उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के खाचरौद कस्बे में एक धार्मिक स्थल पर नमाज़ अदा करने का वीडियो सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है और थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित शीतला माता मंदिर की बताई जा रही है. वीडियो में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग मंदिर परिसर में बैठकर नमाज अदा करते हुए नजर आ रहे है.
यह वीडियो सोमवार शाम करीब 6 बजे का बताया गया है. वहीं एक महिला मंदिर में पूजा के लिए जाती दिखाई दे रही है. वहीं एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा हो कर मुस्लिम को देख रहा है. इसके बाद मुस्लिम नवाज अदा करने के बाद मंदिर से जाता दिखाई दिया है. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
उज्जैन के खाचरोद का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत मिलने पर 59 साल के यूसुफ नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











