Wednesday, July 8, 2026 4:14 am

पहाड़ दरकने से घरों के पास पहुंचे पत्थर, राजस्थान-अजमेर में भारी बारिश

अजमेर. अजमेर संभाग में मानसून सक्रिय है। शुक्रवार को अजमेर जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ के राजारेडी क्षेत्र में पहाड़ दरक गया और पानी के साथ पत्थर बहकर कॉलोनी में आ पहुंचे। बीते दो दिनों से अजमेर सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण ही किशनगढ़ की राजारेडी क्षेत्र में पहाड़ दरकने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अजमेर जिले के किशनगढ़ में 59 एमएम बारिश दर्ज की गई। ज्यादातर इलाकों में कल सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। रात में गर्जना के साथ हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की, वहीं लैंड स्लाइड होने से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। अजमेर जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ के राजारेडी क्षेत्र में पहाड़ दरक गया और पानी के साथ पत्थर बहकर कॉलोनी में आ पहुंचे। बीते दो दिनों से अजमेर सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। recent visitors 110

पेरिस ओलंपिक: सात्विक-चिराग के कोच मैथियास बो ने कहा, ‘कोचिंग के दिन यहीं खत्म’

नई दिल्ली  मैथियस बो, जिन्होंने पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को कोचिंग दी थी, ने कहा है कि उनके कोचिंग के दिन खत्म हो गए हैं और वे कम से कम अभी के लिए कहीं और कोचिंग जारी नहीं रखेंगे। लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले बो ने टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था। डेनमार्क के इस खिलाड़ी ने  इंस्टाग्राम पर सात्विक-चिराग को एक भावपूर्ण संदेश लिखा, जब दोनों पेरिस 2024 ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार गए, साथ ही उन्होंने कोचिंग से संन्यास की घोषणा भी की। बो ने लिखा, मैं खुद भी इस भावना को अच्छी तरह से समझता हूँ। हर दिन खुद को सीमा तक धकेलना, अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ आकार में रहना, और फिर चीजें वैसी नहीं होतीं जैसी आपने उम्मीद की होती हैं। मुझे पता है कि आप लोग निराश हैं, मुझे पता है कि आप भारत के लिए पदक जीतना कितना चाहते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। लेकिन आपके पास गर्व करने के लिए सब कुछ है, आपने इस ओलंपिक शिविर में कितनी मेहनत की है, चोटों से जूझते हुए, दर्द कम करने के लिए इंजेक्शन भी लिए हैं, यह समर्पण है, यह जुनून है और यह बहुत बड़ा दिल है। 43 वर्षीय बो ने लिखा, मेरे लिए, मेरे कोचिंग के दिन यहीं समाप्त हो जाते हैं, मैं भारत या कहीं और नहीं जा रहा हूँ, कम से कम अभी के लिए। मैंने बैडमिंटन हॉल में बहुत अधिक समय बिताया है और कोच बनना भी काफी तनावपूर्ण है, मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूँ। बो ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।     recent visitors 124

यूपी में बेसिक शिक्षकों को वर्षों से प्रमोशन का इंतजार, मिल रही सिर्फ तारीख पर तारीख

लखनऊ प्रदेश के बेसिक शिक्षक वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की लेकिन उसके बाद भी तारीख पर तारीख मिल रही हैं। डेढ़ साल में विभाग अभी तक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी नहीं कर सका है। बेसिक शिक्षा परिषद ने हाल ही में एक बार फिर 27 जुलाई तक सभी बीएसए से वरिष्ठता सूची मांगी थी लेकिन अभी किसी जिले ने जारी नहीं की। बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन पहले जिला स्तर पर होते थे। कई जिले तो ऐसे हैं जहां 15-16 साल से प्रमोशन ही नहीं हुए हैं। लखनऊ में ही 2008 के बाद से प्रमोशन नहीं हुए। जिला स्तर पर 2016 तक प्रमोशन हुए। उसके बाद किसी जिले में प्रमोशन ही नहीं हुए। उसके बाद 2018 में प्रदेश भर में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन जूनियर टीईटी को लेकर पेंच फंस गया। प्राइमरी के सहायक अध्यापक का प्रमोशन प्राइमरी के हेड या फिर जूनियर के सहायक अध्यापक के पद पर होता है। इसी तरह प्राइमरी के हेड का प्रमोशन जूनियर के हेड पर होगा। प्राइमरी से जूनियर में जाने के लिए आरटीई के तहत अलग से जूनियर टीईटी जरूरी है। आरटीई लागू होने के बाद कुछ शिक्षकों ने तो टीईटी पूरी कर ली है। वहीं कुछ ने नहीं की है। इसी को लेकर मामला कोर्ट में पहुंच गया था। इससे प्रमोशन नहीं हो सके थे। डेढ़ साल में कई बार रिमाइंडर अब डेढ़ साल पहले फिर प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिलों को कहा गया कि वे वरिष्ठता सूची तैयार करें। उसके बाद उन पर आपत्तियां मांगी जाएं और फिर अंतिम सूची जारी की जाए। इसके लिए तारीखें भी जारी की गईं। वे तारीखें निकल गईं। डेढ़ साल में कई बार बेसिक शिक्षा परिषद ने जिलों को यह प्रक्रिया पूरी करने का रिमाइंडर दिया। फिर भी कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अब एक बार फिर से परिषद ने 24 जुलाई को सभी बीएसए को पत्र जारी किया था। इसमें लिखा था- उम्मीद है कि यह प्रक्रिया पूरी हो गई होगी। अब 27 जुलाई तक सभी बीएसए अंतिम वरिष्ठता सूची भेज दें। कहां फंस रहा पेच? खुद परिषद ने यह साफ नहीं किया है कि प्रमोशन के लिए जूनियर टीईटी जरूरी है या नहीं? इसको लेकर बीएसए भी भ्रमित हैं। पिछले साल जब प्रक्रिया शुरू की गई थी तो बीएसए ने अलग-अलग मानकों पर सूची तैयार करनी शुरू कर दी थीं। यह स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं की गई। जब प्रमोशन प्रक्रिया शुरू की गई तो उसी के साथ अंतरजनपदीय म्यूचुअल तबादले की प्रक्रिया भी साथ में शुरू की गई थी। ये तबादले हो चुके हैं। इस तरह शिक्षकों की वरिष्ठता फिर बदल गई। ऐसे में अंतिम सूची जारी करने से पहले एक अनंतिम सूची जारी करनी होगी और उस पर आपत्तियां मांगनी होंगी। अब 27 जुलाई को भी किसी बीएसए ने वरिष्ठता सूची सार्वजनिक तौर पर जारी नहीं की। recent visitors 88

अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य को थमाए नोटिस, छत्तीसगढ़-पेण्ड्रा दौरे पर पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आज अपने एक दिवसीय दौरे में गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पेण्ड्रा पहुंची जहां पर महिला उत्पीड़न सबंधी मामलों में सुनवाई की मानसिक रूप से कमजोर महिला की जमीन खरीदी बिक्री के एक मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जमीन की रजिस्ट्री करने वाले रजिस्टर को नोटिस जारी कर अगली पेशी में रायपुर बुलाया है। किरण नायक आज जिले की महिलाओं द्वारा महिला आयोग में हुई शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जमीन की खरीदी बिक्री के एक मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जमीन की रजिस्ट्री करने वाले रजिस्टर को नोटिस जारी कर अगली पेशी में रायपुर बुलाया है वही जिला उपकोषालयअधिकारी की शिकायत पर उन्हें भी दस्तावेजों के साथ रायपुर महिला आयोग में उपस्थित होने का आदेश किया है प्रकरण में पीड़ित पक्ष ने बताया कि उसकी मां सावित्री बाई चतुर्वेदी मानसिक रोगी थी सेन्दरी के मेंटल हास्पिटल में भर्ती थी। मेरी नानी की संम्पति मां सावित्री बाई को मिला था 3 एकड़ 97 डिसमीन मेन रोड में था। शुरू से मां सावित्री बाई पीड़ित के साथ रहती थी। तभी दोषी व्यक्ति जो कि उसके चाचा का लडका है और वह धोखे से पीड़ित की मां को अपने साथ ले गया और उन्हे गायब कर दिया। फिर 08.01.2024 को पूरी जमीन को अपने नाम पर करा लिया है। तथा आज दिनांक तक छिपा कर रखा है। आवेदिका से नहीं मिलने दे रहा है। आवेदिका अपने माता-पिता के एकलौती संतान थी वह एक मात्र वारिस है। ऐसी दशा में अनावेदक का कथन है कि सम्पत्ति सुरक्षा के लिए रखा है यह वकतव्य हास्यास्पद है। उसका यह तो कथन है जमीन का 21 लाख रू० के आवेदिका के नाम बैंक में जमा किया है। परन्तु वह आज कोई दस्तावेज नहीं लाया है वह अनुविभागीय अधिकारी गौरेला को आदेश लेकर आया है। जिसमें आवेदिकागण ने विस्तरीत बयान के बावजूद निरस्त कर दिया गया है। यह आर्डर 01.07.2024 को पारित किया गया है। आवेदिका ने बताया कि उक्त जमीन की कीमत लगभग 03 करोड़ की जमीन है ऐसी दशा में आवेदिका की शिकायत गंभीर है और आवेदिका की मां की तस्वीर और शिकायत को देखने पर यह स्पष्ट है कि आवेदिका कि मां मानसिक रोगी महिला है उसकी सम्पत्ति की कार्यवाही करने वाली रजिस्टार गौरेला (रजिस्टर पंजीयन कार्यालय) को इस प्रकरण में बुलाना आवश्यक है। अतः इस प्रकरण के निराकरण के लिए जिला पंजीयन कार्यालय को इस प्रकरण में सुनवाई के लिए पक्षकार बनाया जाता है। वह आगामी सुनवाई विक्रेता सावित्री बाई, प्रशांत चतुर्वेदी (क्रेता) 08.01.2024 के समस्त दस्तावेज और सावित्री बाई को लेकर आयोग कार्यालय में उपस्थित है। दिनांक 09.08.2024 को प्रकरण आयोग के समझ उपस्थित रहे गौरेला पेण्ड्रा अनुविभागीय अधिकारी को 01.07.2024 पुष्पा देवी विरूद्ध प्रशांत चतुर्वेदी के समस्त दस्तावेज आयोग के समझ प्रस्तुत करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी के पक्षकार बनाया। वह भी अपने समस्त फाईल और सावित्री बाई को लकर महिला आयोग रायपुर में 09.08.2024 को रायपुर पहुंचे। इस प्रकरण में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल परिहार को अधिकृत किया जाता है कि आज की ऑर्डरशीट की प्रतिलिपि पंजीयक व अनुविभागीय अधिकारी गौरेला को प्रकरण से अवगत तथा दोनो जिम्मेदार अधिकारी को समस्त दस्तावेज के साथ महिला आयोग रायपुर में 09.08.2024 को आवश्यक रूप से उपस्थित रखे उन्हे सावित्री बाई की मानसिक रोगी होने की तस्वीर मोबाईल में दिखाने को कहा है प्रकरण आगामी सुनवाई 09.08.2024 को सुनवाई रायपुर में करने को कहा गया है।।वही इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए स्वाति मालीवाल के मामले में हाई कोर्ट की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि वैसे तो हमें हाई कोर्ट के मामले पर टिप्पणी करना उचित नहीं होता है पर फिर भी जो मामले मुझे पता है उस पूरे मामले में एक बात जो मुझे खटकती है क्योंकि वो भी महिला आयोग के अध्यक्ष है,  चार दिन बाद FIR क्यों हुई ?  मेरे हिसाब से वही चीज ऑब्जेक्शनेबल है , यदि मेरे साथ आज  दुर्व्यवहार किया है तो मैं चार दिन बाद शिकायत क्यों करूंगी ? यदि मैं महिला आयोग के अध्यक्ष होकर अपने लिए कार्यवाही नहीं कर सकती तो दूसरी महिलाओं के लिए कार्यवाही कैसे करूंगीमुझे यह पूरा मामला कहीं न कहीं राजनीतिक प्रेरित लग रहा है। recent visitors 96

उप मुख्यमंत्री देवडा ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक से अपील की राजस्व वृद्धि बकाया की रिकवरी में स्वयं प्रेरित रहकर कार्य करें

जीएसटी संग्रहण कार्य में वाणिज्यिक कर निरीक्षक की अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री देवड़ा जीएसटी संग्रहण का कार्य कर रहे वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका होती है-देवड़ा उप मुख्यमंत्री देवडा ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक से अपील की राजस्व वृद्धि बकाया की रिकवरी में स्वयं प्रेरित रहकर कार्य करें म.प्र. वाणिज्यिक कर निरीक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन समारोह में हुए शामिल भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि जीएसटी संग्रहण का कार्य कर रहे वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका होती है, जिसका राष्ट्र की अर्थ-व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है। यह विभाग न केवल जीएसटी के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करता है, बल्कि करदाताओं को आवश्यक मार्ग दर्शन और सहायता भी प्रदान करता है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने इस महती कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। देवड़ा रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर निरीक्षक के वार्षिक अधिवेशन एवं स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प 2047 में हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्रों में नबंर 1 पर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राजस्व वृद्धि में अद्भुत कार्य हुआ है। प्रदेश के सभी नागरिकों को कर संग्रहण के लिये मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षकों की समस्या और उसके समाधान को गंभीरता से लेना चाहिये। जिसे पूरी ईमानदारी से उनका हल करना होगा। उप मुख्यमंत्री देवडा ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक से अपील की है कि राजस्व वृद्धि के लिये बकाया की रिकवरी में स्वयं प्रेरित रहकर कार्य करें, डीलर बेस बढ़ाये, टैक्स इवेजन पर प्रभावी कार्रवाई करें। फील्ड वर्क से प्राप्त जानकारी के द्वारा राजस्व में वृद्धि करें। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी क्षमताओं को उन्नत करने के लिये प्रशिक्षण और विकास के साथ बेहतर सहयोग और समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के लिये निरीक्षकों को प्रेरित और उत्साहवर्धन के साथ पुरस्कार और सम्मान भी देना चाहिए। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा राज्य के मंत्री होने के नाते मैं खुद अपने विभागों के प्रति संवेदनशील रहता हूँ एवं राष्ट्र को सामने रखकर कार्य करने का प्रयास करता हूँ। उन्होंने कहा कि मैं सभी साथियों का स्वागत करता हूँ तथा सभी से उम्मीद करता हूँ कि पूरे उत्साह के साथ अपना कार्य करें। जो भी मांगें है उसे नियमानुसार पूरी करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों को रक्षाबंधन और 15 अगस्त की शुभकामनाएँ दी। आयुक्त वाणिज्यिक कर धनराजू एस ने कहा कि कर संग्रहण बढ़ा पुराना कार्य है। समय के साथ इसमें बदलाव एवं अपेक्षा भी बदली है। विभागीय मांग पत्र को समझ कर उसे पूरा किया जायेगा। हम सब मिलकर राजस्व कलेक्शन का दायित्व जिम्मेदारी से निभायेंगे। "एक देश-एक कर-एक समान कर्त्तव्य एवं दायित्व" निरीक्षक संघ के अध्यक्ष संदीप मीणा ने बताया प्रदेश के सभी जिला के निरीक्षक आज यहाँ उपस्थित है। यह संगठन 400 निरीक्षकों का समूह है। आज हम 50 वर्ष पूर्ण कर रहे है। हम "एक देश-एक कर-एक समान कर्त्तव्य एवं दायित्व" के सिद्धांत पर कार्य कर रहे है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एवं आयुक्त वाणिज्यिक कर को विभागीय कार्य सुचारू रूप से चलाने की आवश्यकताओं से अवगत करवाया और समाधान का आग्रह किया। इस अवसर पर आयुक्त, वाणिज्यिक कर धनराजू एस, अपर आयुक्त प्रदीप दुबे, पूर्व अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव एवं मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर निरीक्षक संघ के पदाधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 95

प्रदेश में Horticulture के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM Yadav ने कहा-मसालों की अलग मंडी की जरुरत

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (Department of Horticulture and Food Processing) की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों से किसान और उद्योगपति दोनों लाभान्वित होंगे. इनके माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में उद्यमिता और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा सकता है. इसलिए खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के परस्पर समन्वय से रोजगार के अवसरों और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस बारे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ उनके परिवारों को जोड़ने के लिए स्व-सहायता समूहों का भी गठन किया जाए। प्रदेश में संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरियां स्थापित कर आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का बजट बढ़ाकर बाजार की मांग के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाएं। इस दिशा में हार्टिकल्चर प्रमोशन एजेंसी स्थापित कर समय-सीमा व रोडमैप निर्धारित करते हुए कार्य किया जाए। बैठक में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मप्र के संतरा, केला, पान, लहसुन की अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए हों प्रयास मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश मसालों की पृथक मंडी विकसित की जाए। मसालों की खेती का अन्य जिलों में भी विस्तार किया जाए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर फल, सब्जी, मसालों आदि का उत्पादन होता है। अत: मध्य प्रदेश के संतरा, केला, पान, लहसुन आदि की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी पौधारोपण अभियान में फलदार पौधे लगाने को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। प्रदेश में फल, सब्जियों, औषधीय पौधों आदि के आर्गेनिक प्रोडक्शन, उनके डिहाइड्रेशन प्लांट व गामा रेडिएशन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए। मप्र के संतरा, केला, पान, लहसुन की अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए हों प्रयास मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश मसालों की पृथक मंडी विकसित की जाए। मसालों की खेती का अन्य जिलों में भी विस्तार किया जाए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर फल, सब्जी, मसालों आदि का उत्पादन होता है। अत: मध्य प्रदेश के संतरा, केला, पान, लहसुन आदि की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी पौधारोपण अभियान में फलदार पौधे लगाने को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। प्रदेश में फल, सब्जियों, औषधीय पौधों आदि के आर्गेनिक प्रोडक्शन, उनके डिहाइड्रेशन प्लांट व गामा रेडिएशन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए। बेहतर कार्य करने वालों को शासकीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि किसान को उसकी मेहनत और निवेश का पूरा लाभ मिले व परिस्थितिवश किसी भी स्थिति में उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। आधुनिकतम तकनीक और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएं। बेहतर कार्य करने वालों को शासकीय कार्यक्रमों में सम्मानित करें, जिससे अन्य किसान व उद्यमी प्रेरणा प्राप्त कर सकें। किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रदेश में विभाग द्वारा 18 लाख फलदार पौधे रोपे गए। बेहतर कार्य करने वालों को शासकीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि किसान को उसकी मेहनत और निवेश का पूरा लाभ मिले व परिस्थितिवश किसी भी स्थिति में उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। आधुनिकतम तकनीक और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएं। बेहतर कार्य करने वालों को शासकीय कार्यक्रमों में सम्मानित करें, जिससे अन्य किसान व उद्यमी प्रेरणा प्राप्त कर सकें। किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रदेश में विभाग द्वारा 18 लाख फलदार पौधे रोपे गए। recent visitors 167

अमित शाह ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील की

नई दिल्ली  गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय ध्वज को त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक बताते हुए देश के सभी सभी लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान पिछले 2 वर्षों में जन-जन का अभियान बन गया है और यह अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है. अमित शाह ने देश के लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है. 'हर घर तिरंगा' अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है. आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर 'हर घर तिरंगा डॉट कॉम' पर अपनी सेल्फी अपलोड करें. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. recent visitors 110