इंदौर
इंदौर से कोलकाता के बीच 10 दिसंबर से सुबह की उड़ान शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस ने सीधी उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। नियमित शुरू होने से यात्रियों को सुबह की उड़ान का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। अब तक इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रात में सवा 8 बजे कोलकाता की उड़ान शुरू की जा रही थी। सुबह की उड़ान शुरू होने से यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ान की सुविधा भी मिल सकेगी। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान कंपनियों द्वारा नई उड़ानों की घोषणा की गई है। 10 दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा कोलकाता की उड़ान शुरू की जा रही है। यह सुबह 6.55 बजे कोलकाता से रवाना होकर 9.20 को इंदौर पहुंचेगी और वापसी में इंदौर से सुबह 10 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी।
अभी रात में है एक फ्लाइट
वर्तमान में इंडिगो कंपनी द्वारा रात में एक उड़ान का संचालन इंदौर-कोलकाता के बीच किया जा रहा है। यह कोलकाता से शाम 5.30 बजे रवाना होकर रात 7.55 बजे इंदौर पहुंचती है। वापसी में फ्लाइट इंदौर से रात 8.25 बजे कोलकाता के लिए रवाना होती है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सुबह की उड़ान शुरू होने से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को फायदा होगा। वहीं, यात्रियों को कोलकाता जाने के लिए रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
एयर इंडिया एक्सप्रेस भी 15 दिसंबर से शुरू करेगी उड़ान
इंदौर से कोलकाता के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस भी 15 दिसंबर से उड़ान शुरू करने जा रही है। कंपनी ने पहले ही घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। आईएक्स 2643 फ्लाइट शाम 6.30 बजे कोलकाता से रवाना होकर रात 8.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में आईएक्स 2644 फ्लाइट रात 9.10 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 11.20 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इंदौर के यात्रियों को कोलकाता के लिए अब तक सिर्फ एक उड़ान की सुविधा मिल रही थी। ऐसे में कई बार यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ता था। अब दिसंबर से तीन उड़ानों की सुविधा मिलेगी। इसके बाद यात्रियों के पास कोलकाता के लिए अतिरक्त विकल्प उपलब्ध होगा।
यह रहेगा उड़ान का शेड्यूल
कोलकाता से इंदौर – फ्लाइट 6 ई 6378 कोलकता से सुबह 6.55 बजे रवाना होगी और 9.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से कोलकाता – फ्लाइट 6 ई 6379 इंदौर से सुबह 10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र