Tuesday, July 7, 2026 2:54 am

इजरायल का बड़ा दावा, हानिया ही नहीं हमास मिलिट्री चीफ दायफ का भी खात्मा

तेलअवीव इजरायल की सेना (IDF) ने गुरुवार को दावा किया कि हमास (Hamas) के सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद दायफ (Mohammed Deif) की पिछले महीने गाजा में इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई थी. यह जानकारी समूह के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या के एक दिन बाद दी गई. इजरायली सेना ने की तरफ से कहा गया, "IDF ऐलान करता है कि 13 जुलाई, 2024 को IDF लड़ाकू विमानों ने खान यूनिस के इलाके में हमला किया और खुफिया आकलन के बाद यह पुष्टि की जा सकती है कि हमले में मोहम्मद दायफ मारा गया." इजरायली डिफेंस फोर्स ने इससे जुड़ा हुआ एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया. इजरायली अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संकेत मिले थे कि उनका हमला सफल रहा, लेकिन वे अब तक यह पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि वह मारा गया है. हमास ने इजरायल के द्वारा किए गए इस ऐलान पर कोई तत्काल जवाब नहीं दिया है. यह ऐलान ऐसे वक्त में किया गया है, जब तेहरान में हमास के नेता इस्माइल हानिया के अंतिम संस्कार के लिए भीड़ इकट्ठा हो रही थी. ऐसा माना जाता है कि दायफ 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के मास्टरमाइंडों में से एक था, जिसकी वजह से गाजा युद्ध शुरू हुआ, जिसको 300 दिन हो रहे हैं. हमास के टॉप लीडर्स में शामिल था दायफ हमास के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक, दायफ 30 साल से ज्यादा वक्त तक समूह में आगे बढ़ता रहा और सुरंगों का नेटवर्क और बम बनाने में विशेषज्ञता विकसित करता रहा. मोहम्मद दायफ, दशकों से इजरायल की मोस्ट वॉन्डेट लिस्ट टॉप पर है. इजरायल उसे आत्मघाती बम विस्फोटों में दर्जनों इजरायलियों की मौत के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार मानता आया है. इस्माइल के जनाजे के बीच इजरायल ने दी यह खबर यहूदी देश की सेना ने कहा कि मोहम्मद डीफ ने ही 7 अक्टूबर के हमले की प्लान की और उसे अंजाम दिया था। इजरायल की ओर से यह घोषणा उस दौरान की गई, जब ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के नेता इस्माइल हानियेह के जनाजे में हजारों की भीड़ जुटी थी। माना जा रहा है कि इस बड़े ऐलान के लिए इजरायल ने जानबूझकर ऐसा मौका चुना ताकि हमास और ईरान का मनोबल तोड़ा जा सके। बता दें कि मंगलवार को ही इजरायल ने तेहरान में इस्माइल को मार डाला था। उसकी हत्या उस दौरान की गई, जब वह ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ समारोह से लौट रहा था। 30 सालों से इजरायल को थी मोहम्मद डीफ की तलाश मोहममद डीफ का मारा जाना इजरायल के लिए बड़ी सफलता है क्योंकि उसकी 30 सालों से तलाश थी। उसे अमेरिका ने भी 2015 में अपनी इंटरनेशनल टेररिस्ट्स की लिस्ट में शामिल किया है। इजरायल की सेना ने कहा कि उनकी धरती पर डीफ ने बीते सालों में कई हमले किए थे। गौरतलब है कि इजरायल पर हुए भीषण हमले में 1200 लोग मारे गए थे। वहीं करीब 250 लोगों को हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया था।    recent visitors 188

घटना को टालना संभव नहीं था, अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में यूपी पुलिस को क्लीन चिट मिल गई

लखनऊ विधानसभा सदन में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने माफिया अतीक अहमद, अशरफ और अतीक के बेटे असद व उसके साथी ग़ुलाम के एनकाउंटर मामले में गठित जांच आयोग की रिपोर्ट सदन में पेश की। जिसमें यूपी पुलिस को क्लीन चिट मिल गई है। बताया गया है कि अतीक-अशरफ हत्याकांड पूर्व नियोजित नहीं थी, पुलिस के लिए घटना को टालना संभव नहीं था। आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गैंगस्‍टर अतीक और अशरफ की प्रयागराज के अस्पताल परिसर में 15 अप्रैल 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोंसले की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन सरकार ने किया था। जांच आयोग ने इनको बनाया था सदस्य झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी, पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत जिला जज बृजेश कुमार सोनी को भी आयोग में सदस्य बनाया गया था।   recent visitors 115

एक छात्र सहित दो लोगों की मौत, राजस्थान-चूरू में स्कूली बच्चों से भरी कैंपर पलटी

चूरू. गांव झाड़सर के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 स्कूली छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका प्राथमिक उपचार कर हाई सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ, जब बच्चे शिक्षक भागुराम मेघवाल की रिटायरमेंट पार्टी में जा रहे थे। घटना में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 वर्षीय कृष्ण मीणा व 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसा नाथों की ढाणी के पास हुआ। यहां अचानक से कैंपर पलट गया और सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। हादसे में चार बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं, इस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैंपर का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। वहीं सूचना के बाद तारानगर के स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू करवाया गया। recent visitors 154

मुख्यमंत्री चित्रकूट में लाड़ली बहना आभार सह-उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल, बहनों ने मुख्यमंत्री को स्नेह पाती भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में लाड़ली बहना उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा‍कि सभी लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को उनके खातें में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार तो 19 अगस्त को मनाया जायेगा। लेकिन पूरे सावन हम त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये हर जिलें में उत्सव आयोजित किये जा रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनें प्रेम के साथ भाईयों को राखी बांधकर स्नेह देती है। आज बहनों ने विशाल राखी बांधकर पहले ही मुझे रक्षाबंधन का आनंद दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के त्यौहार और पर्व एक-दूसरे को आपस में जोड़ते है। पूरी दुनिया भारत के पर्व को देखकर दंग रहती है। हमारे ऋषियों ने समाज में प्रेम और सदभाव बनाये रखने के लिए हजारो वर्ष पूर्व त्यौहार की परंपरा शुरू की थी। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने 30 फीट लम्बी राखी अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री को सौंपी। बहनों ने मुख्यमंत्री को स्थानीय बोली बघेली में लिखी 'आभार स्नेह पाती' भी भेंट की। चित्रकूट भगवान श्रीराम और नानाजी की तपोभूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चित्रकूट भगवान राम और नानाजी देशमुख की तपोभूमि है। भगवान श्रीराम और परम भक्त भरत के पवित्र मिलन से उपजें प्रेम के आशुओं से चित्रकूट की धरा अभिसिंचित है। चित्रकूट के चहुँमुखी विकास के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नानाजी देशमुख और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों के अनुरूप वंचितों और विकास की कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित बहनों और उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शनधारी बहनों को गैस सिलेण्डर 450 रूपये में दिया जायेगा। प्रदेश भर में विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही रीवा में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जायेगा। इससे इस पूरे क्षेत्र में बडी मात्रा में निवेश का अवसर निवेशकों को मिलेगा तथा क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को चित्रकूट में जगह-जगह पर पार्किग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली तत्काल बंद कराने के निर्देश दिये। पौध-रोपण के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट पहुँचकर "एक पेड मां के नाम" अभियान के तहत दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता परिसर में फलदार पौधे रोपित किये। साथ ही 131 करोड़ रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल में लगाई गई आजीविका परियोजना की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को भेंट किये उपहार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों को उपहार दिये। इसके पूर्व रक्षाबंधन की थीम पर सावन उत्सव पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में साज-सज्जा युक्त झूलों के पास जाकर लाड़ली बेटी पलक को आशीर्वाद दिया और उन्होंने झूले पर बैठी लाड़ली बहनों से चर्चा की। लाड़ली बहनों ने अपने लाड़ले मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के बीच पहुँचकर राखी बंधवाई और उन्हें आभार पाती तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के अभिनंदन से भाव-विभोर हो गये और उन्होंने संबोधन के प्रारंभ में "फूलो का तारो का, सबको कहना है….. एक हजारों में मेरी बहना है।" गीत का सस्वर गायन किया। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने चित्रकूट में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की बहनों को 1250 रूपये के साथ राखी के त्यौहार के लिए मुख्यमंत्री 250 रूपये का उपहार दे रहे हैं। सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की पूरे देश में चर्चा है। कई लोग योजना के बंद होने की अफवाह फैला रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार लाड़ली बहना योजना सहित सभी योजनाओं को पूरी दृढता से लागू कर रही है। सतना जिले की 3 लाख 84 हजार 259 बहनों को लाड़ली बहना योजना से 9 करोड़ 61 लाख रूपये की राशि उनके बैंक खातों में दी गई है। भगवान श्री राम की पावन धरा चित्रकूट में रामवन पथ गमन योजना से विकास कार्य शुरू हो गये हैं। चित्रकूट में जियो पार्क का निर्माण किया जायेगा। चित्रकूट को अयोध्या की तरह विकसित किया जायेगा। समारोह में विधायक चित्रकूट श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिन बहनों की कोई सुध नहीं लेता, उनका भी ध्यान मुख्यमंत्री रख रहे हैं।   recent visitors 108

मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के पूरक परीक्षा का परिणाम जारी, 10वीं पूरक परीक्षा में 74.04 और 12वीं में 62.42 प्रतिशत रिजल्‍ट

भोपाल मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के पूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी कई दिनों से इसके परिणाम का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि 12वीं का परिणाम नहीं आने से विद्यार्थियों का कालेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश पुख्ता नहीं हो पा रहा था। वहीं 10वीं का परिणाम आने से विद्यार्थी 11वीं में प्रवेश नहीं ले पाए थे।अभी तक विद्यार्थियों काे प्रोविजनल प्रवेश दिए जा रहे थे। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं में करीब करीब 1.89 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में कुल 1,06,809 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 79,065 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यानी 74.04 फीसद विद्यार्थी पास हुए। इसमें 27,708 विद्यार्थी फेल हुए हैं। वहीं 12वीं में पूरक परीक्षा में साढ़े 99 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 62,147 हजार परीक्षार्थी पास हुए। इसका परिणाम 62.42 फीसद रहा। इसमें 37,309 विद्यार्थी फेल हुए हैं। माशिम ने परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इनकी अंकसूची भी कुछ दिनों बाद स्कूलों में भेज दी जाएंगी। recent visitors 167

चित्रकूट में संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिये शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट में भगवान श्रीराम का वनवास काल गुजरा है। यहां मानवीय सभ्यता और भारतीय सनातन, संस्कृति का अनूठा मेल दिखाई देता है। चित्रकूट की पावन धरा पर जियो पार्क की संभावना तलाशने का कार्य आरंभ किया गया है। जियो पार्क से इस क्षेत्र में रोजगार और विकास के अवसर खुलेंगे तथा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के विवेकानंद सभागार में चित्रकूट संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूनेस्को ने 195 देशों में जियो पार्क की स्थापना की संभावनाएँ तलाशी है, जिसमें उन्होंने चित्रकूट की पावन धरती पर जियो पार्क की संभावना देखने के लिए यूनेस्को के प्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत रत्न नानाजी देशमुख ने सर्वाधिक पिछडे क्षेत्र में स्वावलंबन की अलख जगाई थी। इस क्षेत्र में रोजगार, पशुपालन, कृषि, सहित सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी प्रगति दीनदयाल शोध संस्थान का विशेष योगदान रहा है। प्रदेश में चित्रकूट ही ऐसा परम धाम है, जहां सभी संभावनाएँ फलीभूत होती हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में जियो पार्क की स्थापना से हमारी प्राचीन विरासत और अमूल्य भारतीय संस्कृति को संरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट यूनेस्को जियो पार्क आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर यूनेस्को के प्रतिनिधि ने जियो पार्क की स्थापना के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने की जरूरत है। जियो पार्क को उद्देश्य अपनी भू-वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत की खोज कर उसे और प्रभावी बनाना है। भारत में अब तक कोई जियो पार्क नहीं है। भगवान श्रीराम की तपो भूमि चित्रकूट में मानव जीवन का पुराना इतिहास मौजूद होने से यहां जियो पार्क की संभावना अत्यधिक है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, सांसद मुरैना श्री शिवमंगल सिंह तोमर, विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, पद्म श्री उमाशंकर पाण्डेय, उत्तम बनर्जी कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, श्री मुकेश पाण्डेय, कुलगुरू ए.के. सिंह, भरत मिश्रा सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।   recent visitors 103

दोस्तों के साथ नहाने सोन नदी में गया 17 वर्षीय नाबालिग छात्र बह

उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चितरांव से एक दुखद घटना सामने आई है। गांव से लगी सोन नदी में नहाने गए 17 वर्षीय छात्र अखलेश सेन पिता राज भान सेन पानी में डूबने से लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राजस्व और पुलिस टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय छात्र अखलेश सेन कक्षा बारहवीं का छात्र है। ग्राम चितरांव के करीब सोन नदी उफान में बह रही है। इसी के साथ ही यहां पर कमटिहा नाला भी सोन नदी में मिलता है। इसी संगम में अपने दो साथियों सौरभ पटेल और धनेन्द्र केवट के साथ नहाने गया था। वह सुबह करीब 10 बजे नहाने गया था। नदी के भंवर में फंसा छात्र दोस्तों के साथ गया अखलेश पानी के भंवर में फंस गया। अखलेश को डूबते देखने के बाद उसके दोनों साथी तो वापस आ गए। फिर लोगों को सूचना दिए। तब पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया। एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू मिशन इंदवार थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले ने बताया कि जैसे ही हमको सूचना मिली तत्काल आपदा राहत टीम और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं, जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने छात्र को तलाश करने का प्रयास जारी कर दिए हैं। साथ ही राजस्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि सोन नदी जो बाणसागर डैम में जाकर मिलती है। इस समय भारी उफान पर है। ऐसे में लोग लापरवाही करते हुए नदी में नहाने पहुंच जाते हैं और घटना का शिकार हो जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस विशालकाय नदी में कोई भी टीम तलाश करने में पूर्ण रूप से समर्थ नहीं है। recent visitors 94