सिंगरौली
बस स्टैण्ड वैढ़न में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया है
दिनांक 06.11.2024 को पीड़िता की मां द्वारा आरोपी झिट्टू प्रजापति के विरूद्ध अपनी 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बस स्टैण्ड बैढ़न में छेडछाड़ करने सबंधी रिपोर्ट करने पर थाना बैढन मे आरोपी के विरूद्ध 74,78 बीएनएस, 7,8,11,12 पाक्सो एक्ट की धारा का अपराध पंजीबद्ध कर घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम रवाना कर आरोपी झिट्टू प्रजापति पिता रंगलाल प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी चिटनिया थाना जियावन जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय, उनि रूपा अग्निहोत्री सउनि सजीत सिंह, सउनि उमेश द्विवेदी, मप्रआर 59 शकुन्तला यादव प्रआर 434 अवधलाल सोनी, प्रआर अंकित सिंह, आर. 32 संजू धुर्वे, आर 781 अखिलेश का सराहनीय योगदान रहा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











