केरवा डैम एक गेट खुला ,पिछले दिनों में भोपाल के सभी बांधों के गेट खोले गए

भोपाल मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और मानसून ट्रफ लाइन की वजह से 22 जिलों में शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने श्योपुर और शिवपुरी में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार को जिन 22 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, मऊगंज और सतना शामिल हैं। भोपाल में केरवा डैम का एक गेट खुला केरवा डैम का फुल टैंक लेवल 1673 फीट है। डैम के 8 ऑटोमैटिक गेट में से एक से पानी छोड़ा जा रहा है। सीहोर जिले में तेज बारिश तो नहीं हुई, लेकिन नालों के जरिए पानी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को डैम का जल स्तर फुल रिजर्वॉयर लेवल 1673 फीट के करीब पहुंच गया। पानी का प्रेशर बढ़ते ही डैम के ऑटोमैटिक गेट खुलकर पानी निकलने लगा। इस सीजन में भोपाल के तीनों डैम भदभदा, कलियासोत और केरवा के गेट खुल चुके हैं। भोपाल के पास कोलार डैम के भी गेट खोले जा चुके हैं। एमपी के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान आईएमडी भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- वर्तमान में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव है। मानसून ट्रफ एमपी के कई जिलों से होकर गुजर रही है। इस वजह से शनिवार को उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। सीधी में पौने 2 इंच बारिश, 18 जिलों में पानी गिरा प्रदेश में शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 18 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। सीधी में सबसे ज्यादा 41 मिमी यानी, पौने 2 इंच पानी गिर गया। दमोह और बालाघाट जिले के मलाजखंड में पौन इंच बारिश हो गई। धार, खंडवा, रीवा में आधा इंच के करीब पानी गिरा। भोपाल, बैतूल, इंदौर, गुना, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रतलाम, सागर, सतना, सिवनी और उमरिया में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 205

मध्यप्रदेश के 20 जिलों में तेज बारिश की संभावना, अब तक सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बरसात

भोपाल मध्य प्रदेश में शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन की वजह से आज तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, 11 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी कम हो जाएगी, इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों आज होगी तेज बारिश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिन जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, मऊगंज और सतना शामिल हैं। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव है। मानसून ट्रफ एमपी के कई जिलों से होकर गुजर रही है। इस वजह से शनिवार को उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसलिए प्रदेश में हो रही बारिश मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि दक्षिणी झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में भी एक प्रभावी चक्रवात मौजूद है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर हवा के ऊपरी भाग में तीन चक्रवात बने हुए हैं। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है।  अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107

भारतीय खिलाड़ी 19 सितंबर को एक्शन में नजर आएंगे, इस साल के टीम इंडिया के शेड्यूल पर डालते हैं

मुंबई श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का 43 दिनों का लंबा ब्रेक मिला है। पिछले कुछ सालों में यह टीम इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा ब्रेक है। आमतौर पर सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दे दिया जाता था और युवा खिलाड़ियों के साथ भारतीय-बी टीम छोटी टीमों के साथ सीरीज खेलती नजर आती थी। मगर इस बार ऐसा नहीं है। 43 दिनों के इस लंबे ब्रेक के बाद अब भारतीय टीम सीधा 19 सितंबर को एक्शन में नजर आएगी। क्रिकेट फील्डर पर वापस लौटने के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी टाइट रहने वाला है। आईए एक नजर इस साल के टीम इंडिया के शेड्यूल पर डालते हैं- 19 सितंबर से बांग्लादेश का भारत दौरा भारतीय क्रिकेट टीम अब सीधा 19 सितंबर से एक्शन में नजर आएगी, जब बांग्लादेशी टीम दो मैच की टेस्ट और तीन मैट की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, ऐसे में भारत की नजरें मेहमानों का सूपड़ा साफ कर अपनी बढ़त को और मजबूत करने पर होगी। फिलहाल भारत डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहला टेस्ट- चेन्नई (19 से 23 सितंबर) इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरा टेस्ट- कानपुर (27 सितंबर से 1 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहला टी20- धर्मशाला (6 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरा टी20- दिल्ली (9 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस बांग्लादेश तीसरा टी20- हैदराबाद (12 अक्टूबर) बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा भारत भारतीय टीम को बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। कीवी टीम भारत दौरे पर तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए आएगी, यह सीरीज भी डब्ल्यूटीसी का हिस्सा रहने वाली है। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बीच सिर्फ 4 ही दिन का अंतर है। न्यूजीलैंड के भारत दौरे का आगाज 16 अक्टूबर से होगा। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट- बेंगलुरु (16 से 20 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट- पुणे (24 से 28 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट- मुंबई (1 से 5 नवंबर) भारत का साउथ अफ्रीका दौरा नवंबर में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के बाद भारतीय टीम चार मैच की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। यह सीरीज 8 नवंबर से शुरू होगी और आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहला टी20- डरबन (8 नवंबर) इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20- गकबेर्हा (10 नवंबर) इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरा टी20- सेंचुरियन (13 नवंबर) इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथा टी20- जोहानसबर्ग (15 नवंबर) भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा साउथ अफ्रीका के बाद भारतीय टीम का अगला दौरा ऑस्ट्रेलिया का होगा। बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया इस बार 4 की जगह 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत ने पिछले दो दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर धूल चटाई है, ऐसे में टीम इंडिया की नजरें मेजबानों के खिलाफ जीत की हैट्रीक लगाने पर होगी। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट- पर्थ (22 नवंबर से 26 नवंबर) इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट- एडिलेड (6 दिसंबर से 10 दिसंबर) इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट- ब्रिसबेन (14 दिसंबर से 18 दिसंबर) इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट- मेलबर्न (26 दिसंबर से 30 दिसंबर) इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवा टेस्ट- सिडनी (3 जनवरी से 7 जनवरी) जनवरी में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत अगले साल यानी 2025 की शुरुआत इंग्लैंड की मेजबानी के साथ करेगा। इंग्लिश टीम भारत दौरे पर 5 टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए आएगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20- चेन्नई (22 जनवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20- कोलकाता (25 जनवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा टी20- राजकोट (28 जनवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20- पुणे (31 जनवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवा टी20- मुंबई (2 फरवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे- नागपुर (6 फरवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा वनडे- कटक (9 फरवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे- अहमदाबाद (12 फरवरी) Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

गाजा में इजरायल की घातक एयर स्ट्राइक, नमाज पढ़ रहे 100 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा इजरायल द्वारा गाजा में लगातार बमबारी और एयर स्ट्राइक की जा रही है. अब एक ताजा हवाई हमले में 100 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि पूर्वी गाजा में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब लोग नमाज़ अदा कर रहे थे. कार्यालय ने एक बयान में कहा, "इजराइली हमलों ने फ़ज्र (सुबह) की नमाज़ अदा करते समय विस्थापित लोगों को निशाना बनाया, जिसके कारण हताहतों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई." लगातार हमले कर रहा है इजरायल पिछले हफ्ते गाजा में चार स्कूलों पर हमला किया गया था. 4 अगस्त को, गाजा शहर में विस्थापित लोगों के लिए आश्रय के रूप में काम करने वाले दो स्कूलों पर इजरायली हमला हुआ, जिसमें 30 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे. इससे पहले, गाजा शहर में हमामा स्कूल पर इजरायली हमले में 17 लोग मारे गए थे. तीन से ज्यादा रॉकेट छोड़े गए थे इजरायली सेना ने दावा किया है कि जिस स्कूल पर उसने शनिवार सुबह हमला किया, वह हमास मुख्यालय था और उसमें आतंकवादी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा शहर इस स्कूल में सुबह की नमाज की जा रही थी, तभी बमबारी हो गई. बताया गया कि तीन से ज्यादा रॉकेट छोड़े गए थे, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, स्कूल में आग लग गई है और बचाव दल उसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. वहीं, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अल-तबीन स्कूल के अंदर स्थित सैन्य कमान मुख्यालय में काम करने वाले आतंकवादियों पर हमला किया था. सेना ने दावा किया है कि नागरिकों पर पर हमला नहीं किया गया. इजराइली रॉकेट नमाज के दौरान गिरे यह बम आज सुबह की नमाज के समय गिरे. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में आग लग गई है और बचाव दल इसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. गाजा के निवासियों ने बताया कि स्कूल पर तीन रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग नमाज पढ़ रहे थे. फिलिस्तीनी पत्रकार होसम शबात के अनुसार, गाजा शहर में बमबारी वाले एक स्कूल में फिलिस्तीनी लोग फंस गए हैं, क्योंकि इमारत में आग लग गई है. आग बुझाने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि इजरायली सेना ने पानी की सप्लाई भी काट दी है.  1 अगस्त को दलाल अल-मुगराबी स्कूल पर इजरायली हमले में 15 लोग मारे गए थे.7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले के बाद इजरायल ने  हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य हमला शुरू कर दिया था. इसके बाद से ही इजरायल लगातार गाजा में स्कूलों सहित इमारतों पर हमले कर रहा है. इजरायल का दावा है कि परिसर के अंदर "आतंकवादी" हैं जो "हमास कमांड कंट्रोल सेंटर" के रूप में काम कर रहे हैं. 40 हजार से अधिक की हो चुकी है मौत 10 महीने लंबे युद्ध में गाजा में 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. युद्ध से तबाह तटीय फिलिस्तीनी क्षेत्र में युद्ध विराम के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

सभी ग्राम पंचायत और निकायों में होगा उपहार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री आज लाड़ली बहनों के खाते में करेंगे राशि अंतरित

भोपाल प्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियाँ मनाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रूपये की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रूपये की उपहार (नेग) राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के विजयपुर और टीकमगढ़ में 10 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे। साथ ही लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देगें और राखी बंधवाएगें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 अगस्त को प्रदेश की सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों (नगर निमग, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में भी वृहृद स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम की थीम "रक्षाबंधन और सावन उत्सव" पर केन्द्रित है। इसके अतिरिक्त "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में पौध-रोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगें। इसमें सहभागियों को शासकीय हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

कानपुर में किशोरी को किडनैप कर दुष्कर्म का प्रयास, दोषी मौलाना हुआ फरार

कानपुर नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके एक मौलाना का शुक्रवार को एक युवक ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करते वीडियो बना लिया. मोहल्ले के एक युवक को मौलाना पर पिछले कई दिनों से शक था. ऐसे में वह मौलाना पर नजर रख रहा था. शुक्रवार को जब मौलाना एक बच्ची को अपने साथ टॉफी दिलाने के बहाने कमरे में लेकर गया तो उसका पीछा करते हुए युवक भी पहुंच गया. मौलाना जब कमरे में मासूम को निवस्त्र करके दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था, उसी समय का वीडियो युवक ने कमरे के रोशनदान से बना लिया. लोग पहुंचे तो दरवाजा खोलकर दूसरे कमरे से भाग गया मौलाना बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में जिस मौलाना का वीडियो बनाया गया है, उसकी उम्र करीब 70 वर्ष की है. वह कानपुर के ग्वालटोली  का रहने वाला है.पूरे मोहल्ले में वह मौलाना चाचा के नाम से प्रसिद्ध है. वीडियो बनाने वाले युवक के मुताबिक जब वह भीड़ को लेकर मौलाना के कमरे में पहुंचा तो मौलाना दरवाजा खोलकर दूसरे कमरे में भाग गया. जिसके बाद मोहल्ले वालों ने मौलाना के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई. कई नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का लग चुका है आरोप इलाके के एसीपी महेश कुमार ने बताया कि 70 वर्षीय मुख्तार ने मोहल्ले की ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की कोशिश की है. उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और उसकी तलाश की जा रही है. साथ ही पुलिस अब यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि मौलाना इससे पहले कितनी बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है. क्योंकि मोहल्ले वासियों का आरोप है कि मौलाना अब तक कई बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है. लेकिन बदनामी के डर से लोग मुंह नहीं खेलते थे. हालांकि, मोहल्ले के एक युवक को मौलाना पर शक था. इसलिए वह मौलाना पर कई दिनों से नजर रख रहा था. शुक्रवार को जब वह एक बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया तो युवक भी पीछे-पीछे पहुंच गया. इसके बाद उसने रोशनदान से वीडियो बना लिया और मोहल्ले वासियों को बुला लिया. इसके बाद बच्ची को भी मुक्त करा लिया.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92