंचेगी। (24 सेवाएं) 01124 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 08.04.2025 से 01.07.2025 तक (10.06.2025 को छोड़कर) प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 05.50 बजे मऊ से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (24 सेवाएं) ठहराव : ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार। संरचना: एक वातानुकूलित -2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन। 3) एलटीटी-मऊ-एलटीटी अध्यापक विशेष (टीचर्स स्पेशल) (2सेवा) 01123 अध्यापक विशेष दिनांक 02.05.2025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से  12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.20 बजे मऊ पहुंचेगी। (1 सेवा) 01124 अध्यापक विशेष दिनांक 10.06.2025 को मऊ से 05.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (1 सेवा) ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार। संरचना: एक वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन। 4) एलटीटी-बनारस-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (48 सेवा) 01053 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 26.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी (24 सेवाएं) 01054 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 10.04.2025 से 27.06.2025 तक प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को 20.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी (24 सेवाएं) ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी। संरचना: एक वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन। 5) एलटीटी-समस्तीपुर-एलटीटी साप्ताहिक एसी विशेष (24 सेवा) 01043 साप्ताहिक एसी विशेष दिनांक 08.04.2025 से 24.06.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी (12 सेवाएं) 01044 साप्ताहिक एसी विशेष दिनांक 09.04.2025 से 25.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार को 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 11.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी (12 सेवाएं) ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर। संरचना: एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, तीन वातानुकूलित-2 टियर, 15 वातानुकूलित-3 टियर, 1 पेंट्री कार और 2 जेनरेटर कार । 6) सीएसएमटी-आसनसोल-सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष (24 सेवा) 01145 साप्ताहिक दिनांक 07.04.2025 से 23.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.50 बजे आसनसोल पहुंचेगी (12 सेवाएं) 01146 साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 25.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे आसनसोल से रवाना होगी और तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी (12 सेवाएं) ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, देवरिया सदर, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जं गोमो, धनबाद और कुलटी। संरचना: चार वातानुकूलित-2 टियर, 6 वातानुकूलित-3 टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार । 7) पुणे-दानापुर-पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष (50 सेवा) 01481 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 07.04.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 19:55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.30 बजे दानापुर पहुँचेगी (25 सेवाएं)। 01482 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 02.07.2025 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को 08.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:35 बजे पुणे पहुँचेगी (25 सेवाएं)। ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा। संरचना: 01 वातानुकूलित 2-टियर, 05 वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 02 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन 08) पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष (48 सेवा) 01431 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 08.04.2025 से 27.06.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को 06:40 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.15 बजे ग़ाज़ीपुर सिटी पहुंचेगी। (24 सेवाएं)। 01432 द्वि-साप्ताहिक दिनांक 10.04.2025 से 29.06.2025 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 04:20 बजे गाज़ीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:20 बजे पुणे पहुंचेगी। (24 सेवाएं) ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहमदनगर, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंरिहार जंक्शन। संरचना: 01 वातानुकूलित 2-टियर, 05 वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 02 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। recent visitors 28

यात्रीगण कृपया ध्यान दें,1 अप्रैल से लेकर 25 मई तक कई गाड़िया केंसिल

  बिलासपुर बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के सबलपुर रेल मण्डल के टिटलागढ़-लखोली एवं टिटलागढ़-सबलपुर सेक्शन में पुल पुनर्निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। यह कार्य 1 अप्रैल से मई तक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली की कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस तारीख को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें 1, 4, 8, 11 एवं 15 अप्रैल को 58213 /58214 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेजर नहीं चलेगी। 3, 6, 11, 18, 20 एवं 25 मई को 58528 विशाखापटनम-रायपुर पैसें. नहीं चलेगी। 4, 7, 12, 19, 21 एवं 26 मई को रायपुर से 58527 रायपुर-विशाखापटनम पैसेजर नहीं चलेगी। 3, 6, 11, 18, 20 एवं 25 मई को रायपुर से 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेजर नहीं चलेगी। 4, 7, 12, 19, 21 एवं 26 मई को जूनागढ़ रोड से चलने वाली 58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेजर नहीं चलेगी। इन ट्रेनों को किया गया रद्द ट्रेन संख्या 18205 (दुर्ग-नौतनवा)- 24 अप्रैल और 1 मई को रद्द. ट्रेन संख्या 18206 (नौतनवा-दुर्ग)- 26 अप्रैल और 3 मई को रद्द. ट्रेन संख्या 18201 (दुर्ग-नौतनवा)- 25 अप्रैल और 3 मई को रद्द. ट्रेन संख्या 18202 (नौतनवा-दुर्ग)- 27 अप्रैल और 5 मई को रद्द. बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन का कार्य बिलासपुर-झारसुगड़ा सेक्शन में चौथी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के चलते 11 से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही, 44 दिनों तक 4 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और 3 ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा. कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द? बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68736)-10 से 23 अप्रैल तक. रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735)-10 से 23 अप्रैल तक. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113)- 10 से 23 अप्रैल तक. बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114)- 11 से 24 अप्रैल तक. दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17008)- 11, 15, 18, 22, 25 अप्रैल. सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (17007)- 8, 12, 15, 19, 22 अप्रैल. पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129)- 11, 24 अप्रैल. हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस (12860)- 11, 24 अप्रैल. हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (12222)- 10, 12, 17, 19 अप्रैल. वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने से बढ़ेगी परेशानी ट्रेनों के रद्द होने और मार्ग बदलने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. खासकर, छत्तीसगढ़ से यूपी, बिहार, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले यात्री अधिक प्रभावित होंगे. रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए किसी वैकल्पिक व्यवस्था की घोषणा नहीं की गई है. यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके. recent visitors 41