Wednesday, July 1, 2026 8:36 pm

देश के सभी प्रमुख शहरों में मृगनयनी एम्पोरियम की शाखाएं स्थापित की जाएं : राज्य मंत्री श्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश की स्थानीय कलाकृतियों, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिये देश के सभी प्रमुख शहरों में मृगनयनी एम्पोरियम की शाखाएं स्थापित की जाएं‍। इसके लिये हर स्तर पर प्रभावी कार्यवाही की जाये‍‍। राज्य मंत्री श्री जायसवाल गुरूवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभाग के सभी उत्पादों का उत्पादन एवं उनकी गुणवत्ता बढ़ाने और इन्हें आकर्षक तरीके से पैकेजिंग कर बेचने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कारीगरों के कौशल उन्नयन कार्य में भी और प्रगति लाई जाये और अधिकाधिक कारीगरों को प्रशिक्षित किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्री अमित राठौर, सचिव, खादी व ग्रामोद्योग विकास बोर्ड श्री माल सिंह, आयुक्त रेशम श्री मदन विभीषण नागरगोजे, मप्र संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के प्रबंध संचालक तथा आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा श्री मोहित बुंदस, उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्री ऋषि गर्ग, अवर सचिव श्री जी.एस. आर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। हम रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें बैठक में राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग जरूरतमंदों की आजीविका चलाने वाला विभाग है। इसलिये विभागीय उत्पादन गतिविधियों में और तेजी लाएं। हम रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने सिंहस्थ-2028 में विभागीय उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिये अधिकारियों को अभी से कार्ययोजना बनाकर तैयारी प्रारंभ करने के निर्देश दिये। यह भी कहा कि श्री महाकाल लोक परिसर में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का स्थायी स्टाल (आउटलेट) किया जाए। प्रमुख शहरों में मृगनयनी एम्पोरियम की शाखाएं खोलने के संबंध में बताया गया कि इसके लिये दूसरे प्रदेशों से समन्वय कर मृगनयनी की ब्रांच स्थापित करने के लिये ढोस चर्चा की जा रही है। बताया गया कि हर जिले में वन भारत साड़ी वॉकथान आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश की करीब एक लाख से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत 17 सितम्बर 2023 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रारंभ की गई। योजना में अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों एवं शिल्पकारों को हर प्रकार की सहायता दी जाएगी। योजना में 18 प्रकार के परंपरागत व्यवसायों जैसे बढ़ई, नाव निर्माता, कवच निर्माता, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार (मूर्तिकार व पत्थर तराशने वाले), पत्थर तोड़ने वाले, मोची (चर्मकार)/जूते बनाने वाले, राज-मिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता/कॉयर बुनकर, गुड़िया और खिलौने निर्माता (पारम्परिक), नाई, माला निर्माता, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने के जाल बनाने वाले कारीगरों को शामिल किया गया है। बैठक में बताया गया कि मूलत: सू्क्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) विभाग की इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग “ट्रेनिंग पार्टनर” के रूप में कार्य करेगा। पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र एवं आईडी कार्ड के जरिये कारीगरों और शिल्पकारों का पात्रता पंजीयन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग करेगा। पात्र कारीगरों को 5 से 7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण और 15 दिन या इससे अधिक दिनों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान 500 रूपये प्रतिदिन की दर से शिष्यवृत्ति (Styfund) भी दी जाएगी। बुनियादी कौशल प्रशिक्षण में ई-वाऊचर के रूप में 15 हजार रूपये तक का टूलकिट प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। कारीगरों एवं शिल्पकारों को व्यवसाय/दुकान/आऊटलेट स्थापित करने के लिये बैंक लिंकेज व पात्रतानुसार लोन लिंकेज भी दिया जाएगा। योजना में 18 प्रकार के परम्परागत कामों में लगे कारीगरों एवं शिल्पकारों को विधिवत् प्रशिक्षण दे कर इनके उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के लिये मार्केटिंग की जिम्मेदारी भी कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग निभायेगा। बैठक में राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने योजना में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के दायित्वों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की लक्ष्य पूर्ति (प्रशिक्षण आदि) पर तेजी से काम किया जाए। योजना को लक्षित वर्ग के हितग्राहियों तक पहुँचाने तथा कारीगरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के लिये हर स्तर पर इनकी मार्केटिंग भी की जाये। रेशम व खादी वस्त्रों का उत्पादन बढ़ाने के लिये भी हर जरूरी कदम उठाये जायें। बैठक में खादी ग्रामोद्योग विकास बोर्ड के सचिव द्वारा बताया गया कि रेशम संचालनालय द्वारा बुरहानपुर जिले के शासकीय रेशम केन्द्र जैनाबाद में उच्च कोटि के रेशम कीट (मलबरी) का उत्पादन किया जा रहा है। यहां खादी उत्पादन केन्द्र भी प्रारंभ करने के लिये बोर्ड द्वारा ठोस कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त हाथकरघा ने बताया कि हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा ग्रामीण हाट उज्जैन में 30 महिलाओं को भगवान के वस्त्र निर्माण करने के लिये एक माह का प्रशिक्षण दिया गया है। उज्जैन में ही पत्थर शिल्प के शिल्पियों का प्रशिक्षण सत्र 5 अगस्त से प्रारंभ कर दिया गया है। प्रदेश के अन्य क्राफ्ट क्लस्टर में धातु, पत्थर एवं लकड़ी की मूर्ति निर्माताओं को प्रशिक्षण एवं विपणन सहायता दी जा रही है। recent visitors 77

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे, परिवार से मिल जताई हमदर्दी

नई दिल्ली कथित शराब घोटोले से जुड़े केस में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए विपक्षी दलों में हमदर्दी उमड़ रही है। एक के बाद एक बड़े नेता केजरीवाल के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात कर रहे हैं और मुश्किल घड़ी में साथ निभाने का वादा भी कर रहे हैं। शिव सेना (उद्धव गुट) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। हाल ही में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी केजरीवाल के घर पहुंचीं थीं। उद्धव ठाकरे ने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उनके साथ बेटे आदित्य ठाकरे और शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी मौजूद थे। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से संजय सिंह और राघव चड्ढा मौजूद रहे। उद्धव ने पहले परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और फिर काफी देर तक उनके साथ बैठकर बातचीत की। उन्होंने केजरीवाल की सेहत के बारे में भी सवाल किए और अपनी चिंता जाहिर की। मुलाकात की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा, 'जो हालात इस समय चल रहे हैं और जो तानाशाही है, इन सारे बिंदुओं पर चर्चा हुई। विपक्ष के खिलाफ ईडी सीबीआई सरकार का ऐसा हथियार है जिससे हम लोगों की आवाज को दबाना चाहते हैं, लेकिन हम सब मिलकर सरकार से लड़ेंगे। इसमें जो मुश्किलें आ रही हैं उसमें हम लोग एक दूसरे के साथ हैं। यह विश्वास उद्धव जी ने सुनीता केजरीवाल जी और उनके परिवार को दिया।' गौरतलब है कि शिवसेना और आम आदमी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बने विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा हैं। उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी की ओर से पहले भी केजरीवाल को निर्दोष बताते हुए रिहा किए जाने की मांग की जा चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 21 दिनों की अंतरिम जमानत को छोड़ दें तो वह तब से ही जेल में बंद हैं। केजरीवाल को अब सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर अंतरिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन इससे पहले सीबीआई केस में गिरफ्तार कर लिए जाने की वजह से वह जेल से बाहर नहीं निकल पाए हैं।   recent visitors 69

भारत और स्पेन के बीच पुरुष हॉकी टीम का कांस्य पदक मैच शुरू हुआ 2-0 से आगे

नई दिल्ली भारत और स्पेन के बीच पुरुष हॉकी टीम का कांस्य पदक मैच शुरू हो गया है। भारत को सेमीफाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उसकी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद टूट गई थी। हालांकि टीम इंडिया के पास ब्रॉन्ज पदक जीतने का सुनहरा मौका है। हरमनप्रीत का गोल, दोनों टीमें 1-1 से बराबर टीम इंडिया ने स्कोर बराबर कर लिया है। 30वें मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। इस गोल के साथ हाफ टाइम का स्कोर 1-1 से बराबर रहा। बोर्जा लाकाले का गोल पोस्ट पर अटैक मैच के 28वें मिनट में बोर्जा लाकाले ने गोल पोस्ट पर अटैक किया और भारत ने सफलतापूर्वक बचाव किया। स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि श्रीजेश ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और गोल होने नहीं दिया। 21वें मिनट में स्पेन को मिला पेनल्टी कॉर्नर गोल करने के तुरंत बाद स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि गोल नहीं हुआ। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बेहतरीन बचाव किया। 24वें मिनट में ललित और हार्दिक ने लगातार अटैक किए, लेकिन गोल करने में असफल रहें। पहला क्वार्टर में नहीं हुआ गोल भारत-स्पेन ब्रॉन्ज मेडल मैच के पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। 15 मिनट के खेल के बाद दोनों टीम गोल नहीं कर पाई। 18वें मिनट में स्पेन टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। मार्क मिरालेस पोर्टियो ने गोल किया। टीम इंडिया 0-1 से पीछे हो गई है। मुकाबले के नौवे मिनट में स्पेन के खिलाड़ियों ने मौका बनाया। स्पेनिश गोलकीपर जोस बास्टेरा ने अगुवाई की और जबरदस्त शॉट मारा। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने सेव किया। मुकाबले के छठे मिनट में भारतीय खिलाड़ी सुखजीत सिंह ने डी के अंदर शॉर्ट को मिस कर दिया और गोल का मौका गंवा दिया। recent visitors 57

आरबीआई ने लिया बड़ा फैसला- चेक का निपटान अब कुछ ही घंटों में हो जाएगा, अब नहीं लगेंगे दो से तीन दिन

नई दिल्ली चेक का निपटान (क्लियरिंग) अब कुछ ही घंटों में हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चेक समशोधन में लगने वाले समय को कुछ घंटे करने और उससे जुड़े जोखिम कम करने के मकसद से कदम उठाने की घोषणा की है। वर्तमान में चेक जमा करने (cheque clearance) से लेकर राशि आने तक दो दिन का समय लग जाता है। लेकिन नई व्यवस्था में चेक जमा करने के कुछ ही घंटों में यह ‘क्लियर’ हो जाएगा। RBI ने क्या कहा? आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘चेक समाशोधन को दुरुस्त करने, निपटान जोखिम कम करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) की वर्तमान प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव है।’’ उन्होंने कहा कि इसके तहत मौजूदा सीटीएस व्यवस्था के तहत ‘बैच’ में प्रसंस्करण की जगह कारोबारी समय में निरंतर आधार पर समाशोधन की व्यवस्था की जाएगी। नई व्यवस्था में कैसे होगा काम आरबीआई के अनुसार, ‘‘नई व्यवस्था में चेक को ‘स्कैन’ किया जाएगा, उसे प्रस्तुत किया जाएगा और कुछ घंटों में समाशोधन किया जाएगा। इससे चेक का समाशोधन कुछ घंटे में हो जाएगा जबकि अभी दो दिन तक का समय (टी प्लस 1) लगता है। दास ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जल्दी ही जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, आरबीआई ने बैंकों की तरफ से अपने ग्राहकों के बारे में ‘क्रेडिट’ सूचना कंपनियों को दी जाने वाली रिपोर्ट हर पखवाड़े देने का प्रस्ताव किया है। वर्तमान में महीने में एक बार यह रिपोर्ट दी जाती है। नौंवी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं RBI ने आर्थिक गतिविधियों में जारी तेजी का हवाला देते हुये एवं महंगाई पर कड़ी नजर रखते हुये लगातार नौवीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया है जिससे ब्याज दरों में कमी की उम्मीद लगाये आम लोगों को निराशा हाथ लगी है। मई 2022 से 250 आधार अंकों तक लगातार छह बार दर वृद्धि के बाद पिछले वर्ष अप्रैल में दर वृद्धि चक्र को रोक दिया गया था और यह अभी भी इसी स्तर पर है। recent visitors 70

RBI ने FY25 के लिए इकनॉमिक ग्रोथ और इन्फ्लेशन के अनुमान को कायम रखा

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों का गुरुवार को ऐलान किया। आरबीआई ने इसके साथ ही देश की इकोनॉमी पर भी कई अहम जानकारी दी। आरबीआई ने सामान्य मानसून के पूर्वानुमान के बीच चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.2 प्रतिशत पर कायम रखा है। रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई दर के अनुमान को भी 4.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। शक्तिकांत दास ने कहा कि दीर्घकालिक भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में अस्थिरता और भू-आर्थिक विखंडन के कारण नकारात्मक जोखिम उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहली तिमाही में वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मानसून में तेजी से महंगाई में कुछ राहत की उम्मीद आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। गवर्नर ने महंगाई पर कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून में तेजी से खाद्य महंगाई में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बुवाई में अच्छी प्रगति हुई है और अनाज का भंडार (बफर स्टॉक) अपने स्टैंडर्ड से ज्यादा बना हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वैश्विक खाद्य कीमतों में मार्च, 2024 से बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद जुलाई में कमी के संकेत मिले हैं। चालू वित्त वर्ष में 4.5 प्रतिशत महंगाई दर का अनुमान गवर्नर ने कहा कि सामान्य मानसून के पूर्वानुमान और पहली तिमाही में 4.9 प्रतिशत महंगाई को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ये दूसरी तिमाही में 4.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.7 प्रतिशत तथा चौथी तिमाही में 4.3 प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति अपेक्षा से ज्यादा रहने के कारण जून, 2024 में मुख्य सीपीआई मुद्रास्फीति बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘ बैंकों और कॉरपोरेट का स्वस्थ बही-खाता, सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय पर जोर तथा निजी निवेश में तेजी के स्पष्ट संकेत निश्चित निवेश को बढ़ावा देंगे। वैश्विक व्यापार की संभावनाओं में सुधार से बाहरी मांग में मदद मिलने की उम्मीद है।’’ दास ने कहा कि हालांकि, दीर्घकालिक भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में अस्थिरता तथा भू-आर्थिक विखंडन के कारण नकारात्मक जोखिम उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहली तिमाही में वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत (दोनों ओर घट-बढ़ के साथ) रहने का अनुमान है। मुद्रास्फीति पर दास ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून में तेजी से खाद्य मुद्रास्फीति में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बुवाई में अच्छी प्रगति हुई है और अनाज का भंडार (बफर स्टॉक) मानक से अधिक बना हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वैश्विक खाद्य कीमतों में मार्च, 2024 से वृद्धि दर्ज करने के बाद जुलाई में कमी के संकेत मिले हैं। गवर्नर दास ने कहा कि सामान्य मानसून के पूर्वानुमान और पहली तिमाही में 4.9 प्रतिशत मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए…वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह दूसरी तिमाही में 4.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.7 प्रतिशत तथा चौथी तिमाही में 4.3 प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 4.4 प्रतिशत (दोनों ओर घट-बढ़ के साथ) रहने का अनुमान है। दास ने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति अपेक्षा से अधिक रहने के कारण जून, 2024 में मुख्य सीपीआई मुद्रास्फीति बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई। उन्होंने कहा कि ईंधन की महंगाई लगातार दसवें महीने कम हुई और मई तथा जून में कुल मुद्रास्फीति ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गई। खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों का सिलसिला जुलाई में भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, अनुकूल आधार प्रभाव से माह के दौरान मुख्य मुद्रास्फीति में गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि दूध की कीमतों और मोबाइल शुल्क में संशोधन के प्रभाव पर नजर रखने की जरूरत है। दास ने कहा, ‘‘ हमें यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है कि मुद्रास्फीति तय लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ती रहे, साथ ही वृद्धि को भी समर्थन मिले। यह दृष्टिकोण सतत उच्च वृद्धि के लिए सकारात्मक होगा।’’ ऐतिहासिक निचले स्तर पर आई कुल मुद्रास्फीति उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन की महंगाई लगातार 10वें महीने कम हुई और मई-जून में कुल मुद्रास्फीति ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गई। खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों का सिलसिला जुलाई में भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, अनुकूल आधार प्रभाव से महीने के दौरान मुख्य मुद्रास्फीति में गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि दूध की कीमतों और मोबाइल टैरिफ में संशोधन के प्रभाव पर नजर रखने की जरूरत है। recent visitors 74

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर विस्तारित हिस्सा हुआ चालू, अब लंबे-चौड़े विमान भी आसानी से उतर पाएंगे

रायपुर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अब लंबे-चौड़े विमान भी आसानी से उतर पाएंगे, और उड़ान भर पाएंगे. इन विमानों के परिचालन के लिहाज से रनवे का 966 मीटर लंबाई वाला विस्तारित हिस्सा चालू हो गया है. यही नहीं रनवे की पूरी लंबाई के लिए CAT II लाइटें भी आज से चालू कर दी गई हैं. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2284 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 3250 मीटर किया गया है, जिससे आज से परिचालन शुरू हो गया है. विस्तारित रनवे और सीएटी II लाइटों के लिए पहले ही सभी नियामक आवश्यकताओं का अनुपालन किया जा चुका है, जिसमें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से विभिन्न अनुमोदन शामिल हैं. इस कमीशनिंग में रायपुर एयरपोर्ट की टीम ने असाधारण प्रयास किए हैं. विशेष रूप से 7 अगस्त को मौजूदा रनवे में परिचालन बंद होने के बाद इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों की टीम ने पूरी रात काम किया है. बारिश में भी काम जारी रहा और 8 अगस्त की सुबह पूरा हुआ. बारिश के कारण एयरपोर्ट पर परिचालन में एक घंटे की देरी हुई. सुचारु परिवर्तन और बेहतर समन्वय के लिए इंडिगो एयरलाइंस के निदेशक (संचालन) एसपीएस नारली को विशेष रूप से नई दिल्ली से नियुक्त किया गया था. एयरपोर्ट निदेशक अपनी टीम के साथ, नियंत्रण टॉवर में उपलब्ध, पूरे संक्रमण की निगरानी की. पूरा प्रोजेक्ट एयरपोर्ट निदेशक डॉ. एसडी शर्मा के नेतृत्व में पूरा हुआ. इंडिगो एयरलाइन के विमान ने की पहली लैंडिंग दिल्ली से इंडिगो एयरलाइन की पहली फ्लाइट 6E 2062 सुबह 09.01 बजे सफलतापूर्वक लैंड हुई. पहली उड़ान का स्वागत दो क्रैश फायर टेंडरों द्वारा वाटर कैनन सैल्यूट के साथ किया गया. दिल्ली, गोवा, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और उत्केला से आने वाली इंडिगो, विस्तारा और इंडिया वन एयर की कुल 8 उड़ानें आरडब्ल्यूवाई की पूरी लंबाई में 1200 बजे तक सफलतापूर्वक उतारी गई हैं. recent visitors 56

अब आंशिक खसरा क्रय-विक्रय का ऑनलाइन नामांतरण 3 सप्ताह में साइबर तहसील 2.0 शुरू

भोपाल   जमीन के क्रय-विक्रय के बाद नामांतरण की प्रक्रिया में लगने वाला महीनों का समय अब केवल 2 से 3 सप्ताह में बदल गया है। जमीन क्रय करने के बाद तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जरूरी दस्तावेज, खसरा, नक्शा ऑनलाइन एसएमएस, इमेल और व्हाट्सअप पर घर बैठे मिलेंगे। सम्पूर्ण खसरा क्रय-विक्रय की प्रक्रिया ऑनलाइन थी। अब आंशिक खसरा क्रय-विक्रय प्रक्रिया भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ दिये गये है। यह सब संभव हुआ है साइबर तहसील 2.0 की शुरूआत से। प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि एक वर्ष में अमूमन सम्पूर्ण खसरे के क्रय विक्रय के लगभग 2 लाख और आंशिक खसरा क्रय-विक्रय के लगभग 6 लाख प्रकरणों का नामांतरण होता है। आंशिक खसरा क्रय-विक्रय के प्रकरणों का भी ऑनलाइन नामांतरण होने से प्रतिवर्ष लगभग 8 लाख से अधिक नागरिक लाभांवित होंगे। यह साइबर तहसील 2.0 के शुरू होने से संभव हो रहा है। साइबर तहसील 2.0 में संपदा से प्राप्त अविवादित आंशिक खसरों के क्रय-विक्रय आधारित नामांतरण प्रकरणों में क्षेत्रीय स्तर पर एण्ड-टू-एण्ड ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से त्वरित निराकरण की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था में नामांतरण के बाद नामांतरण आदेश और खसरा नक्शा की अद्यतन प्रति ऑनलाइन इमेल और व्हाटसअप के माध्यम से घर बैठे नागरिकों को मिलेगी। साइबर तहसील 2.0 स्वचालित प्रणाली है। इससे एक ओर जहाँ नागरिकों को तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं तहसील स्तर पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य दक्षता बढ़ेगी। इससे अविवादित प्रकरणों के निराकरण त्वरित होने से संबंधित तहसील के राजस्व अधिकारी विवादित प्रकरणों पर पर्याप्त समय दे सकेंगे। जिससे विवादित प्रकरण भी आपसी सहमती से त्वरित निराकृत होंगे।   recent visitors 83