Thursday, July 2, 2026 12:36 am

20 साल से फरार होकर बना गौशाला प्रभारी, राजस्थान-भरतपुर में सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ा

भरतपुर. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 20 साल से फरार चल रहे घोषित अपराधी वी. चलपति राव को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो साल से भरतपुर की एक गौशाला में साधु के भेष में नाम बदलकर प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहा था। आरोपी की असलियत का पता उस समय लगा जब सीबीआई की टीम 'अपना घर' आश्रम पहुंची। आरोपी को एक अदालत ने कुछ साल पहले मृत घोषित कर दिया था। सीबीआई ने कहा कि वी. चलपति राव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई बार अपनी पहचान और जगह बदली। मई 2002 में सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 50 लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। आरोपी घटना के समय राव हैदराबाद में भारतीय स्टेट बैंक की चंदूलाल बिरादरी शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। उस पर बैंक से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था, लेकिन जैसे ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंचती वो लापता हो गया। आरोपी 2004 से लापता था और कथित तौर पर लापता होने के सात साल बाद राव को हैदराबाद सिविल कोर्ट ने मृत घोषित करने का आदेश दिया। 'अपना घर आश्रम' संचालक डॉ. बीएम भारद्वाज ने बताया कि 23 जुलाई 2022 को एक व्यक्ति साधु के भेष में घर आश्रम में पहुंचा था। उसने अपना नाम विधितात्मानंद तीर्थ बताने के साथ कहा कि आपके आश्रम के बारे में मैंने बहुत सुना है। आप जिस तरह से बेसहारा लोगों की सेवा कर रहे हैं कोई नहीं कर सकता। मैं इस आश्रम में रहकर बेसहारा लोगों की सेवा करना चाहता हूं। उस व्यक्ति पर भरोसा कर लिया। उसी साल नगर निगम की इकरन स्थित गौशाला को गोद लिया था। इसी व्यक्ति को उस गौशाला का प्रभारी बना दिया। यह व्यक्ति साधु के भेष में था तो सभी लोग सम्मान करते थे और करीब दो साल से यह गौशाला में प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा था। 8 जुलाई, 2024 को अपने गुरु का स्वास्थ्य खराब होने की बात बोलकर यह व्यक्ति गौशाला से चला गया था। बीते दिनों आश्रम में सीबीआई टीम पहुंची तब इस व्यक्ति का सच पता चला। सीबीआई की टीम संबंधित कागजात और जानकारी ली थी। आरोपी भरतपुर से वे तिरुनेलवेली पहुंचा और इस बीच उसने करीब 10 बार अपना मोबाइल फोन नंबर बदला और समुद्र के रास्ते श्रीलंका भागने की फिराक में था। सीबीआई की टीम ने चार अगस्त को उसे तिरुनेलवेली के नरसिंगनल्लूर गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसे एक स्थानीय अदालत में ले जाया गया, जहां उसे 16 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया है। recent visitors 107

रक्षा मंत्री सिंह ने मनु भाकर के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा- हर भारतीय उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है

नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री सिंह ने एक्स पर मनु भाकर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि हर भारतीय "उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है।" मनु भाकर से मिलकर बहुत खुशी हुई- राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर से मिलकर बहुत खुशी हुई, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हर भारतीय उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।" इससे पहले दिन में हरियाणा के 22 वर्षीय निशानेबाज ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे एवं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी मुलाकात की। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ओलंपिक में मनु भाकर के असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा, "हमारी बहन मनु भाकर को बधाई, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है।" कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी जिसने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं, यह हमारे लिए किसी गर्व की बात से कम नहीं है।" इससे पहले बुधवार को मनु भाकर ने नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया, ने सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात की।" भाकर ने मौजूदा ओलंपिक में भारत के लिए पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया जब उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया, और भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गईं। इसके बाद, सरबजोत सिंह और भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल (मिश्रित टीम) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जो भारत का पहला शूटिंग टीम पदक था।  पेरिस से तीन पदक जीतने का उनका मौका था। लेकिन अपने अंतिम इवेंट में, वह ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रिपल से चूक गईं और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। recent visitors 84

अंतिम पर अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी छोटी बहन को देने का आरोप, पेरिस छोड़ने का मिला आदेश

पेरिस भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल और उनके सहयोगी स्टाफ को अनुशासनात्मक उल्लंघन के लिए पेरिस छोड़ने का आदेश दिया गया हैं। अंतिम पर अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी छोटी बहन को देने का आरोप है, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने खेल गांव से बाहर निकलते हुए पकड़ा था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए उनकी पेरिस ओलंपिक गांव की मान्यता को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद अंतिम की बहन को बयान दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक बयान में कहा गया है कि फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया यह अनुशासनात्मक उल्लंघन का मामला है। जिसके बाद पहलवान अंतिम और उनके सहयोगी स्टाफ को वापस भेजने का फैसला किया है।   recent visitors 77

रीबा बेन्नी की समय पर मदद के लिए मुख्यमंत्री का दंपती ने शाल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मान

रायपुर पेरिस ओलंपिक्स से आ रही निराशाजनक समाचार के बीच ताजी हवा का झोंका बनकर छत्तीसगढ़ की रीबा बेन्नी आई है, जिन्होंने न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में तलवारबाजी में सिल्वर मेडल जीतकर न केवल प्रदेश का बल्कि देश का मान बढ़ाया है. मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री का एक दंपती ने शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया. लोगों को कौतुहल हुआ कि आखिर क्या माजरा है. पता चला कि पति-पत्नी रीबा बेन्नी की माता-पिता हैं. माता-पिता इसलिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद देने के लिए आए थे, क्योंकि जब रीबा के पास तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए न्यूजीलैंड जाने के लिए जब पैसे नहीं थे, तब मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि सूटकेस तैयार करो. पैसे का इंतजाम हो जाएगा. मुख्यमंत्री साय के भरोसे के बाद रीबा ने तैयारी जारी रखी. समय पर मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता राशि चार लाख रुपए स्वीकृत किया. पैसा आया और रीबा न्यूजीलैेड गई, और माता-पिता के साथ प्रदेश और देश का मान बढ़ाते हुए तलवारबाजी जैसे भारत के लिए नए खेल में रजत पदक हासिल किया. जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शाल-श्रीफल भेंटकर समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया. recent visitors 73

फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद की स्नैपचैट अकाउंट से न्यूड तस्वीरें हुई थी लीक

फैंशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड फैशन अवतार के लिए खबरों में रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी न्यूड तस्वीरें लीक हो गई थीं। उर्फी ने बताया कि उनकी तस्वीर तब लीक हुई थी जब उनका स्नैप्चैट अकाउंट हैक हो गया था। उर्फी ने बताया कि जब तक उन्होंने वो फोटो डिलीट कीं तबतक बहुत से लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। साक्षी शिवदासानी और नैना भान के साथ खास बातचीत में उर्फी ने इस पूरी घटना पर बात की। उन्होंने कहा, "मैनें इस बात की ज्यादा चर्चा किसी से नहीं की है। कोविड-19 के बिल्कुल बाद किसी ने मेरा स्नैप्चैट अकाउंट हैक कर लिया था और मेरी तस्वीरें स्नैप्चैट मेमोरी में सेव थीं। वो मेरी गलती थी, मैनें डबल ऑथेंटिकेशन नहीं लगाया था।" किसी ने तस्वीरें (न्यूड तस्वीरें) स्टोरी पर शेयर कर दी हैं। मैनें उन्हें तुरंत डिलीट कर दिया था लेकिन लोग स्क्रीनशॉट ले चुके थे। वो तस्वीरें वायरल भी हो चुकी थीं। उर्फी कर चुकी हैं बॉलीवुड डेब्यू बता दें, उर्फी जावेद एक फैशन इंफ्लुएंसर के साथ-साथ कुछ रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। उर्फी बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में नजर आईं थीं। इसके अलावा वो स्पिल्ट्सविला X5 सीजन में मिसचीफ मेकर बनकर कंटेस्टेंट की मुश्किलें बढ़ाती हैं। उर्फी जावेद एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 से फिल्मों में भी डेब्यू कर चुकी हैं। उर्फी जावेद को अपने फैशन के साथ-साथ बेबाक तरीके से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैशन इंफ्लुएंसर को उन्हें घटिया मैसेज भेजने के लिए सबक सिखाया था। उन्होंने उस इंफ्लुएंसर की चैट अपनी स्टोरी पर शेयर की थी। हालांकि, बाद में उर्फी ने वो स्टोरी डिलीट कर दी थी। recent visitors 125

कुंभराज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, 60 वर्ष पुरानी बिल्डिंग गिरी

गुना  गुना जिले में गुरुवार सुबह 5 बजे कुंभराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गिर गई. गनीमत रही कि बिल्डिंग गिरने से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता था. कुंभराज स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद से यात्री सुबह से बिना टिकट यात्रा कर रहे है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से टिकट वितरण का काम रुक गया है. करीब 60 साल पुराने कुंभराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गुरुवार को अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि हादसे के बाद से कुंभराज स्टेशन से साबरमती, कोटा-इंदौर, नागदा-बीना जैसी ट्रेनों में रेल यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं. टिकट काउंटर बंद होने की वजह से यात्री बिना टिकट के ही यात्रा करने पर मजबूर हैं। इंदौर से गुना आने-जाने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री टिकट नहीं ले पा रहे हैं। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 5 बजे हादसे से रेल स्टेशन पर पहुंचने वाले सकते में आ गए. कुंभराज स्टेशन से विभिन्न स्टेशनों की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्री स्टेशन बिल्डिंग गिरने के बाद भी यात्री जारी रखी, लेकिन टिकट वितरण केंद्र बिल्डिंग के साथ क्षतिग्रस्त हो गया इसलिए सभी यात्रियों ने बिना टिकट अपने गंतव्य की ओर गए. recent visitors 82

09 अगस्त को कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग करेंगे विभिन्न कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा

शहडोल कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग बीएस जामोद 9 अगस्त 2024 को रीवा तथा शहडोल संभाग के समस्त जिलों के विभिन्न कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व महा अभियान की समीक्षा, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी, रक्षा बंधन पर्व तथा आगामी त्यौहारों पर चर्चा, एक पेड़ मां के नाम की प्रगति एवं समीक्षा, बाढ़ राहत,जर्जर आवास/दीवार/ढांचों  के चिन्हांकन  तथा उनको गिराने की प्रगति एव समीक्षा, हॉस्टल ,आश्रम निरीक्षण तथा प्रवेश की स्थिति, वर्तमान समसामयिक तथा अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा हेतु निर्धारित समय तथा ऑनलाइन वीसी लिंक प्रथक से प्रदाय की जावेगी, तथा उक्त समीक्षा में समस्त संबंधित अधिकारी पूर्ण जानकारी के साथ सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। recent visitors 56