Wednesday, July 1, 2026 8:49 pm

नीरज के रजत पदक जीतने पर CM मोहन यादव ने कहा, ‘आपकी उपलब्धि पर देश को फक्र है’

भोपाल  पेरिस ओलंपिक की जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल हासिल किया है. नीरज चोपड़ा लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए है. नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर उन्हें देशभर से बधाईयां और शुभकामनाएं दी जा रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अप्रतिम, अद्भुत, अतुलनीय. मां भारती के लाड़ले और करोड़ों भारतीयों की आंखों के तारे नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं. आप निरन्तर ऐसे ही नए- नए इतिहास रचते हुए अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धियों से मां भारती को गौरवान्वित करते रहें, हम सबकी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं." मुख्यमंत्री ने हॉकी टीम को भी दी बधाई वहीं सीएम मोहन यादव ने भारतीय हॉकी टीम को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "चक दे इंडिया, पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी सफलता पर आज समस्त भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं. आज टीम ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह भावी खिलाड़ियों को सर्वोच्च सफलता की प्रेरणा देगा. यह हमारे लिए और भी आनंद की बात है कि मध्य प्रदेश के विवेक सागर भी इस विजयी टीम का हिस्सा हैं. बधाई, अभिनंदन." डिप्टी सीएम ने भी नीरज चोपड़ा को दी बधाई वहीं मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने भी एक्स पर पोस्ट कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपने अथक परिश्रम और उत्कृष्ट खेल कौशल से मां भारती का मान बढ़ाया है और हर भारतीय में गर्व और उत्साह का संचार किया है. recent visitors 108

लोक निर्माण मंत्री मंत्री राकेश सिंह को बीजेपी पार्षद का धक्का लगा, पैर में हुआ फ्रैक्चर

जबलपुर मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का पैर फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। गुरुवार, 8 अगस्त को वह जबलपुर की कांवड़ा यात्रा में शामिल हुए थे, इस दौरान भाजपा पार्षद का धक्का लग गया, जिससे मंत्री राकेश सिंह लड़खड़ा गए। वह गिरने तो नहीं पाए, लेकिन पैर मुड़ने से मोच आ गई। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को जबलपुर पहुंचे हैं। शाम करीब 4 बजे वे ग्वारीघाट से रामपुर चौराहा तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। वे हाथ में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद रहीं। यात्रा शुरू होने के 50 कदम चले ही थे, तभी भीड़ का धक्का मंत्री के पीछे चल रही भाजपा पार्षद मालती चौधरी को लगा। वह संभल नहीं पाईं और आगे चल रहे राकेश सिंह से टकरा गईं। मंत्री राकेश सिंह का भी बैलेंस बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बचे, लेकिन उनका पैर मुड़ गया। उन्होंने अपना पैर पकड़ लिया और दर्द से कराह उठे। वहां मौजूद लोगों ने मंत्री राकेश सिंह को संभाला। कांवड़ यात्रा में यूं लगा मंत्री को धक्का     लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह गुरुवार को ही जबलपुर पहुंचे थे। शाम 4 बजे ग्वारी घाट से रामपुर चौराहा तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में वह तिरंगा लेकर आगे आगे चल रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं चल रहीं थीं।     यात्रा 50 कदम ही चली होगी कि मंत्री के पीछे चल रहीं भाजपा पार्षद मालती चौधरी को भीड़ का धक्का लगा, जिससे वह संभल नहीं पाईं और मंत्री राकेश सिंह से टकरा गईं। पार्षद के धक्के से मंत्री राकेश सिंह का बैलेंस बिगड़ गया। वह गिरते-गिरते बचे। इस दौरान पैर मुड़ गया। पैर में माइनर फ्रैक्चर, बेड रेस्ट की सलाह घटना में मंत्री राकेश सिंह के पैर में माइनर फ्रैक्चर है, उपचार के बाद डॉक्टर ने ज्यादा चलने फिरने से मना किया है। घटना के बाद वह दर्द से कराहने लगे थे। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने उन्हें पैरों पर खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन असहनीय दर्द के चलते वह चल नहीं पाए। स्टाफ और समर्थक उन्हें डॉक्टर के पास ले गए और एक्सरे करवाया। recent visitors 81

ई-रुपी मॉडल की काटजू अस्पताल से जल्द शुरुआत, गर्भवती महिलाओं की निजी केंद्रों पर होगी निःशुल्क सोनोग्राफी

भोपाल  जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निश्शुल्क सोनोग्राफी सुविधाओं में विस्तार करते हुए ई रुपी सुविधा शुरू की जा रही है, जिसके माध्यम से शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी चिन्हित निजी सोनोग्राफी केंद्रों में निशुल्क होगी। इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा नौ अगस्त को यानी आज एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अवसर पर ई रूपी माडल की शुरुआत राजधानी के डॉ. कैलाशनाथ काटजू महिला चिकित्सालय से की जाएगी। जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत पंजीकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर द्वारा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं से भेजी गई गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा निश्शुल्क प्रदान की जाएगी।  निजी क्षेत्र के पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर को सोनोग्राफी उपरांत डिजिटल पेमेंट पद्धति से भुगतान किया जाएगा।जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर द्वारा गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी करने के लिए सहमति ली गई है। शासकीय चिकित्सालयों से रेफर गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी निश्शुल्क की जाएगी। recent visitors 59

गूगल क्लाउड स्थापित मध्य प्रदेश में करेगा स्टार्टअप हब, मिलेगा 7 हजार को रोजगार

भोपाल प्रदेश को इंडस्ट्री हब बनाने के दिशा में लगातार काम कर रही मध्य प्रदेश सरकार के बेंगलुरु में दो दिवसीय 'इंवेस्ट-मध्य प्रदेश' के आयोजन में प्रदेश के लिए 3200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इससे सात हजार रोजगार सृजित होंगे। गूगल क्लाउड ने कुशल कार्य बल बढ़ाने के लिए प्रदेश में स्टार्टअप हब और सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। तेजस विमान के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने प्रदेश में रक्षा संबंधी उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई है। एन वीडिया ने प्रदेश को 'भारत की इंटेलिजेंस राजधानी' के रूप में विकसित करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने का सुझाव दिया है। गुरुवार को बेंगलुरु में हुए 'इन्वेस्ट-मध्य प्रदेश' के इंटरेक्टिव सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और कर्नाटक का भाई-भाई का संबंध है, दोनों राज्यों में एक सा वातावरण है। कर्नाटक में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग संचालकों को अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए और स्थान मिले, इसी उद्देश्य से इन्वेस्ट मध्य प्रदेश कार्यक्रम कर्नाटक में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरु में इस आयोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। बताया कि यहां प्राप्त निवेश प्रस्तावों के सकारात्मक परिणाम्र 28 अगस्त को ग्वालियर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में दिखेंगे।     कर्नाटक की यात्रा अद्भुत रही। इन्टरेक्टिव सेशन में निवेशकों से चर्चा में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उधर पेरिस ओलंपिक में भारत ने पुनः पदक जीता है, जिसकी सभी देशवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश आमंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने अलग-अलग राज्यों में जाकर वहां के उद्यमियों और उद्योगपतियों से चर्चा की योजना बनाई थी। इस दिशा में ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश में निवेश के लिए राज्य सरकार के विभागों ने प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं राउंड टेबल मीटिंग के साथ अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ। कार्यक्रम में मनिपाल ग्रुप के मोहनदास पाई, लैप इंडिया के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर शिव वेंकटरामानी और इंफोबींस के एमडी सिद्धार्थ सेठी ने अपने अनुभव साझा किए। मोहनदास पाई ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्याप्त लैंड-बैंक, उद्योग मित्र नीतियां, उपयुक्त अधो संरचना और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हैं। निश्चित ही मध्य प्रदेश देश में औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र होगा। एमपीआइडीसी और इंडिया इलेक्ट्रानिक्स सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आइईएसए), टाई ग्लोबल, इलेक्ट्रानिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आफ इंडिया (ईएलसीआइएनए) और एसोसिएशन आफजियो स्पेशियल इंडस्ट्रीज (एजीआइ) के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए। इन्वेस्ट मप्र में कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की। वहीं ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड सहित कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। ये 11 कंपनियां मप्र में करेंगी 3200 करोड़ का निवेश कंपनी सेक्टर– उद्योग– स्थान– निवेश राशि (करोड़ में)–अनुमानित रोजगार लैप इंडिया– इलेक्ट्रिकल– वायर्स एंड केबल्स– पीलुखेडी, राजगढ़– 175- 300 एजीआइ– मैन्यूफैक्चरिंग– ग्लास कंटेनर– ग्वालियर– 1000– 2000 कोकाकोला– फूड प्रोसेसिंग– बैवरेज– पीलुखेडी, राजगढ़– 350– 700 पूर्वाषा ग्रुप– फूड प्रोसेसिंग– विक्रम उद्योगपुरी, उज्जैन– 400– 800 मेटेक्नो– मेटल सेक्टर– इंसुलेटेड पैनल्स– विक्रम उद्योगपुरी, उज्जैन– 150– 300 थियागाराजन मिल्स– टेक्सटाइल्स–शून्य–शून्य– 250- 600 प्रिंट पाइंट फार्म पैकेजिंग– पैकेजिंग– पैकेजिंग– पीथमपुर, धार– 25– 250 फीदरलाइट इंडिया– मैन्युफैक्चरिंग– फर्नीचर– पीथमपुर, धार– 100– 500 एसआरवी निट टेक प्रा. लि.– टेक्सटाइल– निटवेयर– भोपाल– 25– 500 केनेस टेक्नोलाजी– आईटी– एंड टू एंड और आइओटी सोल्यूशंस इनेबल्ड इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रानिक्स– मप्र– 500– 500 एसकेजी मिल्स– टेक्सटाइल– टेक्सटाइल– मप्र– 200– 450 recent visitors 81

कांग्रेस के खटा खट घोटाले पर एक्शन 99 सांसदों की सदस्यता होगी रद्द? पार्टी के खिलाफ याचिका दाखिल

इलाहाबाद  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी सरकार बनने पर हर महीने साढ़े आठ हजार रूपये दिए जाने का वायदा अब कानून की कसौटी पर परखा जाएगा. इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. पैसे एकाउंट में खटाखट ट्रांसफर किए जाने वाले बयान को आधार बनाकर यह जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कांग्रेस पार्टी के सभी 99 सांसदों को अयोग्य घोषित करने, पार्टी का चुनाव चिन्ह जब्त करने व पार्टी का पंजीकरण निरस्त करने की मांग की गई है.सामाजिक कार्यकर्ता भारती सिंह ने अपने अधिवक्ता ओ पी सिंह व शाश्वत आनंद के मार्फत यह जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की है. जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई होने की उम्मीद है. कांग्रेस ने किया जनप्रतिनिधि अधिनियम का उल्लंघन याचिका में कहा गया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जनता को एक गारंटी कार्ड योजना बताई, जिसके तहत गरीब, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यको को चुनाव बाद जुलाई माह से प्रतिमाह 8500 रूपये उनके बैंक खाते में जमा करने का वायदा किया था. यह रकम खाते में खटाखट ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई. लोकसभा चुनाव के बाद यह वायदा पूरी तरह से झूठा निकला. इस वायदे से कांग्रेस सहित सहयोगी दलों को वोट देने वाले को साढ़े आठ हजार रूपये प्रतिमाह दिए जाने की गारंटी दी गई थी. इस वायदा पत्र में वोट के बदले रूपए देने का लालच दिया गया. कांग्रेस पार्टी के इस वायदा पत्र पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के हस्ताक्षर थे. इसके साथ ही पावती रसीद भी थी, जिससे लोगों को विश्वास हो गया कि वोट देने पर रूपए जरूर मिलेंगे. इसको लेकर चुनाव आयोग ने 2 मई को एडवाइजरी भी जारी की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उस पर अमल नहीं किया. याची का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का यह कृत्य जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 121(1)(ए)का खुला उल्लंघन है. इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता व भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध है. पार्टी का चुनाव चिन्ह जब्त कर रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग याची का दावा है कि उसने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग को प्रत्यावेदन दिया, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर यह जनहित याचिका दायर की गई है. जनहित याचिका के जरिए अदालत से इस मामले में दखल दिए जाने की गुहार लगाई गई है. साथ ही कांग्रेस पार्टी के सभी 99 सांसदों को अयोग्य घोषित करने, पार्टी का चुनाव चिन्ह जब्त करने और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की गई है. recent visitors 60

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहें बच्चें

मनेन्द्रगढ़-एमसीबी  जिले में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एमसीबी जिले में कई पुल के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। इसमें से होकर विद्यार्थियों को स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। ऐसा करना छोटे बच्चों के लिए खतरे की घंटी है। कई दिनों की बारिश के बाद कोरिया-एमसीबी जिले के कई क्षेत्रों में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आफत की बारिश साबित हो रही है। बच्चे उफनती नदी- नालों को पार कर स्कूल आना-जाना कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड़ अंतर्गत प्राथमिक शाला कलमडॉड़, प्राथमिक शाला रोहीनापारा, प्राथमिक शाला डांडहंसवाही के नदी-नाले उफान पर हैं और रपटा पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। बच्चे उसे पार कर अपने स्कूल तक पहुंच रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के शिक्षक छुट्टी के बाद नदी-नालों को सुरक्षित पार करा रहे हैं। इसके अलावा एमसीबी जिले और कोरिया जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे नदी नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं, जो कि बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पुल के ऊपर से पानी का बहाव… स्कूली बच्चें कर रहे आना-जाना कोरिया जिले में कलेक्टर ने दिए छुट्टी के आदेश वहीं कोरिया जिले में भारी बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने 7 और 8 अगस्त को स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। कोरिया जिले के साथ एमसीबी जिले में बीते कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही झमाझम बारिश तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। कोरिया जिले में 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से बारिश की शुरूआत हुई, जो घंटों चलती रही। सुबह के समय हल्की बारिश बाद में झमाझम होने लगी। दोपहर 12 बजे तक अच्छी बारिश हुई। दोपहर के बाद मौसम खुल गया और धूप दिखाई देने लगा। भारी बारिश के चलते नहीं हो पा रही रोपाईजिले में प्रतिदिन हो रही बारिश के कारण सभी ओर पानी-पानी हो गया है। खेतों में भी काफी पानी भर गया है, इसके कारण रोपा लगाने में दिक्कत हो रही है। अब किसान भी बारिश के थमने का इंतजार कर रहे हैं। आषाढ़ में बारिश कम होने के कारण बारिश का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन सावन की शुरुआत होने के साथ ही झमाझम बारिश और हल्की बारिश कई दिनों से चल रही रही। लगातार बारिश के कारण जन-जीवन भी प्रभावित हो रहा है। गिरजापुर में सड़क पर गिरा विशाल बरगद कोरिया जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई पेड़ भी धराशायी हो रहे हैं। बुधवार को कोरिया जिले के पटना क्षेत्र के गिरजापुर में मुख्य सड़क के बीच दोपहर के समय अचानक सड़क किनारे स्थित विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। इस दौरान बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से पटना से पाण्डवपारा, भैयाथान जाने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ को काट कर अलग किया गया। इसके बाद ही पटना-भैयाथान मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो पाया। पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। एनएच 43 पर अचानक गिरा पेड़बुधवार को हो रही बारिश के बीच दोपहर के समय बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम नगर के पास स्थित जमदुआरी घाट के पास एनएच 43 मुख्य मार्ग पर अचानक एक पेड़ सड़क की ओर गिर गया। इसके कारण एनएच 43 पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा। उल्लेखनीय है कि, एनएच 43 व्यस्त मार्ग पर है, इस मार्ग पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती थी। यह तो खुशकिस्मती ही रही कि जमदुआरी घाट पर पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन आर-पार नहीं हो रहा था एमसीबी जिले से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 08 अगस्त 2024 तक 676.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 803.5 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 540.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 726.5 मिमी, तहसील चिरमिरी में 722.6 मिमी, तहसील खड़गवां में 621.4 मिमी, तहसील भरतपुर में 643.1 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 540.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। recent visitors 64

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह

मनेन्द्रगढ़  जिला एमसीबी हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री गुरुप्रकाश पासवान के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों मे प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही इसी तारतम्य आज भाजपा कार्यालय एमसीबी जिला मे भी आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित वैचारिक आंदोलन है और भाजपा समय-समय पर ऐसे गैर राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करती रहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने स्मरण कराया कि जब कोविड की महामारी आई थी, तो सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे देश में हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं ने मास्क का वितरण,भोजन का वितरण किया था और जो जनता इस दुविधा का सामना कर रही थी, उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हर घर तिरंगा पखवाड़ा होता है जो 1 अगस्त से होता है और राष्ट्रव्यापी भाव एक अद्भुत वातावरण बनता है। हम सब 365 दिन भावना से ओतप्रोत रहते हैं। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम सभी प्रमुखता से तीन बड़े कार्यक्रम करने वाले हैं। पहला कार्यक्रम 11, 12 एवं 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं में देशप्रेम की भावना सशक्त हो, जागरूक हो, इस लिहाज से एक सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी तिरंगा यात्रा 11, 12 व 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा में हम निकालने वाले हैं। यह विषय हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के बहुत करीब है। कहा कि हम पूरे देश में, विशेष कर छत्तीसगढ़ में जहां-जहां युद्ध स्मारक हैं, शहीद स्मारक हैं, शहीदों की प्रतिमाएँ हैं वहां माल्यार्पण के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम हमारा दूसरा प्रमुख कार्यक्रम है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में उत्साह हैं। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक जमुना पांडेय जी ने कहा कि हर घर तिरंगा को लेकर जानकारी दिया वही पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले ने बताया की युवा मोर्चा के द्वारा दिनाक 11,12,13, अगस्त को तिरंगा यात्रा निकला जाना है, जिसको लेकर युवा मोर्चा कार्यकताओ में काफी उत्साह दिख रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 से पहले 14 अगस्त 1947 को जब देश का विभाज न हुआ था तब कई प्रकार की घटनाएं हुई है। देश के कई लोगों की मृत्यु विभाजन के दौरान हुई है। इसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 2022 में जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया तब से हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को पूरे देश में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। यह अभियान हम लगातार 3 वर्षों से मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर यह अभियान पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति की सहभागिता हो, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से स्वच्छता को एक जन्म आंदोलन का स्वरूप दिया है, तमाम ऐसे संगठन चाहे डब्लूएचओ यूनाइटेड नेशन शो बताते हैं कि जहां टॉयलेट की उपलब्धता 35% थी ओडीएफ को अर्जित करने में हम सफल हुए, उसके पीछे हमारी पार्टी की सोच और नेतृत्व है, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता है तथा हम वर्ष 1947 में भारत देश का खंडन हुआ और यह आंकड़े बताते हैं कि मानव जाति के इतिहास में इस दिन की जैसी हिंसा किसी ने नहीं देखी थी। इस दिन 20 लाख लोगों की नृसंश हत्या हो गई थी और लगभग 2 करोड़ लोग विस्थापित हो गए थे। आप कल्पना कर सकते हैं कि अपनी जड़ों को छोड़कर के जाने का आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक दुष्प्रभाव क्या होता है और एक हस्ताक्षर से पूरे देश को विभाजित कर दिया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां रिफ्यूजी परिवार है कोई ऐसा व्यक्ति जो यह संस्मरण हमारे सामने रख सकता है, प्रदर्शनी के माध्यम से हम उस चित्र को सामने रखेंगे और एक मौन जुलूस निकालेंगे जिससे समाज में एक संदेश जाए कि इतनी बड़ी विभीषिका का सामना हमारे देश ने किया था। हम लोग यह भी सुनिश्चित करेंगे की हर एक घर तिरंगा अधिकतम, जहां तक संभव हो हर घर पर, तिरंगा ध्वज लहराए और ऐसे वातावरण के निर्माण से वह सशक्त होकर के सामने आए। केंद्र की तरफ से हमें यह भी कहा गया है कि जितने भी सामाजिक कार्यक्रम जिले के मुख्यालय के समस्त मंडलों, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वही भाजपा जिला महामंत्री व “एक पेड़ माँ के नाम” के संयोजक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रत्येक मण्डल, बूथ के साथ-साथ सभी विद्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संकल्प ले कार्य पूर्ण करें | प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले,जिला उपाध्यक्ष जमुना पाण्डेय,जिला महामंत्री व एक पेड़ के प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, आशीष मजूमदार, प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी, श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। recent visitors 62