यात्रियों को 31 मार्च से नवा रायपुर के लिये नियमित रूप से ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी, PM 30 को दिखाएंगे हरी झंडी

 रायपुर नए कलर लुक में तैयार की गई ये ट्रेन रायपुर से अभनपुर के बीच चलेगी। सिर्फ 10 रुपए की टिकट में ये ट्रेन लोगों को आधे घंटे में रायपुर से नवा रायपुर और अभनपुर पहुंचा देगी। इस ट्रेन को 30 मार्च के दिन PM नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, PM मोदी 30 मार्च की दोपहर रायपुर आएंगे। यहां से बिलासपुर के मोहभाठा में सभा लेंगे। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के लिए 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और भूमिपूजन करेंगे, इसी कड़ी में इस रेलवे के प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। रायपुर से नवा रायपुर 32 मिनट में इस ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन से नवा रायपुर के CBD रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 32 मिनट लगेगा। आगे ये ट्रेन आगे केंद्री और अभनपुर स्टेशन भी जाएगी। नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच ये मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें रायपुर आरवी ब्लॉक हाट, मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। ऐसा है नवा रायपुर का रेलवे स्टेशन 75 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट एरिया (CBD) रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। यह छत्तीसगढ़ का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यानि स्टेशन के ऊपरी हिस्से में बाजार सजेगा और नीचे पटरियों पर ट्रेन दौड़ेगी। स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर चुके हैं। बता दें कि नवा रायपुर में CBD के अलावा नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) 4 रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक निरीक्षण वैन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की पूरी तरह से जांच की। कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक (रायपुर) दयानंद ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है। ये हैं ट्रेन का स्टॉपेज नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन रायपुर आरवी ब्लॉक हाट से शुरू होकर , मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर रेलवे स्टेशन तक जायेगी। इस सिलसिले में नया रायपुर अटल नगर में तैयार किए गए सीबीडी रेलवे स्टेशन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।  स्टेशन के आसपास ये सुविधाएं इस स्टेशन के आस-पास 5.3 किलोमीटर में स्मार्ट सड़क, दूसरे इन्फ्रास्ट्रक्चर 35.25 करोड़ की लागत से तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 100 बस, 148 कार, टैक्सी और लगभग 250 दोपहिया गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा 23.12 करोड़ की लागत से डेवलप की गई है। वर्चुअली उद्घाटन करेंगे PM मोदी बिलासपुर से प्रधानमंत्री वर्चुअली रायपुर के रेलवे प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। जानकारी के मुताबिक करीब 3.30 बजे PM मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां PM 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 7 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं, 2,690 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के रेल नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण को भी समर्पित करेंगे। कलेक्टर SSP इंस्पेक्शन ट्रेन में हुए सवार शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और SSP लाल उमेद सिंह ने रेलवे के सीनियर अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक इंस्पेक्शन वैन से यात्रा की। अफसरों ने स्टेशन पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक (रायपुर) दयानंद ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रायपुर से नवा रायपुर 32 मिनट में ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन से नवा रायपुर के CBD रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 32 मिनट लगेगा। आगे ये ट्रेन आगे केंद्री और अभनपुर स्टेशन भी जाएगी। नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच ये मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें रायपुर आरवी ब्लॉक हाट, मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। ऐसा है नवा रायपुर का रेलवे स्टेशन 75 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट एरिया (CBD) रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। यह छत्तीसगढ़ का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यानी स्टेशन के ऊपरी हिस्से में बाजार सजेगा और नीचे पटरियों पर ट्रेन दौड़ेगी। स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर चुके हैं। इसे नवा रायपुर में CBD के अलावा नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) 4 रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहा है। ऐसा होगा ट्रेन का शैड्यूल 30 मार्च को गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर – रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल 8 कोच के साथ अभनपुर से 15:30 बजे रवाना होगी। केंद्री, 15:38 बजे, सीबीडी 15:52 बजे, मंदिर हसौद 16:10 बजे, रायपुर 16.55 बजे पहुंचेगी। 31 मार्च से रायपुर अभनपुर रायपुर के बीच सुबह और शाम को 2 मेमो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। (1) 68760/ 68761 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर गाड़ी संख्या 68760 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 9:00 बजे रवाना होकर 9:18 बजे मंदिर हसोद 9:32 बजे सीबीडी 9:50 बजे केंद्रीय 10:10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी वापसी में गाड़ी संख्या 68761 अभनपुर रायपुर पैसेंजर अभनपुर से 10:20 बजे रवाना होकर केंद्री 10:28 बजे सीबीडी, 10:42 बजे मंदिर हसौद 11:00 बजे रायपुर 11:45 बजे पहुंचेगी। (2) 68762/68763 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर गाड़ी संख्या 68762 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 16:20 बजे रवाना होकर 16:38 बजे मंदिर हसौद,16.52 बजे सीबीडी, 17:10 बजे केंद्री, 17:30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 68763 अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर अभनपुर से 18:10 बजे रवाना होकर 18:18 केंद्री, 18:32 बजे सीबीडी, 18:45 बजे मंदिर हसौद, 19:20 बजे रायपुर पहुंचेगी। recent visitors 31

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, देखे कैंसल ट्रेनों की लिस्ट

रायपुर गोरखपुर स्टेशन-गोरखपुर कैंट के बीच नॉन इंटरलोकिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर क्षेत्र से बिहार राज्य सफर करने वालो को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। रेलमंडल के आदेश के मुताबिक दुर्ग से नौतनवा के बीच दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस फिलहाल चार दिनों तक रद्द रहेगी। जानकारी के मुताबिक़ लखनऊ रेलमंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का काम जारी है लिहाजा यह ट्रेन कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहेगी। 24 अप्रैल और 1 मई को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस फिलहाल 26 अप्रैल और 3 मई, 25 अप्रैल और 3 मई व 27 अप्रैल और 5 मई को रद्द रहेगी। रद्द होने वाली गाड़ियां 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.) 24अप्रैल व 1 मई को दुर्ग से रद्द 18206 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.) 26 अप्रैल व 3 मई को नौतनवा से 18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.) 25 अप्रैल व 3 मई को दुर्ग से रद्द 18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.) 27 अप्रैल व 5 मई को नौतनवा से रद्द। recent visitors 42

भारत गौरव ट्रैन से करें अमृतसर और वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा – भोपाल मंडल के स्टेशनों से मिलेगी सीधी सुविधा

भारत गौरव ट्रैन से करें अमृतसर और वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा – भोपाल मंडल के स्टेशनों से मिलेगी सीधी सुविधा रानी कमलापति, इटारसी, विदिशा और बीना से होकर गुजरेगी विशेष ट्रैन – तीर्थ यात्रियों के लिए सुनहरा अवसर रीवा आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा “उत्तर दर्शन के साथ गुरुकृपा (अमृतसर) यात्रा” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है, जो भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों रानी कमलापति, इटारसी, विदिशा एवं बीना से होकर गुजरेगी। यह यात्रा विशेष रूप से मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सुविधाजनक और लाभकारी है। 27 मई 2025 को रीवा से रवाना होने वाली यह विशेष पर्यटक ट्रैन, रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, विदिशा, बीना और झाँसी होते हुए चलेगी। इन स्टेशनों से यात्री इस पवित्र यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 09 रातें / 10 दिन की इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णो देवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा का शुल्क प्रति व्यक्ति ₹17,600/- (स्लीपर – इकॉनॉमी श्रेणी), ₹28,700/- (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी), एवं ₹37,800/- (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) निर्धारित किया गया है। इस शुल्क में भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी कोच में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड शाकाहारी भोजन, पर्यटन स्थलों तक गुणवत्तायुक्त वातानुकूलित बस सुविधा, यात्रा कार्यक्रम अनुसार आवास व्यवस्था, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट्स की सेवा, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा एवं हाउसकीपिंग जैसी सभी सुविधाएँ सम्मिलित हैं। यह एक पूर्णतः सर्वसमावेशी टूर है। इस पवित्र यात्रा में भाग लेने के इच्छुक यात्री अपनी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन या किसी अधिकृत एजेंट के माध्यम से करा सकते हैं। यह ट्रैन न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से लाभकारी है, बल्कि भोपाल मंडल के यात्रियों को उनके नजदीकी स्टेशनों से ही सीधी सुविधा भी प्रदान करती है, जिससे यात्रा और भी सुगम और सुलभ हो जाती है। recent visitors 27

गुना में एक महिला और पुरुष अनोखे बंधन में बंधे, रामप्रसाद से विवाह अनुबंध करने के बाद काजल के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान खिली

गुना मध्य प्रदेश के गुना में एक महिला और पुरुष अनोखे बंधन में बंध गए। कानून भले ही इस अनुबंध को विवाह की मान्यता फिलहाल नहीं देता हो, लेकिन नानाखेड़ी निवासी रामप्रसाद और गोपालपुर की काजल एक-दूसरे को पति-पत्नी मान बैठे हैं। दरअसल, गोपालपुर निवासी काजल सहरिया अपने पूर्व पति के साथ खुश नहीं थी। काजल का आरोप है कि उसका पति बुरी तरह मारपीट करता था। इसलिए वह बच्ची को साथ लेकर 13 मार्च को गुना आ गई और रेलवे ट्रैक पर कूदकर अपनी जान देने का प्रयास कर रही थी। तभी किसी काम से रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद नानाखेड़ी निवासी रामप्रसाद पारदी ने काजल को पकड़ लिया और पटरियों से दूर ले आए। रामप्रसाद ने काजल की दुखभरी कहानी सुनी तो उन्हें तरस आ गया और काजल को अपने घर ले गए। करीब 5 से 6 दिनों तक रामप्रसाद के परिजनों ने काजल की कहानी सुनकर उसके सामने रामप्रसाद से विवाह का प्रस्ताव रख दिया। रामप्रसाद पारदी की पत्नी का निधन करीब 8 महीने पहले टीबी की बीमारी के चलते हो गया था। उसका एक बेटा भी है। एक जैसी परिस्थितियां होने के चलते दोनों ने मिलकर तय किया कि वे एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। फिलहाल रामप्रसाद और काजल ने  को कोर्ट पहुंचकर विवाह का अनुबंध करवा लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों नियमानुसार कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी करेंगे। लेकिन 21 मार्च से काजल और रामप्रसाद एक-दूसरे को पति-पत्नी मान बैठे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया है। रामप्रसाद के परिजनों और रिश्तेदारों ने काजल को नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अनोखे रिश्ते को भले ही वैधानिक मान्यता नहीं मिली है, लेकिन समाज और परिजन दोनों को पति- पत्नी स्वीकार कर चुके हैं। रामप्रसाद से विवाह अनुबंध करने के बाद काजल के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान देखने को मिली है। वहीं रामप्रसाद पारदी भी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खुश नजर आ रहा है।   recent visitors 22

कंट्रोल से सूचना मिली कि सांक स्टेशन के आसपास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की छत पर एक बंदर ओएचई लाइन से टकरा सकता, जाने फिर क्या हुआ

 ग्वालियर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक बंदर ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशान कर दिया। कंट्रोल से सूचना मिली कि सांक स्टेशन के आसपास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की छत पर एक बंदर है। यह बंदर ओएचई लाइन से टकरा सकता है। सूचना के बाद ट्रेन को बानमोर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा चेक किया गया, लेकिन बंदर नहीं मिला।  इसके बाद सूचना एमपी के ग्वालियर स्टेशन को दी गई, जिस पर डिप्टी एसएस सहित ओएचई स्टाफ और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन प्लेटफॉर्म एक पर आई। सूचना मिलते ही कुछ देर के लिए ओएचई लाइन को बंद करके बंदर को देखा गया, लेकिन नहीं मिला। दस मिनट खड़ी रही ट्रेन इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर दस मिनट तक खड़ी रही। बंदर की सूचना पर वन विभाग से भी कर्मचारी मौके पर आ गए, लेकिन वह छुप गया, जैसे ही ट्रेन चली तो एक बार फिर दिखाई दिया। जिस पर डबरा को सूचना दी गई। स्टेशन पर आरपीएफ के साथ रेलवे कर्मचारियों ने ओएचई लाइन बंद करके सीढ़ी लगाकर बिस्कुट डाले, बंदर का छोटा बच्चा कोच के ऊपर बैठ गया। काफी प्रयास के बाद वह उतरकर भाग गया। इसके चलते ट्रेन को दोपहर 1.26 से 1.40 बजे तक रोका गया। यात्रियों ने बताया कि बंदर राजा की मंडी से चढ़ा था। recent visitors 33

चौथी लाइन और विद्युतीकरण का कार्य के चलते, छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 36 ट्रेनों को रद्द

रायपुर  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा तीसरी/ चौथी लाइन और विद्युतीकरण का कार्य के चलते 11 से 24 अप्रैल 2025 के बीच 36 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 4 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित और 3 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया गया है। यह काम रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन के कोतरलिया स्टेशन पर किया जाएगा. इसका सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ से हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा. ये ट्रेनें इस तारीख तक रहेंगी रद्द 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर मेमू (11 से 24 अप्रैल) 68736/68735 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (10 से23 अप्रैल) 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (10 से23 अप्रैल) 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) 18109/18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस (16, 23 अप्रैल) 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस (17, 24 अप्रैल) 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्स. (11, 15, 18, 22, 25 अप्रैल) 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्स. (08, 12, 15, 19, 22 अप्रैल) 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (12, 19 अप्रैल) 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस (14, 21 अप्रैल) 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस (10, 14, 17, 21 अप्रैल) 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (12, 16, 19, 23 अप्रैल) 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (11, 18 अप्रैल) 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (13, 20 अप्रैल) 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (11, 18 अप्रैल) 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस (13, 20 अप्रैल) 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (09, 10, 16, 17 अप्रैल) 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 22894 हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस (10, 17 अप्रैल) 22893 साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस (12, 19 अप्रैल) 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस (13, 14, 20, 21 अप्रैल) 12129/12130 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (11, 24 अप्रैल) 12859/12860 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस (11, 24 अप्रैल) 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (10, 12, 17, 19 अप्रैल) 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12, 14, 19, 21 अप्रैल) 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (09, 10, 16, 17 अप्रैल) 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (11, 12, 14, 15, 18, 19, 21, 22 अप्रैल) 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (13, 14, 16, 17, 20, 21, 23, 24 अप्रैल) Train Cancelled: परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (11, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 23 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (13, 15, 16, 17, 20, 22, 23, 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच (11 अप्रैल से 5 मई) 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच (09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22 अप्रैल) 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ एवं बिलासपुर के बीच (11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23, 24 अप्रैल) recent visitors 37

सांसद लालवानी ने14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर महू के लिए विशेष ट्रेनिंग चलाने की मांग रखी

 इंदौर लोकसभा में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर से दिल्ली और मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर से दोनो शहरों में रोज हजारों यात्री सफर करते है। उनका सफर आसान बनाने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाना चाहिए। इसके अलावा पटना, रीवा, देहरादून और उदयपुर के लिए ट्रेनों को रोजाना चलाने की मांग भी सांसद लालवानी ने लोकसभा में उठाई। गौतमपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज देने का मसला भी सांसद लालवानी ने लोकसभा में उठाया।14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर महू के लिए विशेष ट्रेनिंग चलाने की मांग भी रखी गई हैै। जयंती पर लाखों अनुयायी अलग-अलग प्रदेशों से महू आते है। लालवानी ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पूरे देश में सिर्फ 240 रेलवे की लिफ्ट काम कर रही थी वही पिछले 10 सालों में रेलवे स्टेशन स्टेशनों पर 2,650 लिफ्ट लगी है। यूपीए सरकार के दौरान 588 किलोमीटर रेलवे लाइन का ही इलेक्ट्रिफिकेशन हो पाया वही प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में 44,199 किलोमीटर का इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कारण इंदौर से दाहोद, इंदौर से खंडवा एवं बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन की सौगात भी मिली है। सांसद लालवानी ने वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी रखी है। साथ ही, महू-इंदौर-देवास-उज्जैन लोकल ट्रेन भी चलाने की मांग की है।   recent visitors 29