Tuesday, July 7, 2026 6:58 am

सीएम योगी ने कहा- मैं नौकरी करने नहीं आया हूं- जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा उसे भुगतना ही होगा

प्रयागराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विधानसभा में सवालों का जवाब देते हुए बेहद आक्रोशित हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यहां पर नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं। सवाल प्रतिष्ठा का भी नहीं है। प्रतिष्ठा तो यहां से ज्यादा मठ में ही मिल जाती है। कहा कि जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा उसे भुगतना ही होगा। इसके साथ ही कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती के साथ चलेगी। ओबीसी और एससी-एसटी के आरक्षण को लेकर भी सपा पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने नेता विरोधी दल सनातन पांडेय के सवालों के जवाब में कहा कि आप लोगों को बुलडोजर से भी डर लगता है लेकिन यह निर्दोष के लिए नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए हैं जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं। योगी ने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, जो करेगा वह भुगतेगा। इस इस तरह से गुमराह करने वाले तथ्यों को लेकर आप लोग घूमते हैं। इस तरह की बातों को फैलाते हैं। लोकसभा चुनाव में सपा को मिली जीत की ओर इशारा करते हुए कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ने वाली है। अब समय पूरा हो गया है। हम लोग जो भी योजना बनाते हैं, धरती पर पांव रखकर बनाते हैं। सपा या कांग्रेस को किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। योगी ने कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती के साथ चलेगी। प्रदेश के अंदर खिलवाड़ करने की किसी को जरूरत नहीं होगी। सीएम योगी ने लखनऊ के गोमती नगर की घटना को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। तंज कसते हुए कहा कि अव्यवस्था फैलाने वालों की सूची हमारे पास आई है। पहला अपराधी पवन यादव और दूसरा मोहम्मद अरबाज है। यह सद्भावना वाले लोग हैं। इनके लिए सद्भावना नहीं बुलेट ट्रेन चलेगी। महिला सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च महत्व रखता है। जो खिलवाड़ करेगा खामियाजा भुगतेगा। हमने एक एक बहन बेटी को आश्वस्त किया है। इसलिए ही घटना को गंभीरता से लिया है। पूरी चौकी पर कार्रवाई की गई है। थानेदार से लेकर अधिकारियों को हटाया गया है और सस्पेंड किया गया है। सभी को सम्मान देंगे लेकिन किसी ने अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश की तो परिणाम भुगतना ही होगा। योगी ने कहा कि सपा के समय ओबीसी को 27 फीसदी भी आरक्षण नहीं मिला है। अखिलेश-शिवपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि भतीजा और चाचा की जोड़ी वसूली के लिए निकली थी। लेखपालों की तैनाती भी उसी आधार पर हुई थी। आज पांच लाख लेखपालों की नियुक्ति हुई है। कोई आरोप नहीं लगा सकता है। हमारी सरकार में एससी, एसटी और ओबीसी में 60 फीसदी नियुक्तियां की गई हैं। हमने सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में किसी नौजवान  के साथ धोखा नहीं होना चाहिए। अगर धोखा हुआ तो उसी दिन नौकरी लेने का काम हम लोग करेंगे। उसे जेल के अंदर निर्ममता से ठूंसने में भी हम लोगों कोताही नहीं बरतते हैं।   recent visitors 108

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर किया गया

राजौरी/ सांबा  सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट के एक सुदूर गांव में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद किए। तलाशी अभियान अभी जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर धर्मसाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गुलाबगढ़, बाजी माल गांवों के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने से कुछ हथियार बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ विफल की, एक को मार गिराया गया जम्मू-कश्मीर में जम्मू के सांबा जिला के घगवाल सेक्टर में बुधवार दे रात अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने विफल कर दिया। बल के जवानों ने इस दौरान एक घुसपैठिये को मार गिराया। बताया गया है कि घगवाल सेक्टर में खोरा क्षेत्र के अग्रिम इलाके में तैनात बीएसफ की 161 बटालियन के जवानों ने रात 11 बजे के बाद कुछ हलचल देखी। सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की सीमा की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे घुसपैठिये को ललकारा और आगे न बढ़ने के लिए चेतावनी दी। लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद जवानों ने गोलीबारी कर उसे मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात खोरा पोस्ट के पास घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा गया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिये को चेतावनी दी लेकिन उसने उन चेतावनियों को नजरअंदाज किया जिसके बाद जवानों ने गोलियां चलाईं। बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।   पुंछ में हिजबुल का सक्रिय सहयोगी गिरफ्तार सेना की रोमियो फोर्स से जुड़ी राष्ट्रीय राइफल इकाई ने पुंछ पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ एक संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मगनार इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सेना के एक बयान के अनुसार मोहम्मद खलील के रूप में पहचाने गए इस व्यक्ति को 30 जुलाई को रोमियो फोर्स की राष्ट्रीय राइफल ने हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने कहा कि आतंकी संगठन के इस सहयोगी के पास से एक विदेशी पिस्तौल बरामद की गई। पाकिस्तान में सक्रिय एक व्हाट्स ऐप नंबर का भी पता लगाया गया है, जिसके जरिए एक हैंडलर मोहम्मद खलील को काम सौंप रहा था। राजौरी में डीएसपी ऑपरेशन के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक एके 47 और दो मैगजीन भी बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि आरोपित पुलिस हिरासत में है और जांच की जा रही है। आरोपित को इलाके के बारे में जानकारी जुटाने और आतंकवादियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने जैसे काम सौंपे गए थे।   recent visitors 114

आज रेल मंत्री वैष्णव ने बताया प्लान- वंदे भारत मेट्रो किन शहरों को जोड़ेंगी, गरीबों पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को संसद में अगले कुछ सालों के प्लान की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम लोगों पर फोकस करते हुए हर एक्सप्रेस-मेल ट्रेन में कम से कम 4 जनरल कोच लगाने का प्लान है। इसके अलावा जल्दी ही ढाई हजार जनरल कोच ट्रेनों में जोड़ने वाले हैं। कुछ ही समय में 10 हजार बोगियां और तैयार होंगी। रेल मंत्री ने कहा कि  पीएम नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत ट्रेन की कल्पना की है, जो गरीब लोगों को सस्ते में सफर करा सके। मालदा से बरेली, दरभंगा से दिल्ली के लिए दो अमृत भारत ट्रेनें चलाई गई है। इन ट्रेनों में 22 कोच हैं, जिनमें आधे स्लीपर और आधे जनरल डिब्बे हैं। इनमें मिलने वाली सुविधाएं किसी भी अन्य सरकार के दौरान चलने वाली सामान्य श्रेणी की ट्रेनों से बेहतर हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये ट्रेनें काफी लोकप्रिय हुई हैं। इसलिए अब ऐ सी 50 और ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। हम वंदे भारत ट्रेनों की संख्या भी तेजी से बढ़ा रहे हैं। वंदे भारत ट्रेनों के जरिए देश के लगभग सभी राज्यों को कवर किया जा चुका है। पीएम मोदी ने जब वंदे भारत की शुरुआत की तो उनका स्पष्ट मत था कि नॉर्थ से साउथ और ईस्ट से वेस्ट तक हर प्रदेश में इन्हें चलाना है। इसीलिए कश्मीर से असम तक और केरल से गुजरात तक सभी राज्यों में ये चल रही हैं। हमारी योजना है कि 150 किलोमीटर तक के दायरे में पड़ने वाले दो बड़े शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चले। इनकी टेस्टिंग हो चुकी है और कपूरथला से निकल चुकी है। विकसित देशों में ऐसी ट्रेनों का काफी प्रचलन है। इसके अलावा लंबी दूरी के सफर के लिए वंदे भारत स्लीपर को भी डिजाइन किया गया है। पहली ट्रेन की मैन्युफैक्चरिंग हो गई है और उनकी टेस्टिंग का काम चल रहा है। इन ट्रेनों के चलने से आम लोगों का सफर बहुत आरामदायक होगा। इससे 140 करोड़ देशवासियों को राहत मिलेगी। भारत में साल भर में 700 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। इस लिहाज से ट्रेनों का आरामदायक सफर बड़ा असर छोड़ने वाला है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैसेंजर सेफ्टी बहुत संवेदनशील मुद्दा है। रेल मंत्री ने कहा कि हमने कवच की व्यवस्था को लॉन्च किया है। अब इसके विस्तार पर हमारा फोकस है। ट्रेन हादसे रोकने की तकनीक में देरी का कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा उन्होंने कहा कि ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन यानी सिग्नल छूटने पर भी किसी रेल के सामने आने पर गाड़ियों के रुकने की व्यवस्था दुनिया में 1970 के दशक में शुरू हुई थी। लेकिन कांग्रेस अपने 50 साल के शासन में इस पर काम नहीं कर सकी। 2014 के बाद से ही इसकी शुरुआत हुई, जो मोदी सरकार का कार्यकाल था। रेल मंत्री ने कहा कि कवच को 2019 में इंटरनेशनल मान्यता मिली थी। इसके बाद इस पर काम शुरू हुआ है और पहले राउंड में 3000 किलोमीटर नेटवर्ट पर फोकस किया गया।   recent visitors 213

मुख्यमंत्री शिंदे को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है और याद दिलाया है कि उनकी पार्टी भी उनकी सरकार में सहयोगी है

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ अजित पवार अपनी ही सरकार से खफा हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है और याद दिलाया है कि उनकी पार्टी भी उनकी सरकार में सहयोगी है। दरअसल, एक कार मैन्युफैक्चिंग प्रोजेक्ट के लिए टोयोटा किर्लोस्कर और महाराष्ट्र सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होना था लेकिन इस हस्ताक्षर कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अजित पवार को आमंत्रित नहीं किया गया। इससे पवार नाराज हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फोन कर अपनी नाराजगी जता दी। पवार ने मुख्यमंत्री शिंदे को गठबंधन धर्म का पालन करने के लिए कहा और यह भी याद दिलाया कि महायुति सरकार में उनकी पार्टी एनसीपी भी शामिल है। इतना ही नहीं इस समारोह में राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत को भी नहीं बुलाया गया था। सामंत भी एनसीपी के नेता हैं। हस्ताक्षर समारोह मालाबार हिल स्थित राज्य अतिथि गृह सह्याद्री में आयोजित किया गया था। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में अजित पवार और उदय सामंत दोनों समारोह स्थल की शोभा बढ़ाने खुद ही पहुंच गए। एनसीपी के सूत्रों के मुताबिक, जिस समय समारोह शुरू हो रहा था, उस समय अजित पवार और उदय सामंत उद्योग विभाग से संबंधित अहम मुद्दों की समीक्षा कर रहे थे। जब इस समीक्षा बैठक में उद्योग विभाग के बड़े अधिकारी और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के अधिकारी नहीं दिखे तो पवार ने इस पर नाराजगी जाहिर की और पूछा कि ये अधिकारी क्यों नहीं आए? इस पर विभाग के जूनियर अफसरों ने बताया कि सीनियर अफसर सहयाद्री गेस्ट हाउस गए हुए हैं, जहां MoU पर दस्तखत होने हैं। इस पर अजित पवार ने उद्योग मंत्री सामंत से पूछा कि विभागीय मंत्री होने के नाते आप वहां क्यों नहीं गए तो सामंत ने समारोह की जानकारी होने और न्योता मिलने से इनकार कर दिया। इस पर अजित पवार भड़क गए और उन्होंने वहीं से मुख्यमंत्री शिंदे को फोन मिलाने को कहा।  इसके बाद  फोन पर अजित पवार ने सीएम शिंदे से कहा कि यह गठबंधन सरकार है लेकिन ना तो उन्हें और ना ही उद्योग मंत्री को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बुलाया गया। एनसीपी के नेताओं को इससे दूर रखा गया, जबकि गठबंधन सरकार में एनसीपी भी सहयोगी है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम शिंदे ने इस पर आश्चर्य जताया और अपने उप मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि जब तक दोनों वहां नहीं आ जाते तब तक कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके बाद पवार और सामंत समीक्षा बैठक छोड़कर   सह्याद्रि पहुंचे। राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि यह घटना इस बात को उजागर करती है कि सत्ताधारी गठबंधन में सहयोगी दलों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। कुछ दिनों पहले भी लड़की बहिन योजना का श्रेय लेने की दोनों दलों में होड़ मच गई थी।   recent visitors 102

योगी ने विधानसभा को संबोधित करते हुए 12 हजार 209 करोड़ रुपये का पेश किया बजट

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा को संबोधित करते हुए 12 हजार 209 करोड़ रुपये के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट यूपी के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पेश किए गए मूल बजट की 40 प्रतिशत राशि को अलग-अलग विभागों के लिए आवंटित कर दिया गया है। वहीं, 20 प्रतिशत खर्च हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये हमारे प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य में प्रतिव्यक्ति आय भी बढ़ी है और प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी सहायक हुआ है। 2017 के पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था पर अब प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने एक नए भारत का दर्शन कराया है। बीते 10 वर्षों में देश की प्रतिव्यक्ति आय और जीडीपी बढ़ी है। 2014 के पहले भारत विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था जो कि अब विश्व में पांचवे स्थान पर आ गया है। आगे आने वाले तीन वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उत्तर प्रदेश का देश की अर्थव्यवस्था के विकास में प्रमुख योगदान हो इसके लिए हम लगातार कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। हमारा विश्वास है कि भारत की विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में यूपी का बड़ा योगदान होगा। यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र जारी है। बृहस्पतिवार को विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा भी किया। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा में हरिशंकर तिवारी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने गोरखपुर में मूर्ति के लिए बन रहा फाउंडेशन तोड़वा दिया। इस पर सपा सदस्यों ने हंगामा किया। recent visitors 106

70 लाख माताओं-बहनों को रक्षाबंधन पर महतारी वंदना की किश्त जारी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे जगदलपुर

रायपुर. रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की. रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की. रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को जगदलपुर से दिया रक्षाबंधन का तोहफा. रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन एप एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी हुआ शुभारंभ. 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोज़गार के लिए 100 करोड़ रूपए का ऋण का वितरण भी हुआ. recent visitors 120

किशन सूर्यवंशी ने कहा- शैक्षणिक संस्थान शहर के गौरव होते है, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भी हमारे शहर का गौरव है

भोपाल निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थान शहर के गौरव होते है। हमारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भी हमारे शहर का गौरव है और मैं अपने इस विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह विचार श्री सूर्यवंशी ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के 54वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री एस. के. जैन, रजिस्ट्रार श्री एस.आई. मंसूरी, प्रसिद्ध कवि श्री सुमित ओरछा, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री हरदेव सिंह, महासचिव श्री धीरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर गुरूवार को आयोजित समारोह में श्री सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं इसी विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूँ, इसलिए यहां आकर प्रफुल्लित हूँ। इस विश्वविद्यालय ने 54 वर्षों की यात्रा में एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित किए है। इस विश्वविद्यालय की कुशल टीम के प्रयास और विश्वविद्यालय के सफल प्रशासनिक प्रबंधन का ही परिणाम है कि इस विश्वविद्यालय ने प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। श्री सूर्यवंशी ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यहां के छात्रों ने एक से बढ़कर एक शोध करके इस विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया है। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि भारत के छात्रों में टेलेन्ट की कोई कमी नहीं है वह इतनी कुशाग्र बुद्धि के कि उन्होंने अमेरिका में भी जाकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसकी नीव हमारे शैक्षणिक संस्थानों में ही तैयार होती है। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि हमारे शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा का जो स्तर हो उसमें सकारात्मक परिवर्तन करते हुए इसे आगे ले जाने पर भी मंथन होना चाहिए। श्री सूर्यवंशी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने 34 वर्षों बाद नवीन शिक्षा नीति लाकर देश के शिक्षा जगत में अमूलचूल परिवर्तन किया है। श्री सूर्यवंशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा संस्थानों में आस्था के केन्द्र प्रमुख पदों की गरिमानुरूप कुलगुरू जैसे शब्दों से सुशोभित करने पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर श्री सूर्यवंशी ने विश्वविद्यालय से जुड़े अपने उद्गार भी व्यक्त किए। इससे पहले श्री सूर्यवंशी व अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा श्री सूर्यवंशी का सम्मान भी किया गया। recent visitors 98