Wednesday, July 1, 2026 7:29 pm

नागचंद्रेश्वर मंदिर के आधी रात को खुले पट, भक्तों की उमड़ी भीड़,लगाए जयकारे

उज्जैन तीर्थ नगरी उज्जैन में साल में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए. मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से श्री नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया. इस अवसर पर मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्ष प्रदीप शर्मा, प्रशासक मृणाल मीना, समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा 'गुरु' और अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे. नागचंद्रेश्वर मंदिर के रात 12 बजे खुले पट नाग पंचमी के अवसर पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर गुरुवार रात 8 बजे से श्रद्धालु की भीड़ लगने लगी थी. लालपुल से होते हुए कर्कराज मंदिर से चारोधाम मंदिर से हरसिद्धि माता मंदिर से बड़े गणेश से प्रवेश दिया जा रहा है. वहीं रात में ही 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. बता दें कि, नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा की पूजन के बाद नागचंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया. पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए.     शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर्व मनाया जा रहा है. नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट रात्रि 12 बजे खुले और शुक्रवार की रात 12 बजे तक खुले रहेंगे. जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है. इसी के साथ श्रद्धालुओं के लिए तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं भी प्रशासन द्वारा की गईं हैं. कम से कम समय में दर्शन हो इसकी व्यवस्था प्रशासन ने की है. वहीं शीघ्र दर्शन करने वालों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की व्यवस्था भी की गई है. नागचन्द्रेश्वर मंदिर में दर्शन का समय नागचन्द्रेश्वर मंदिर में दर्शन का समय दिनांक 8 अगस्त की मध्य रात्रि 12ः00 बजे से शुक्रवार 9 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे तक रहेगा. इसके बाद भगवान नागचंद्रेश्वर की आरती के बाद पट बंद हो जाएंगे, फिर एक साल बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के पट खुलेंगे. नागचन्द्रेश्वर भगवान के दर्शन हेतु निर्धारित मार्ग आगंतुक व समस्त श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला से प्रवेश कर गंगा गार्डन के समीप से होते हुए चारधाम मंदिर पहुंचे. वहां से पार्किंग स्थल जिगजेग हरसिद्धी चौराहा से होते हुए रूद्रसागर के समीप से बड़ा गणेश मंदिर के द्वार नम्बर 04 व 05 के रास्ते से निकाल कर विश्राम धाम एरोब्रिज से होकर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर जी के दर्शन करेंगे. दर्शन उपरांत एरोब्रिज के द्वितीय ओर से रेम्प मार्बल गलियारा होते हुए नवनिर्मित मार्ग के द्वार क्रमांक 04 के सम्मुख से बड़ा गणेश मंदिर पहुंचेगे और वहां से हरसिद्धि चौराहा से नृसिंह घाट तिराहा होते हुए पुनः भील समाज धर्मशाला पहुंचेंगे. भगवान महाकालेश्वर के दर्शन हेतु निर्धारित मार्ग उज्जैन महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर तक आने वाले श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय के समीप सरफेस पार्किंग से प्रवेश कर नंदीद्वार श्री महाकाल महालोक मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसेलिटी सेंटर-01 मंदिर परिसर के कार्तिक मण्डपम में प्रवेश कर कार्तिक मण्डपम और गणेश मण्डपम से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. दर्शन उपरांत बाहर की ओर प्रस्थान कर पुनः महाकाल महालोक एवं नीलकंठ पथ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.   recent visitors 75

MP में अब साइबर तहसील 2.0 की शुरुआत, अब आंशिक खसरा क्रय-विक्रय का ऑनलाइन नामांतरण 3 सप्ताह मे

भोपाल मध्य प्रदेश में जमीन खरीदने और बेचने के बाद नामांतरण की प्रक्रिया में लगने वाला महीनों का समय अब केवल 2 से 3 सप्ताह में बदल गया है. जमीन खरीदने के बाद तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जरूरी दस्तावेज, खसरा, नक्शा ऑनलाइन SMS, ई-मेल और वॉट्सएप पर घर बैठे मिलेंगे. सम्पूर्ण खसरा क्रय-विक्रय की प्रक्रिया ऑनलाइन थी. अब आंशिक खसरा क्रय-विक्रय प्रक्रिया भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ दिए गए हैं. यह सब संभव हुआ है साइबर तहसील 2.0 की शुरुआत से. राज्य की प्रमुख राजस्व आयुक्त  अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि एक साल में अमूमन सम्पूर्ण खसरे के क्रय विक्रय के करीब 2 लाख और आंशिक खसरा क्रय-विक्रय के लगभग 6 लाख प्रकरणों का नामांतरण होता है. आंशिक खसरा क्रय-विक्रय के प्रकरणों का भी ऑनलाइन नामांतरण होने से हर साल करीब 8 लाख से अधिक नागरिक लाभांवित होंगे. यह साइबर तहसील 2.0 के शुरू होने से संभव हो रहा है. साइबर तहसील 2.0 में संपदा से प्राप्त अविवादित आंशिक खसरों के क्रय-विक्रय आधारित नामांतरण प्रकरणों में क्षेत्रीय स्तर पर एण्ड-टू-एण्ड ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से त्वरित निराकरण की व्यवस्था की गई है. इस व्यवस्था में नामांतरण के बाद नामांतरण आदेश और खसरा नक्शा की अपडेट कॉपी ऑनलाइन इमेल और वॉट्सएप के माध्यम से घर बैठे नागरिकों को मिलेगी. साइबर तहसील 2.0 स्वचालित प्रणाली है. इससे एक ओर जहां नागरिकों को तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, तहसील स्तर पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य दक्षता बढ़ेगी. इससे अविवादित प्रकरणों के निराकरण त्वरित होने से संबंधित तहसील के राजस्व अधिकारी विवादित प्रकरणों पर पर्याप्त समय दे सकेंगे. जिससे विवादित प्रकरण भी आपसी सहमती से जल्दी निराकृत होंगे.   recent visitors 102

मुख्यमंत्री आवास में आज होगा महिला सरपंच सम्मेलन, सीएम मोहन यादव करेंगे संवाद, कई ऐलान संभव

भोपाल राजधानी में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंच सम्मिलित होंगी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में सरकार रक्षाबंधन की थीम पर विभिन्न महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला सरपंच आएंगी। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव संवाद करेंगे। इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्मेलन के दौरान मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सरपंचों के हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीएम हाउस में आयोजित रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन (Rani Durgavati Women Sarpanch Conference) में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री (CM) मोहन यादव महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान कर सकते हैं। महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि पंचायत विभाग (Panchayat Department) के अधिकारियों के अनुसार पंचायती राज (Panchayati Raj) में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण (50% Reservation) मिलने के कारण महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आज के सम्मेलन में पंचायती राज व्यवस्था (Panchayati Raj System) को लेकर महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) को अधिकार संपन्न बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav), पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Panchayat Minister Prahlad Singh Patel), राज्यमंत्री राधा सिंह (Minister of State Radha Singh) और राज्य सरकार की महिला मंत्री (State Government Female Ministers) व विधायक प्रमुखता से मौजूद रहेंगी। इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों की चार महिला सरपंच (Women Sarpanches) भी मंच पर अपने विचार रखेंगी। मिल सकता है रक्षाबंधन का विशेष उपहार सम्मेलन के बाद, महिला सरपंच (Women Sarpanches) सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) को राखी बांधेंगी और सीएम उन्हें रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के उपहार (Gifts) देंगे। यह पहली बार है जब सीएम हाउस (CM House) में महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। recent visitors 135

बड़ी खबर: अचानक भोपाल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से हटाई सुरक्षा

 भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय से सुरक्षा हटा दी है। यह आरएसएस के समिधा कार्यालय ई-2 में स्थित है, जहां क्षेत्रीय पदाधिकारी रहते हैं। पिछले 15 साल से यहां सुरक्षा तैनात थी। मध्य प्रदेश एसएएफ की ओर से पांच सशस्त्र जवानों की तैनाती थी, जिन्हें अब वापस बुला लिया गया है। पुलिस का तर्क है कि सुरक्षा समीक्षा के आधार पर हटाई गई है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि संघ की सहमति से यह फैसला लिया गया है। कार्यालय के सामने अस्थाई टेंट लगा था, जिसे भी हटा दिया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जरूरत पड़ी तो दोबारा दे सकते हैं सुरक्षा जिन्हें पहले से सुरक्षा मिली हुई है, उनकी सुरक्षा जरूरत की समीक्षा की जा रही है। पिछली समीक्षा के आधार पर अस्थाई रूप से संघ कार्यालय की सुरक्षा हटाई गई है। जरूरत के आधार पर फिर से लगाई भी जा सकती है। हरिनारायण चारी मिश्रा, पुलिस कमिश्नर, भोपाल   recent visitors 59

पांच मेडल जीतने के बाद आज भारत की नजर 6वें पदक पर टिकी, जानें पूरा शड्यूल

  पेरिस पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 24 जुलाई से हुई थी। ऐसे में 9 अगस्त यानी कि शुक्रवार का दिन पेरिस ओलिंपिक में भारत का 14वां दिन होगा। अब तक इस ओलंपिक भारत के 13 दिन पूरी हो चुकी है, जिसमे पांच मेडल जीते जा गए। इनमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल हैं। वही। भारत के खाते में अब तक तीन वेंडर शूटिंग, एक हॉकी में और एक जेवलिन थ्रो में आया है। अब भारत के झोली में छठा मेडल भी आ सकता है। बता दें कि भारत को छठा मेडल अमन सहरावत दिलवा सकते है। दरअसल, आज वो ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे। ऐसे में सभी की उम्मीदें इसी बात पर टिकी हैं कि भारत एक बार फिर मेडल जीत सकता है। वहीं अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी, जिसके चलते आज वह ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे। सेमीफाइनल में अमन को जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा था। हिचुगी ने सेमीफाइनल में अमन 10-0 से करारी शिकस्त दी थी। पेरिस ओलंपिक में 09 अगस्त को भारत का शेड्यूल एथलेटिक्स वुमेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:10 बजे मेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:35 बजे कुश्ती मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच – अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ – रात 10:45 बजे गोल्फ महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे recent visitors 89

घरेलु शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 1000 अंको की तेजी, निफ्टी भी हुआ मजबूत

मुंबई शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्‍स सप्‍ताह के अखिरी कारोबारी दिन 1000 अंक से ज्‍यादा चढ़कर 79,984.24 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी की बात करें तो 256.50 अंक उछलकर 24,373 पर पहुंच गया है. हालांकि निफ्टी आज 24,386.85 अंक पर खुला था, जबकि Sensex 79,984.24 पर खुला था. वहीं सेंसेक्‍स के टॉप 30 में से सभी शेयरों में उछाल आई है. Tech Mahindra के शेयरों में 2.6 फीसदी की तेजी आई है, जो 1500 के पार पहुंच गया है. इसके बाद टाटा मोटर्स के शेयर में 2.5 फीसदी की तेजी आई है. एचसीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर भी 2 फीसदी चढ़े हैं. इसके अलावा, टॉप 30 में से सबसे कम तेजी हिंदुस्‍तान यूनिलीवर के शेयरों में आई है. बैंक निफ्टी (Bank Nifty) में 400 अंकों की तेजी आई है. इन 10 शेयर में शानदार तेजी डिफेंस सेक्‍टर का स्‍टॉक कोचिन शिपयार्ड के शेयर 5 फीसदी चढ़े हैं. अफ्फेल इंडिया के शेयर में 6 फीसदी की तेजी आई है. इसके बाद CAMS में 3.86 फीसदी की तेजी आई है. मिडकैप स्‍टॉक में OFSS के शेयर 4 फीसदी, एचपीसीएल के शेयर 3 फीसदी, एमपैसा के शेयर 3 फीसदी, Eicher Motors के शेयर 4 फीसदी, ONGC के शेयर 3.36 फीसदी और एबीबी इंडिया के शेयर 3.71 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहे हैं. अचानक क्‍यों आई शेयर बाजार में धुंआधार तेजी? कल रात में अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी आई है. नैसडेक इंडेक्‍स में 2.87 फीसदी की तेजी आई है, जबकि डाउ जोन में 1.71 फीसदी की तेजी देखी गई है. इसके अलावा, जापान के शेयर बाजार में 1.26 फीसदी की तेजी देखी गई. इन मार्केट में अच्‍छी तेजी के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. बता दें मंदी की आशंका और ईरान-इजरायल के वार के संकेत के कारण यूरोप से लेकर अमेरिका तक का मार्केट तेजी से गिरा था, लेकिन अब वहां पर थोड़ी स्थिरता आई है और निवेशकों का अभी ग्‍लोबल मार्केट पर भरोसा टिका हुआ है, जिस कारण अच्‍छी तेजी आई है. ग्‍लोबल मार्केट में तेजी देखते हुए भारतीय बाजार का भी सेंटिमेंट बदला है और आज शानदार तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा, एलआईसी और अन्‍य कंपनियों के तिमाही नतीजे का भी असर शेयर बाजार पर पड़ा है. निवेशकों को 4.4 लाख करोड़ का मुनाफा शेयर बाजार में शानदार तेजी के कारण बीएसई मार्केट कैप भी बढ़ा है. BSE मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 4.4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 450.15 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. इसका मतलब है कि निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में 4.4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.   recent visitors 94

बांग्लादेश में तख्ता पलटके बाद, 7 हजार से अधिक भारतीय छात्र भारत लौटे

नई दिल्ली बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कम से कम 7200 छात्र भारत वापस लौट आए हैं। शेख हसीना सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हिंदुओं पर भी हमले होने लगे। इसके बाद वहां के भारतीय छात्रों में भी दहशत फैल गई और वे सभी स्वदेश लौट आए। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में यह जानकारी दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब यह जानकारी दी। विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश में 19000 भारतीय नागरिक थे जिनमें से 9000 छात्र थे। दरअसल राज्यसभा में सवाल किया गया था कि बांग्लादेश में कारोबार या शिक्षा के उद्देश्य से कितने भारतीय नागरिक रह रहे हैं। बांग्लादेश में गुजरात के कितने लोग हैं और क्या भारतीयों को हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से निकालने के लिए कोई अभियान शुरू किया गया है? केद्रीय मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश में जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के छात्र हैं। वहीं बांग्लादेश में भारतीय मिशन ने राज्यवार कोई लिस्ट नहीं तैयार की है। सरकार ने बताया कि ढाका में भारतीय उच्चायोग के अलावा अन्य असिस्टेंट हाई कमिशन के द्वारा भारतीयों को स्वदेश लौटने में सहयोग किया जा रहा है। भारत-बांग्लादेश सीमा और एयरपोर्ट पर भी उनकी पूरी मदद की जा रही है। सिंह ने कहा, जो भी भारतीय बांग्लादेश के एयरपोर्ट पर या फिर बॉर्डर पर पहुंचते हैं उनकी पूरी मदद की जाती है। 1 अगस्त तक करीब 7200 भारतीय छात्र बांग्लादेश से वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मिशन ने राज्यवार सूची नहीं तैयार की है। वहीं एक दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हाल के ही सालों में कनाडा जाने वाले लोगों और वहां के विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों के ऐडमिशन में वृद्धि हुई है। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाल लिया है। यूनुस (84) को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति भवन ‘बंगभवन’ में आयोजित एक समारोह में मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ दिलाई जो प्रधानमंत्री के समकक्ष पद है। समारोह में राजनीतिक दलों के नेता, न्यायाधीश, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, तीनों सेनाओं के प्रमुख, पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ सैन्य एवं असैन्य अधिकारी, राजनयिक, स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान हसीना की पार्टी का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। अंतरिम मंत्रिमंडल के 16 अन्य सदस्य मुख्य रूप से नागरिक समाज से जुड़े लोग हैं और इसमें छात्र आंदोलन के दो नेता भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल के सदस्यों का चयन छात्र नेताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और सेना के बीच हुई चर्चा के बाद किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनुस को शुभकामनाएं दीं और देश में जल्द ही स्थिति सामान्य होने तथा हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई। recent visitors 105