Friday, July 3, 2026 6:22 am

थोड़ा करेक्शन के बावजूद शेयर मार्केट में हरियाली बरकरार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

नई दिल्ली निफ्टी अब 237 अंक ऊपर 24230 के लेवल पर है। बैंक निफ्टी से लेकर ऑयल एंड गैस तक इंडेक्स में उछाल है। निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स में अच्छी तेजी है। सेंसेक्स भी 606.63 अंक ऊपर 79,199.70 के लेवल पर है। थोड़ा करेक्शन के बावजूद शेयर मार्केट में हरियाली बरकरार है। सेंसेक्स 650 अंकों की बढ़त के साथ 79244 पर है। जबकि, निफ्टी 235 अंक ऊपर 24227 पर ट्रेड कर रहा है। निपु्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में 6.37 पर्सेंट की उछाल के साथ ओएनजीसी सबसे ऊपर है। इसके बाद कोल इंडिया है, जिसमें 3.32 पर्सेंट की तेजी है। बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प और हिन्डाल्को भी 2 पर्सेंट से ऊपर ट्रेड कर रहे हें। टॉप लूजर में एशियन पेंट्स, टाइटन और कोटक बैंक हैं। शेयर मार्केट में हरियाली तीज जैसी हरियाली दिख रही है। सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक्स हरे रंग में हैं तो निफ्टी भी हरा है। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक आज 972 अंकों की बंपर उछाल के साथ 79565 के लेवल पर खुला तो एनएसई का निफ्टी 296 अंक उछल कर 24289 पर। आज भी रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक में बंपर तेजी है। आज यानी बुधवार को घरेलू शेयर मार्केट में रौनक लौटने की उम्मीद है। क्योंकि आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, गिफ्ट निफ्टी 24,190 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। जबकि अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई शेयर मार्केट: चीन के शेयर बाजारों के आंकड़ों से पहले और वॉल स्ट्रीट में बढ़त के चलते एशियाई बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 1 फीसद गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.3 फीसद चढ़ गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1 फीसद और कोस्डैक में 1.3 फीसद की तेजी आई। गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी 24,190 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 100 अंकों का प्रीमियम है, यह भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।   recent visitors 94

मेनाल झरने में एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में तीन दिन बाद मिला युवक का शव

चित्तौड़गढ़. बारिश के मौसम में मेनाल का झरना पूरे वेग से बह रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आ रहे हैं। भीलवाड़ा निवासी कन्हैयालाल बैरवा भी सोमवार को अपने मित्र अक्षित के साथ पिकनिक मनाने के लिए मेनाल झरने पर आया था। यहां सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह पानी में झरने की ओर बहने लगा। जहां से झरना गिरता है, उसके थोड़े पहले लगी चैन को उसने पकड़ लिया था। लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन बाद में वह 150 फीट की ऊंचाई से झरने में गिर गया। इसके बाद से ही सिविल डिफेंस, चित्तौड़गढ़ व एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी। शव नहीं मिलने पर मंगलवार को कोटा से एनडीआरएफ की विशेष टीम को बुलाया गया, जो पानी के भीतर जाकर तलाश करती है। मंगलवार शाम को अंधेरा होने तक शव का कहीं पता नहीं चल पाया। इस पर अभियान रोक दिया गया था। बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे एनडीआरएफ की टीम जोगणिया माता पुलिस चौकी के कांस्टेबल सुनील व सुरेंद्र के साथ झरने के पानी में उतरी और करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। झरने से करीब 60 फीट की दूरी पर युवक कन्हैया का शव मिल गया। शव को एंबुलेंस की सहायता से बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया गया, यहां पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि मेनाल झरने पर लोग पिकनिक मनाने के दौरान लापरवाही दिखाते हैं, इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है लेकिन लोग इसे अनदेखा कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। अब स्थानीय विधायक ने यहां जाली लगाने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 96

गृह मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा के मद्देनजर दिए आदेश, राजस्थान के राजकीय कार्यों में जूम मीटिंग एप का उपयोग बंद

जयपुर. सरकार द्वारा राजकीय कार्यों में अब तक जूम मीटिंग एप का उपयोग किया जाता था लेकिन साइबर सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार जूम एप के माध्यम से संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा खतरे में आ सकती है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी सरकारी विभागों को निर्देशित किया है कि वे वैकल्पिक और सुरक्षित संचार माध्यमों का उपयोग करें। नए आदेश के अनुसार अब सरकारी कर्मचारियों को अन्य सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्मों का उपयोग करना होगा। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाना और सरकारी कार्यों में डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अब सरकारी कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षित संचार माध्यमों का उपयोग करेंगे, जिससे सरकारी कार्यों की गोपनीयता और सुरक्षा को बनाए रखा जा सके। recent visitors 108

इंदौर को भाजपा नेताओं ने करप्शन का केंद्र बना दिया: जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय को घेरा को घेरा

BJP leaders have made Indore the center of corruption: Jitu Patwari cornered Kailash Vijayvargiya

BJP leaders have made Indore the center of corruption: Jitu Patwari cornered Kailash Vijayvargiya

कुश्ती में 50 किलो वजन नहीं किया मेंटेन, विनेश फोगाट हुईं पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वॉलिफाई?

पेरिस. पेरिस ओलंपिक में 7 अगस्त को जिस तरह से भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक के बाद एक करके तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी और भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का किया था, ऐसा लग रहा था कि वह इस बार गोल्ड मेडल लेकर ही स्वदेश लौटेंगी। विनेश फोगाट के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का भी यह सपना चकनाचूर हो गया है। विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में मंगलवार को अपने तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान विनेश ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को भी हराया था, जिसने इस मुकाबले से पहले अपने करियर में एक भी मैच और एक भी प्वॉइंट नहीं गंवाया था। बुधवार की सुबह खबर आई कि विनेश फोगाट को डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया है। इसका मतलब वह फाइनल मुकाबले में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। विनेश फोगाट का वजन निश्चित वजन से 100 ग्राम ज्यादा आया और इस वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। कुश्ती में क्या है नियम? वजन करने को लेकर नियम के मुताबिक जिस दिन भी पहलवान को मुकाबला लड़ना होता है, उस दिन उसका वजन लिया जाता है। हर वजन वर्ग के मुकाबले दो दिनों के अंदर होते हैं, ऐसे में जो पहलवान फाइनल या रेपचेज में पहुंचते हैं, उन्हें दोनों दिन वजन कराना होता है। पहली बार वजन कराते हुए पहलवान के पास 30 मिनट होते हैं, वजन कराने के। वो अपनी मर्जी से इस दौरान जितनी बार चाहें वजन करा सकते हैं। इस दौरान यह भी देखा जाता है कि पहलवान को कोई संक्रामक बीमारी तो नहीं है और उसके नाखून एकदम छोटे-छोटे कटे हों। जिन पहलवानों को लगातार दूसरे दिन मुकाबले में उतरना होता है, उन्हें वजन करने के लिए 15 मिनट मिलते हैं।युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्लयू) के नियम के मुताबिक अगर पहलवान का वजन निर्धारित वजन से ज्यादा आता है, तो ऐसे में उसे अयोग्य करार दिया जाएगा। recent visitors 116

आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने किया राजभवन का निरीक्षण

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और जानकारी ली। राज्यपाल डेका ने राजभवन के दरबार हॉल, सभाकक्ष, निवास कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप सचिव हिना नेताम एवं राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। पूर्व लोकसभा सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रहे 70 वर्षीय डेका ने मौजूदा राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लिया है। हरिचंदन पिछले वर्ष फरवरी में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त हुए थे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने डेका को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थे। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय मती चंपाबती डेका है। उनके परिवार में उनकी पत्नी मती रानी डेका काकोटी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की है। रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। डेका 2021 अगस्त महीने से असम राज्य के नवाचार एवं रूपांतरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे हैं। recent visitors 97

परिजनों को दी तात्कालिक आर्थिक सहायता, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में हाथी ने युवक को कुचला

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज के तहत ग्राम महावीरगंज में बीती रात दंतैल नर हाथी के द्वारा गांव के एक युवक को कुचल दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी सुबह ग्रामवासियों को 11 बजे के करीब तब लगी जब गांव के चरवाहे घटनास्थल की ओर गए सूचना पर तत्काल रेंजर संतोष पांडे सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग के द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। वन विभाग के द्वारा तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि मृतक के स्वजनों को रेंजर के द्वारा प्रदान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महावीरगंज के शिव शंकर सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 20 वर्ष बीती रात खेत की ओर गया था इसी दौरान दंतैल नर हाथी से उसका सामना हो गया जिसके द्वारा शुंड से लपेटकर पटक कर पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी आज सुबह 11 बजे के करीब स्वजनों एवं वन विभाग को तब लग पाई जब गांव के चरवाहे उस ओर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर संतोष पांडे मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि रेंजर के द्वारा प्रदान की गई। हाथी के स्वभाव का परीक्षण करने वाइल्डलाइफ से पहुंचे हैं डॉक्टर दल से बिछड़े हाथी के द्वारा कन्हर नदी में पानी होने के कारण झारखंड की ओर नहीं जा पा रहा है व छत्तीसगढ़ की ओर लगातार घरों को तोड़ने एवं अब तक कुचल का तीन लोगों को मार दिया गया। उसके स्वभाव का परीक्षण करने के लिए वाइल्ड लाइफ से डॉक्टर सोमवार को शिवपुर में रेंजर संतोष पांडे के साथ पहुंचे थे वहीं रात में यह हादसा हो गया। कन्हर में पानी के कारण हाथी नहीं जा पा रहा है झारखंड कन्हर नदी में पानी रहने के कारण अब तक हाथी झारखंड की ओर नहीं जा पा रहा है कन्हर में पानी के कारण लगातार हाथी के छत्तीसगढ़ की ओर ही रहने से लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही है हाथी के द्वारा कई घरों को भी तोड़ दिया गया है वही फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। recent visitors 94