Wednesday, July 8, 2026 7:11 am

लंबे और स्वस्थ बाल पाने के लिए अपनाएं ये कदम

प्याज हमारे बालों के लिए इतना फायदेमंद है कि कई बड़ी कंपनियां अपने अनियन ऑयल और शैम्पू बना रही है। लेकिन फिर भी इनमें केमिकल मिले होने की संभावना रहती है। वहीं अगर हम घर पर बने नेचुरल प्याज के तेल का इस्तेमाल करते हैं जो ये बालों का झड़ना रोक उन्हें तेजी से बढ़ने में मदद करता है। साथ ही हम इस तेल में अदरक भी मिलाने वाले हैं जो प्याज की तरह ही हेयर फॉल को रोकने में मदद करता है और उन्हें हेल्दी बनाने में मदद करता है। खास अनियन-जिंजर ऑयल बनाने का तरीका बताने से पहले ये जान लेते हैं की शोध प्याज के तेल के बारे में क्या कहते हैं। अनियन जूस के बारे में क्या कहती है स्टडी? प्याज का रस एलोपेसिया एरीटा जैसी बालों से जुड़ी समस्या के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। एलोपेसिया एरीटा एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्कैल्प पोर्स कमजोर हो जाते हैं और अचानक ही बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और प्याज का जूस इसके लिए लाभकारी है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने एक शोध किया जिसमें पाया गया कि जिन लोगों के सिर में प्याज का रस लगाया गया उनके बालों को फिर से उगाने में मदद मिली। जिसकी अर्थ ये है कि बालों पर प्याज का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। अनियन-जिंजर ऑयल बनाने की रेसिपी प्याज- 4 अदरक- 2 कैस्टर ऑयल- 3 बड़े चम्मच घर पर तेल बनाने का तरीका सबसे पहले 4 छोटे प्याज काटकर और 1 अदरक को छीलकर मिक्सी में पीस लें। अब तैयार किए गए पेस्ट से गूदे को अलग कर रस निकाल लें। अब रस में 3 बड़े चम्मच कैस्टर ऑयल को मिक्स करें। लीजिए तैयार है आपके बालों का झड़ना रोकने वाला असरदार तेल। प्याज-अदरक का तेल लगाने का सही तरीका प्याज-अदरक का तेल लगाने का सही तरीका बाकी तेल के मुकाबले इस तेल को लगाना बहुत ही अलग है। बता दें की इस तेल को लगाने से पहले आपको अपने बालों को गीला करना होगा, जो की आप किसी स्प्रे बोतल से भी कर सकते हैं। इसके बाद घर पर बने प्याज के तेल से स्कैल्प पर 10 मिनट तक मसाज करें। समय पूरा होने के बाद इसे बालों की टुक पर भी लगा लें और लगभग 30 मिनट तक तेल को ऐसे ही रहने दें। जब समय पूरा हो जाएं तो हेयर वॉश कर लें। वरना आप चाहें तो ये तेल नहाने के बाद गीले बालों पर भी लगा सकते हैं क्योंकि बाल सूखने के बाद आपको पता भी नहीं चलेगा तेल लगाया हुआ है। हफ्ता 15 दिन में ही आप देखेंगी कि हेयरफॉल कम हो गया है और बालों में वॉल्यूम भी आया है।​ recent visitors 150

पन्ना में मादा हाथी केनकली ने दिया मादा शावक को जन्म

पन्ना  मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्य प्रणियों से प्रेम और लगाव रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल 16 वर्षीय हथनी केनकली ने एक मादा शावक को जन्म दिया है। गौरतलब है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की तादाद बढ़ने के साथ ही साथ उनकी देख-रेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी में हाथियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में पन्ना टाइगर रिजर्व में हथनी केनकली द्वारा मादा शावक को जन्म देना किसी खुशखबरी से कम नहीं है।  इस बात की जानकारी टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करते हुए दी है। इसमें  कहा गया है कि बड़े हर्ष का विषय है कि पन्ना टाईगर रिजर्व में मादा हाथी केनकाली ने मादा बच्चे को जन्म दिया है। करीब 16 वर्षीय केनकली दूसरी बार मां बनी है। इसके फोटो और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही पन्ना टाईगर रिजर्व में हाथियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।       recent visitors 80

दिन दहाड़े बंद घरो में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह ने दर्जन से अधिक चोरियों का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

शहडोल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन, शहडोल डी.सी. सागर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेन्ज शहडोल सुसविता सोहाने (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिहं पंवार (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी के निर्देशन में एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा तथा टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिन दहाड़े बंद घरो में ताला तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्जिला गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती 1,40,000 रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 27.07.24 को रिपोर्टकर्ता मुन्नेलाल साहू पिता बिहारीलाल साहू उम्र 51 साल निवासी ग्राम बकेली अनूपपुर द्वारा पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि दिनांक 27.07.24 के दिन में बकेली ग्राम अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 रोड किनारे स्थित घर से जब वह अपनी पत्नी को मोटर सायकल से कन्या शाला खाना बनाने के लिए छोड़ने घर पर ताला लगाकर गया था, इस बीच अज्ञात चोरो द्वारा पीछे की बाऊण्ड्रीवाल से कूदकर कूदकर अंदर बेडरूम में लगे ताला को तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी कुल कीमती 1,40,000 रूपये चोरी कर ले गया है जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 361/24 धारा 331(3), 305 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गयी। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जप्त महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्यों, आस पास के सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त जानकारियो के आधार पर दिन दहाड़े बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी मनोज मरावी पिता ओमप्रकाश मरावी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सकोला थाना चचाई जिला अनूपपुर एवं सुरेन्द्र धुर्वे उर्फ महेश पिता गोरेलाल धुर्वे उम्र 55 साल निवासी ग्राम कंचनपुर थाना सोहागपुर जिला शहडोल को पकड़ा जाकर वारदात का खुलासा किया। जिसमें आरोपियो से चोरी की वारदात में प्रयुक्त बिना नम्बर की काले रंग की टी.वी.एस. अपाचे मोटर सायकल, ताला तोड़ने में प्रयुक्त प्लास्टिक की मूठ वाला बड़ा पेचकस जप्त किया गया। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी मनोज मरावी ने सोने की दो अंगूठिया, चांदी का करधन सुनील गुप्ता निवासी ग्राम चकौड़िया थाना जैतपुर जिला शहडोल को बेचना बताया एवं आरोपी सुरेन्द्र उर्फ महेश धुर्वे द्वारा चोरी का 06 नग सोने के लाकेट, एक चांदी का करधन, एक जोड़ी चांदी की मेहन्दी शारदा सोनी निवासी बुढार जिला शहडोल को बेचना बताया जो पुलिस द्वारा चोरी का माल खरीदने के आरोप में सुनील कुमार गुप्ता पिता सूर्यभान गुप्ता उम्र 38 साल निवासी चकौड़िया थाना जैतपुर जिला शहडोल एवं शारदा उर्फ सुनील कुमार सोनी पिता जगदीश प्रसाद सोनी उम्र 54 साल निवासी वार्ड न. 03 बुढार जिला शहडोल को गिरफ्तार कर आरोपियो से उक्त सोने चांदी के जेवर एवं नगदी कुल 1,40,000 रूपये जप्त किया गया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपियो ने विगत दो से तीन माह की अवधि में जिला अनूपपुर, जिला शहडोल एवं जिला डिण्डौरी के मकानो में दिन में ताला तोड़कर चोरी किये जाने की वारदात का खुलासा किया है जिसमें आरोपियों ने बताया कि वह बिना नम्बर की मोटर सायकल से दिन में गांव गांव घूमकर ऐसे मकानो को टारगेट करते थे जिनमें दिन में ताला लगा होता था और एक आरोपी चालू हालात में मोटर सायकल रखता जबकि दूसरा आरोपी बड़े बड़े पेचकस की मदद से ताला को तोड़कर घर के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी किया करते है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो ने थाना रामनगर के अपराध क्रमांक 266/24 धारा 331(2), 305 (ए) बीएनएस में ग्राम मलगा में दिनांक 10.07.24 को दिन में ताला लगे रानू लोनी के बंद मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करने, थाना कोतवाली अनूपपुर के अपराध क्रमांक 360/24 धारा 331(3),305 (ए) बी.एन.एस. में ग्राम मानपुर टिकरीटोला में दिनांक 23.07.2024 को दिन में फरियादी राजू प्रसाद कोल के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने, थाना कोतमा के अपराध क्रमांक 374/24 धारा 331(3), 305 (ए) बी.एन.एस. में ग्राम ठोडहा कोतमा में दिनांक 31.07.2024 को दिन में ताला लगे बंगला विश्वकर्मा के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने, थाना राजेन्द्रग्राम के अपराध क्रमांक 186/24 धारा 331 (3), 305 (ए) बी.एन.एस. ग्राम जुहिली में दिनांक 02.07.2024 को दिन में मनीराम सिहं पेन्द्रो के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने थाना करनपठार के अपराध क्रमांक 139/24 धारा 331(3),305 (ए) बी.एन.एस. में ग्राम खाल्हेदूधी में दिनांक 26.07.24 को दिन में फरियादी दुर्गेशलाल नदा के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही आरोपियो ने जिला शहडोल एवं जिला डिण्डौरी के 06 मकानो में दिन के समय ताला तोड़कर चोरी करने की वारदातों का खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार चारो आरोपियो का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन, शहडोल डी.सी. सागर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला शहडोल एवं जिला अनूपपुर के संबंधित थानो की पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर आकर पकड़े गये आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिहं पंवार द्वारा दिन में बंद पड़े मकानो में चोरी करने वाले अंतर्जिला गिरोह के पर्दाफाश के लिए टी.आई. कोतवाली अनूपपुर निरीक्षक अरविन्द जैन एवं उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, सउनि. संतोष वर्मा, प्र.आर. 150 राजेश कंवर, प्र.आर. 172 रीतेश सिहं, प्र. आर. राजेन्द्र अहिरवार (सायबर सेल), आरक्षक पंकज (सायबर सेल), आर. राजेन्द्र केवट (सायबर सेल), म.आर. 452 अंकिता सोनी, आर. 428 अनूप पुषाम, आर. 203 प्रवीण कुमार, आर. 515 मोहन जमरा, आर. 352 मोहित यादव, आर. 544 सचिन पटेल सहित सम्पूर्ण टीम को पुरूष्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है। recent visitors 77

माइनिंग-मिनरल फंड का कहां इस्तेमाल?, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट ने सरकार से पूंछा

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने डीएमएफ के एक मामले में राज्य शासन से पूछा है, कि डीएमएफ से मिलने वाली राशि का किन-किन जगहों पर इस्तेमाल किया गया है। कोर्ट ने भिलाई स्टील प्लांट की माइनिंग प्रभावित क्षेत्र पर ज्यादा फोकस करते हुए राज्य शासन से शपथ पत्र के साथ जानकारी मांगी है। बीएसपी की माइनिंग से प्रभावित इलाके में विकास कार्य की राशि नहीं देने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डीविजन बेंच में हुई। मामले की अगली सुनवाई सितंबर में होगी। दरअसल दल्ली-राजहरा में भिलाई स्टील प्लांट द्वारा किये जा रहे माइनिंग और डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड ट्रस्ट की पर्याप्त राशि प्रभावित क्षेत्र में नही दी जा रही है। जिसे लेकर कृष्णा सिंह ने अधिवक्ता अतुल केशरवानी के जरिए से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के मुताबिक बालोद जिले के दल्लीराजहरा में भिलाई स्टील प्लांट माइनिंग करा रहा है। जिससे पर्यावरण, गांव की कृषि भूमि और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नियमों के अनुसार जहां माइनिंग होती है वहां उससे होने वाले लाभ का कुछ अंश प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए रखा जाता है। लेकिन खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए डीएमएफ से कुछ ही फंड दिया जा रहा है। बाकी फंड बालोद को दे दिया गया है। मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डीविजन बेंच में सुनवाई हुई, इस दौरान याचिकाकर्ता ने अपनी ओर से रिज्वाइंडर प्रस्तुत किया। कोर्ट ने शासन से शपथ पत्र के साथ जानकारी मांगी है, कि डीएमएफ की राशि का उपयोग दल्ली राजहरा इलाके में कहाँ-कहाँ किया गया है। recent visitors 114

भारत की कृषि विविधता वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए आशा की किरण- नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (NASC) परिसर में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आईसीएई (International Conference of Agricultural Economists) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम किसानों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से सुधारों और उपायों के साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिस्ट्स द्वारा आयोजित त्रिवार्षिक कार्यक्रम 2 से 7 अगस्त, 2024 तक चलेगा और 65 वर्षों के बाद भारत में इसका आयोजन किया जा रहा है। ‘भारतीय कृषि परंपरा में विज्ञान को प्राथमिकता’ ICAE के उद्धाटन अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत जितना प्राचीन है उतनी ही प्राचीन कृषि और भोजन को लेकर हमारी मान्यताएं और हमारे अनुभव हैं। भारतीय कृषि परंपरा में विज्ञान को प्राथमिकता दी गई है। आज दुनिया में भोजन और पोषण को लेकर बहुत चिंता है। लेकिन, हजारों साल पहले, हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि भोजन सभी पदार्थों में सर्वश्रेष्ठ है। हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि सभी पदार्थों में अन्न श्रेष्ठ है इसलिए अन्न को सभी औषधियों का स्वरूप उनका मूल कहा गया है। हमारे अन्न को औषधीय प्रभावों के साथ इस्तेमाल करने का पूरा आयुर्वेद विज्ञान है। भारत, मिलेट्स का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। जिसे दुनिया सुपरफूड कहती है उसे हमने श्रीअन्न की पहचान दी है।’ ‘भारत वैश्विक खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए खोज रहा है समाधान’ 32वें इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिस्ट्स के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत में कृषि से जुड़ी शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ा एक मजबूत इकोसिस्टम बना हुआ है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के ही 100 से ज्यादा रिसर्च संस्थान हैं। भारत में कृषि और उससे संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए 500 से ज्यादा कॉलेज हैं। भारत में 700 से ज्यादा कृषि विज्ञान केंद्र हैं जो किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने में मदद करते हैं।’ उन्होंने कहा कि  पिछली बार जब ICAE सम्मेलन भारत में हुआ था वो भारत की कृषि और खाद्य सुरक्षा को लेकर चुनौतीपूर्ण समय था। भारत को नई-नई आज़ादी मिली थी। लेकिन अब भारत एक खाद्य अधिशेष वाला देश है। आज भारत दूध, दाल और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है। आज भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा और वैश्विक पोषण सुरक्षा के समाधान देने में जुटा है।’ ‘कृषि के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का उपयोग ‘ प्रभानमंत्री ने कहा ‘भारत में हम कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत, 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में केवल 30 सेकंड में एक क्लिक द्वारा धनराशि स्थानांतरित की जाती है। हम डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का विकास कर रहे हैं। हमारे किसानों को रियल टाइम इन्फ़ॉर्मेशन मिलेगी और वो और वे डेटा आधारित निर्णय लेने में सक्षम होंगे।’ उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक किसान नेता थे जिन्होंने किसानों के उत्थान में योगदान दिया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्हें मुख्यधारा में ले आए। भारत में हमारे पास उनकी प्रतिमा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। ये स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी ऊंची है। इसके निर्माण के लिए हमने देश के छह लाख गावों से किसानों द्वारा खेतों में उपयोग किए जाने वाले लोहे के उपकरण एकत्र किए गए हैं और मूर्ति बनाने में उनका उपयोग किया गया है। recent visitors 88

सिवनी जिले में बैनगंगा नदी पर स्थित एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध के खोले गए 3 गेट

सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित है एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध, जो बैनगंगा नदी पर बना है। एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी से बना संजय सरोवर भीमगढ़ बांध के नाम से जाना जाता है, लगातार हो रही बारिश के चलते इस बांध के 3 गेट खोले गए हैं, जिससे 25000 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। संजय सरोवर बांध के गेट खुलते ही निचले इलाकों में पानी भर जाता है। इस वजह से जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट में बालाघाट जिला और महाराष्ट्र के गोंदिया एवं भंडारा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 35 वर्ष बाद भी मजबूत है बांध संजय सरोवर भीमगढ़ बांध 35 वर्षों बाद भी मजबूत स्थिति में है। जल संसाधन विभाग ने 1972 में बांध निर्माण शुरू किया था, जिसे 1987-88 में पूरा किया था। बांध की कुल लंबाई 3.87 किमी है। इस बांध से सिवनी जिले का केवलारी विधानसभा और बालाघाट जिले से लेकर महाराष्ट्र के कई जिलों में भी खेती किसानी में रौनक आई है। इसके अलावा जल संरक्षण भी बढ़ा है। 3.87 किलोमीटर है लंबाई सिवनी में 35 साल पहले मिट्टी से बना एशिया का सबसे बड़ा संजय सरोवर भीमगढ़ बांध अब भी पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। बैनगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में बने बांध में मिट्टी की करीब 42 मीटर (140 फीट) ऊंची दीवार है। बांध की कुल लंबाई 3.87 किमी है। जिसमें मात्र 280 मीटर हिस्सा कंक्रीटीकृत किया गया है। बांध से पानी निकासी के लिए 10 गेट बनाए गए हैं। बांध के उच्चतम क्षमता तक भरने पर करीब 5536 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी का भराव व फैलाव होता है। 300 फीट चौड़ी मिट्टी की दीवार से रुक रहा नदी का पानी बैनगंगा नदी के पानी को रोकने करीब 300 फीट चौड़ी दीवार बनाई गई है। पानी के भराव क्षेत्र का मुख्य हिस्सा मिट्टी के बांध पर टिका है। दशकों बाद भी बांध के मिट्टी की दीवारें कहीं से भी कमजोर नहीं हुई हैं। मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए डंप रिपरेप पद्धति का उपयोग किया गया है। recent visitors 244

अमरनाथ यात्राः 152 महिलाओं सहित 990 से अधिक तीर्थ यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू  152 महिलाओं सहित 990 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और छोटा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से कश्मीर के दो मुख्य आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए 41 साधु और नौ साध्वियाँ सहित 991 तीर्थयात्रियों का 37वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 3.30 बजे भगवती नगर बेस कैंप से घाटी के लिए रवाना हुए। कुल 991 तीथयात्रियों में से 815 तीर्थयात्री पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग की ओर जा रहे हैं, जबकि 176 यात्रियों ने 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग का विकल्प चुना है। 29 जून को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल के जुड़वां आधार शिविरों से 52 दिवसीय यात्रा शुरू होने के बाद से जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होने वाले श्रद्धालुओं का यह सबसे छोटा जत्था था। अब तक 4.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बर्फ के बने भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 5,000 तीर्थयात्री अभी भी प्रतिदिन गुफा में पूजा करने के लिए आ रहे हैं। तीर्थयात्रा 14 अगस्त को अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी, जब भगवान शिव की पवित्र छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ पहलगाम में यात्रा में शामिल होगी।     recent visitors 91