उदयपुर पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, महिलाओं में भारी उत्साह, 7.32 लाख मतदाता डालेंगे वोट

उदयपुर पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, महिलाओं में भारी उत्साह, 7.32 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Udaipur Panchayat Elections: Voting for the first phase begins; great enthusiasm among women; 7.32 lakh voters to cast their ballots. जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के पहले चरण के लिए आज सवेरे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। वल्लभनगर पंचायत समिति के बालाथल, गोटीपा और भींडर पंचायत समिति के पीथलपुरा स्थित मतदान केंद्रों पर महिलाएं समूह में और कतारों में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती दिखाई दीं। जिले में तीन चरणों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देने के बाद रवाना किया गया था। 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों में मुकाबलापहले चरण में 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों में 435 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं जिला परिषद के कुल 47 वार्डों में से 25 वार्डों के लिए भी मतदान हो रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 7 लाख 32 हजार 667 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बालाथल, गोटीपा और पीथलपुरा में महिलाओं लगी की कतारेंवल्लभनगर पंचायत समिति के बालाथल मतदान केंद्र पर सुबह से महिला मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। वहीं गोटीपा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर ग्रामीण महिलाएं समूह में वोट डालने पहुंचीं। भींडर पंचायत समिति के पीथलपुरा सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर भी महिला मतदाता अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। हर मतदाता डालेगा दो वोटपहले चरण में मतदाता जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान करेंगे। मतदाता पहले जिला परिषद सदस्य के लिए और उसके बाद पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डालेंगे। मतदान के दौरान मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी यानी अंगूठे के पास वाली उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। दूसरे चरण में मतदान के लिए दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाने की व्यवस्था बताई गई है। बता दें कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर को मतदान हो रहा है, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग निर्धारित है। जिले में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने की तैयारियां की गई हैं। recent visitors 4