मुंबई,
अभिनेता वरुण धवन की साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' फिलहाल 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज हाे चुकी है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक है। फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। फिल्म की लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है।
अभिनेता 'बेबी जॉन' थलापति विजय की तमिल फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी करती है। इसमें एक्शन, रोमांस और ड्रामा है लेकिन ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही। फिल्म ने 8वें दिन के कलेक्शन सामने आ गए है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'बेबी जॉन' ने अपनी रिलीज के आठवें दिन 2.75 करोड़ कमाई की है, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35.40 करोड़ रुपये हो गया है। वही फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसका बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता फिल्म के सीक्वल बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




