Friday, July 3, 2026 7:32 am

विनेश का वजन कम करने के लिए उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ ने सबकुछ कर लिया, लेकिन वह 100-150 से ओवरवेट आईं

नई दिल्ली 6 अगस्त की रात विनेश फोगाट के गोल्ड मेडल का सपना लिए हर भारतीय सोया होगा, लेकिन 7 अगस्त की सुबह यह सपना चकनाचूर हो गया। पेरिस ओलंपिक गेम्स में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में भारत की स्टार विनेश फोगाट ने फाइनल तक का सफर एक दिन में तय कर लिया। विनेश ने 6 अगस्त को खेले गए अपने तीनों मैच जीते और फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया, लेकिन इसके अगले दिन उन्हें डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया। विनेश का वजन 100 से 150 ग्राम ज्यादा था, जिसके चलते उन्हें डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया और अब उन्हें कोई मेडल नहीं मिलेगा। दरअसल ओलंपिक में कुश्ती के नियम के मुताबिक दो दिन के अंदर मुकाबले होते हैं और दोनों दिन ही हिस्सा लेने वाले पहलवानों का वजन किया जाता है। क्या कुछ किया वजन कम करने के लिए विनेश का वजन कम करने के लिए उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ ने सबकुछ कर लिया, लेकिन वह 100-150 से ओवरवेट आईं और डिस्क्वॉलिफाई हो गईं। विनेश के बाल काटे गए, उनका खून तक निकाला गया, जिससे उनका वजन कुछ कम हो जाए। विनेश को फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विनेश को डिहाइड्रेशन के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। पहले दिन विनेश का वजन था निर्धारित लिमिट के अंदर विनेश ने जिस तरह से प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच जीते, उसे देखकर ऐसा लगा था कि वो इस बार गोल्ड मेडल लेकर ही आएंगी। खबरों की माने तो फाइनल से एक रात पहले विनेश का वजन करीब दो किलोग्राम ज्यादा था, जिसके बाद कोच और सपोर्ट स्टाफ ने मिलकर उनका वजन कम करने के लिए हर संभव कोशिश की। नियमों के दायरे में रहते हुए उनका खून भी निकाला गया और बाल भी काटे गए, लेकिन इन सब के बावजूद 100-150 ग्राम एक्स्ट्रा वजन ने उनका मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया। recent visitors 90

बांग्लादेश स्थित दूतावास और अन्य कौंसुलेट्स में जरूरी स्टाफ मौजूद रहेगा, भारत ने वापस बुलाए कई राजनयिक

ढाका भारत ने बांग्लादेश में चल रही हिंसा को देखते हुए ढाका स्थित अपने दूतावास के स्टाफ को कम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कई ऐसे कर्मचारियों को वापस बुलाया जा रहा है, जो बहुत जरूरी कामकाज में संलग्न नहीं थे। ये लोग अपने परिवारों के साथ वापस आ रहे हैं। हालांकि बांग्लादेश में मौजूद भारत के सभी कौंसुलेट्स में सामान्य कामकाज जारी रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल बांग्लादेश में करीब 12000 भारतीय मौजूद हैं। उनसे दूतावास संपर्क में है और किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ने पर उन तक सहायता पहुंचाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश स्थित दूतावास और अन्य कौंसुलेट्स में जरूरी स्टाफ मौजूद रहेगा। वहां कामकाज सामान्य तरीके से चलता रहेगा। सिर्फ उस स्टाफ को हटाया गया है, जो बहुत जरूरी नहीं थे। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हुआ है और उन्होंने सोमवार को अपना देश छोड़कर भारत में शरण ले ली थी। उन्हें ऐसा करने के लिए भी सेना की ओर से महज 45 मिनट का वक्त ही मिला था। शेख हसीना के पलायन करने के बाद से बांग्लादेश में हालात बेहद खराब हैं और हिंसा का दौर लगातार जारी है। अब तक ढाका समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में उपद्रवियों के हाथों 440 लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा में बड़े पैमाने पर हिंदुओं को भी टारगेट किया गया है। मेहरपुर के मशहूर इस्कॉन मंदिर में मूर्तियों तक को तोड़ दिया गया और स्टाफ ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। दो हिंदू पार्षदों का कत्ल हो चुका है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 27 जिलों में हिंदुओं पर हमले हुए हैं। ऐसे हालातों में बांग्लादेश में रह रहे भारतीयों को भी चिंता हो रही है। कुल 20 हजार भारतीय बांग्लादेश में थे, जिनमें से 8000 लोगों के आने की खबर है। अब भी 12 हजार भारतीय वहां हैं। ऐसे में उनसे संपर्क करने के लिए दूतावासों में नियमित कामकाज जारी है। फिर भी गैर-जरूरी स्टाफ को कम किया गया है। recent visitors 93

सागर: दीवार गिरने से 9 बच्चों कि मौत पर जीतू पटवारी ने व्यक्त किया शोक एवं परिजनों से कि मुलाकात

Sagar: Jitu Patwari expressed grief over the death of 9 children due to wall collapse and met the families.

Sagar: Jitu Patwari expressed grief over the death of 9 children due to wall collapse and met the families.

चावल और अलसी के बीजों से उम्र बढ़ने के संकेत और झुर्रियों को कैसे रोकें

कोई भी महिला नहीं चाहती है कि वो 25 की उम्र में 30 की दिखें ऐसे में केमिकल वाले एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करने से आप अपनी कोमल त्वचा को नुकसान पहुचा सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने किचन में ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें और खुद को जवान बनाएं। लेकिन कैसे? आज हम आपको एक ऐसे फेस मास्क की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे इस्तेमाल करने के बाद आपकी स्किन की बढ़ती उम्र का पासा ऐसा पलटेगा कि दिन ब दिन आपकी त्वचा और भी जवां होती जाएगी। तो अगर आप तैयार हैं तो आइए जानते हैं इन नुस्खे को तैयार करने का तरीका और फायदे। चेहरे पर झुर्रियां क्यों पड़ती हैं? आपने देखा होगा कि आजकल 25-30 साल के लोगों के चेहरे झुर्रियों से लटकते दिखते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारी त्वचा में कोलेजन की कमी हो जाती है। कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन होता है जो स्किन के स्ट्रक्चर को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए जब इसकी कमी होती है तो हमारी त्वचा लटक जाती है। एंटी एजिंग फेस मास्क बनाने की सामग्री पानी- 1 कप फ्लेक्स सीड्स- 2 चम्मच चावल का आटा- 2 चम्मच विधि- सबसे पहले एक पैन को हल्की आंच पर गैस पर रखें और फिर उसमें 1 कप पानी डाल दें। पानी के गर्म होने पर पैन में 2 चम्मच चावल का आटा और फ्लेक्स सीड्स डालकर अच्छे से पकाएं। जब पैन में स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें और बैटर को एक बाउल में ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक रखने के बाद फेस वॉश कर लें। आप चाहें तो इस फेस मास्क को ज्यादा बनाकर 4-5 दिनों के लिए कांच के कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। recent visitors 118

बहनोई के तलवार से काटे हाथ और गोली मारी, राजस्थान-झुंझुनू में लव मैरिज पर साला बना हत्यारा

झुंझुनू/कुशलपुरा. कुशलपुरा निवासी मोनिका ने 7 महीने पहले घर से भागकर अंकित नाम के युवक के साथ शादी की थी। उसके बाद से ही नाराज भाई लगातार उन्हें धमकियां दे रहा था। मृतक अंकित की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसका भाई रिंकू राजपूत आपराधिक प्रवृत्ति का है और इसी के चलते उसने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मोनिका ने बताया कि शादी के बाद हमने पुलिस को बाकायदा लिखित पत्र देकर जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। अंकित लोहारू भिवानी हरियाणा से अलग-अलग शहरों में ट्रक लेकर जाते थे, इस दौरान भी कई बार धमकियां मिली थीं। 20 दिन पहले भी अंकित अपने साथियों के साथ घर आया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके पहले भी वह इस तरह की धमकी दे चुका था। मृतक की मां पर भी की फायरिंग मृतक अंकित के पिता मुगाराम ने थाने में रिपोर्ट दी है कि रिंकू के साथ दीपू चोराडी, विकास खाती, दौलत दक्षित, पंकज समेत 8 से 10 लोग मंगलवार की रात 9 बजे के  करीब उनके घर आए और अंकित पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और हाथ पर तलवार से वार किया, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई अंकित की मां पर भी आरोपियों ने फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। recent visitors 102

मीनू के आधार पर नहीं दी जा रही नौनिहालों को मध्यान भोजन, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

डिंडौरी वैसे तो मध्यान भोजन कार्यक्रम जो की मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिसका मूल उद्देश्य उन गरीब परिवार से अध्यनरत नौनिहाल जो की एक टाइम भी ठीक तरह से भोजन नहीं कर पाते, जिनके परिवार के जिम्मेदार लोग सुबह से ही मेहनत मजदूरी करने निकल जाते हैं ,और उनके बच्चे जहां -तहां खेलने रह जाते थे उनको ध्यान में रखते हुए स्कूल मैं ही भोजन की व्यवस्था की गई ताकि बच्चे अच्छे भोजन की लालसा से ही विद्यालय में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज काराएं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास हो सके पर अधिकांशतः यह देखने में आ रहा है जिन स्व सहायता समूह को या स्कूल प्रबंधन को मध्यान भोजन संचालित करने की व्यवस्था दी गई है वे अपनी जेब भरने के चक्कर में उन नौनिहालों के ही पेट को काटकर उनको गुणवत्ताहीन भोजन परोस रहे हैं, ऐसा नहीं है कि इन मामलों की जानकारी जिले में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है पर वे भी मोटी रकम के आगे नतमस्तक  हैं उनको तो बस उनका कमीशन चाहिए फिर चाहे नौनिहालों का पेट काटकर ही क्यों न दिया जाए ।  ऐसा ही मामला विगत दिनों विकासखंड डिंडौरी के ग्राम पंचायत मडियारास प्राथमिक शाला में सामने आया जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यवहार शिक्षा व्यवस्था देखने ग्राम मड़ियारास पहुंची और जब उनके द्वारा एकीकृत शासकीय हाई स्कूल मडियारास माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला निरीक्षण करते हुए पाया गया ,कि प्राथमिक शाला में अध्यनरत छात्रों को भोजन कराया जा रहा है ,और भोजन में गुणवत्ताहीन चावल दाल एवं सब्जी परोसा जा रहा है वही प्राथमिक शाला में अध्ययन छात्र-छात्राओं के पालकों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है दुर्गा स्वसहायता समूह के अध्यक्ष के द्वारा लगातार इसी तरह गुणवत्ता हीन भोजन खिलाया जा रहा है ऐसा नहीं है कि इस मामले को लेकर छात्र के पालकों  एवं ग्रामीणों के द्वारा इस पर सुधार करने कोई पहल नहीं की जाती है बावजूद इसके मध्य भोजन में कोई सुधार नहीं लाया जा रहा है प्रधान अध्यापक के द्वारा भी लिखा गया था पत्र प्राथमिक शाला मड़ियारास में भोजन की स्थिति में सुधार लाने प्रधानाध्यापक के द्वारा भी पूर्व में बी आर सी डिंडौरी को पत्र प्रेषित किया गया था इसके बाद भी प्राथमिक शाला मडियारास में मध्यान भोजन में सुधार नहीं आ पाया इसी तरह ग्रामीणों के द्वारा भी दुर्गा स्वास्थ्य सहायता समूह समेत अधिकारियों को भी मध्यान भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने निवेदन किया गया था बावजूद इसके अब तक कोई सुधार नहीं हो पाया। और ना कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई पहल किए हैं आखिर क्यों नहीं समूह को जिम्मेदार अधिकारियों का डर प्रधान अध्यापक समेत ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी दुर्गा स्व सहायता समूह के द्वारा मध्यान भोजन की गुणवत्ता में सुधार न लाया जाना  समझ से परे है आखिर क्यों नहीं है समूह के अध्यक्ष को अधिकारियों का भय कहीं इसमें अधिकारियों की रजा मंदी तो नहीं ? इनका कहना है:- मामला संज्ञान में है बी आर सी महोदय जी से जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है कार्यवाही कहां तक पहुंची मैं जानकारी लेकर ही बतला पाऊंगा. आनंद मोर्य, मध्यान भोजन गुणवत्ता निरीक्षक   recent visitors 86

लाइफ लाइन बीसलपुर बांध भी छलका, राजस्थान में भारी बारिश से बांध उफनाए

कोटा. राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मानसून की शुरुआत में खाली पड़े बांधों का पेट अब भरना शुरू हो गया है। बुधवार तक करीब 100 बांध पूरी तरह भर गए हैं। राजस्थान की लाइफ लाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में जल स्तर 311.600 मीटर पहुंच गया है और इसके कैचमेंट एरिया में पानी की आवक अब भी जारी है। लगभग 674 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से बांध में पानी आ रहा है। कई बांध ओवर फ्लो हो रहे हैं। कालीसिंध बांध के 2 और कोटा बैराज का एक गेट खोला गया है। प्रदेश के 691 बांधों में से 388 आंशिक रूप से भरे हैं, जबकि 99 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। मानूसन की शुरुआत में प्रदेश के मात्र 5 बांध ही पूरी तरह भरे हुए थे। बीसलपुर में बीते दो दिन में जल स्तर 29 प्रतिशत से बढ़कर 41.85 % पहुंच चुका है। यह आवक करीब 3 महीने के लिए पीने के पानी की जरूरत पूरा कर सकती है। आज बीकानेर में हुई भारी बारिश से कुछ ही घंटों में यहां 132 एमएम पानी बरसा है। प्रदेश के बड़े बांधों में भराव की स्थिति — राणा प्रताप सागर – 80.56 % कोटा बैराज – 97.09% माही बजाज सागर -50.36 % बीसलपुर – 41.85 % मोरेल – 65.04% पार्वती बांध – 45.61% गुढ़ा डैम – 70.87 जवाई बांध -17.40% मेजा डैम – 1.80 % पांचना – 70.23% recent visitors 109